‘पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन एक भौतिक परिवर्तन है।
B) पदार्थ की अवस्था में परिवर्तन एक अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है।
केवल A
केवल B
A और B दोनों
न तो A और न ही B
अभिकथन-कारण कथन के संबंध में कृपया सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथनः कॉन्फ्रेंस हॉल की छतें वक्रित बनाई जाती हैं।
कारणः वक्रित छतें हॉल में ध्वनि को समान रूप से प्रसारित करने में सहायता करती हैं।
अभिकथन और कारण दोनों असत्य है।
अभिकथन ओर कारण दोनों सत्य है तथा कारण, अभिकथन की सही व्याख्या है।
अभिकथन सत्य है लेकिन कारण असत्य है।
अभिकथन असत्य है और कारण सत्य है।
दो ग्रहों की त्रिज्या समान है। ग्रह A का द्रव्यमान, ग्रह B के द्रव्यमान का दोगुना है। ग्रह A पर गुरुत्वीय त्वरण और ग्रह B पर गुरुत्वीय त्वरण का अनुपात क्या है?
2:1
1:1
4:1
1:2
लेंस के निम्नलिखित में से किस भाग से गुजरने वाली किरण अविचलित निकलती है?
वक्रता केंद्र
मुख्य फोकस
फोकस और केंद्र के बीच
प्रकाशिक केंद्र
धारा वहन करने वाली एक परिनालिका के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र ‘B’ है। यदि परिनालिका से प्रवाहित होने वाली धारा को आधा कर दिया जाए, तो इस परिनालिका के कारण उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र (अन्य सभी प्राचलों को समान रखते हुए) कितना होगा?
B/2
2B
B/4
B
एक बच्चा माता से एक X गुणसूत्र और पिता से एक Y गुणसूत्र लेकर जन्म लेता है। कौन-सा कथन इस गुणसूत्र संयोजन के परिणाम का सटीक वर्णन करता है?
बच्चा लड़की होगा क्योंकि X गुणसूत्र हमेशा Y गुणसूत्र पर प्रभावी होता है।
बच्चे का लिंग माता द्वारा निर्धारित होता है, क्योंकि वह X गुणसूत्र प्रदान करती है।
दो Y गुणसूत्रों के बिना बच्चे में पुरुष लक्षण विकसित नहीं होंगे।
Y गुणसूत्र की उपस्थिति के कारण बच्चा लड़का होगा।
बोर के परमाणु मॉडल के अनुसार, किस कक्षा में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर परिक्रमण कर सकते हैं?
परिवर्ती ऊर्जा की दीर्घवृत्तीय कक्षाओं
कोई भी स्वैच्छिक वृत्तीय पथ
सतत ऊर्जा ह्रास करने वाले सर्पिल पथ
कुछ निश्चित वृत्तीय पथ जिन्हें विविक्त कक्षा कहा जाता है
नीचे दिए गए दो कथनों को देखिए और सही विकल्प चुनिए।
कथन A: ब्लीचिंग पाउडर सूखे बुझे चूने पर क्लोरीन की क्रिया द्वारा निर्मित होता है।
कथन B: इसका रासायनिक सूत्र CaOCl₂ है।
कथन A और B दोनों सही है।
कथन A और B दोनों गलत है।
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
कथन A गलत है लेकिन B सही है।
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, द्रव्यमान और जड़त्व के बीच संबंध का सही तरीके से वर्णन करता है?
द्रव्यमान, जड़त्व के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
द्रव्यमान, जड़त्व से स्वतंत्र होता है।
द्रव्यमान, जड़त्व के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है।
द्रव्यमान, जड़त्व के अनुक्रमानुपाती होता है।
पौधों में लैंगिक प्रजनन का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है?
यह निषेचन को होने से रोकता है।
इसके लिए हमेशा अलग-अलग प्रजातियों के दो पौधों की आवश्यकता होती है।
यह आनुवंशिक विविधता वाले बीज पैदा करने में मदद करता है।
यह केवल जड़ प्रणाली में ही होता है।
कार्बन के किस गुणधर्म के कारण वह स्वयं और अन्य तत्वों के साथ आबंध बनाकर बड़ी संख्या में यौगिक बनाता है?
दहन
चतुः संयोजकता
श्रृंखलन
समावयवता
किसी आरेख में चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं को एक-दूसरे के निकट खींचे जाने का क्या तात्पर्य है?
उस क्षेत्र में चुंबकीय क्षेत्र प्रबल है।
उस क्षेत्र में चुंबकीय क्षेत्र दुर्बल है।
यहाँ कोई चुंबकीय क्षेत्र मौजूद नहीं है।
चुंबकीय क्षेत्र की दिशा बदल गई है।
जब हाइड्रोकार्बन को जलाया जाता है तो नीली, अप्रकाशित लौ क्या दर्शाती है?
उच्च तापमान के साथ पूर्ण दहन
ऑक्सीजन की कमी
बिना जले कार्बन की उपस्थिति
अपूर्ण दहन और कालिख निर्माण
एक कार का वेग-समय ग्राफ, 40 km/h पर x-अक्ष के समांतर एक सरल रेखा है। t=0 से t=3 घंटे तक ग्राफ और समय अक्ष के बीच परिबद्ध क्षेत्रफल क्या निरूपित करेगा?
कार का त्वरण
3 घंटे में कार का विस्थापन
कार का अंतिम वेग
कार की औसत चाल
‘चेक डैम (check dams)’ का क्या अर्थ है?
बाढ़ग्रस्त अवनालिकाओं में मृदा या कंक्रीट की संरचनाएँ
खेती के लिए अर्द्धचंद्राकार पहाड़ियाँ
केवल औद्योगिक जल आपूर्ति के लिए निर्मित बांध
नदियों के पास छोटी-छोटी झोपड़ियां
असंतृप्त हाइड्रोकार्बन सामान्यतः कैसी ज्वाला उत्पन्न करते हैं?
चमक के साथ श्वेत ज्वाला
काले धूम के साथ पीली ज्वाला
स्वच्छ नीली ज्वाला
कोई ज्वाला नहीं
पुष्प में होने वाला कौन-सा परिवर्तन निषेचन के होने का संकेत देता है?
नए पुंकेसरों का निर्माण
परागनलिका का विकास
बीजांड का परिपक्क होकर बीज में बदलना और अंडाशय का फल में बदलना
पंखुड़ियों का बड़ा और चमकदार हो जाना
1974 में गढ़वाल हिमालय में हुआ चिपको आंदोलन _________ का एक उदाहरण है।
सरकार के नेतृत्व में पुनर्वनीकरण
समुदाय के नेतृत्व में वृक्षों के संरक्षण
शहरी बुनियादी ढांचे के विकास
खनन आधारित वन दोहन
कोशिका के कोशिकाद्रव्य के संबंध में उस कथन का चयन करें, जो गलत है।
कोशिकाद्रव्य में अनेक कोशिका अंगक होते हैं।
कोशिकाद्रव्य, प्लाज्मा झिल्ली के अंदर तरल पदार्थ से भरा क्षेत्र होता है।
पादप कोशिका में कोशिकाद्रव्य कोशिका भित्ति और प्लाज्मा झिल्ली के बीच पाया जाता है।
कोशिकाद्रव्य सुकेंद्रकी और प्राक्केंद्रकी दोनों कोशिकाओं में मौजूद होता है।
अवल दर्पण का मुख्य फोकस वह बिंदु है जहाँ
मुख्य अक्ष के समानांतर किरणें परावर्तन के बाद अभिसरित होती हैं
वक्रता केंद्र से गुजरने वाली किरणें अभिसरित होती हैं
मुख्य अक्ष के समानांतर किरणें परावर्तन के बाद अपसारित होती प्रतीत होती हैं
दर्पण पृष्ठ, मुख्य अक्ष को प्रतिच्छेद करता है
कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
कार्य सभी बलों के लिए पथ-स्वतंत्र राशि है।
कार्य धनात्मक, ऋणात्मक या शून्य हो सकता है।
कार्य पारगमन में ऊर्जा है।
कार्य का मात्रक (units) ऊर्जा के मात्रक के समान होता है।
मानव पाचन तंत्र में क्रमाकुंचक गतियों (peristaltic movements) की क्या भूमिका है?
रक्त में पोषक तत्वों को अवशोषित करना
अमाशय में प्रोटीन का पाचन करना
पाचक एंजाइमों का उत्पादन करना
भोजन को पाचन पथ में आगे की ओर धकेलना
अभिक्रियाशीलता श्रेणी (reactivity series) में कौन-सी धातु शीर्ष पर है?
तांबा
सोडियम
चांदी
सोना
कौन-सा प्रक्रम सर्वोत्तम रूप से इसकी व्याख्या करता है कि गर्म दिन के दौरान ठंडे गिलास के बाह्य पृष्ठ पर पानी की बूंदें कैसे बनती हैं?
संघनन
वाष्पन
हिमीकरण
ऊर्ध्वपातन
जब कोई व्यक्ति किसी गर्म वस्तु को छूता है, तो पेशियों की अनुक्रिया में देरी होती है। तंत्रिका ऊतक का कौन-सा भाग सीधे तौर पर तंत्रिका आवेग को पेशियों तक पहुँचाने और त्वरित गति उत्पन्न करने के लिए जिम्मेदार होता है?