RRB SCIENCE

किसी पुरुष की एक ऐसी मामूली सर्जिकल प्रक्रिया की गई जिसमें उसके शुक्राणुओं को वीर्य में मिश्रित होने से रोका जा सके। किस संरचना में सर्वाधिक परिवर्तन होने की संभावना है?

  • शुक्रवाहिका
  • मूत्रमार्ग
  • शिश्न
  • वृषण

किसी गतिशील पिंड को विरामावस्था में लाने के लिए बाह्य बल द्वारा आवश्यक कार्य ..के बराबर होता है।

  • इसकी स्थितिज ऊर्जा
  • इसकी गतिज ऊर्जा
  • इसके संवेग
  • इसके भार

निम्नलिखित में से कौन-सी फसल सुरक्षा की जैविक विधि है?

  • DDT का छिड़काव
  • कीट शिकारियों को शामिल करना
  • जुताई
  • फसल अवशेष जलाना

जब लेड नाइट्रेट पोटैशियम आयोडाइड के साथ अभिक्रिया करता है, तो यौगिक ‘X’ का एक पीला अवक्षेप बनता है। यौगिक X की पहचान कीजिए।

  • लेड (II) आयोडाइड (PbI2)
  • लेड (II) नाइट्रेट [Pb(NO3)2]
  • पोटेशियम नाइट्रेट (KNO3)
  • लेड (II) नाइट्राइट [Pb(NO2)2]

अवल दर्पण के लिए, मुख्य अक्ष के ऊपर एक प्रतिबिंब की ऊंचाई

  • वस्तु की स्थिति पर निर्भर करती है
  • को ऋणात्मक माना जाता है
  • धनात्मक माना जाता है
  • को शून्य माना जाता है

अधिवृक्क स्राव (Adrenaline) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • यह शरीर को तनाव या आपात स्थिति में ‘लड़ों या भागो’ प्रतिक्रिया को सक्रिय करके प्रतिक्रिया करने में सहायक होता है।
  • यह पेशियों को अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए हृदय गति और श्वास दर को बढ़ाता है।
  • यह पाचन तंत्र में रक्त की आपूर्ति को कम कर देता है और इसे कंकाल की पेशियों की ओर निर्देशित करता है।
  • यह पेट में रक्त प्रवाह को बढ़ाकर पाचन को बढ़ावा देता है।

न्यूरॉन के किस भाग में केंद्रक और कोशिका द्रव्य होता है?

  • दुमिकाओं (Dendrites)
  • कोशिका काय (Cell body)
  • तंत्रिकाक्ष (Axon)
  • तंत्रिका अंतों (Nerve endings)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, धातुओं के विशिष्ट भौतिक गुणधर्म का सही वर्णन करता है?

  • धातुएं ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं।
  • धातुओं का गलनांक और क्वथनांक निम्न होता है।
  • धातुएं ध्वानिक होती हैं और टकराने पर ध्वनि उत्पन्न करती हैं।
  • धातुएं सामान्यतः भंगुर होती हैं और हथौड़े से पीटने पर आसानी से टूट जाती हैं।

स्टेथोस्कोप का कार्य सिद्धांत पर आधारित है।

  • उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि के अवशोषण
  • ध्वनि के केवल विद्युत संकेतों में रूपांतरण
  • अवलोकन के लिए ध्वनि के प्रकाश में रूपांतरण
  • ध्वनि के परावर्तन

विषमांगी मिश्रणों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • घटकों को अलग नहीं किया जा सकता
  • यह एक यौगिक की तरह व्यवहार करता है
  • अलग-अलग पदार्थ अपने गुणधर्म बनाए रखते हैं
  • इसकी संरचना पूरी तरह एक जैसी है

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उस विलयन की सही पहचान करता है जहाँ विलेय और विलायक दोनों तत्व हैं, तथा विलयन समांगी है?

  • पानी में घुला कार्बन
  • सल्फर के साथ मिश्रित लोहे का बुरादा
  • हवा में नाइट्रोजन के साथ मिश्रित ऑक्सीजन
  • पानी में घुली चीनी

कोशिका केंद्रक में DNA निम्नलिखित में से किस पदार्थ के निर्माण के लिए सूचना स्रोत है?

  • फ्रक्टोज
  • ग्लूकोज
  • लिपिड
  • प्रोटीन

निम्नलिखित में से कौन-सा ऐल्कोहॉल, सामान्यतः ईंधन या ईंधन योज्य के रूप में उपयोग किया जाता है?

  • मेथेनॉल (Methanol)
  • ब्यूटेनॉल (Butanol)
  • एथेनॉल (Ethanol)
  • प्रोपेनॉल (Propanol)

जब किसी पदार्थ का तापमान बढ़ता है तो उसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • घनत्व घटता है
  • घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
  • घनत्व बढ़ता है
  • घनत्व दोगुना हो जाता है

खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण में धूमन किस प्रकार सहायक है?

  • यह अनाजों में पोषक तत्व जोड़ता है।
  • यह अनाज से नमी की हानि को रोकता है।
  • यह उन पीड़कों और कीटों को मारता है जो अन्यथा भंडारित अनाज को क्षति पहुंचा सकते हैं।
  • यह अनाजों का वजन बढ़ाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका (SER) के कार्य को संदर्भित करता है?

  • प्रोटीन का संश्लेषण
  • शर्करा का आपरिवर्तन
  • लिपिड का निर्माण
  • राइबोसोम का संयोजन

निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है?

  • जल्दी शादी
  • स्वच्छता की अनदेखी
  • स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा देखभाल
  • जंक फूड

अवतल लेंस के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • प्रतिबिम्ब सदैव आभासी ओर विपरीत दिशा में होता है
  • प्रतिबिम्ब सदैव आभासी, सीधा और वस्तु के समान दिशा में होता है
  • प्रतिबिंब वस्तु से बहुत बड़ा होता है
  • प्रतिबिम्ब सदेव वास्तविक होता है

निम्नलिखित में से कौन-सी राशि, किसी तरल में डूबे हुए पिंड पर लगने वाले उत्प्लावक बल को प्रभावित नहीं करती है?

  • वस्तु का घनत्व
  • तरल का घनत्व
  • विस्थापित तरल का आयतन
  • गुरुत्वीय त्वरण

एक पिंड एक सरल रेखा में परिवर्तनशील चाल से गतिमान है। 10 s में इसका विस्थापन 50 m है। औसत वेग कितना होगा?

  • ( 50~m/s )
  • ( 5~m/s )
  • ( 25~m/s )
  • ( 10~m/s )

विद्युत धारा को .. के रूप में व्यक्त किया जाता है।

  • विद्युत आवेश के प्रवाह की दर
  • प्रति इकाई क्षेत्रफल आवेश की मात्रा
  • प्रति इकाई लंबाई आवेश की मात्रा
  • प्रति इकाई समय में खपत ऊर्जा

विद्युत क्षेत्र रेखाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • वे ऋणात्मक आवेश से शुरू होते हैं और धनात्मक आवेश पर समाप्त होती हैं
  • वे हमेशा सीधी रेखाएँ होती हैं
  • वे बंद लूप बना सकती हैं
  • वे कभी प्रतिच्छेद नहीं करती हैं

एल्डिहाइड में कौन-सा प्रकार्यात्मक समूह उपस्थित होता है?

  • -CHO
  • -OH
  • -CO
  • -COOH

एथेनॉल किस प्रकार्यात्मक समूह की उपस्थिति के कारण जल के साथ मिश्रणीय है?

  • हाइड्रॉक्सिल समूह
  • द्विक् आबंध
  • कार्बोक्सिल समूह
  • कार्बन श्रृंखला

एक कार विरामावस्था से गति करना शुरू करती है और 4 सेकंड में 20 m/s का वेग प्राप्त कर लेती है। कार का त्वरण कितना है?

  • \( 5~m/s^{2} \)
  • \( 80~m/s^{2} \)
  • \( 100~m/s^{2} \)
  • \( 4~m/s^{2} \)

RRB MATHS

निम्नलिखित योजनाओं को उनकी छूट के आरोही क्रम में व्यवस्थित करें।
A. 5 खरीदें 6 मुफ्त पाएं
B. 82% की एकल छूट
C. 11% और 24% की दो क्रमिक छूट

  • A, B, C
  • B, C, A
  • C, A, B
  • C, B, A

रवि के पिता की आयु रवि की आयु की 4 गुनी है। 5 वर्ष बाद, पिता की आयु रवि की आयु की 3 गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु कितनी है?

  • 15 वर्ष
  • 12 वर्ष
  • 18 वर्ष
  • 10 वर्ष

एक दुकानदार एक वस्तु का मूल्य ₹5,360 अंकित करता है। यदि 8% छूट देने के बाद भी उसे क्रय मूल्य पर 34% का लाभ होता है, तो क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹3,557
  • 3,686
  • 3,680
  • 3,622

एक परीक्षा में, स्कूल X से उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत उस स्कूल से उपस्थित छात्रों की संख्या का 80% है। स्कूल Y में, उपस्थित छात्रों की संख्या स्कूल X से 15% अधिक है, और उत्तीर्ण छात्रों की संख्या स्कूल X से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या से 30% अधिक है। स्कूल Y से उपस्थित छात्रों की संख्या में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत कितना है (दशमलव के एक अंक तक पूर्णांकित)?

  • 84.6%
  • 90.4%
  • 88.8%
  • 80.4%

यदि किसी संख्या के 20% को 84 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 65% कितना है?

  • 78.25
  • 88.25
  • 98.25
  • 68.25

एक निर्माता एक ट्रांजिस्टर को 20% लाभ पर ₹840 में एक दुकानदार को बेचता है। फिर दुकानदार उसे 10% लाभ पर ग्राहक को बेचता है। निर्माता के क्रय मूल्य और ग्राहक के क्रय मूल्य (₹ में) के बीच कितना अंतर है?

  • 250
  • 224
  • 200
  • 345

( 39.99+99.99+9.99 ) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 1999.9
  • 1119.99
  • 1109.99
  • 1109.97

एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 528 m² है और इसका आयतन 1848 \( m^{3} \) है। बेलन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल \(( m^{2} \) में) ज्ञात कीजिए। \( (\pi=\frac{22}{7} \) लीजिए)

  • 832
  • 836
  • 840
  • 842

पुरुषों और महिलाओं सहित 150 खिलाड़ियों के एक समूह में, 58% पुरुष हैं। पुरुष खिलाड़ियों का औसत वजन 82 kg है, जबकि महिला खिलाड़ियों का औसत वजन 72 kg है। समूह के सभी खिलाड़ियों का औसत वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।

  • 76.4
  • 77.8
  • 77.2
  • 75.9

X लोगों को किसी काम को 28 दिनों में पूरा करने का ठेका दिया गया था। 5 लोग बीमारी के कारण काम पर नहीं आए, और बाकी लोगों ने 30 दिनों में काम पूरा कर लिया। X का मान कितना है?

  • 65
  • 75
  • 82
  • 74

यदि X m लंबी एक ट्रेन 59 m/sec की चाल से चलते हुए एक रेलवे प्लेटफॉर्म को 9 sec में पार करती है। यदि रेलवे प्लेटफॉर्म की लंबाई 279 m है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

  • 252
  • 262
  • 256
  • 253

एक कक्षा के 40 विद्यार्थियों की औसत आयु 33 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 34 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 73
  • 76
  • 77
  • 74

\( \frac{1}{20} \), \( \frac{10}{100} \) का कितना प्रतिशत है?

  • 65%
  • 100%
  • 50%
  • 60%

किसी धनराशि को 4 वर्षों के लिए एक निश्चित दर से साधारण ब्याज पर निवेश किया गया। यदि इसे 3% वार्षिक अधिक ब्याज दर पर निवेश किया जाता, तो ₹960 अधिक प्राप्त होते। मूलधन ज्ञात कीजिए।

  • ₹7,800
  • 17,500
  • ₹8,000
  • 28,300

थॉमस 38 वर्ष का है। उसका भतीजा उससे 26 वर्ष छोटा है। कितने वर्षों में थॉमस की आयु उसके भतीजे की आयु के तीन गुने से 14 वर्ष कम होगी?

  • 5
  • 2
  • 3
  • 8

प्रखर और रिया ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹33,500 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹6,700 के कुल लाभ में से प्रखर का हिस्सा ₹2,000 था। प्रखर का निवेश कितना था?

  • 10,370
  • ₹8,540
  • 11,210
  • 10,000

यदि \( a+\frac{1}{a}=12 \) है, तो \( a^{2}+\frac{1}{a^{2}} \) का मान ज्ञात करें।

  • 138
  • 140
  • 144
  • 142

एक कार शहर A से शहर B तक 150 km की दूरी 60 km/hr की चाल से तय करती है। वापसी की यात्रा में, भारी ट्रैफ़िक के कारण, कार की चाल कम हो जाती है। यदि आने-जाने की कुल यात्रा का समय 7 घंटे 30 मिनट है, तो वापसी यात्रा के दौरान कार की चाल कितनी है?

  • ( 36~km/hr )
  • ( 45~km/hr )
  • ( 30~km/hr )
  • ( 42~km/hr )

चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = 24° है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 3:5 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में कितना अंतर है?

  • 12°
  • 15°
  • 17°
  • 11°

14 cm व्यास वाले एक बेलनाकार पाइप से 15 km/hr की चाल से जल 50 m लंबे और 44 m चौड़े एक आयताकार टैंक में प्रवाहित होता है। टैंक में जल का स्तर 21 cm बढ़ने में कितना समय लगेगा?

  • 2.5 घंटे
  • 1.5 घंटे
  • 2 घंटे
  • 3 घंटे

एक पाइप एक टैंक को 3 मिनट में भर सकता है, जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 12 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएं, तो टैंक का एक- चौथाई भाग भरने में कितने मिनट लगेंगे?

  • 3
  • 4
  • 1
  • 2

आकाश, सुमन और राज ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए क्रमशः ₹1,720, ₹1,690 और ₹1,240 निवेश किया। यदि वर्ष के अंत में लाभ ₹1,440 है, तो लाभ में राज का हिस्सा कितना है?

  • 385
  • 381
  • 384
  • 382

यदि \( \cos \alpha=\frac{5}{13} \) जहाँ α न्यून कोण है, तो \( \sec \alpha – tan \alpha \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( \frac{4}{5} \)
  • \( \frac{13}{12} \)
  • \( \frac{5}{12} \)
  • \( \frac{1}{5} \)

दो संख्याओं का LCM उनके HCF का चार गुना है। उनके LCM और HCF का योगफल 140 है। यदि उनमें से एक संख्या 112 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 25
  • 27
  • 28
  • 26

\( (2^{4})^{3} \times (2^{5})^{2} \div 2^{7} \) को सरल कीजिए।

  • \( 2^{7} \)
  • \( 2^{10} \)
  • \( 2^{15} \)
  • \( 2^{12} \)
RRB Group D PYQ 2/12/2025 S-2