RRB SCIENCE

पादपों में लैंगिक जनन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
कथन A: निषेचन के बाद, युग्मनज कई बार विभाजित होकर बीजांड के भीतर एक भ्रूण बनाता है।
कथन B: बीजांड एक कठोर आवरण विकसित करता है और धीरे-धीरे बीज में परिवर्तित हो जाता है।

  • न तो कथन A और न ही कथन B
  • केवल कथन B
  • केवल कथन A
  • दोनों कथन A और B

एक वस्तु 2 सेकंड में 10m चलती है। दूरी-समय ग्राफ पर, ढलान क्या है?

  • ( 8~m/s )
  • ( 10~m/s )
  • ( 20~m/s )
  • ( 0.5~m/s )

एस्टरों का निर्माण, ________ की अभिक्रिया द्वारा होता है।

  • अम्लीय माध्यम में ऐल्कोहॉल और अम्ल
  • क्षारकीय माध्यम में ऐल्कोहॉल और अम्ल
  • निम्न दाब पर ऐल्कोहॉल और अम्ल
  • निर्जलन कर्मक की उपस्थिति में ऐल्कोहॉल और एल्डिहाइड

एक लंबे सीधे तार में धारा I प्रवाहित हो रही है, तथा चालक से दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र B है। यदि सीधे धारावाही तार से दूरी दोगुनी कर दी जाए, तो उस बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र क्या होगा?

  • 2B
  • शून्य
  • B/2
  • B

एक पत्थर को ( 5~m/s ) के प्रारंभिक वेग से नीचे की ओर फेंका जाता है। 2 सेकंड बाद, इसका अंतिम वेग v ज्ञात कीजिए। \(( g=10~m/s^{2} \) लीजिए)

  • ( 20~m/s )
  • ( 25~m/s )
  • ( 5~m/s )
  • ( 10~m/s )

रूधिर को संयोजी ऊतक कहा जाता है, क्योंकि

  • यह अस्थियों को सहारा प्रदान करता है
  • यह लाल रंग का होता है
  • यह केवल पेशियों में पाया जाता है
  • यह पूरे शरीर में पदार्थों को जोड़ता और परिवहन करता है

निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी यौगिक का अणु नहीं है?

  • HCI
  • CH4
  • 03
  • NH3

कुक्कुट पालन में बौने ब्रॉयलर जनक विकसित करने का क्या लाभ है?

  • चारे की खपत कम करने और मांस उत्पादन में सुधार करने के लिए
  • बड़े अंडे देने के लिए
  • उन्हें बारिश के प्रति प्रतिरोधी बनाने के लिए
  • उड़ान क्षमता बढ़ाने के लिए

कार्बन कई यौगिकों का निर्माण करता है, इसका कारण निम्नलिखित में से क्या है?

  • आयनिक क्रिस्टल बनाने की क्षमता
  • कैटेनेशन और चतुः संयोजकता
  • उच्च परमाणु द्रव्यमान और बड़ा आकार
  • उत्कृष्ट गैसों के साथ अभिक्रियाशीलता

विभज्योतकों (meristematic tissues) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • रिक्तिकाओं की उपस्थिति
  • रिक्तिकाओं का अभाव
  • पतली भित्ति
  • सक्रिय रूप से विभाजित होने वाली कोशिकाएं

एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 1600 Hz है। यदि तरंग की तरंगदैर्ध्य 0.2 m है, तो तरंग की चाल कितनी होगी?

  • ( 800~m/s )
  • ( 8000~m/s )
  • ( 320~m/s )
  • ( 32~m/s )

किस प्रकार के गोलीय दर्पण का परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर वक्राकार होता है तथा इसका वक्रता केंद्र दर्पण के पीछे स्थित होता है?

  • उत्तल दर्पण
  • अवतल दर्पण
  • अभिसारी दर्पण
  • समतल दर्पण

निम्नलिखित में से कौन-सा, ऐल्काइन समूह से संबंधित है?

  • C6H6
  • C3H4
  • C3H8
  • C2H4

सिल्वर क्लोराइड को कुछ समय तक धूप में रखने पर उसका रंग बदल जाता है, इसका क्या कारण है?

  • सिल्वर क्लोराइड का ऊष्मीय अपघटन
  • सिल्वर क्लोराइड की ऑक्सीजन के साथ संयोजन अभिक्रिया
  • सूर्य के प्रकाश द्वारा सिल्वर क्लोराइड का प्रकाश रासायनिक अपघटन
  • ऑक्सीजन और जल द्वारा विस्थापन अभिक्रिया

किसी वस्तु पर असंतुलित बलों के कार्य करने की स्थिति में, उत्पन्न त्वरण (a) ________ की दिशा में होता है।

  • वस्तु पर कार्यरत निवल बल (परिणामी बल)
  • प्रारंभिक वेग
  • अधिकतम बल
  • घर्षण बल

एक पुरुष को HIV संक्रमण हो जाता है, जबकि उसका साथी स्वस्थ है। उसके व्यक्तित्व के निम्नलिखित व्यवहारों में से कौन-सा इसका वर्णन कर सकता है?

  • सुरक्षित यौन संबंध बनाना
  • एकाधिक असुरक्षित यौन साथी रखना
  • स्वस्थ आहार बनाए रखना
  • विसंक्रमित सुइयों का उपयोग

प्रतिरोधकता के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • यह चालक के आकार के साथ बदलता है
  • यह केवल पदार्थ की प्रकृति और तापमान पर निर्भर करता है
  • यह लंबाई बढ़ने पर घटता है
  • यह अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के साथ बढ़ता है

यौगिक सोडियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र ________ होता है।

  • Na2CO3
  • Na3CO2
  • Na3CO4
  • Na3CO3

कौन-सी गैस सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करके सोडियम बाइकार्बोनेट और सोडियम कार्बोनेट बनाती है?

  • SO
  • CO
  • NO2
  • CO2

उत्तल दर्पण का उपयोग सामान्यतः वाहनों में पश्च दृश्य दर्पण (rear-view mirror) के रूप में किया जाता है क्योंकि, यह

  • अधिकांश प्रकाश किरणों को अवशोषित करता है
  • वास्तविक और उल्टे प्रतिबिंब बनाता है
  • आवर्धित प्रतिबिंब बनाता है
  • व्यापक दृश्य क्षेत्र बनाता है

हाइड्रा में मुकुल

  • जनक के शरीर के अंदर बनता है
  • बीजाणुओं के माध्यम से बनता है
  • एक वृंत पर विकसित होता है
  • उद्वर्थ के रूप में वृद्धि करता है

सरल स्थायी ऊतक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • सरल स्थायी ऊत्तक सामान्यतः जीवित कोशिकाओं से बना होता है।
  • दृढ़ोतक सबसे उभयनिष्ठ सरल स्थायी ऊतक है।
  • भोजन भंडारण सरल स्थायी ऊतक में होता है।
  • यह बाह्यत्वचा के नीचे कुछ परतें बनाता है।

पादपों में बृहत्-पोषकों की आवश्यकता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

  • बृहत्-पोषक, सूक्ष्म पोषक की तुलना में कम महत्वपूर्ण होते हैं।
  • बृहत्-पोषकों की आवश्यकता केवल पुष्पन अवस्था के दौरान होती है।
  • पादपों को उचित वृद्धि और विकास के लिए अधिक मात्रा में बृहत् पोषकों की आवश्यकता होती है।
  • पादप बिना बृहत् पोषकों के भी जीवित रह सकते हैं।

यदि लड़की A को रस्सी पर चढ़ने में 20 और लड़की B को 50 लगते हैं, और दोनों मिलकर 3200 J कार्य करती हैं, तो उनके प्रदर्शन में अंतर किस भौतिक संकल्पना द्वारा अभिलक्षित किया जाता है?

  • कुल विस्थापन
  • गुरुत्वीय बल
  • शक्ति
  • कुल ऊर्जा खपत

पीतल ________ का उदाहरण है।

  • एक समांगी मिश्रण
  • एक यौगिक
  • एक तत्व
  • एक विषमांगी मिश्रण

RRB MATHS

एक व्यक्ति एक इमारत के शिखर को 45° उन्नयन कोण पर देखता है। यदि इमारत 20 m ऊंची है, तो इमारत से उस व्यक्ति की दूरी ज्ञात कीजिए।

  • 25 m
  • 35 m
  • 30 m
  • 20 m

त्रिभुज MNR में, ∠MNR और MRN के समद्विभाजक क्रमशः NO और RO हैं, जो एक-दूसरे को O पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि \( \angle M=60^{\circ} \) और \( \angle MRN=66^{\circ} \) हैं, तो ∠RON का मान ज्ञात कीजिए।

  • \( 120^{\circ} \)
  • \( 130^{\circ} \)
  • \( 110^{\circ}\)
  • \( 30^{\circ} \)

प्रथम 11 अभाज्य संख्याओं का योगफल कितना है?

  • 165
  • 162
  • 160
  • 164

\( \frac{10}{30} \) का कितना प्रतिशत \( \frac{1}{20} \) है?

  • 30%
  • 35%
  • 15%
  • 25%

20 घंटे और 7 दिन का अनुपात निम्नलिखित में से किसके समतुल्य है?

  • 5:42
  • 20:7
  • 4:43
  • 2:47

102 आदमियों के पास 30 सप्ताह के लिए राशन है। उनके साथ 68 आदमी और जुड़ जाते हैं। यह राशन कितने समय (सप्ताह में) तक चलेगा?

  • 22
  • 16
  • 18
  • 20

यदि 2 cm, 3 cm और 4 cm व्यास वाले तीन पाइप, जिनमें से सबसे बड़ा पाइप अकेले टंकी को 87 मिनट में भर सकता है, को एक साथ खोल दिया जाए, तो टंकी कितने मिनट में भर जाएगी? (मान लीजिए कि प्रत्येक पाइप से गुजरने वाले पानी के प्रवाह की दर उसके व्यास के वर्ग के समानुपाती है।)

  • 50
  • 48
  • 36
  • 40

यदि 30 कुर्सियों का क्रय मूल्य 40 कुर्सियों के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 17%
  • 25%
  • 23%
  • 19%

एक कक्षा के 31 विद्यार्थियों की औसत आयु 34 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 35 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 63
  • 67
  • 69
  • 66

36% और 25% की दो क्रमिक छूट के बाद एक आइफोन का विक्रय मूल्य ₹3,300 है। आइफोन का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • ₹6,983
  • ₹6,769
  • ₹6,815
  • ₹6,875

एक ठोस बेलन की ऊँचाई 12 cm और त्रिज्या r cm है। बेलन के एक भाग को पिघलाकर दो शंकुओं के आकार में ढाला गया है। एक शंकु की त्रिज्या 3 cm और ऊँचाई 4 cm है, जबकि दूसरे शंकु की त्रिज्या 6 cm और ऊँचाई 8 cm है। यदि मूल बेलन के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल और दोनों शंकुओं के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफलों के योग का अनुपात 4: 1 है, तो r का मान ज्ञात कीजिए।

  • 26
  • 24
  • 27
  • 25

दो संख्याओं का योग 45 है और उनका अंतर 9 है। छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 20
  • 18
  • 15
  • 12

A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 12 और 4 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ कार्य करते हुए, उसी कार्य का दोगुना करने में उन्हें कितना समय (दिन में) लगेगा?

  • 4
  • 6
  • 9
  • 3

₹7,500 के मूलधन पर 8% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।

  • 18,989
  • 9,135
  • 19,355
  • 8,748

भरत ₹5,000 की एक टॉय ट्रेन खरीदने के लिए एक दुकान पर जाता है। दुकानदार उसे छूट के 4 विकल्प देता है। छूट का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए उसे इनमें से किस विकल्प का चयन करना चाहिए?

  • 22% की एकल छूट
  • 44% और 18% की दो क्रमिक छूट
  • 24% और 25% की दो क्रमिक छूट
  • प्रत्येक 30% की दो क्रमिक छूट

वर्तमान में मीना और सीता की आयु का अनुपात 5:4 है और अब से सोलह वर्ष बाद यह अनुपात 9: 8 हो जाएगा। मीना की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 23 वर्ष
  • 21 वर्ष
  • 22 वर्ष
  • 20 वर्ष

दो दोस्तों शिवम और रूपेश की मासिक आय क्रमशः 5:8 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹81,000 बचाता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1: 4 है, तो शिवम की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 1,00,250
  • 1,02,250
  • 1,01,250
  • 1,41,750

x के किस मान के लिए समीकरण \( (x+5)^{2}-(x-5)^{2}=80 \) सत्य होगा?

  • 5
  • 3
  • 4
  • 6

राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनें क्रमशः ( 101~km/hr ) और ( 65~km/hr ) की चाल से एक ही दिशा में चलती हैं, और उनकी लंबाई समान है। यदि राजधानी एक्सप्रेस 66 सेकंड में गरीब रथ एक्सप्रेस को पूरी तरह से पार कर जाती है, तो राजधानी एक्सप्रेस की लंबाई कितनी है?

  • 338 m
  • 326 m
  • 322 m
  • 330 m

तीन संख्याओं का योग 180 है। यदि दूसरी संख्या का पहली संख्या से अनुपात ( 14:7 ) है तथा तीसरी संख्या का दूसरी संख्या से अनुपात ( 15:15 ) है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 72
  • 70
  • 71
  • 74

एक छात्रसंघ चुनाव में, पात्र मतदाताओं में से 5% की आयु 18-21 वर्ष है, 12% 21-25 वर्ष की आयु के हैं, और शेष 25 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इन समूहों में से, 18-21 वर्ष आयु वर्ग के 80% और 21-25 वर्ष आयु वर्ग के 60% ने वास्तव में मतदान किया। यदि मतदान करने वाले 21-25 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या, 18-21 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं से 320 अधिक है, तो 18-21 वर्ष आयु वर्ग के पात्र मतदाताओं और 21-25 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में कितना अंतर है?

  • 800
  • 500
  • 700
  • 600

एक रेलगाड़ी ( 72~km/hr ) की चाल से यात्रा करती है। 180 km की दूरी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

  • 2.1 घंटे
  • 2.5 घंटे
  • 2.4 घंटे
  • 2.7 घंटे

यदि एक गोले की त्रिज्या में 15% की वृद्धि की जाए, तो उसके आयतन में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए। (दशमलव के बाद 2 स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)

  • 52.09%
  • 80.25%
  • 23.20%
  • 41.67%

निम्नलिखित व्यंजक को सरल कीजिए। \( \frac{(256)^{4}\times(125)^{3}\times(81)^{5}}{(64)^{5}\times(25)^{4}\times(27)^{6}} \)

  • 150
  • 120
  • 60
  • 180

यदि किसी आँकड़े का बहुलक उसके माध्य से 27.3 अधिक है, तो उसका बहुलक उसकी माध्यिका से अधिक होगा। (अपना उत्तर ज्ञात करने के लिए मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करें।)

  • 15.8
  • 18.2
  • 27.1
  • 24.9
RRB Group D PYQ 17/12/2026 S-3