संसदीय समूह (Parliamentary group)

  • विभिन्न देशो की संसदों के बीच संबंधों की स्थापना हेतु संसदीय समूह गठित किया जाता है। 
  • आज पूरा विश्व उन समस्याओं से घिरी हुयी है जो समस्याएँ किसी एक देश के संसद के समक्ष हैं, वही कल किसी अन्य के समक्ष हो सकती है। इसलिए विभिन्न देशो की संसदों के बीच एक सम्बन्ध बनी रहे। यह सम्बन्ध भारत द्वारा विभिन्न विदेशी संसदों के साथ प्रतिनिधि मंडलों, शुभेच्छा दौरों, पत्राचार, दस्तावेजों आदि के आदान-प्रदान के द्वारा बनाए रखी जाती है। इस कार्य में भारतीय संसदीय समूह (Indian Parliamentary Group, IPG) एक माध्यम बनता है जो कि अंतर-संसदीय संघ के राष्ट्रीय समूह(National Group of the Inter-Parliamentary Union)(IPU) तथा राष्ट्रमंडलीय संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association-CPA) की भारतीय शाखा के रूप में भी कार्य करता है।

समूह का गठन

  • भारतीय संसदीय समूह (Indian Parliamentary Group-IPG) एक स्वायत निकाय है। इसकी स्थापना 1949 में संविधान सभा के एक प्रस्ताव से हुई थी। 
  • समूह की सदस्यता हर संसद सदस्य के लिए खुली है। 
  • भूतपूर्व सांसद भी इसके सहयोगी सदस्य हो सकते हैं। लेकिन सहयोगी या सम्बद्ध सदस्यों को सीमित अधिकार ही प्राप्त होते हैं। 
  • सहयोगी या सम्बद्ध सदस्यों को(IPU)और (CPA)के सम्मेलनों एवं बैठकों में प्रतिनिधित्व की पात्रता नहीं दी जाती, यात्रा-रियायतें भी नहीं मिलती जो सीपीए की कुछ शाखाओं पर दी जाती है 
  • समूह के पदेन अध्यक्ष -लोकसभा अध्यक्ष होते हैं। 
  • इस समूह के पदेन उपाध्यक्ष –लोकसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) तथा राज्यसभा के उप-सभापति होते हैं। 
  • समूह के पदेन महासचिव -लोकसभा के महासचिव होते हैं।

समूह के कार्य 

समूह भारत की संसद तथा विश्व की अन्य संसदों के बीच एक कड़ी का कार्य करता है। 

  • इस कड़ी को प्रतिनिधि मंडलों, शुभेच्छा मिशनों, पत्राचार एवं दस्तावेजों के आदान-प्रदान द्वारा बनाए रखा जाता है। 

समूह एवं अंतर-संसदीय संघ (IPU) 

  • आईपीयू एक अंतरर्राष्ट्रीय संगठन है संप्रभु राज्यों की सतह का। 
  • वर्तमान में आईपीयू में 153 देशों की संसद शामिल इसका लक्ष्य दुनिया भर के लोगों के बीच शांति व सहका के लिए काम करना तथा दृढ़ प्रतिनिधिक संस्थाओं स्थापना करना है। 

समूह एवं राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA)

  • सीपीए राष्ट्रमंडल सांसदों का संघ है। 

 

संसदीय समूह parliamentary group : SARKARI LIBRARY