निम्नलिखित में से कौन-सा, पौधों में पोषक तत्वों की न्यूनता का परिणाम नहीं है?
निम्न उपज
अल्प वृद्धि
प्रभावित प्रजनन
रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
लवण (Salt) जल में घुल जाता है, क्योंकि
जल के कणों के बीच आयनों के प्रवेश के लिए रिक्त स्थान होता है
जल में मिलाने पर यह शीघ्रता से वाष्पीकृत हो जाता है
इसका घनत्व जल से कम होता है और यह आसानी से प्लवन करता है
यह कक्ष तापमान पर पिघलकर द्रव बन जाता है
सबसे बाहरी कक्षा में अधिकतम कितने इलेक्ट्रॉन समाहित हो सकते हैं?
8
2
16
5
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
उत्प्लावक बल = विस्थापित तरल का भार
उत्प्लावक बल ऊपर की ओर कार्य करता है।
उत्प्लावक बल द्रव के घनत्व पर निर्भर नहीं करता है।
पूर्णतः निमग्न्न पिंड के लिए उत्प्लावक बल अधिकतम होता है।
कोशिका में एक गहरी, गोलाकार संरचना है, जो पदार्थ विनिमय के लिए छिद्रों वाली झिल्ली से घिरी होती है/घिरा होता है।
केंद्रकाभ; दोहरी
केंद्रक; दोहरी
केंद्रकाभ; एकल
रसधानी; एकल
कुकिंग के समय, उबलने के दौरान निकलने वाले भाप से यदि कुक का हाथ स्पर्श हो जाता है, तो जलन महसूस होने से पहले ही वह अपना हाथ क्यों खींच लेता है?
क्योंकि मेरु रज्जु प्रतिवर्ती क्रिया आरम्भ कर देता है।
क्योंकि उसके हाथ की पेशियाँ, भाप का पता लगा लेती हैं।
क्योंकि मस्तिष्क, प्रतिक्रिया में विलंब कर देता है।
क्योंकि ऊष्मा, शीघ्र वाष्पित हो जाती है।
प्रतिरोध (R) वाली एक विद्युत इस्त्री के सिरों पर विभवांतर (V) लगाने पर जब उसमें धारा (I) प्रवाहित होती है, तो उसके साथ एक शक्ति (P) संबद्ध होती है। निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध सही नहीं है?
P = VI
P = I2R
P = V/I
P = V2/R
आनुवंशिकी में मेंडल का क्या योगदान था?
वंशागति के नियम
उपार्जित लक्षणों की वंशागति
विकास का सिद्धांत
DNA की खोज
जब ब्रायोफिलम (Bryophyllum) से अलग हुआ एक पर्ण, नम मृदा के संपर्क में आता है तो क्या होता है?
यह जल अवशोषित करके बड़ा हो जाता है।
यह अपघटित हो जाता है।
यह पर्ण के किनारों पर स्थित खांच से नए पादपक उत्पन्न करता है।
इसमें क्लोरोफिल की कमी दिखाई देती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक तत्व है?
जल
वायु
सोडियम क्लोराइड
ऑक्सीजन
एककोशिकीय जीवों में, ______ प्रजनन की विधि है।
पुनर्योवन (Rejuvenation)
विखंडन (Fission)
पुनर्जनन (Regeneration)
खंडन (Fragmentation)
यदि दूरी-समय ग्राफ की प्रवणता निरंतर बदलती है, तो यह क्या इंगित करती है?
स्थिर वस्तु
तात्क्षणिक विराम
एकसमान चाल
असमान चाल
जल, काँच और हीरे के अपवर्तनांक क्रमशः 1.33, 1.5 और 2.42 हैं। प्रकाश ______ गमन करता है।
हीरा माध्यम में सबसे तेज
जल माध्यम में सबसे तेज
काँच माध्यम में सबसे तेज
माध्यम चाहे जो भी हो, समान चाल से
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विषमांगी मिश्रण को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
ऐसा मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित होते हैं और एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते।
दो या अधिक तत्वों के रासायनिक संयोजन से बना यौगिक।
एक शुद्ध पदार्थ जिसे रासायनिक तरीकों से और अधिक तोड़ा नहीं जा सकता।
ऐसा मिश्रण जिसमें घटक समान रूप से वितरित नहीं होते हैं तथा उन्हें आसानी से अलग-अलग देखा जा सकता है।
जब कोई धातु तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया करती है तो कौन-सी गैस निकलती है?
ऑक्सीजन (Oxygen)
कार्बन डाईऑक्साइड (Carbon dioxide)
नाइट्रोजन (Nitrogen)
हाइड्रोजन (Hydrogen)
एक उपग्रह 42,250 km त्रिज्या वाली वृत्ताकार कक्षा में घूमता है और 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करता है। यदि एक नया उपग्रह इस त्रिज्या के आधे पर परिक्रमा करता है, लेकिन समान अवधि बनाए रखता है, तो उसकी चाल (vnew) की तुलना मूल चाल (vorig) से कैसे की जाएगी?
vnew = 4vorig
vnew = 2vorig
vnew = vorig
vnew = 0.5vorig
निम्नलिखित में से कौन-सा कंपन करने वाले पिंड द्वारा ध्वनि उत्पन्न करने का उदाहरण है?
एक निनाद करता हुआ स्वरित्र द्विभुज
बिना आवाज के दोलन करता हुआ एक पेंडुलम
एक स्थिर पंखा
एक चलती हुई कार
कोशिका अंगकों के संबंध में उस कथन का चयन करें, जो गलत है।
वे प्राक्केंद्रकी (prokaryotic) कोशिकाओं में पाए जाते है।
प्रत्येक कोशिका अंगक एक विशेष कार्य करता है।
वे झिल्ली-बद्ध संरचनाएं हैं।
वे सुकेंद्रकी (Eukaryotic) कोशिकाओं में पाए जाते हैं।
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, ओम के नियम के आलेखी निरूपण का सही वर्णन करता है?
एक अतिपरवलयिक वन
मूल बिंदु से होकर जाने वाली एक सरल रेखा
एक दीर्घवृत्ताकार वक्र
x-अक्ष के समांतर एक सरल रेखा
निम्नलिखित में से कौन-सा कार्बन का अपररूप है, जिसकी संरचना पिंजरे-जैसी (cage-like structure) होती है?
चारकोल
ग्रेफाइट
हीरा
फुलरीन
जब कोलॉइडी विलयन में सूक्ष्म कणों द्वारा प्रकाश का प्रकीर्णन किया जाता है तो देखे जाने वाले प्रभाव का नाम क्या है?
परावर्तन
परिक्षेपण
टिंडल प्रभाव
अपवर्तन
रेडॉक्स विस्थापन अभिक्रिया में, यदि तत्व X इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है और तत्व Y इलेक्ट्रॉन ग्रहण करता है, तो क्या होता है?
दोनों अपचयित होते हैं।
X का ऑक्सीकरण होता है और Y का अपचयन होता है।
दोनों ऑक्सीकृत होते हैं।
X का अपचयन होता है और Y का ऑक्सीकरण होता है।
एक प्रयोग के दौरान, एक कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती है और उसके लाइसोसोम फट जाते हैं, जिससे पाचक एंजाइम कोशिकाद्रव्य में मुक्त हो जाते हैं। आगे क्या होने की सबसे अधिक संभावना है?
कोशिका का आकार बढ़ेगा।
केंद्रक तेज़ी से विभाजित होगा।
कोशिका स्वयं नष्ट हो जाएगी और मर जाएगी।
माइटोकॉन्ड्रिया अधिक ऊर्जा उत्पन्न करेगा।
जब कोई अम्ल किसी अभिक्रियाशील धातु के साथ अभिक्रिया करता है, तो किन उत्पादों का निर्माण होता है?
धातु ऑक्साइड और नाइट्रोजन गैस निकलती है
लवण और कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निर्माण होता है
क्षार और हाइड्रोजन परॉक्साइड का निर्माण होता है
लवण और हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है
कार्य को धनात्मक तब कहा जाता है, जब
बल और विस्थापन विपरीत होते हैं
बल विस्थापन के लंबवत होता है
कोई विस्थापन नहीं होता है
बल और विस्थापन एक ही दिशा में होते हैं
RRB MATHS
एक व्यक्ति एक मीनार के शिखर से \(60^\circ\) के अवनमन कोण पर ज़मीन पर रखी एक वस्तु को देखता है। यदि मीनार के पादबिंदु और वस्तु के बीच की दूरी \(10\sqrt{3}\) m है, तो मीनार की ऊँचाई (m में) ज्ञात कीजिए।
\(20\sqrt{3}\)
30
21.5
\(15\sqrt{3}\)
वह सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसमें 20 बढ़ाने पर वह 12, 20, 15, 18 और 24 से पूर्णतः विभाज्य हो जाए।
330
340
310
320
X, Y और Z के वेतनों का अनुपात 18:5:10 है। यदि उनके वेतनों में क्रमशः 45%, 86% और 89% की वृद्धि की जाती है, तो उनके वेतनों का नया अनुपात कितना होगा?
90:34:66
87:31:63
85:38:67
89:37:64
एक शहर में हुए चुनाव में, मतदान प्रतिशत 72% था। विजेता को डाले गए मतों में से 27% मत मिले, जबकि उपविजेता को डाले गए मतों में से 15% मत मिले। यदि उस शहर में 1,20,000 मतदाता थे, तो विजेता कितने मतों से चुनाव जीत गया?
11,358
10,368
10,458
11,458
P और Q मिलकर एक टंकी को 8 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 16 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक-चौथाई भाग कितने घंटे में पानी से भरेगा?
4
5
8
9
457 m और 113 m लंबी दो ट्रेनें, A और B क्रमशः 18 m/s और 20 m/s की चाल से समानांतर पटरियों पर एक-दूसरे की ओर आ रही हैं। वे एक-दूसरे को कितने समय में पार करेंगी?
23 सेकंड
12 सेकंड
5 सेकंड
15 सेकंड
निशा ₹5,000 कीमत का एक खिलौना ड्रम खरीदने एक दुकान पर जाती है। दुकानदार उसे 4 छूट विकल्प देता है। दी गई छूट का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उसे निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प चुनना चाहिए?
64% की एकल छूट
7% और 45% की दो क्रमिक छूट
23% प्रत्येक की दो क्रमिक छूट
10% और 39% की दो क्रमिक छूट
यदि एक गोले की त्रिज्या 22 cm है, तो इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
\(1964 \pi \text{ cm}^2\)
\(2000 \pi \text{ cm}^2\)
\(1936 \pi \text{ cm}^2\)
\(1864 \pi \text{ cm}^2\)
एक टॉय ट्रक का अंकित मूल्य ₹8,730 है और उसका विक्रय मूल्य ₹5,940 है। छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए। (उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
35.12%
31.96%
31.89%
28.98%
दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 32 और 36 मिनट में भरते हैं तथा पाइप C प्रति मिनट 13 घन इकाई पानी खाली करता है। तीनों पाइप मिलकर टैंक को 20 मिनट में भर सकते हैं। टैंक की धारिता (घन इकाई में) ज्ञात कीजिए।
एक पिता की वर्तमान आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी है। आज से पंद्रह वर्ष पहले, पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की तीन गुनी थी। पिता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
60 वर्ष
65 वर्ष
30 वर्ष
40 वर्ष
एक चुनाव में तीन उम्मीदवार खड़े हुए। पहले उम्मीदवार को 40% मत प्राप्त हुए तथा दूसरे को 30% मत प्राप्त हुए। यदि कुल 36,000 मत डाले गए, तो तीसरे उम्मीदवार को प्राप्त होने वाले मतों की संख्या ज्ञात कीजिए।
10,200
10,100
10,800
10,900
यदि चावल की कीमत 20% बढ़ जाती है और एक व्यक्ति इसकी खपत 20% कम कर देता है, तो चावल पर उसका कुल व्यय कितने प्रतिशत कम हो जाएगा?
2%
5%
3%
4%
यदि किसी सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या 18 है, तो बहुभुज के आंतरिक कोण की माप कितनी होगी?
140°
150°
120°
160°
P, R को एक वस्तु 10% लाभ पर बेचता है, और R उसे Q को 5% लाभ पर बेचता है। यदि P ने वह वस्तु सीधे Q को उसी कीमत पर बेची होती जिस पर R ने बेचा था, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना होता?
15%
16%
15.5%
14.5%
निम्नलिखित में से किस विकल्प में संख्याओं का वह युग्म है जो एक दूसरे के सापेक्षतः अभाज्य हैं?
(68, 85)
(65, 91)
(102, 153)
(52, 105)
₹3,500 के मूलधन पर 20% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर (वार्षिक रूप से संयोजित होने पर) से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए।
₹5,138
₹5,040
₹5,564
₹6,011
\((x+2)^2 – (x-3)^2\) का मान ज्ञात करें।
\(2x-5\)
\(2x+5\)
\(10x-5\)
\(10x+5\)
एक टैक्सी सेवा एक निश्चित आधार किराया और प्रति किलोमीटर एक परिवर्तनशील दर लेती है। 10 km की यात्रा के लिए, राजू ने ₹230 और 15 km की यात्रा के लिए, मीना ने ₹330 का भुगतान किया। आधार किराया और प्रति किलोमीटर शुल्क कितना है?
आधार किराया = ₹40; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹18
आधार किराया = ₹50; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹18
आधार किराया = ₹60; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹20
आधार किराया = ₹30; प्रति किलोमीटर शुल्क = ₹20
एक बेलनाकार बर्तन की धारिता 25.872 लीटर है। यदि बेलन की ऊँचाई उसके आधार की त्रिज्या की तीन गुनी है, तो बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा? (\(\pi = \frac{22}{7}\) का उपयोग कीजिए)
\(4276 \text{ cm}^2\)
\(4122 \text{ cm}^2\)
\(3696 \text{ cm}^2\)
\(3945 \text{ cm}^2\)
एक कक्षा के 34 विद्यार्थियों की औसत आयु 29 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 30 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।
64
70
68
66
यदि A और 27 का माध्यानुपाती 18 है, तो A का मान ज्ञात कीजिए।
11
13
10
12
प्रथम 9 सम प्राकृत संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
11
10
13
9
एक साइकिल चालक तीन खंडों में 180 km की यात्रा करता है। पहले 60 km तक, साइकिल चालक 20 km/hr की चाल से यात्रा करता है। अगले 60 km तक, साइकिल चालक 30 km/hr की चाल से यात्रा करता है। अंतिम 60 km तक, साइकिल चालक 60 km/hr की चाल से यात्रा करता है। संपूर्ण यात्रा के दौरान साइकिल चालक की औसत चाल कितनी है?