RRB SCIENCE

एक वस्तु सरल रेखा में ऐसे वेग से गति कर रही है जो प्रारंभ में धनात्मक (+u) और शून्येतर है, लेकिन त्वरण असमान और ऋणात्मक है, जिससे वेग अंततः ऋणात्मक (-v) हो जाता है। ऋणात्मक अंतिम वेग क्या दर्शाता है?

  • वस्तु अपनी प्रारंभिक दिशा के सापेक्ष पीछे की ओर गति कर रही है।
  • वस्तु स्थिर अवस्था में है।
  • वस्तु का त्वरण स्थिर परंतु ऋणात्मक है।
  • किसी बिंदु पर त्वरण धनात्मक हो गया।

यदि दो बिंदुओं के बीच विभवांतर V है और आवेश q उनके बीच संचलन करता है, तो किया गया कार्य W होगा।

  • W=V/q
  • W=V x q
  • W=q/V
  • W=V2/q

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

  • अधिक द्रव्यमान वाले पिंड का जड़त्व कम होता है।
  • द्रव्यमान और जड़त्व असंबंधित हैं।
  • एक हल्का पिंड गति में परिवर्तन का अधिक दृढ़ता से प्रतिरोध करता है।
  • किसी वस्तु का जड़त्व उसके द्रव्यमान के साथ बढ़ता है।

नीचे दिए गए दोनों कथनों के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: सोडियम हाइड्रोक्साइड का उपयोग साबुन और पेपर के निर्माण में किया जाता है।
कथन B: यह एक दुर्बल क्षार है और प्रकृति में उदासीन है।

  • कथन A और B दोनों सही है।
  • कथन A और B दोनों गलत हैं।
  • कथन A गलत है लेकिन B सही है।
  • कथन A सही है लेकिन B गलत है।

कृषि में पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों को लागू करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  • फसलों पर प्रदूषित जल उड़ेलना
  • प्लास्टिक अवशेषों को खेत में मिलाना
  • मृदा अपरदन में वृद्धि
  • फसल उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार

प्रयोगशाला में, एक विद्यार्थी एक पादप कोशिका के अधिकांश भाग में एक बड़ा पारदर्शी कोष (transparent sac) देखता है। यह रिक्तिका (vacuole) कोशिका के आयतन का कितना प्रतिशत भाग घेरती है?

  • 100%
  • 50-90%
  • 20-30%
  • 5-15%

ऐलुमिनियम ऑक्साइड का रासायनिक सूत्र क्या है?

  • Al2O
  • AlO3
  • AlO
  • Al2O3

बीजों की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, पवन परिक्षेपण (wind dispersal) में सहायक होता है?

  • मोटा और रेशेदार आवरण (Thick and fibrous coat)
  • कंटीला या हुक-जैसा उद्वर्ध (Spiny or hook-like outgrowths)
  • पंख-जैसा या रोयेंदार उद्धर्ध (Wing-like or hairy outgrowths)
  • बड़ा आकार (Large size)

एक यौगिक में, तत्व ______ जुड़े होते हैं।

  • रासायनिक रूप से
  • वाष्पन द्वारा
  • निस्पंदन द्वारा
  • भौतिक रूप से

धातुओं और अधातुओं के बीच आयनिक यौगिक कैसे बनते हैं?

  • विस्थानीकृत इलेक्ट्रॉनों के समुद्र के निर्माण द्वारा
  • धनात्मक आवेशित नाभिकों के बीच पारस्परिक आकर्षण द्वारा
  • परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रॉनों के साझाकरण द्वारा
  • धातु परमाणुओं से अधातु परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा

जब वस्तु को अनंत पर रखा जाता है, तो उत्तल दर्पण द्वारा किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?

  • समान आकार, वास्तविक और उल्टा
  • बड़ा, आभासी और सीधा
  • बड़ा, वास्तविक और उल्टा
  • अत्यधिक छोटा, आभासी, सीधा और बिंदु-आकार का

जब कोई अम्ल किसी गैर-कार्बोनेटीकृत क्षार के साथ अभिक्रिया करता है, तो उदासीनीकरण अभिक्रिया में बनने वाले विशिष्ट उत्पाद क्या होते हैं?

  • केवल जल
  • लवण और जल
  • कार्बन डाइऑक्साइड और जल
  • केवल लवण

निम्नलिखित में से कौन-सा अजैवनिम्नीकरणीय पदार्थ है?

  • प्लास्टिक बैग
  • सूती कपड़ा
  • कागज
  • सब्जी का छिलका

बहुकोशिकीय जीवों में, कोशिकाओं के आकार और आमाप में बहुत अधिक भिन्नता होती है, जिससे जीव

  • विभिन्न कोशिकाओं द्वारा भिन्न कार्य करने पर अधिक कुशल हो जाता है
  • प्रतिकूल परिस्थितियों में खराब प्रदर्शन करता है
  • संक्रमण और मृत्यु के प्रति संवेदनशील हो जाता है
  • कम कुशल हो जाता है और कोशिकाओं के बीच श्रम का कोई विभाजन नहीं होता है

निम्नलिखित में से कौन-सा द्रवों का गुणधर्म है?

  • निश्चित आकृति और निश्चित आयतन
  • अनिश्चित आकृति, लेकिन निश्चित आयतन
  • अनिश्चित आकृति और अनिश्चित आयतन
  • निश्चित आकृति, लेकिन अनिश्चित आयतन

नेत्र का कौन-सा भाग, प्रकाश को विद्युत् संकेतों में परिवर्तित करने के लिए उत्तरदायी है?

  • रेटिना (Retina)
  • लेंस (Lens)
  • कॉर्निया (Cornea)
  • आइरिस (Iris)

न्यूट्रॉन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • ये परमाणु के रासायनिक गुणों को निर्धारित करते हैं।
  • ये परमाणु के नाभिक में पाए जाते है।
  • इनमें धनावेश होता है।
  • ये नियत कक्षाओं में नाभिक के परितः परिक्रमण करते हैं।

सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक (G) की SI इकाई क्या है?

  • kg/N
  • Nm/kg
  • Nm²/kg²
  • N/kg²

जब विभिन्न आकार के प्याज के बल्बों को सूक्ष्मदर्शी से देखा जाता है, तो सभी में समान आयताकार संरचनाएँ दिखाई देती हैं। इससे सिद्ध होता है कि

  • कॉर्क कोशिकाएँ सजीव होती हैं
  • प्याज में कोशिकाएँ अलग-अलग होती हैं
  • केवल बड़े प्याज में कोशिकाएँ होती हैं
  • सभी सजीव कोशिकाओं से बने होते हैं

अधात्विक ऑक्साइड अम्लीय प्रकृति के माने जाते हैं। जब कोई अधात्विक ऑक्साइड किसी प्रबल क्षार के साथ अभिक्रिया करता है, तो बनने वाले लवण का लगभग pH मान क्या होता है?

  • क्षारीय
  • उभयधर्मी
  • अम्लीय
  • उदासीन

गतिज ऊर्जा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  • यह गति पर निर्भर करती है।
  • यह एक अदिश राशि है।
  • यह कभी भी ऋणात्मक नहीं हो सकती।
  • यह गति की दिशा पर निर्भर करती है।

निषेचन के बाद पुष्प का कौन-सा भाग सामान्यतः सिकुड़ कर गिर जाता है?

  • भ्रूण और बीजपत्र
  • बीजांड और अंडाशय
  • जड़ें और पत्तियां
  • दल, बाह्य दल, पुंकेसर, वर्तिका और वर्तिकाग्र

निम्नलिखित में से वह कौन-सी अवस्था है जिसके दौरान मनुष्यों में प्रजनन ऊतक परिपक्व होने लगते हैं?

  • बचपन
  • निषेचन
  • ऋतुस्राव
  • यौवनारंभ

जब कोई कंपायमान वस्तु पश्चगामी गति करती है, तो बनने वाले निम्न दाब क्षेत्र को हम क्या कहते हैं?

  • विरलन (Rarefaction)
  • तरंगदैर्ध्य (Wavelength)
  • परावर्तन (Reflection)
  • संपीडन (Compression)

ओम के नियम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • यह बताता है कि वोल्टेज के साथ प्रतिरोध घटता है।
  • यह केवल स्थिर तापमान पर धात्विक चालकों के लिए मान्य है।
  • यह सभी तापमानों पर सभी चालकों के लिए मान्य है।
  • यह अर्धचालकों और विद्युत अपघट्यों के लिए मान्य है।
RRB Group D PYQ 9/1/2026 S-3