RRB SCIENCE
यहाँ PDF डेटा से सामान्य विज्ञान (General Science) अनुभाग के प्रथम 25 प्रश्न दिए गए हैं:
सगर्भता के दौरान अल्ट्रासोनोग्राफी का उपयोग किस लिए किया जाता है?
- शिशु का रक्त समूह जानने के लिए
- माता का वजन मापने के लिए
- जन्म दोषों का पता लगाने और शिशु की वृद्धि की निगरानी करने के लिए
- माता की हृदय गति जाँचने के लिए
2 m लंबाई के एक धातु के तार का प्रतिरोध 25°C पर 10 Ω है। यदि तार का व्यास 0.4 mm है, तो उस तापमान पर धातु की प्रतिरोधकता कितनी होगी? [दिया गया है, π=3.14]
- 6.3 × 10^-5 Ω m
- 3.6 × 10^-6 Ω m
- 6.3 × 10^-7 Ω m
- 1.55 × 10^-6 Ω m
एक विद्यार्थी तालाब से एकत्रित मिट्टी और पानी के विषमांगी मिश्रण को अलग करना चाहता है। मिश्रणों के बारे में आपकी समझ के आधार पर, कौन-सी विधि सबसे प्रभावी होगी और क्यों?
- मिट्टी में मौजूद ठोस कण पानी में घुलते नहीं हैं, इसलिए छानने की प्रक्रिया आवश्यक है।
- वाष्पीकरण, क्योंकि यह विलायक को हटा देता है
- आसवन विधि, क्योंकि यह कथनांक के आधार पर पृथक्करण करती है।
- क्रोमैटोग्राफी, क्योंकि यह माध्यम में गति के आधार पर पृथक्करण करती है।
प्रतिरोधकता ρ वाले एक तार की लंबाई L और अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल A है। यदि तार का प्रतिरोध R है, तो R के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही संबंध है?
- R = L / ρA
- R = ρL / A
- R = Aρ / L
- R = ρLA
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: इथेनॉल की थोड़ी मात्रा भी मद्यपता का कारण बनती है।
कथन B: शुद्ध इथेनॉल का सेवन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।
- कथन A सही है, परन्तु B गलत है।
- कथन A गलत है, परन्तु B सही है।
- कथन A और B दोनों गलत हैं।
- कथन A और B दोनों सही हैं।
पौधों में, निषेचन के बाद, बीजांड विकसित होकर निम्नलिखित में से क्या बनता है?
- फल
- बीज
- भ्रूण
- भ्रूणपोष
मुकुलन द्वारा जनन (reproduce) करने वाले पादपों में, कौन-सा प्रक्रम प्रत्यक्ष रूप से एक नए जीव (individual) के निर्माण की शुरुआत करता है?
- ऊतकों में यादृच्छिक कोशिका मृत्यु
- विशिष्ट स्थान पर स्थानीयकृत पुनरावृत्त कोशिका विभाजन
- पुष्पों से बीजों का विकास
- विभिन्न जीवों से युग्मकों का संलयन
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की कैल्सियम कार्बोनेट के साथ अभिक्रिया करवाने पर कौन-सी गैस मोचित होती है?
- कार्बन डाइऑक्साइड
- ऑक्सीजन
- नाइट्रोजन
- हाइड्रोजन
स्थायी परिस्थितियों में वर्धमान स्वीट पी (sweet pea) पादपों की बृहत् आबादी में, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम तरीके से यह वर्णन करता है कि लैंगिक जनन के माध्यम से आनुवंशिक विविधता अब तक उनके दीर्घकालिक अतिजीविता के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
- आनुवंशिक विविधता भावी पीढ़ियों में पुष्पों के रंग और ऊंचाई में एकरूपता सुनिश्चित करती है।
- स्वीट पी में प्रच्छन्न (अप्रभावी) ऐलील भावी पर्यावरणीय तनावों के विरुद्ध प्रतिरोध प्रदान कर सकते हैं।
- स्वीट पी के पादप अलैंगिक रूप से अधिक तेजी से लैंगिक रूप से जनन करते हैं, जिससे अधिक बायोमास उत्पादन सुनिश्चित होता है।
- विविधता स्वीट पी के पादपों को पर-परागण से बचने में मदद करती है, जिससे पैतृक वंशक्रम की शुद्धता बनी रहती है।
कौन-सा गुणधर्म सबसे अच्छी तरह से यह बताता है कि ठोस पदार्थों का एक निश्चित आकार और आयतन क्यों होता है?
- ये कण एक दूसरे के ऊपर से स्वतंत्र रूप से गुजर सकते हैं।
- इन कणों के बीच पर्याप्त रिक्त स्थान होता है।
- कण यादृच्छिक रूप से विन्यासित होते हैं।
- कण एक निश्चित विन्यास में सघन रूप से पैक होते हैं।
एकसमान चाल से गतिमान किसी वस्तु के लिए दूरी-समय ग्राफ कैसा होगा?
- ग्राफ एक टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है।
- ग्राफ एक सीधी रेखा है।
- ग्राफ साइन वेव जैसा दिखता है।
- इसका ग्राफ नहीं बनाया जा सकता।
प्राकृतिक संसाधनों से मछली प्राप्त करने के तरीके को क्या कहा जाता है?
- कल्चर फिशिंग (Culture fishing)
- कैप्चर फिशिंग (Capture fishing)
- फार्मिंग फिशिंग (Farming fishing)
- कम्पोजिट फिशिंग (Composite fishing)
निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता पेशीय ऊतकों को जंतुओं में गति उत्पन्न करने में सक्षम बनाती है?
- तंत्रिका आवेगों को संचारित करने की क्षमता
- वसा बिंदुकों का भंडारण
- पाचक एंजाइमों का स्रवण
- संकुंचनशील प्रोटीन की उपस्थिति
जब किसी वस्तु के विस्थापन की दिशा में 90° पर बल लगाया जाता है, तो किया गया कार्य:
- न्यूनतम होता है लेकिन शून्य नहीं होता है
- निर्धारित नहीं किया जा सकता है
- शून्य होता है
- अधिकतम होता है
एक गेंद को x m/s के वेग से ऊपर की ओर फेंकने पर वह अधिकतम 50m की ऊंचाई तक पहुंचती है। x का मान क्या होगा? (g का मान 10 m/s² लीजिए)
- 10 m/s
- 1000 m/s
- 10√10 m/s
- 100 m/s
लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए सामान्यतः किस विधि का उपयोग किया जाता है?
- गैल्वनीकरण (Galvanisation)
- चुंबकन (Magnetising)
- तापन (Heating)
- गलन (Melting)
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
- बल परिमाण में बराबर लेकिन दिशा में विपरीत होते हैं।
- क्रिया और प्रतिक्रिया बल एक ही वस्तु पर कार्य करते हैं।
- ये बल एक साथ दो अलग-अलग वस्तुओं पर कार्य करते हैं।
- जब एक वस्तु दूसरी वस्तु पर बल लगाती है, तो दूसरी वस्तु उस पर वापस बराबर एवं विपरीत बल लगाती है।
दृष्टि को ठीक करने के लिए चश्मे में लेंस का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये _______ के सिद्धांत पर कार्य करते हैं।
- विवर्तन
- ध्रुवण
- परावर्तन
- अपवर्तन
किसी पदार्थ को तब अपचयित कहा जाता है जब:
- यह ऑक्सीजन खोता है या हाइड्रोजन प्राप्त करता है
- यह हाइड्रोजन खोता है या ऑक्सीजन प्राप्त करता है
- यह केवल हाइड्रोजन प्राप्त करता है
- यह केवल ऑक्सीजन खोता है
निम्नलिखित में से कौन-सा ऋजु-श्रृंखला वाला संतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
- ब्यूटेन (Butane)
- प्रोपीन (Propene)
- साइक्लोहेक्सेन (Cyclohexane)
- बेंजीन (Benzene)
कोशिकीय अंगक एक जेली (jelly) में निलंबित होते हैं, जिसे _______ कहा जाता है।
- स्ट्रोमा (Stroma)
- न्यूक्लियोप्लाज्म (Nucleoplasm)
- ल्यूमेन (Lumen)
- साइटोप्लाज्म (Cytoplasm)
अवलल लेंस के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(i) अवतल लेंस को अपसारी लेंस भी कहा जाता है।
(ii) अवतल लेंस के सामने कहीं भी रखे बिंब का सदैव वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनता है।
(iii) अवतल लेंस के सामने कहीं भी रखे बिंब का सदैव आभासी और सीधा प्रतिबिंब बनता है।
- (i) और (ii) दोनों
- (i) और (iii) दोनों
- केवल (iii)
- केवल (ii)
मेथेन के एक अणु में एक कार्बन परमाणु, चार हाइड्रोजन परमाणुओं से आबंधित होता है। मेथेन का रासायनिक सूत्र क्या है?
- CH3
- C2H4
- CH4
- C4H
रुधिर का कौन-सा घटक तरल आव्यूह (fluid matrix) के रूप में कार्य करता है जिसमें कोशिकाओं का निलंबन होता है?
- बिंबाणु
- श्वेत रूधिर कोशिकाएं
- प्लाज्मा
- लाल रूधिर कोशिकाएं
मस्तिष्क का कौन-सा भाग मुख्य रूप से उच्च स्तरीय विचार प्रक्रियाओं और संवेदी जानकारी की जटिल व्याख्या के लिए जिम्मेदार है?
- अग्रमस्तिष्क
- अनुमस्तिष्क
- मेरुदंड
- मस्तिष्क कांड
