वे कौन-से दो भौतिक गुण हैं जो धातुओं को क्रमशः खींचकर पतले तार बनाने और पीटकर पतली चादरों के रूप में परिवर्तित करने की अनुमति देते हैं?
तन्यता और आघातवर्धनीयता
उच्च गलनांक और ठोस अवस्था
ध्वानिक और चालकता
द्युति और कठोरता
किसी तत्व का प्रतीक निम्नलिखित में से किसे दर्शाता है?
तत्व का केवल एक परमाणु
परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या
तत्व का एक मोल
तत्व का पूरा नाम
चुंबकीय क्षेत्र, _________ सबसे प्रबल होता है।
चालक के निकट
चालक से दूर
चालक से समदूरस्थ
परिनालिका के बाहर
निम्नलिखित में से कौन-सा, हिबिस्कस पुष्प में वर्तिकाग्र का एक कार्य नहीं है?
नर जनन कोशिकाओं का उत्पादन
चिपचिपी सतह प्रदान करना
पराग कण प्राप्त करना
पराग नलिका वृद्धि को सुगम बनाना
ध्वनि संचरण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
ध्वनि निर्वात में भी यात्रा कर सकती है।
ध्वनि सभी माध्यमों में समान गति से यात्रा करती है।
ध्वनि ठोस पदार्थों में सबसे तेज, द्रव पदार्थों में धीमी तथा गैसों में सबसे धीमी होती है।
ध्वनि गैसों में सबसे तेज़, द्रवों में धीमी तथा ठोसों में सबसे धीमी होती है।
पृथ्वी और ‘m’ kg द्रव्यमान वाले किसी पिंड के बीच गुरुत्वाकर्षण बल ‘F’ N है। यदि पिंड का द्रव्यमान बढ़ाकर ‘4m’ kg कर दिया जाए, तो पिंड और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल क्या होगा? (अन्य सभी प्राचलों को समान रखें)
F/2 N
F N
F/4 N
4F N
हमारे शरीर में निम्नलिखित में से किसका पता रससंवेदी ग्राहियों (gustatory receptors) द्वारा लगाया जाता है?
गंध
स्वाद
प्रकाश
ध्वनि
प्रकाश संश्लेषण में उत्पादित कार्बोहाइड्रेट, जिनका तुरंत उपयोग नहीं किया जाता, पादपों में _________ के रूप में संग्रहित हो जाते हैं।
मंड (starch)
ग्लूकोज (glucose)
प्रोटीन (protein)
सेल्यूलोज (cellulose)
किसी गर्म वस्तु को छूने पर हाथ को तेजी से पीछे खींचना _________ का एक उदाहरण है।
हार्मोन संबंधी क्रिया (Hormonal action)
प्रानुकूलित क्रिया (Conditioned action)
चिंतन क्रिया (Thinking action)
प्रतिवर्त क्रिया (Reflex action)
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
क्रिया और प्रतिक्रिया एक दूसरे को रद्द कर देती हैं क्योंकि वे एक ही पिंड पर कार्य करती हैं।
क्रिया और प्रतिक्रिया बराबर और विपरीत होती हैं लेकिन दो अलग-अलग पिंडों पर कार्य करती हैं।
क्रिया और प्रतिक्रिया एक ही पिंड पर कार्य करती हैं और परिगाण में बराबर होती है।
किया और प्रतिक्रिया असमान होती हैं और एक ही पिंड पर कार्य करती हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा एंजाइम, लार (saliva) में होता है?
सलाइवरी प्रोटिएज
कोई एंजाइम नहीं होता है।
सलाइवरी लाइपेज
सलाइवरी एमाइलेज
_________ होने पर तारे अधिक स्पष्ट रूप से टिमटिमाते हुए दिखते हैं।
तारों के क्षितिज के पास होने पर
आसमान बादलों से घिरा होने पर
चांद के चमकीले होने पर
तारों के उनके शिरोबिन्दु पर होने पर
उस वैज्ञानिक का नाम बताइए जिसने तत्वों को ऐसे पदार्थों के रूप में परिभाषित किया जिन्हें रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा सरल रूप में तोड़ा नहीं जा सकता है।
वाहनों के पश्च-दर्शी दर्पण (Rear-view mirrors) सामान्यतः _________ होते हैं।
अवतल दर्पण
समतल दर्पण
परवलयिक दर्पण
उत्तल दर्पण
निम्नलिखित में से कौन-सी गर्भनिरोधक युक्ति सगर्भता की रोकथाम के लिए गर्भाशय में स्थापित की जाती है?
कॉपर-T (Copper-T)
मौखिक गोलियां (Oral pills)
कंडोम (Condom)
हार्मोनल पैच (Hormonal patch)
वृषण, उदर गुहा के बाह्य स्थित होते हैं, जिन्हें क्या कहा जाता है?
मूत्रवाहिनी (Ureter)
शिश्न (Penis)
मूत्राशय (Bladder)
वृषणकोष (Scrotum)
अयस्क से धातुओं के निष्कर्षण में निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है?
सांद्रण – अपचयन – शोधन
अपचयन – शोधन – सांद्रण
सांद्रण – विद्युत अपघटन – भर्जन
शोधन – सांद्रण – अपचयन
निम्नलिखित कथनों का संदर्भ लीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: बेकिंग सोडा को तेजी से गर्म करके धावन सोडा प्राप्त किया जाता है।
कथन B: इसका उपयोग कांच, साबुन और कागज उद्योगों में किया जाता है।
कथन A सही है लेकिन B गलत है।
कथन A और B दोनों सही है।
कथन A गलत है लेकिन B सही है।
कथन A और B दोनों गलत हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा कोलॉइडी विलयन है?
नमक का पानी
दूध
चीनी का घोल
पानी में रेत
निम्नलिखित में से कौन-विकल्प पिंड पर कार्यरत बल (F) के संदर्भ में, किए गए कार्य (W) और बल की दिशा में पिंड के विस्थापन (S) के बीच सही संबंध को निरूपित करता है?
\( W=F-S \)
\( W=F\times S \)
\( W=F/S \)
\( W=F+S \)
मनुष्य में वृक्कों का प्राथमिक कार्य क्या है?
रक्त से नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करना
पाचन और पोषक तत्व अवशोषण को विनियमित करना
ऑक्सीजन को अवशोषित करना और कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त करना
पूरे शरीर में ग्लूकोज और हार्मोन का परिवहन करना
जब कोई धातु किसी अधातु के साथ अभिक्रिया करती है, तो सामान्यतः किस प्रकार का रासायनिक आबंध बनता है?
हाइड्रोजन आबंध
धात्विक आबंध
सहसंयोजक आबंध
आयनिक आबंध
60 N का एक बल (F) 6 kg द्रव्यमान (m) पर कार्य करता है। इस बल द्वारा उत्पन्न त्वरण (a) क्या होगा?
\( 10.0~m/s^2 \)
\( 360.0~m/s^2 \)
\( 6.0~m/s^2 \)
\( 0.10~m/s^2 \)
एक व्यवस्थित विद्युत परिपथ आरेख में, विभवांतर को मापने के लिए वोल्टमीटर को सामान्यतः किस प्रकार दर्शाया जाता है?
श्रेणीक्रम में जुड़ा हुआ एक वृत्त, जिसके भीतर ‘A’ है
समांतर क्रम में जुड़ा हुआ एक वर्ग, जिसके भीतर ‘V’ है
श्रेणीक्रम में जुड़ा हुआ एक आयत, जिसके भीतर ‘R’ है
समांतर क्रम में जुड़ा हुआ एक वृत्त, जिसके भीतर ‘V’ है
जब एथेनोइक अम्ल सोडियम कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करता है, तो सामान्यतः कौन सी गैस निकलती है?
मेथेन गैस
कार्बन डाइऑक्साइड गैस
हाइड्रोजन गैस
ऑक्सीजन गैस
RRB MATHS
चतुर्भुज ABCD में, \( \angle A=88^{\circ} \) और \( \angle B=81^{\circ} \) है। \( \angle C \) और \( \angle D \) के समद्विभाजक O पर मिलते हैं। \( \angle DOC \) की माप कितनी होगी?
84.5°
99°
81.5°
96°
3 cm, 4 cm और 5 cm किनारों वाले तीन घनों को पिघलाकर एक घन बनाया जाता है। पिघलाने और पुनः ढालने के बाद कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत परिवर्तन होगा?
28% कमी
28% वृद्धि
22% कमी
22% वृद्धि
P और Q मिलकर एक टंकी को 10 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 20 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक चौथाई हिस्सा कितने घंटे में पानी से भरेगा?
6
5
10
11
मनीष अपने घर से अपनी सामान्य चाल की \( \frac{3}{4} \) चाल से चलने पर, अपने कार्यालय 20 मिनट देर से पहुँचता है। अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में उसे सामान्यतः कितना समय लगता है?
70 मिनट
54 मिनट
58 मिनट
60 मिनट
सुधा का व्यय उसकी बचत से 125% अधिक है। यदि उसका व्यय 14% कम हो जाता है और बचत 38% बढ़ जाती है, तो उसकी आय में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
6%
5%
2%
3%
यदि एक तौलिया का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 85% अधिक है तथा उस पर 20% की छूट दी जाती है, तो लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
45%
49%
47%
48%
₹25,000 का कुल लाभ P, Q और R के बीच इस प्रकार वितरित किया जाना है कि ( P:Q=2:1 ) और ( Q:R=11:7 ) हो। लाभ में R का हिस्सा (₹ में) कितना है?
4,225
4,325
4,275
4,375
यदि किसी संख्या के \( \frac{4}{7} \) के 50% का 30%, 303 है, तो वह संख्या ज्ञात कीजिए।
3535
6400
5860
4650
यदि \( \tan\theta+\cot\theta=4 \) है, तो \( \sec^{2}\theta\times\operatorname{cosec}^{2}\theta \) किसके बराबर है?
12
16
8
24
वह सबसे छोटी प्राकृत संख्या कौन-सी है जिसे 5023 में जोड़े जाने पर प्राप्त परिणामी संख्या को 20, 98, 35 और 21 में से प्रत्येक से विभाजित करने पर शेषफल 5 बचे?
846
855
850
862
पाइप A एक टैंक को 12 मिनट में भर सकता है, जबकि पाइप B पूरी तरह से भरे टैंक को 24 मिनट में खाली कर सकता है। शुरुआत में, पाइप A को खोला जाता है और 4 मिनट बाद, पाइप B को भी खोल दिया जाता है। शेष टैंक कितने समय (मिनट में) में पूरी तरह से भर जाएगा?
16
35
28
18
200 तक कितनी संख्याएँ 4 और 3 दोनों से विभाज्य हैं?
10
14
16
12
एक त्रिभुज जिसकी भुजाएं 105 cm, 137 cm और 88 cm हैं। इसका क्षेत्रफल \( (cm^2) \) कितना होगा?
4573
4598
4634
4620
297 m और 243 m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन 42 km/hr और दूसरी ट्रेन 66 km/hr की चाल से गतिमान है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?
18 सेकंड
9 सेकंड
8 सेकंड
13 सेकंड
यदि 60 अमरूदों का क्रय मूल्य 45 अमरूदों के विक्रय मूल्य के बराबर है, तो लाभ प्रतिशत कितना है (2 दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित)?
34.33%
33.33%
31.33%
32.33%
यदि किसी आंकड़े का बहुलक उसके माध्य से 77.7 अधिक है, तो बहुलक माध्यिका से कितना अधिक है? (उत्तर ज्ञात करने के लिए मूलानुपाती सूत्र का उपयोग कीजिए)
51.8
47.8
52.2
58.8
किसी व्यक्ति को प्रति माह ₹7,420 वेतन प्राप्त होता है। वह प्रत्येक माह अपने वेतन के 35% की बचत करता है। उसका मासिक खर्च कितना है?
4,857
₹4,920
4,823
4,724
प्रेक्षणों 64, 11, 66, 98, 25, 17, 50, 75 और 62 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।
44
52
45
56
16%, 29% और 4% की क्रमिक छूट के लिए एकल समतुल्य छूट (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) ज्ञात कीजिए।
41.75%
44.77%
42.75%
41.18%
\( (\sqrt{98}+\sqrt{200}-2\sqrt{8})^{2} \) का मान ज्ञात कीजिए।
\( 169\sqrt{2} \)
169
338
\( 13\sqrt{2} \)
यदि \( 4A^{2}+B^{2}=24 \) और ( AB=4 ) है, तो ( 2A+B ) का मान ज्ञात कीजिए।
\( \pm3\sqrt{10} \)
\( \pm2\sqrt{5} \)
\( \pm3\sqrt{5} \)
\( \pm2\sqrt{10} \)
यदि 64 और Z का तृतीयानुपाती 4 है, तो Z का मान कितना है?
16
14
18
17
₹1,000 की राशि पर वार्षिक रूप से संयोजित 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
1,210
1,220
1,240
₹1,640
अमित और राहुल के पास कुल ₹50 हैं। यदि अमित के पास राहुल से ₹16 अधिक हैं, तो राहुल के पास कितनी राशि है?
19
17
16
20
A और B की वर्तमान आयु 7:6 के अनुपात में है। आठ वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 8:7 होगा। B की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।