RRB SCIENCE

यदि एक इलेक्ट्रिक हीटर 1000 W बिजली की खपत करता है, तो यह 1 घंटे में कितनी विद्युत ऊर्जा का उपयोग करेगा?

  • 1000 kWh
  • 1 kWh
  • 1000J
  • 3600 J

निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत पर्यावरण पर दबाव को कम करने और संधारणीय जीवन को बढ़ावा देने में सहायता करता है?

  • उपयोग करें और त्याग करें (Use and discard)
  • कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनःचकण (Reduce, Reuse, and Recycle)
  • अधिक उत्पादन करें और अधिक उपभोग करें (Produce more and consume more)
  • जितना संभव हो उतना निष्कर्षित करें (Extract as much as possible)

शुष्क HCl गैस, शुष्क लिटमस पेपर का रंग परिवर्तित क्यों नहीं करती है, लेकिन जलीय HCl परिवर्तित करती है, का निम्नलिखित में से किस कथन में सटीक रूप से वर्णन किया गया है?

  • शुष्क HCl गैस अम्लीय नहीं होती।
  • लिटमस पेपर केवल प्रकाश की उपस्थिति में कार्य करता है।
  • जल लिटमस के साथ अभिक्रिया करता है. HCl के साथ नहीं।
  • HCI केवल जल में विलीन होने पर  H+ आयन मुक्त करता है।

सहसंयोजक बंध किसके द्वारा बनते हैं?

  • न्यूट्रॉनों की हानि
  • प्रोटॉनों की लब्धि
  • इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण
  • इलेक्ट्रॉनों का साझाकरण

वाक्यांश “बनने वाली DNA प्रतिकृतियाँ एकसमान तो होंगी, परंतु मौलिक DNA के समरूप नहीं होंगी” का क्या अर्थ है?

  • सभी DNA प्रतिकृतियाँ समरूप क्लोन हैं।
  • DNA प्रतिकृतियों में थोड़ा अंतर हो सकता है।
  • प्रत्येक DNA प्रतिकृति पूरी तरह से असंबंधित होती है।
  • प्रतिकृति बनने के बाद मौलिक DNA नष्ट हो जाता है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पादप और जंतु कोशिकाओं में रिक्तिकाओं की सही तुलना करता है?

  • पादप और जंतु कोशिकाओं दोनों में समान आकार के रिक्तिकाएँ होती हैं
  • पादप कोशिकाओं में बड़ी रिक्तिकाएँ होती हैं, जबकि जंतु कोशिकाओं में छोटी रिक्तिकाएँ होती हैं
  • रिक्तिकाएँ पादप और जंतु दोनों कोशिकाओं में अनुपस्थित होती हैं
  • जंतु कोशिकाओं में पादप कोशिकाओं की तुलना में बड़ी रिक्तिकाएँ होती हैं

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति संतुलित बल को निरूपित करती है?

  • ब्रेक लगाने पर एक चलती कार रुक जाती है।
  • दो व्यक्ति एक डिब्बे को विपरीत दिशाओं से समान बल से धक्का देते हैं।
  • एक व्यक्ति साइकिल से पहाड़ी पर जा रहा है।
  • गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में स्वतंत्र रूप से गिरती हुई गेंद।

एल्युमीनियम ऐनोडीकरण (anodising) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  • इसे नरम और अधिक लचीला बनाना
  • इसे बेहतर चालक बनाना
  • अम्लों के साथ इसकी अभिक्रियाशीलता बढ़ाना
  • इसका संक्षारण प्रतिरोथ और दिखावट (appearance) को बढ़ाना

जब प्रकाश की एक समान्तर किरण उत्तल लेंस से होकर गुजरती है, तो अपवर्तन के बाद यह

  • मुख्य अक्ष पर एक बिंदु पर अभिसरित हो जाती है
  • अनंत पर एक आभासी छवि बनाता है
  • बिना तिचलित हुए गुजर जाती है
  • अक्ष से दूर अपसारित हो जाती है

ऐल्केन वाली प्रतिस्थापन अभिक्रिया में, ऐल्केन अणु के हाइड्रोजन परमाणुओं का क्या होता है?

  • उन्हें अन्य परमाणुओं या परमाणुओं के समूहों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है।
  • ये ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके जल बनाते हैं।
  • द्वि-आबंध बनाने के लिए इन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाता है।
  • इन्हें अणु में जोड़कर एक बड़ी श्रृंखला बनाई जाती है।

मानव मस्तिष्क का कौन-सा भाग, किसी व्यक्ति की सोचने और सीखने की क्षमताओं को नियंत्रित करता है?

  • मेडुला (Medulla)
  • अनुमस्तिष्क (Cerebellum)
  • प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
  • हाइपोथैलेमस (Hypothalamus)

धातुओं के निष्कर्षण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
a. उच्च अभिक्रियाशीलता श्रेणी में आने वाली धातुओं को पिघले हुए अयस्क के विद्युत अपघटन द्वारा निष्कर्षित किया जाता है।
b. मध्यम अभिक्रियाशीलता श्रेणी की धातुएँ प्रकृति में सल्फाइड और कार्बोनेट के रूप में पाई जाती हैं।
c. ऑक्साइड की तुलना में सल्फाइड से धातु निष्कर्षित करना आसान होता है।

  • केवल b और c
  • सभी a, b और c
  • केवल a और b
  • केवल a और c

निम्नलिखित में से कौन-सा, कोलॉइडी विलयन का उदाहरण नहीं है?

  • वायु
  • धुआँ
  • दूध
  • कुहासा

निम्नलिखित में से कौन-सा जनन प्रकार यह सुनिश्चित करता है, कि जंतुओं में दोनों जनक (parents) के गुण संतानों को वंशागति में प्राप्त होते हैं?

  • द्वि खंडन (Binary fission)
  • लैंगिक जनन (Sexual reproduction)
  • मुकुलन (Budding)
  • क्लोनिंग (Cloning)

पशुओं में उपकला ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?

  • यह शारीरिक संचलन के लिए मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ता है।
  • यह अंगों को यांत्रिक सहायता और आकार प्रदान करता है।
  • यह पूरे शरीर में गैसों और हार्मोनों का परिवहन करता है।
  • यह शरीर के अंगों और गुहाओं को ढकता है और उनकी रक्षा करता है।

एक गेंद को 5cm लंबे एक आनत चिकने तल के शीर्ष से विरामावस्था से छोड़ा जाता है। तली पर पहुँचने के बाद यह चिकनी सतह पर क्षैतिज दिशा में गति करती है। यह क्षैतिज दिशा में कितनी दूरी तय करेगी? (घर्षण बलों की उपेक्षा करें क्योंकि तल और सतह दोनों चिकने हैं)

  • अनंत
  • 0 cm
  • 2.5 cm
  • 5 cm

मनुष्यों में, माता-पिता में से कौन बच्चे का लिंग निर्धारित करता है?

  • बच्चे की अपनी पसंद
  • दोनों समान रूप से
  • माता
  • पिता

निम्नलिखित में से कौन-सा गुणधर्म यौगिकों से संबंधित नहीं है?

  • तत्व अभिक्रिया करके नए यौगिकों का निर्माण करते हैं।
  • घटकों को भौतिक विधियों द्वारा सुगमता से पृथक किया जा सकता है।
  • प्रत्येक नए पदार्थ का संघटन सदैव स्थिर होता है।
  • नए पदार्थ के गुणधर्म बिल्कुल भिन्न होते हैं।

यदि दो वस्तुओं के बीच की दूरी दोगुनी कर दी जाए तथा शेष सब कुछ एक समान रहे, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

  • बल दोगुना हो जाएगा
  • बल आधा हो जाएगा
  • बल चार गुना हो जाएगा
  • बल एक-चौथाई हो जाएगा

किसी पिंड पर कार्यरत नियत बल द्वारा किए गए कार्य के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/है?
(i) बल द्वारा किया गया कार्य कभी भी शून्य नहीं हो सकता।
(ii) यदि पिंड पर बल और इसके विस्थापन की दिशा समान है, तो किया गया कार्य धनात्मक होगा।
(iii) किए गए कार्य का S.I. मात्रक जूल है।

  • केवल (ii)
  • केवल (1)
  • (ii) और (iii) दोनों
  • (i) और (iii) दोनों

जब वस्तु को दर्पण से 40 cm की दूरी पर रखा जाता है तब उत्तल दर्पण से 30 cm की दूरी पर एक प्रतिबिंब बनता है। दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन _______ होगा।

  • ( -3/4 )
  • ( +4/3 )
  • ( +3/4 )
  • ( -4/3 )

परमाणुओं के आकार के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • परमाणुओं का आकार नैनोमीटर की रेंज में होता है।
  • परमाणु, अणुओं से बड़े होते हैं।
  • सभी परमाणुओं का आकार एक समान होता है।
  • परमाणुओं को साधारण सूक्ष्मदर्शी से देखा जा सकता है।

ध्वनि तरंग की प्रबलता और मृदुता के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(i) प्रबल ध्वनि का आयाम मृदु ध्वनि की तुलना में कम होता है।
(ii) प्रबल ध्वनि में मृदु ध्वनि की तुलना में अधिक ऊर्जा होती है।
(iii) ध्वनि तरंग की प्रबलता, ध्वनि के प्रति कान की संवेदनशीलता की माप है।

  • केवल (iii)
  • केवल (1)
  • (ii) और (iii) दोनों
  • (i) और (ii) दोनों

चिकित्सक हमारी हृदृस्पंद ________ नामक उपकरण की सहायता से अनुभव करते हैं।

  • रिफ्लेक्स हैमर
  • माइ‌क्रोस्कोप
  • रेडियोग्राफी
  • स्टेथोस्कोप

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतीक रिओस्टेट को निरूपित करता है?

  • एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा।
  • एक टेढी-मेढी रेखा जिस पर एक तीर खींचा गया है।
  • एक वृत्त जिसके अन्दर एक “V” अक्षर है।
  • एक वृत्त के अंदर एक ‘A’

RRB MATHS

एक टैंक को पाइप A द्वारा 9 घंटे में और पाइप B द्वारा 12 घंटे में भरा जा सकता है। पाइप C टैंक को 18 घंटे में खाली कर सकता है। तीनों पाइप एक साथ खोले जाते हैं, लेकिन पाइप C को 4 घंटे बाद बंद कर दिया जाता है। टैंक को पूरी तरह से भरने में कुल कितना समय लगेगा?

  • \( \frac{44}{7} \) घंटे
  • \( \frac{22}{3} \) घंटे
  • \( \frac{100}{11} \) घंटे
  • \( \frac{42}{5} \) घंटे

यदि \( 8(x)^{1/2}=\sqrt{6889}+\sqrt{4761} \) हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 529
  • 289
  • 361
  • 729

एक त्रिभुज की भुजाएँ 35 cm, 44 cm और 75 cm हैं। 44 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?

  • 21 cm
  • 58 cm
  • 65 cm
  • 14 cm

दो संख्याओं का योग 88 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य (L.C.M.) 870 है। दोनों संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

  • 30, 58
  • 35, 53
  • 23, 65
  • 28, 60

दो उम्मीदवारों के बीच हुए एक चुनाव में, दिनेश को कुल वोटों के 46.5% वोट मिले और वह रिजवान से 3150 वोटों के अंतर से हार गया। यदि डाले गए सभी वोट वैध थे, तो रिजवान को कितने वोट मिले?

  • 24,075
  • 20,925
  • 25,050
  • 25,925

P और Q मिलकर एक टंकी को 15 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 60 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक-चौथाई भाग कितने घंटे में पानी से भरेगा?

  • 6
  • 11
  • 10
  • 5

दो बहनों की वर्तमान आयु का योग 67 वर्ष है। अब से पाँच वर्ष पहले, बड़ी बहन की आयु छोटी बहन की आयु की दोगुनी थी। बड़ी बहन की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।

  • 40 वर्ष
  • 27 वर्ष
  • 43 वर्ष
  • 24 वर्ष

प्रेक्षणों 78, 66, 89, 55, 73, 45, 23, 46 और 29 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।

  • 50
  • 48
  • 56
  • 52

9% और 6% की क्रमिक छूट, एकल छूट के बराबर है।

  • 14.46%
  • 17.78%
  • 15.18%
  • 15.62%

\( \frac{(100.5)^{2}-(79.2)^{2}}{100.5+79.2} \) को हल करें।

  • 23.5
  • 22.4
  • 21.3
  • 20.2

ईंधन की कीमत तीन लगातार महीनों में 35%, 55% और 35% कम हो जाती है, लेकिन चौथे महीने में 65% बढ़ जाती है। मूल कीमत की तुलना में चौथे महीने में ईंधन की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि / कमी हुई? (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)

  • 70.61% की वृद्धि
  • 68.63% की कमी
  • 64.64% की वृद्धि
  • 65.25% की कमी

₹7,500 की राशि पर 6% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में प्राप्त राशि क्या होगी, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है?

  • ₹8,604
  • ₹8,994
  • ₹9,253
  • ₹8,427

दिए गए विकल्पों में से किस विकल्प में वे दो अभाज्य संख्याएँ हैं जिनका गुणनफल 30 से छोटी सबसे बड़ी सम संख्या है?

  • 2 और 5
  • 3 ओर 7
  • 2 और 13
  • 3 और 11

₹21,800 का कुल लाभ A, B और C के बीच इस प्रकार वितरित किया जाना है कि A: B = 4: 15 और B : C = 9: 3 हो। लाभ में B का हिस्सा (₹ में) कितना है?

  • 13,625
  • 13,525
  • 13,675
  • 13,575

एक आदमी 10 मिनट में 430 m, 11 मिनट में 470m और 17 मिनट में 620 m चलता है। तो, पूरी यात्रा के लिए उसकी औसत चाल (m/मिनट में) ज्ञात कीजिए।

  • 78
  • 40
  • 44
  • 55

दो संख्याओं का योगफल 74 है और उनका अंतर 12 है। छोटी संख्या का बड़ी संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 33:47
  • 31:47
  • 31:43
  • 33:43

यदि \( \sec \theta = \frac{17}{12} \) है, तो \( \sin \theta \) का मान ज्ञात कीजिए। \( (0^{\circ}<\theta<90^{\circ}) \)

  • \( \frac{13}{17} \)
  • \( \frac{12}{17} \)
  • \( \frac{\sqrt{145}}{17} \)
  • \( \frac{\sqrt{170}}{17} \)

2%, 8% और 15% की तीन क्रमागत छूटों के बराबर एकल छूट (लगभग) ज्ञात कीजिए।

  • 22.89%
  • 22.86%
  • 26.77%
  • 23.36%

एक क्रिकेटर का 6 पारियों में औसत स्कोर 90 रन है। 7वीं पारी में, उसने 157 रन बनाए। उसके औसत स्कोर में _____ रन की वृद्धि हुई। (उत्तर को निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित करें।)

  • 19
  • 8
  • 20
  • 10

यदि 50 और x का तृतीयानुपाती 18 है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 31
  • 27
  • 28
  • 30

एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD में, भुजाएँ AB = 10 cm, BC = 14 cm, CD = 8 cm और DA = 12 cm हैं। चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • \( 8\sqrt{210} \) cm²
  • \( 10\sqrt{210} \) cm²
  • \( 10\sqrt{222} \) cm²
  • \( 8\sqrt{222} \) cm²

दूध की कीमत में 20% की वृद्धि हुई। दूध पर मासिक खर्च समान बनाए रखने के लिए खपत में कितने प्रतिशत की कमी करनी होगी?

  • \( 16\frac{1}{3}% \)
  • \( 16\frac{2}{7}% \)
  • \( 16\frac{2}{3}% \)
  • \( 16\frac{4}{7}% \)

एक फल विक्रेता के पास ₹3,600 मूल्य के 24 kg सेब हैं। वह 12 kg सेब को 20% के लाभ पर और शेष को 10% की हानि पर बेचता है। उसकी लाभ या हानि (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • ₹180 की हानि
  • ₹180 का लाभ
  • ₹360 का लाभ
  • ₹360 की हानि

यदि 8 ठोस गोल गेंदों जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या 10 cm है, को पिघलाकर एकल गोल गेंद के रूप में ढाला जाता है, तो इस प्रकार बनी नई गेंद की त्रिज्या कितनी होगी?

  • 30 cm
  • 20 cm
  • 15 cm
  • 10 cm

एक रेस में, एक एथलीट पहले चक्कर में 300 m की दूरी 100 सेकंड में तय करता है। वह समान लंबाई का दूसरा चक्कर 50 सेकंड में तय करता है। एथलीट की औसत चाल (m/sec) कितनी है?

  • 9
  • 13
  • 14
  • 4
RRB Group D PYQ 27/12/2026 S-1