science
परमाणु ऊर्जा पैदा करने के लिए किस खनिज का उपयोग किया जाता है? [ Bihar Police Constable (22.10.2017 )
- सिलिकॉन
- यूरेनियम
- गैलियम
- जर्मेनियम
नाभिकीय रिएक्टर में कौन-सी ऊर्जा उत्पन्न होती है? [ Bihar Police Constable ( 15.12.2013 ) ]
- नाभिकीय ऊर्जा
- विद्युत ऊर्जा
- यांत्रिक ऊर्जा
- ऊष्मीय ऊर्जा
निम्न में से मंदक कौन है ? लेखाकार 2008
- कैडमियम
- ग्रेफाइट
- हीलियम
- साधारण पानी
ऐसे दो तत्वों जिनमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न हो, परन्तु जिनकी द्रव्यमान संख्या समान हो, को कहते है? ITI 2007
- समस्थानिक
- समावयवी
- समभारिक
- समन्यूट्रॉनिक
हाइड्रोजन बम आधारित है? Raj. B.Ed 2010
- नाभिकीय संलयन पर
- थॉमसन
- रेडियोक्टिव विघटन पर
- इन सभी पर
XeF4 जल से अभिक्रिया कर बनाता है? Raj. IInd Gr. Teacher Science 2010
- XeOF2
- XeO3
- XeOF4
- XeO2F2
न्यूनतम तापमान पैदा करने के लिए निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त का प्रयोग कियाजाता है? IGNOU B.Ed 2009
- अतिचालकता
- जूल – केल्विन प्रभाव
- ताप – वैद्युत प्रभाव
- रूद्धोष्म विचुम्बकन
निम्नलिखित में से किसका अधिकतम मॉडरेटिंग अनुपात होता है? कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) परीक्षा 2019
- D2O
- H2O
- हीलियम
- कार्बन
किसी नाभिकीय रियेक्टर में मंदक का मुख्य कार्य होता है? कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (भौतिक) परीक्षा 2019
- रिएक्टर को ठण्डा करना
- तीव्र ऊर्जा वाले न्यूट्रॉनों के वेग को कम करना
- ऊर्जा को वितरित करना
- द्रव्यमान को वितरित करना
सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत है : RRB Group D 24-09-2018 (Shift-II)
- प्रकाश विद्युत अभिक्रिया
- नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया
- नाभिकीय संलयन अभिक्रिया
- फोटोवोल्टिक अभिक्रिया
नाभिकीय संलयन के दौरान होता है RRB Group D 09-10-2018 (Shift-1)
- न्यूट्रॉन बमबारी से भारी न्यूक्लिअस खंडित होता है
- एक भारी न्यूक्लिअस स्वतः ही खंडित हो जाता है
- दो हल्के न्यूक्लाई मिल कर एक भारी न्यूक्लियस बनाते है
- एक हल्का न्यूक्लिअस स्वतः ही खंडित हो जाता है
परमाणु विखंडन —– की प्रक्रिया है । RRB NTPC Stage 1st 05-04-2016
- परमाणु रूपांतरण
- एक एक भारी परमाणु नाभिक के उपखंड
- एक नए नाभिक के गठन के लिए दो या दो से अधिक नाभिकों की टक्कर
- अणुओं के उपखंड ।
हाल ही में कौन सी खोज विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के रूप में मानी जाती है ? RRB NTPC Stage 1ST 05-04-2016 (Shift-II)
- प्रोटीन, रेजिसटिन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बीच लिंक ।
- गुरूत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाना ।
- केरल मे चार नई मछली की प्रजातियाँ
- भारत के पश्चिमी तट की दो लाभदायक काई (algae) प्रजातियाँ |
पोकरण में किस वर्ष पहला परमाणु परीक्षण आयोजित किया गया था ? RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-III)
- 1973
- 1975
- 1972
- 1974
एक हाइड्रोजन एटम में कितने न्यूट्रॉन होते हैं? RRB NTPC 18-04-2016 (Shift-III)
- एक
- दो
- तीन
- कुछ नहीं
न्यूटन – भाभा फण्ड कार्यक्रम (newton- Bhabha Fund Programme) किनकी एक संयुक्त पहल थी ? RRB NTPC Stage 1st 19-04-2016
- अमेरिका और पाकिस्तान
- भारत और ब्रिटेन
- भारत और अमेरिका
- अमेरिका और ब्रिटेन
परमाणु रिएक्टर में विखण्डन प्रतिक्रिया की दर को नियंत्रित करने के लिए ———का प्रयोग किया जाता है जो खुद ही विखण्डन के बिना न्यूट्रॉन अवशोषित करता है। RRB NTPC Stage 1st 27-04-2016 (Shift-I)
- भारी पानी
- ग्रेफाइट
- पानी
- कैडमियम
सितारों में प्लाज्मा (Plasma) बनने का कारण है: RRB ALP & TEC. (14-08-18 Shift-I)
- उच्च तापमान
- कम दाब
- उच्च दाब
- कम तापमान
साहा नाभिकीय भौतिक संस्थान कहाँ स्थित है ?RRB NTPC Stage 1st 19-01-2016
- तमिलनाडु
- दिल्ली
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
एक परमाणु रिएक्टर में नियंत्रण रॉड (कैडमियम की रॉड ) क्या काम करती है ? RRB NTPC 11-04-2016
- विखंडन प्रतिक्रिया के दौरान उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा को अवशोषित करती है और इस प्रकार तापमान में अधिक वृद्धि को रोकता है।
- चेन रिएक्शन को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त न्यूट्रॉन को अवशोषित करती है ।
- न्यूट्रॉन की ऊर्जा को कम करती है ताकि उन्हें आगे विखंडन प्रतिक्रिया के लिए उपयोग किया जासके।
- चेन विखंडन प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक न्यूट्रॉन उत्पन्न करती है ।
निम्नलिखित में कौन सी विकल्प भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है ? RRB NTPC Stage 1st 22-04-2016
- कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र
- तारापुर परमाणु पावर स्टेशन
- राजस्थान परमाणु पावर स्टेशन
- कैगा जनरेटिंग स्टेशन
————ने एटम बम का आविष्कार किया था । RRB NTPC Stage 14 26-04-2016
- जे. रॉबर्ट ओपेनहामर
- जॉन बाऊनिंग
- सैमुअल कोहन
- सैमुअल कोल्ट
निम्नलिखित में से कौन नाभिकीय विखण्डन में मंदक का कार्य करता है ? RRB SSE 21-12-2014
- कठोर जल
- शुद्ध जल
- जियोनाइज्ड जल
- भारी जल
1998 में पोकरण में भारत द्वारा किये गए परमाणु परीक्षण का कोड क्या था? RRB NTPC 03-04-2016 (Shift-I)
- ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म
- ऑपरेशन विजय
- ऑपरेशन शक्ति
- ऑपरेशन काबूम
‘मुस्कुराते बुद्ध’ (स्माइलिंग बुद्ध) किसके लिए कोड नाम था ? RRB NTPC Stage 1st 06-04-2016 (Shift-1)
- 2013 में उत्तराखंड में बादल फटने के बाद राहत एवं बचाव अभियान
- 2015 में नेपाल में भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान |
- भारत द्वारा 1998 में किए गए पोकरण II परमाणु परीक्षण |
- भारत द्वारा 1974 में किए गए पोकरण I परमाणु परीक्षण |
मुंबई में परमाणु ऊर्जा संस्थान का पुनः नामकरण किस भारतीय परमाणु भौतिकविद के सम्मान में किया गया था? RRB NTPC Stage 1st 04-04-2016
- सी.वी. रमन
- रामकृष्ण रामनाथन
- होमी जहाँगीर भाभा
- राजा रमन्ना
1940 के दशक में कुछ महान वैज्ञानिकों ने यूरेनियम को शुद्ध करने तथा एटमबम का निर्माण करने का प्रयास किया उनके इस कार्य (प्रोजेक्ट) का क्या नाम था ? RRB NTPC Stage 1st 19-01-2016
- मैनहट्टन परियोजना
- एटॉमिक हेरीटेज
- पर्ल हार्बर प्रोजेक्ट
- लोस एलामोस प्रोजेक्ट
भारत ने अपने पहले परमाणु उपकरण का परीक्षण कहां किया था ? RRB Group -D 26-09-2018 (Shift-II)
- तारपुर
- पोखरण
- कलपक्कम
- श्रीहरिकोटा
जब किसी भारी नाभिक के टूटने से दो छोटे नाभिक बनते हैं, तो विशाल मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित होती है। इस क्रिया को कहते हैं : R.R. B. भोपाल (Tr. Clerk) परीक्षा, 2003
- इलेक्ट्रोलाइसिस
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- आयनीकरण
सूर्य में कौन-सा तत्व सर्वाधिक मात्रा रहता है ? R.R. B. सिकंदराबाद (E.C.R.C.) परीक्षा, 2005
- हीलियम
- हाइड्रोजन
- लोहा
- सिलिकॉन
नाभिकीय विखंडन में ट्रिगर क्या है : R.R.B. सिंकदराबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
- इलेक्ट्रॉन
- न्यूट्रॉन
- पॉजीट्रॉन
- प्रोटॉन
नाभिकीय रिएक्टर में मंदक के रूप में इनमें से किसका उपयोग होता है? R.R.B. भुवनेश्वर (केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005
- भारी जल
- ग्रेफाइट
- बेरिलियम
- सभी
कोबाल्ट 60 से कौन-सी किरण निकलती है? R.R.B. रांची (E.C.R.C.) परीक्षा, 2007
- एक्स-रे
- गामा-रे
- वीटा-रे
- सभी
द्रव्यमान ऊर्जा समतुल्यता का संबंध E = mc2 का प्रतिपादन किसने किया था? R.R.B. गोरखपुर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2006
- मैक्स प्लांक
- आइन्स्टीन
- न्यूटन
- हर्ट्ज
न्यूक्लियर पॉवर स्टेशन में ऊष्मा उत्पन्न करने हेतु साधारणतः किस ईंधन का प्रयोग होता है? D. M. R. C. (स्टेशन प्रबंधक) परीक्षा, 2005
- कोयला
- हीलियम
- भारी पानी
- यूरेनियम-235
छिद्र कार्य करता है परमाणु जैसा : R.R. B. कोलकाता (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2008
- ऋणात्मक आवेश
- धनात्मक आवेश
- क्रिस्टल
- इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में से कौन-सा कैथोड द्रव्य उच्चतम उत्सर्जन दक्षता प्रदान करता है? R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2007
- ऑक्साइड विलेपित
- टंगस्टन
- थोरियमयुक्त
- जेनर
निम्न में से कौन-सा सत्य है ? R.R.B. गुवाहाटी (सुपरवाइजर) परीक्षा, 2005
- संलयन एवं विखंडन दोनों समान ऊर्जा उत्सर्जित होती है ।
- संलयन में प्रति इकाई द्रव्यमान में उत्सर्जित ऊर्जा, विखंडन में प्रति इकाई द्रव्यमान में उत्सर्जित ऊर्जा से अधिक होती है।
- विखंडन में प्रति परमाणु उत्सर्जित ऊर्जा, संलयन में उत्सर्जित ऊर्जा से अधिक होती है।
- विखंडन में प्रति इकाई द्रव्यमान की उत्सर्जित ऊर्जा संलयन में प्रति इकाई द्रव्यमान की उत्सर्जित ऊर्जा से अधिक होता है।
‘सोलर सिस्टम’ को किसने खोजा ? R.R.B. रांची (A.S.M./G.G) परीक्षा, 2004
- कॉपरनिकस
- आर्यभट्ट
- केप्लर
- न्यूटन
रेडियोधर्मी तत्व जिसका भारत में विशाल भंडार पाया गया है, है: R.R.B. गोरखपुर (E.C.R.C./C.A. / T.A./ A.S.M.) परीक्षा, 2005
- यूरेनियम
- थोरियम
- रेडियम
- प्लूटोनियम
काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन राज्य में स्थित है। RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II)
- राजस्थान
- कर्नाटक
- गुजरात
- महाराष्ट्र
क्वथन जल रिएक्टर और दाब जल रिएक्टर …….. के प्रकार है। RRB Group-D 01-12-2018 (Shift-II)
- सौर रिएक्टर
- ओटेक ( OTEC )
- परमाणु रिएक्टर
- बायोगैस रिएक्टर
सभी भारी रेडियो सक्रिय तत्व अंतिम रूप से परिवर्तित होते हैं: R.R. B. सिंकदराबाद (T.A. ) परीक्षा, 2001
- हाइड्रोजन में
- सीसा में
- पारा में
- क्रिप्टॉल में
नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन को शोषित करने वाला तत्व है : R.R. B. महेन्दूघाट (T.C/C.C.) परीक्षा, 2007
- कैडमियम
- यूरेनियम
- जस्ता
- सीसा
सूर्य में नाभिकीय ईंधन है : R.R.B. महेन्दूघाट (T.C./C.C.) परीक्षा,
- हीलियम
- यूरेनियम
- हाइड्रोजन
- अल्फा कण
तीन प्रकारों में रेडियो सक्रिय अवयवों द्वारा संक्रमित विकिरणों में कौन सी X- किरण की तुल्य है किन्तु कम तरंगदैर्ध्य की है? R.R.B. चेन्नई (T.C.) परीक्षा, 2005
- अल्फा विकिरण
- बीटा विकिरण
- गामा विकिरण
- तीनों में कोई सही नहीं है
सूर्य की रेडिएंट ऊर्जा किससे उत्पन्न होती है ? R.R. B. भुवनेश्वर (केसिंग इंस्पे.) परीक्षा, 2005
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- कम्बशचन
- रेडियोधर्मी धातु
अन्तरिक्ष में दो बिन्दुओं की पृथकता की दूरी को कहते हैं R.R. B. चेन्नई (T. C. / C. C. ) परीक्षा, 2001
- आयतन
- लंबाई
- चौड़ाई
- क्षेत्रफल
सूर्य तारों के जिस परिवार से संबंधित है, उसे जाना जाता है: R.R. B. सिकंदराबाद परीक्षा, 2004
- लाल दैत्य
- छोटा / पीला बौना
- सुपरनोवा
- पल्सर
नाभिक का आकार है : R.R. B. अहमदाबाद (A.S.M.) परीक्षा, 2004
- 10^-10 मीटर
- 10^-9 मीटर
- 10^-5 मीटर
- 10^-15 मीटर
प्रसिद्ध ‘बिग बैंग थ्योरी’ किस मुख्य सिद्धांत पर आधारित है ? R.R.B. चेन्नई (A.S.M. / T.A. / C.A./G.G.) परीक्षा, 2007
- जीमोन प्रभाव
- डॉप्लर प्रभाव
- डी. ब्रोग्ली प्रमेय
- ऊष्मा गतिकी के सिद्धांत
न्यूक्लियर रिएक्टर में मॉडरेटर का कार्य होता है : R.R.B. इलाहाबाद (असि. लोको पाय.) परीक्षा, 2007
- रिएक्टर शक्ति स्तर में परिवर्तन करना ।
- न्यूट्रॉनों के लोड को कम करना ।
- रिएक्टर की विखंडन अभिक्रिया के ताप को बाहर निकालना
- सभी
1. नाभिकीय भौतिकी का अध्ययन किससे संबंधित है?
- इलेक्ट्रॉन
- नाभिक
- प्रोटॉन
- न्यूट्रिनो
व्याख्या:
- नाभिक का अध्ययन नाभिकीय भौतिकी में किया जाता है।
- इलेक्ट्रॉन का अध्ययन परमाणु भौतिकी में होता है।
- प्रोटॉन और न्यूट्रिनो भी नाभिकीय कण हैं, पर यह विशेष रूप से नाभिकीय भौतिकी का मुख्य विषय नहीं।
- नाभिक में प्रोटॉन व न्यूट्रॉन होते हैं।
2. नाभिक में प्रोटॉनों को साथ रखने वाली मूलभूत बल कौन-सा है?
- विद्युत बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- मजबूत नाभिकीय बल
- कमजोर नाभिकीय बल
व्याख्या:
- मजबूत नाभिकीय बल प्रोटॉनों को विद्युत प्रतिकर्षण के बावजूद बाँधकर रखता है।
- विद्युत बल प्रोटॉनों को दूर करने का कार्य करता है।
- गुरुत्वाकर्षण बल अत्यंत कमजोर होता है।
- कमजोर नाभिकीय बल बीटा क्षय में भूमिका निभाता है।
3. परमाणु के नाभिक की खोज किसने की थी?
- जे.जे. थॉमसन
- अर्नेस्ट रदरफोर्ड
- नील्स बोहर
- मैक्स प्लांक
व्याख्या:
- रदरफोर्ड ने स्वर्ण पन्नी प्रयोग से नाभिक की खोज की।
- जे.जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन खोजा था।
- नील्स बोहर ने परमाणु मॉडल दिया।
- मैक्स प्लांक ने क्वांटम सिद्धांत दिया।
4. प्रोटॉन की तुलना में न्यूट्रॉन का द्रव्यमान कैसा होता है?
- कम
- थोड़ा अधिक
- बराबर
- बहुत कम
व्याख्या:
- न्यूट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से थोड़ा अधिक होता है।
- दोनों का द्रव्यमान लगभग समान होता है।
- द्रव्यमान का अंतर लगभग 0.1% है।
- इसका असर नाभिकीय स्थिरता पर पड़ता है।
5. परमाणु संख्या (Atomic Number) किसे दर्शाती है?
- न्यूट्रॉन की संख्या
- प्रोटॉन की संख्या
- द्रव्यमान संख्या
- इलेक्ट्रॉन + न्यूट्रॉन
व्याख्या:
- प्रोटॉन की संख्या ही परमाणु संख्या होती है।
- इसीसे तत्व की पहचान होती है।
- द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन + न्यूट्रॉन।
- न्यूट्रॉन अलग-अलग हो सकते हैं (आइसोटोप)।
6. द्रव्यमान संख्या (Mass Number) किसे दर्शाती है?
- केवल प्रोटॉन
- केवल न्यूट्रॉन
- प्रोटॉन + न्यूट्रॉन
- इलेक्ट्रॉन
व्याख्या:
- द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉन + न्यूट्रॉन होती है।
- नाभिक का कुल द्रव्यमान इन्हीं से आता है।
- इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान नगण्य होता है।
- द्रव्यमान संख्या से नाभिकीय गुण तय होते हैं।
7. आइसोटोप (Isotopes) क्या होते हैं?
- प्रोटॉन समान, न्यूट्रॉन समान
- प्रोटॉन समान, न्यूट्रॉन अलग
- प्रोटॉन अलग, न्यूट्रॉन समान
- दोनों अलग
व्याख्या:
- आइसोटोप में प्रोटॉन समान होते हैं पर न्यूट्रॉन अलग।
- इसलिए उनकी रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं।
- द्रव्यमान संख्या अलग होती है।
- जैसे कार्बन-12 और कार्बन-14।
8. आइसोबार (Isobars) किसे कहते हैं?
- द्रव्यमान संख्या समान, परमाणु संख्या अलग
- परमाणु संख्या समान, द्रव्यमान संख्या अलग
- दोनों समान
- दोनों अलग
व्याख्या:
- आइसोबार में द्रव्यमान संख्या समान होती है पर प्रोटॉन संख्या अलग।
- जैसे कैल्शियम-40 और आर्गन-40।
- रासायनिक गुणधर्म अलग होते हैं।
- परंतु द्रव्यमान लगभग समान होता है।
9. बीटा क्षय (Beta Decay) में कौन-सा कण उत्सर्जित होता है?
- प्रोटॉन
- इलेक्ट्रॉन
- फोटॉन
- न्यूट्रॉन
व्याख्या:
- बीटा क्षय में इलेक्ट्रॉन या पॉज़िट्रॉन उत्सर्जित होता है।
- यह कमजोर नाभिकीय बल द्वारा होता है।
- न्यूट्रॉन प्रोटॉन में बदल सकता है।
- बीटा विकिरण बहुत पैठ रखने वाला होता है।
10. गामा किरणें किस प्रकार की होती हैं?
- कण
- इलेक्ट्रॉन
- विद्युतचुंबकीय तरंग
- प्रोटॉन
व्याख्या:
- गामा किरणें उच्च ऊर्जा वाली विद्युतचुंबकीय तरंगें होती हैं।
- इनका द्रव्यमान और आवेश शून्य होता है।
- इनकी पैठ शक्ति सबसे अधिक होती है।
- ये नाभिकीय संक्रमण से उत्पन्न होती हैं।
11. अल्फा कण क्या है?
- प्रोटॉन
- हीलियम नाभिक
- न्यूट्रॉन
- इलेक्ट्रॉन
व्याख्या:
- अल्फा कण = 2 प्रोटॉन + 2 न्यूट्रॉन (हीलियम नाभिक)।
- इस पर +2 आवेश होता है।
- इनकी पैठ शक्ति सबसे कम होती है।
- ये भारी तत्वों के क्षय में निकलते हैं।
12. रेडियोधर्मिता (Radioactivity) की खोज किसने की?
- रदरफोर्ड
- हेनरी बेकरेल
- मैरी क्यूरी
- जेम्स चैडविक
व्याख्या:
- बेकरेल ने 1896 में रेडियोधर्मिता की खोज की।
- मैरी क्यूरी ने पोलोनियम और रेडियम खोजे।
- रदरफोर्ड ने अल्फा, बीटा और गामा विकिरण का वर्गीकरण किया।
- जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन की खोज की।
13. अर्धायु (Half-life) क्या है?
- पूर्ण क्षय का समय
- कुल नाभिक का आधा क्षय होने का समय
- नाभिक के दो गुना समय
- कणों की औसत आयु
व्याख्या:
- अर्धायु = कुल नाभिक का आधा क्षय होने का समय।
- हर पदार्थ की अर्धायु स्थिर होती है।
- यह क्षय दर पर निर्भर करता है।
- अर्धायु से रेडियोधर्मी पदार्थ की उम्र पता की जाती है।
14. रेडियोकार्बन डेटिंग किससे संबंधित है?
- यूरेनियम
- कार्बन-14
- रेडियम
- प्लूटोनियम
व्याख्या:
- रेडियोकार्बन डेटिंग में कार्बन-14 का उपयोग होता है।
- यह पुरातत्व में आयु निर्धारण के लिए प्रयोग होता है।
- कार्बन-14 की अर्धायु 5730 वर्ष है।
- यह जीवित जीवों में पाया जाता है।
15. नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion) में क्या होता है?
- भारी नाभिक का विभाजन
- हल्के नाभिक का जुड़ना
- इलेक्ट्रॉन का उत्सर्जन
- गामा किरणों का उत्सर्जन
व्याख्या:
- नाभिकीय संलयन में हल्के नाभिक मिलकर भारी नाभिक बनाते हैं।
- सूर्य में यही प्रक्रिया चल रही है।
- इससे बहुत ऊर्जा निकलती है।
- इसमें उच्च ताप व दाब की आवश्यकता होती है।
16. नाभिकीय विखंडन (Nuclear Fission) में क्या होता है?
- भारी नाभिक का टूटना
- हल्के नाभिक का जुड़ना
- इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन
- गामा किरणों का उत्सर्जन
व्याख्या:
- नाभिकीय विखंडन में भारी नाभिक दो हल्के नाभिकों में टूटता है।
- यह प्रक्रिया परमाणु रिएक्टरों में होती है।
- इसमें ऊर्जा और न्यूट्रॉन निकलते हैं।
- श्रृंखला अभिक्रिया इसी पर आधारित है।
17. परमाणु रिएक्टर में न्यूट्रॉनों की गति धीमी करने वाला पदार्थ क्या कहलाता है?
- कंट्रोल रॉड
- कूलेंट
- मॉडरेटर
- फ्यूल रॉड
व्याख्या:
- मॉडरेटर न्यूट्रॉनों की गति धीमी करता है।
- ग्रेफाइट और भारी जल अच्छे मॉडरेटर हैं।
- कंट्रोल रॉड अभिक्रिया नियंत्रित करती हैं।
- फ्यूल रॉड में यूरेनियम या प्लूटोनियम होता है।
18. परमाणु बम किस सिद्धांत पर आधारित है?
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- बीटा क्षय
- रेडियोकार्बन डेटिंग
व्याख्या:
- परमाणु बम नाभिकीय विखंडन पर आधारित है।
- भारी नाभिक का विखंडन कर ऊर्जा प्राप्त की जाती है।
- श्रृंखला अभिक्रिया अनियंत्रित होती है।
- प्रथम परमाणु बम 1945 में प्रयोग हुआ।
19. हाइड्रोजन बम किस सिद्धांत पर आधारित है?
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- बीटा क्षय
- गामा विकिरण
व्याख्या:
- हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन पर आधारित है।
- इसमें ड्यूटेरियम और ट्रिटियम का संलयन होता है।
- सूर्य की ऊर्जा भी संलयन से आती है।
- यह परमाणु बम से भी अधिक शक्तिशाली है।
20. श्रृंखला अभिक्रिया (Chain Reaction) किससे संबंधित है?
- रेडियोकार्बन डेटिंग
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- बीटा क्षय
व्याख्या:
- श्रृंखला अभिक्रिया नाभिकीय विखंडन से संबंधित है।
- एक विखंडन से निकले न्यूट्रॉन अन्य नाभिक तोड़ते हैं।
- इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
- परमाणु रिएक्टर और बम में उपयोग होता है।
21. नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन के लिए कौन सा समस्थानिक सबसे अधिक प्रयोग होता है?
- थोरियम-232
- यूरेनियम-235
- कार्बन-14
- हाइड्रोजन-2
व्याख्या:
- यूरेनियम-235 नाभिकीय ऊर्जा उत्पादन में सबसे महत्वपूर्ण है।
- थोरियम भी संभावित ईंधन है।
- कार्बन-14 डेटिंग में प्रयुक्त होता है।
- हाइड्रोजन-2 संलयन में प्रयोग होता है।
22. रेडियोधर्मिता किस प्रकार की प्रक्रिया है?
- रासायनिक
- स्वतः नाभिकीय
- यांत्रिक
- ऊष्मीय
व्याख्या:
- रेडियोधर्मिता स्वतः नाभिकीय प्रक्रिया है।
- यह बाहरी कारकों से प्रभावित नहीं होती।
- तापमान व दबाव का असर नहीं पड़ता।
- यह स्वतःस्फूर्त होती है।
23. नाभिकीय चिकित्सा (Nuclear Medicine) में किसका उपयोग होता है?
- रेडियोआइसोटोप
- अल्फा कण
- प्रोटॉन
- इलेक्ट्रॉन
व्याख्या:
- रेडियोआइसोटोप का उपयोग निदान और उपचार में होता है।
- आयोडीन-131 का उपयोग थायरॉयड रोगों में होता है।
- कोबाल्ट-60 कैंसर चिकित्सा में प्रयुक्त होता है।
- इससे आंतरिक अंगों की जाँच भी होती है।
24. नाभिकीय बल की सीमा कितनी होती है?
- अनंत
- बहुत छोटी (10⁻¹⁵ मीटर के क्रम)
- मीटर
- किलोमीटर
व्याख्या:
- नाभिकीय बल की सीमा बहुत छोटी होती है (~10⁻¹⁵ मीटर)।
- यह केवल नाभिकीय स्तर पर कार्य करता है।
- परंतु इसकी तीव्रता बहुत अधिक होती है।
- इसी से नाभिक स्थिर रहता है।
25. नाभिकीय ऊर्जा सूर्य में किस प्रक्रिया से उत्पन्न होती है?
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- रेडियोधर्मिता
- गामा उत्सर्जन
व्याख्या:
- सूर्य में नाभिकीय संलयन से ऊर्जा निकलती है।
- हाइड्रोजन नाभिक मिलकर हीलियम बनाते हैं।
- इससे अत्यधिक ऊर्जा और प्रकाश उत्पन्न होता है।
- यह प्रक्रिया निरंतर सूर्य को चमकदार बनाए रखती है।
