RRB SCIENCE

जब कोई ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित होता है तो अंतर-कणीय स्थान पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • यह बढ़ता है
  • यह घटता है
  • यह समान रहता है
  • यह शून्य हो जाता है

हाइड्रोकार्बन के पूर्ण दहन पर निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद निर्मित होता है?

  • CO और जल
  • मेथेन और ऑक्सीजन
  • CO2 और जल
  • मेथेन और हाइड्रोजन

क्रिस्टलीय ठोस के सही उदाहरण का चयन कीजिए।

  • केवल नमक
  • चीनी और नमक दोनों
  • केवल रेत
  • नमक, चीनी और रेत सभी

जैविक आवर्धन की परिघटना के माध्यम से, निम्नलिखित में से किसमें पीड़कनाशी की सांद्रता सर्वाधिक है?

  • साँप (Snake)
  • घास (Grass)
  • मेंढक (Frog)
  • टिड्डा (Grasshopper)

प्रक्षुब्ध तप्त वायु धारा के माध्यम से देखी गई वस्तुओं का लहराना (wavering) किसका उदाहरण है?

  • प्रकाश का प्रकीर्णन
  • वायु में विवर्तन
  • वायु परतों में आंतरिक परावर्तन
  • छोटे पैमाने पर वायुमंडलीय अपवर्तन

तंत्रिका ऊतक के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • तंत्रिका ऊतक, मांसपेशी तंतुओं से बना होता है जो संचलन के लिए उत्तरदायी होता है।
  • तंत्रिका ऊत्तक, उपकला कोशिकाओं से बने होते हैं जो सुरक्षात्मक परतें बनाते हैं।
  • तंत्रिका ऊतक न्यूरॉन्स से बना होता है और मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाओं में पाया जाता है।
  • तंत्रिका ऊतक, स्वेच्छिक संचलन के लिए उत्तरदायी होता है और हड्डियों से जुड़ा होता है।

निम्नलिखित में से किस अधातु द्वारा निर्मित ऋणायन, \( Ca^{2+} \) आयन के साथ अभिक्रिया करके एक स्थायी आयनिक यौगिक बनाता है?

  • नाइट्रोजन
  • बोरॉन
  • कार्बन
  • ऑक्सीजन

यदि किसी तार में ( 0.2A ) धारा प्रवाहित हो रही है, जबकि इसके सिरों के बीच विभवान्तर ( 2V ) है, तो तार का प्रतिरोध क्या है?

  • \( 10 \Omega \)
  • \( 4 \Omega \)
  • \( 0.1 \Omega \)
  • \( 1 \Omega \)

यदि ( 10 N ) का एक नियत बल किसी वस्तु को बल की दिशा में ( 5m ) गतिमान करता है, तो किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।

  • ( 5 J )
  • ( 2 J )
  • ( 15 J )
  • ( 50 J )

द्रव्यमान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • द्रव्यमान किसी पिंड पर लगने वाले बल का माप है
  • द्रव्यमान पिंड की अवस्थिति पर निर्भर करता है
  • द्रव्यमान और भार बिल्कुल समान है
  • द्रव्यमान किसी पिंड के जड़त्व का माप है

निम्नलिखित में से कौन-सा मनोवैज्ञानिक परिवर्तन लैंगिक परिपक्वता से जुड़ा है?

  • स्वतंत्रता की इच्छा और मनोदशा में उतार-चढ़ाव
  • मस्तिष्क का विकास
  • शारीरिक सक्रियता में वृद्धि
  • त्वचा पर बालों का उगना

ऑक्सीकरण और अपचयन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
I. किसी पदार्थ को तब ऑक्सीकृत कहा जाता है जब वह ऑक्सीजन ग्रहण करता है या हाइड्रोजन का त्याग करता है।
II. किसी पदार्थ को तब अपचयित कहा जाता है जब वह ऑक्सीजन का त्याग करता है या हाइड्रोजन ग्रहण करता है।
III. प्रत्येक रेडॉक्स अभिक्रिया में, ऑक्सीकरण और अपचयन दोनों एक साथ होते हैं।

  • केवल II और III
  • केवल I और III
  • केवल I और II
  • I, II और III

निम्नलिखित में से कौन-सा, T-आकृति का अंतर्गर्भाशय गर्भनिरोधक उपकरण है, जो दीर्घकालिक (बहु-वर्षीय) गर्भ निरोध प्रदान करता है?

  • गर्भनिरोधक गोली (Birth control pill)
  • पुरुष कंडोम (Male condom)
  • कॉपर-T (Copper-T)
  • डायाफ्राम (Diaphragm)

स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए मूल ध्वनि तथा इसकी प्रतिध्वनि के बीच कम से कम कितने समय का अंतराल आवश्यक है?

  • 10 सेकंड
  • 1 सेकंड
  • 0.1 सेकंड
  • 0.01 सेकंड

निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A) \( CaCl_2 \) का सूत्र इकाई द्रव्यमान ( 111 u ) है।
B) सूत्र इकाई द्रव्यमान की गणना उसी प्रकार से की जाती है जिस प्रकार हम आणविक द्रव्यमान की गणना करते हैं।
C) सूत्र इकाई द्रव्यमान की गणना उसी प्रकार से की जाती है जो आणविक द्रव्यमान की गणना करने के हमारे तरीके से भिन्न है।

  • केवल C
  • केवल A
  • केवल B और C
  • केवल A और B

जीवद्रव्य झिल्ली (plasma membrane) के भीतर जो तरल सामग्री होती है, उसे क्या कहा जाता है?

  • कोशिका भित्ति
  • कोशिकाद्रव्य
  • केंद्रकीय झिल्ली
  • राइबोसोम

उपकला ऊतक का प्राथमिक कार्य क्या है?

  • सुरक्षा
  • संचलन
  • सहारा
  • नियंत्रण

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का उदाहरण है?

  • हाइड्रोपोनिक्स
  • वन
  • फिश अक्वेरियम
  • किचन गार्डन

धारावाही चालक के पास रखी गई कम्पास सुई विक्षेपण दर्शाती है, क्योंकि

  • धारा, ध्वनि उत्पन्न करती है
  • धारा, विद्युत क्षेत्र उत्पन्न करती है
  • धारा, ऊष्मा उत्पन्न करती है
  • धारा, चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है

\( (CH_3)_4-C \) निम्नलिखित में से किस कार्बनिक यौगिक का संरचनात्मक सूत्र दर्शाता है?

  • 3-मेथिल ब्यूटेन (3-methyl butane)
  • 2,3-डाइ‌मेथिल प्रोपेन (2,3-dimethyl propane)
  • मेथिल ब्यूटेन (methyl butane)
  • 2,2-डाइमेथिल प्रोपेन (2,2-dimethyl propane)

दैनिक स्थलीय अन्योन्यक्रियाओं (everyday terrestrial interactions) जैसे कि आप और आपके निकट बैठे किसी मित्र के बीच, में गुरूत्वीय बल को एक दुर्बल बल क्यों माना जाता है?

  • क्योंकि बल का अनुभव तभी तब होता है जब वस्तुएं मुक्त पतन में हों।
  • क्योंकि वस्तुओं के बीच की दूरी नगण्य है।
  • क्योंकि बल केवल तभी महत्वपूर्ण होता है जब बड़े द्रव्यमान (जैसे ग्रह या खगोलीय पिंड) शामिल हों।
  • क्योंकि मानवीय वस्तुओं का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से बहुत अधिक होता है।

निम्नलिखित में से किसमें ऑक्सीकरण अभिक्रिया शामिल नहीं है?

  • लकड़ी जलाना
  • जल में नमक का घुलना
  • लोहे में जंग लगना
  • जल का विद्युत अपघटन

जब किसी वस्तु पर असंतुलित बल कार्य करता है तो क्या होता है?

  • वस्तु सदैव वृत्तीय पथ पर गति करती है
  • वस्तु की गति या गति की दिशा में परिवर्तन होता है
  • वस्तु स्थायी रूप से विरामावस्था में रहती है
  • वस्तु बिना किसी त्वरण के गति करती है

पादप में जनन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • युग्मक अकेले ही नई संतति उत्पन्न कर सकते हैं।
  • बीजाणु केवल लैंगिक जनन के दौरान ही उत्पन्न होते हैं।
  • बीजाणु अकेले ही नई संतति उत्पन्न कर सकते हैं।
  • नये संतति उत्पन्न करने के लिए बीजाणुओं को दूसरे बीजाणु के साथ संलयन की आवश्यकता होती है।

अवतल दर्पण में, मुख्य फोकस की ओर निर्देशित प्रकाश की किरण परावर्तन के बाद

  • अपना पथ पुनः प्राप्त करती है
  • मुख्य अक्ष के समांतर हो जाती है
  • अक्ष से दूर अपसरित हो जाती है
  • वक्रता केंद्र से होकर गुजरती है

RRB MATHS

चतुर्भुज PQRS में, ∠R और ∠S के समद्विभाजक बिंदु T (चतुर्भुज के भीतर) पर मिलते हैं और ∠STR = \( 36^{\circ} \) है। यदि ∠P और ∠Q का अनुपात 2 : 7 है, तो ∠Q और ∠P के मापों में कितना अंतर है?

  • 39
  • 40
  • \( 45^{\circ} \)
  • \( 43^{\circ} \)

यदि ( a+b=8 ) और ( ab=12 ), तो \( a^{2}+b^{2} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 35
  • 45
  • 30
  • 40

यदि किसी संख्या के 20% को 84 में जोड़ा जाए, तो परिणाम वही संख्या होगी। उसी संख्या का 80% कितना है?

  • 114
  • 104
  • 84
  • 94

एक उत्पाद ₹980 में बेचा गया, जिसके परिणामस्वरूप ₹150 की हानि हुई। इसके बदले ₹270 का लाभ अर्जित करने के लिए, इसका संशोधित विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए?

  • ₹1,400
  • 1,100
  • 1,130
  • 1,430

एक धनराशि को 10 वर्षों के लिए एक निश्चित दर पर साधारण ब्याज पर निवेश किया गया। यदि इसे 6% वार्षिक अधिक ब्याज दर पर निवेश किया जाता, तो ₹5,700 अधिक प्राप्त होते। मूलधन ज्ञात कीजिए।

  • ₹9,000
  • 28,500
  • 10,000
  • 9,500

निक, केविन और जोए किसी निश्चित कार्य को क्रमशः 10, 47 और 24 दिनों में पूरा कर सकते हैं। तीनों ने मिलकर कार्य करना शुरू किया। निक ने 2 दिन के बाद कार्य करना छोड़ दिया और केविन ने कार्य पूरा होने से ठीक 5 दिन पहले कार्य करना छोड़ दिया। कार्य को पूरा करने में लगे कुल दिनों की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 14.4
  • 19.8
  • 18.9
  • 12.5

उस बाइक की औसत चाल कितनी होगी, जो आधी दूरी ( 42 km/hr ) की चाल से और शेष आधी दूरी ( 84 km/hr ) की चाल से तय करती है?

  • ( 56 km/hr )
  • \( 17/8 km/hr \)
  • ( 63 km/hr )
  • ( 47 km/hr )

यदि \( 5^{u+v}=625 \) और \( 625^{u-v}=5 \), तो ( u ) का मान ज्ञात कीजिए।

  • ( 17/8 )
  • 8.125
  • ( 15/8 )
  • 25

एक त्रिभुज की भुजाएँ ( 45 cm, 28 cm ) और ( 53 cm ) हैं। इसका क्षेत्रफल \( (cm^{2} \text{ में}) \) कितना है?

  • 624
  • 623
  • 630
  • 603

तीन भाइयों की आयु का योगफल 52 वर्ष है। सबसे बड़ा भाई, मंझले भाई से 4 वर्ष बड़ा है और मंझला भाई, सबसे छोटे भाई से 6 वर्ष बड़ा है। सबसे बड़े भाई की आयु ज्ञात कीजिए।

  • 18 वर्ष
  • 14 वर्ष
  • 22 वर्ष
  • 24 वर्ष

ईशा अपनी मां के लिए सोने की एक अंगूठी खरीदती है। सोने की अंगूठी की कीमत ₹50,000 है, और उस पर क्रमशः 30% और R% की दो क्रमिक छूट प्रदान की जाती है। दो क्रमिक छूट मिलने के बाद, उसने ₹14,000 का भुगतान किया। R का मान ज्ञात कीजिए।

  • 59
  • 58
  • 60
  • 62

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या, 6 से विभाज्य है?

  • 7132950
  • 6348681
  • 7993043
  • 7699504

\( \sin^{2} 45^{\circ} + \cos^{2} 45^{\circ} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 1
  • 2
  • 1/2
  • 1/4

निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या 105 से विभाज्य है?

  • 4515
  • 4845
  • 4675
  • 4525

तीन संख्याओं का योग 2316 है। यदि पहली और दूसरी संख्या के बीच अनुपात 16 : 10 है तथा दूसरी और तीसरी संख्या के बीच अनुपात 6 : 18 है, तो पहली और तीसरी संख्या के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 574
  • 597
  • 547
  • 579

दो संख्याओं का योग 98 होता है। यदि छोटी संख्या के दोगुने में से बड़ी संख्या को घटाने पर 28 प्राप्त होता है, तो छोटी संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 56
  • 48
  • 36
  • 42

एक पाइप एक टैंक को 9 मिनट में भर सकता है जबकि दूसरा पाइप पूरी तरह से भरे टैंक को 18 मिनट में खाली कर सकता है। यदि टैंक खाली होने पर दोनों पाइप एक साथ खोल दिए जाएँ, तो टैंक का आधा हिस्सा भरने में कितने मिनट लगेंगे?

  • 18
  • 19
  • 9
  • 10

अजय और शानू के पास कुल मिलाकर ₹1,050 हैं। यदि अजय से ₹350 ले लिए जाएँ, तो उसके पास उतनी ही राशि होगी जितनी शानू के पास शुरू में थी। अजय और शानू के पास शुरुआती राशियों का अनुपात ज्ञात कीजिए।

  • 2 : 1
  • 5 : 4
  • 3 : 2
  • 4 : 3

प्रेक्षणों 39, 91, 32, 73, 84, 18, 83, 83 और 28 का समांतर माध्य … है।

  • 62
  • 50
  • 51
  • 59

अभिजीत अपनी सामान्य चाल की \( \frac{2}{7} \) चाल से चलने पर अपने कार्यालय 30 मिनट की देरी से पहुँचता है। उसे अपने घर और कार्यालय के बीच की दूरी तय करने में सामान्यतः कितना समय लगता है?

  • 12 मिनट
  • 5 मिनट
  • 15 मिनट
  • 13 मिनट

DMART किराने की वस्तुओं पर ’30 खरीदें, 21 मुफ़्त पाएँ’ ऑफर दे रहा है। DMART द्वारा दी जा रही शुद्ध छूट प्रतिशत क्या है? (दशमलव के बाद दो अंकों तक सही)

  • 41.18%
  • 42.01%
  • 39.7%
  • 44.15%

एक गांव की जनसंख्या 2023 में 5% बढ़ी और 2024 में पुनः 6% बढ़ने की उम्मीद है। दो वर्षों में गांव की जनसंख्या में कुल प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।

  • 11.13%
  • 12.2%
  • 11.3%
  • 11.13%

यदि किसी आंकड़े के बहुलक और माध्यिका का अंतर 52 है, तो माध्यिका और माध्य का अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 24
  • 26
  • 28
  • 22

एक सम षट्‌कोणीय टाइल की एक भुजा की लंबाई ( 6 cm ) है। टाइल को केंद्र से प्रत्येक शीर्ष तक रेखाएँ खींचकर 6 समबाहु त्रिभुजों में विभाजित किया गया है। यदि 3 एकांतर त्रिभुजों को नीले रंग से रंगा गया है, तो नीले रंग से रंगा गया कुल क्षेत्रफल (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) कितना है?

  • 46.77 \( cm^{2} \)
  • 45.27 \( cm^{2} \)
  • 47.27 \( cm^{2} \)
  • 44.77 \( cm^{2} \)

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 25% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत 66% बढ़ जाती है और TV की कीमत 57% कम हो जाती है, तो 7 वॉशिंग मशीनों और 5 TV की कुल कीमत में कितना प्रतिशत परिवर्तन होगा?

  • 8% की वृद्धि
  • 6% की वृद्धि
  • 7% की कमी
  • 1% की कमी
RRB Group D PYQ 5/12/2025 S-2