RRB SCIENCE

पादप में जाइलम और फ्लोएम ऊतकों के प्राथमिक कार्य क्या हैं?

  • जायलम और फ्लोएम दोनों जल और खनिजों का गमन करते हैं।
  • जायलम भोजन का गमन करता है, फ्लोएम जल और खनिजों का गमन करता है।
  • जायलम और फ्लोएम दोनों भोजन का गमन करते हैं।
  • जायलम जल और खनिजों का गमन करता है, फ्लोएम भोजन का गमन करता है।

वायु में ध्वनि की चाल लगभग 340 m/s है। यदि कोई परावर्तक सतह 17 m दूर है, तो प्रतिध्वनि को स्रोत तक लौटने में कितना समय लगेगा?

  • 0.05 s
  • 0.1 s
  • 1 s
  • 0.5 s

गुरुत्वीय त्वरण के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • यह गहराई के साथ स्थिर रहता है
  • यह पृथ्वी पर हर जगह समान रहता है
  • यह पृथ्वी के भीतर जाने पर बढ़ता है
  • यह ऊँचाई के साथ घटता है

ऑक्सीकरण को किस रूप में परिभाषित किया जाता है?

  • इलेक्ट्रॉनों की हानि
  • न्यूट्रॉनों के लाभ
  • इलेक्ट्रॉनों के लाभ
  • प्रोटॉनों की हानि

निम्नलिखित में से प्रजनन की कौन-सी विधि जनसंख्या में तीव्र वृद्धि सुनिश्चित करती है?

  • पर-परागण
  • स्व-परागण
  • अलैंगिक प्रजनन
  • आंतरिक निषेचन

एक सोलेनॉइड चुंबक की तरह व्यवहार करता है क्योंकि…………..

  • इसका प्रतिरोध उच्च होता है
  • यह बिजली संग्रहीत करता है
  • इसमें अंदर लोहा होता है
  • इसके फेरों में प्रवाहित धारा एक चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है

बड़े बांधों और बाढ़ नियंत्रण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • बड़े बांध बाढ़ के खतरे को नहीं बढ़ाते हैं।
  • बड़े बांध बाढ़ की संभावना को पूरी तरह से समाप्त कर देते हैं।
  • बड़े बांध नदी प्रवाह को नियंत्रित करके बाढ़ नियंत्रण में सहायता कर सकते हैं।
  • बड़े बांध का उपयोग कभी भी बाढ़ नियंत्रण के लिए नहीं किया जाता है।

जब H+ आयनों की सांद्रता बढ़ती है, तो विलयन के pH पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • यह बढ़ता है
  • यह समान रहता है
  • यह घटता है
  • इसका निर्धारण नहीं किया जा सकता है

निम्नलिखित में से कौन-सी पेशीय संरचना, वक्रता को संशोधित करने और इस प्रकार रेशेदार, जेली-जैसे नेत्र लेंस की फोकस दूरी को बदलने के लिए उत्तरदायी है?

  • आइरिस (Iris)
  • रेटिना (Retina)
  • पुतली (Pupil)
  • सिलियरी पेशियों (Ciliary muscles)

निम्नलिखित में से कौन-सा फुलेरीन कार्बन अपरूप का रासायनिक सूत्र है?

  • C60
  • CO
  • C
  • C6

सामान्य परिस्थितियों में मानव महिला शरीर में निषेचन के बाद भ्रूण को कहां रोपित किया जाता है?

  • गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)
  • अंडवाहिनी (Oviduct)
  • गर्भाशय अस्तर (Uterus lining)
  • अंडाशय (Ovary)

वह बल जो किसी वस्तु की गति की अवस्था को परिवर्तित करता है, ..कहलाता है।

  • गुरुत्वाकर्षण बल
  • घर्षण बल
  • संतुलित बल
  • असंतुलित बल

कार्बन यौगिकों में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार्यात्मक समूह-OH द्वारा दर्शाया जाता है?

  • एल्डिहाइड
  • कीटोन
  • ऐल्कोहॉल
  • कार्बोक्सिलिक अम्ल

निम्नलिखित में से कौन-सा, अधात्विक तत्व द्वारा निर्मित द्विपरमाणुक अणु है?

  • He
  • Mg
  • Na
  • O2

निम्नलिखित अंगों में से कौन-सा अंग, वक्ष गुहा में होता है?

  • अग्याशय
  • ग्रसनी
  • फुप्फुस
  • यकृत

पदार्थ की निम्नलिखित में से किस अवस्था में कणों की तीव्र यादृच्छिक गति सबसे अधिक होती है?

  • केवल ठोस
  • तरल और ठोस दोनों
  • केवल तरल
  • गैस

मानव मस्तिष्क का मुख्य विचारक भाग कहाँ स्थित होता है?

  • मेरु रज्जु
  • अग्र-मस्तिष्क
  • मध्य मस्तिष्क
  • मेडुला

निम्नलिखित में से कौन-सा, जीव के ऊतक का उदाहरण नहीं है?

  • पेशी
  • न्यूरॉन
  • अस्थि
  • रुधिर

किसी पदार्थ की प्रतिरोधकता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?

  • चालक की लंबाई और क्षेत्रफल
  • सामग्री की प्रकृति
  • इससे गुजरने वाली धारा
  • चालक की आकृति

2 kg द्रव्यमान का एक पिंड 3 m/s की चाल से गतिमान है। इसकी गतिज ऊर्जा ………… है।

  • 18 J
  • 9 J
  • 3 J
  • 6 J

गोलीय लेंस के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

  • दो वक्रता केंद्रों को मिलाने वाली रेखा को मुख्य अक्ष कहते हैं।
  • अवतल लेंस में भी दो वक्रता केंद्र होते हैं।
  • प्रकाशिक केंद्र, वक्रता केंद्र के साथ संपाती होता है।
  • प्रत्येक गोलीय लेंस में दो वक्रता केंद्र होते हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, इसको अच्छी तरह से स्पष्ट करता है कि किसी तत्व के समस्थानिकों के रासायनिक गुणधर्म समान होते हैं लेकिन भौतिक गुणधर्म भिन्न होते हैं?

  • समस्थानिकों की परमाणु संख्या समान होती है, लेकिन उनके न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है, जो द्रव्यमान जैसे भौतिक गुणों को प्रभावित करती है।
  • समस्थानिकों की परमाणु संरचना पूरी तरह से भिन्न होती है, जो उनके भौतिक और रासायनिक गुणों को प्रभावित करती है।
  • समस्थानिकों में प्रोटॉन की संख्या भिन्न होती है, जिसके कारण रासायनिक अभिक्रियाओं में उनका व्यवहार भिन्न होता है।
  • समस्थानिकों में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या समान होती है, लेकिन इलेक्ट्रॉनों की संख्या भिन्न होती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा, महिलाओं से उसी प्रकार संबंधित है जिस प्रकार शक्रवाहिका-उच्छेदन (vasectomy) पुरुषों से संबंधित है?

  • कॉपर-टी (Copper-T)
  • सरवाइकल कैप्स (Cervical caps)
  • कोइटस इंटेररष्टस (Coitus interruptus)
  • ट्यूबेक्टमी (Tubectomy)

720 km/hr की चाल से चल रही एक कार ब्रेक लगाने के 4 सेकंड बाद रुक जाती है। यदि कार और यात्रियों का कुल द्रव्यमान 80 kg है, तो ब्रेक द्वारा अनुप्रयुक्त बल कितना होगा?

  • -14,400 N
  • -4000 N
  • -2000 N
  • 4000 N

कौन-सा समीकरण, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ ऐलुमिनियम की अभिक्रिया को सही ढंग से दर्शाता है?

  • \( 2Al + 6HCl \rightarrow 2AlCl_{3} + 3H_{2} \)
  • \( 2Al + 3HCl \rightarrow 2AlCl_{3} + 3H_{2} \)
  • \( Al + HCl \rightarrow AlCl_{3} + H_{2} \)
  • \( Al + HCl \rightarrow AlCl + H_{2} \)

RRB MATHS

19 पुरुष और 13 महिलाएँ किसी कार्य को 12 दिनों में पूरा कर सकते हैं, जबकि 17 पुरुष और 9 महिलाएँ उसी कार्य को 14 दिनों में पूरा कर सकते हैं। कितनी महिलाओं का कार्य, एक पुरुष के कार्य के बराबर है?

  • 3
  • 4
  • 5
  • 2

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 41 से विभाज्य है?

  • 7575438
  • 7132975
  • 7397665
  • 7497194

निम्नलिखित को सरल कीजिए। \( 6 \times 6 + 6 \times (8 – 5)^{2} \div 3 \times 9 \)

  • 138
  • 198
  • 164
  • 192

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, कुल मतदाताओं में से 80% मतदाताओं ने अपने मत डाले। कुल डाले गए मतों में से 10% अवैध घोषित कर दिए गए। यदि उम्मीदवार A को वैध मतों में से 70% मत और उम्मीदवार B को शेष मत प्राप्त हुए, तथा पात्र मतदाताओं की कुल संख्या 50,000 थी, तो उम्मीदवार A को कितने मत प्राप्त हुए?

  • 25,200
  • 25,500
  • 26,200
  • 26,500

दो बैंक, A और B क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक की दर से ऋण देते हैं। निर्मल ने प्रत्येक बैंक से ₹2,40,000 उधार लिए। 3 वर्षों के बाद निर्मल द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 30,300
  • 29,800
  • 28,800
  • 28,300

यदि आँकड़ों 4, 23, 11, 7, 6, 9, (K + 5), 15, 20 और 16 की माध्यिका 12 है, तो K का मान ज्ञात कीजिए।

  • 7
  • 8
  • 5
  • 6

10.5 cm त्रिज्या वाले एक ठोस धातु के गोले को पिघलाकर प्रत्येक 1.5 cm त्रिज्या वाले छोटे गोले बनाए जाते हैं। यदि मूल गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल S है, तो सभी छोटी गेंदों का संयुक्त संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना है?

  • 6S
  • 8S
  • 5S
  • 7S

सुनील और श्याम की वर्तमान आयु का अनुपात 3:4 है। अब से 25 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 8:9 होगा। सुनील की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 14 वर्ष
  • 18 वर्ष
  • 15 वर्ष
  • 16 वर्ष

प्रथम 16 अभाज्य संख्याओं का योगफल ज्ञात कीजिए।

  • 381
  • 383
  • 377
  • 382

रवि, राज से ₹80 अधिक खर्च करता है। यदि दोनों मिलकर ₹380 खर्च करते हैं, तो राज कितना खर्च करता है?

  • 140
  • 110
  • ₹150
  • 120

तीन संख्याओं का योग 8784 है। यदि पहली और दूसरी संख्या के बीच अनुपात 20:18 है तथा दूसरी और तीसरी संख्या के बीच अनुपात 21:12 है, तो पहली और तीसरी संख्या के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 1678
  • 1786
  • 1687
  • 1768

एक कक्षा के 25 विद्यार्थियों की औसत आयु 33 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 34 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 61
  • 59
  • 56
  • 55

एक मीनार के आधार से 20m दूर एक बिंदु पर, मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। \(( \sqrt{3} \approx 1.732 \) का प्रयोग करें)

  • 11 m
  • 10 m
  • 12 m
  • 15 m

यदि किसी संख्या के \( 5\frac{2}{6} \) के 70% का 50%, 539 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 4620
  • 3800
  • 6880
  • 7200

एक वस्तु को 20% छूट पर बेचने पर प्राप्त लाभ प्रतिशत 32% है। वस्तु का मूल्य कितने प्रतिशत बढ़ाकर अंकित किया गया है?

  • 69%
  • 71%
  • 61%
  • 65%

एक वस्तु ₹2,600 में खरीदी गई। इसका मूल्य 20% अधिक अंकित किया गया। इसके बाद, इसे अंकित मूल्य पर 10% की छूट पर बेचा गया। इस सौदे पर लाभ प्रतिशत कितना था?

  • 7%
  • 8%
  • 10%
  • 9%

एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप, \( 16\sqrt{2} \) cm विकर्ण वाले वर्ग के परिमाप का तीन-पाँचवाँ (3/5) है। त्रिभुज के क्षेत्रफल और वर्ग के क्षेत्रफल के बीच का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • \( 4\sqrt{3} : 25 \)
  • \( 3\sqrt{2} : 16 \)
  • \( 2\sqrt{3} : 11 \)
  • \( 3\sqrt{5} : 26 \)

एक जीप 80 km की दूरी 40 km/hr की चाल से, और अगली 32 km की दूरी 16 km/hr की चाल से तय करती है। इसकी औसत चाल (km/hr में) कितनी है?

  • 34
  • 22
  • 32
  • 28

A, B और C किसी काम को क्रमशः 3, 9 और 18 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ मिलकर काम करते हुए, उन्हें उसी काम का तीन गुना काम पूरा करने में कितना समय (दिन में) लगेगा?

  • 12
  • 7
  • 18
  • 6

एक त्रिभुज की भुजाएँ 41 cm, 21 cm और 50 cm हैं। 21 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसकी ऊँचाई की लंबाई कितनी है?

  • 85 cm
  • 54 cm
  • 22 cm
  • 40 cm

दिए गए व्यंजक को सरल कीजिए। \( (x+2)(x+3) \)

  • \( x^{2} + 2x + 3 \)
  • \( x^{2} + 5x + 6 \)
  • \( x^{2} + 3x + 2 \)
  • \( x^{2} + 6x + 5 \)

यदि 8 और 56 का तृतीयानुपाती x है, तो x का मान कितना होगा?

  • 393
  • 394
  • 390
  • 392

2015 में एक इमारत में कीटों की आबादी 9580 थी। 2016 में यह 12% बढ़ गई, 2017 में 8% घट गई, और 2018 में फिर 8% बढ़ गई। 2018 में कीटों की आबादी (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।

  • 11,661
  • 11,665
  • 10,661
  • 10,665

एक दुकानदार एक वस्तु ₹12,000 में खरीदता है और उसे ₹13,500 में बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 15%
  • 12.5%
  • 10.5%
  • 20%

एक रेलगाड़ी 2708 m और 2195m लंबी दो सुरंगों को क्रमशः 88 सेकंड और 76 सेकंड में पार करती है। रेलगाड़ी की लंबाई कितनी है?

  • 1054 m
  • 1063 m
  • 1048 m
  • 1064 m
RRB Group D PYQ 2/12/2025 S-1