Hindi

‘भ्रमर’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • ब्यौरा
  • भ्रामक
  • भ्रमण
  • भौंरा

Explanation:

  • ‘भ्रमर’ शब्द का तद्भव रूप ‘भौंरा’ है। ब्यौरा, भ्रामक, भ्रमण शब्द असंगत हैं।
  • तद्भव वे शब्द हैं जो मूल रूप से संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुए हैं, लेकिन हिंदी में प्रयोग के दौरान उनमें कुछ बदलाव आ गया है, जिससे वे आम बोलचाल के रूप में प्रचलित हो गए हैं.
  • इनका अर्थ ‘उससे उत्पन्न’ होता है, यानी संस्कृत के शब्दों से ही विकसित हुए हैं.
  • उदाहरण के लिए, संस्कृत का ‘अग्नि’ तद्भव शब्द ‘आग’ में बदल गया है, और ‘आम्र’ तद्भव रूप ‘आम’ बन गया है.

इनमें से तत्सम शब्द का चयन कीजिए।

  • जीभ
  • मुख
  • कान
  • दांत

Explanation:

  • ‘मुख’ तत्सम शब्द है।
  • तत्सम वे शब्द हैं जो सीधे संस्कृत से आए हैं।
    • तत्सम  – तद्भव 
    • मुख-मुँह,
    • जिह्वा-जीभ,
    • कर्ण-कान,
    • दंत-दांत।

‘किवाड़’ शब्द इनमें से क्या है?

  • तद्भव
  • तत्सम
  • देशज
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • ‘किवाड़’ शब्द तद्भव है।
  • तत्सम – तद्भव
    • कपाट-किवाड़,
    • कर्पूर-कपूर,
    • कोटि-करोड़।

‘नृत्य’ का तद्भव रूप कौन-सा होगा?

  • नृत
  • नाच
  • नचाना
  • नाचना

Explanation:

  • ‘नृत्य’ शब्द तत्सम है जिसका तद्भव ‘नाच’ है। तत्सम वे शब्द हैं जो सीधे संस्कृत से आए हैं।

‘मुक्ता’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • मुक्त
  • मुक्ति
  • मौत
  • मोती

Explanation:

  • ‘मुक्ता’ शब्द का तद्भव रूप ‘मोती’ है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

‘रज्जु’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • रजस
  • रस्सी
  • रज
  • राजू

Explanation:

  • ‘रज्जु’ तत्सम शब्द है जिसका तद्भव रूप ‘रस्सी’ होता है।
  • तत्सम शब्द संस्कृत से सीधे लिए गए होते हैं।

‘पदाति’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • पैदल
  • पद
  • प्रदत्त
  • पदेन

Explanation:

  • ‘पदाति’ का तद्भव ‘पैदल’ है।
  • पद, प्रदत्त, पदेन तत्सम हैं।

निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • दिवाली
  • द्विवेदी
  • द्रोण
  • धात्री

Explanation:

  • ‘दिवाली’ तद्भव शब्द है।
  • दिवाली तत्सम– दीपावली।

इनमें से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

  • आधा
  • कूप
  • व्योम
  • विद्या

Explanation:

  • ‘आधा’ तद्भव शब्द है जिसका तत्सम ‘अर्द्ध’ है।

‘तिलक’ किस प्रकार का शब्द है?

  • तद्भव
  • तत्सम
  • संकर
  • देशज

Explanation:

  • ‘तिलक’ तत्सम शब्द है जिसका तद्भव ‘टीका’ होता है।

‘मौक्तिक’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • मोती
  • मृत्तिका
  • मौसी
  • मात्रिक

Explanation:

  • मौक्तिक (मुक्ता) का तद्भव रूप ‘मोती’ है। मृत्तिका-मिट्टी, मातृश्वसा-मौसी, मृत्यु-मौत।

‘वासगृह’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • बसेरा
  • आवास
  • गृहवास
  • घोंसला

Explanation:

  • वासगृह का तद्भव ‘बसेरा’ है। अग्नि-आग, ऊर्ण-ऊन, यंत्र-जंतर, नारिकेल-नारियल।

इनमें से तद्भव शब्द का चयन कीजिए।

  • निडर
  • कमल
  • गति
  • सुर

Explanation:

  • निर्भय-निडर, कमल-कँवल, ताम्र-ताँबा, जीर्ण-जर्जर।

इनमें से कौन-सा शब्द ‘एकल’ का तद्भव शब्द है?

  • अकल
  • अकिल
  • अकेला
  • कोई नहीं

Explanation:

  • एकल-अकेला, आम्र-आम, अग्नि-आग, चूर्ण-चूरन, ताम्र-ताँबा।

‘अज्ञान’ शब्द का ‘तद्भव’ रूप कौन-सा होगा?

  • अजाना
  • अजान
  • अंजान
  • अजाँना

Explanation:

  • अज्ञान-अजान, अग्नि-आग, धैर्य-धीरज, श्रावण-सावन, क्षार-खार।

इनमें से कौन-सा शब्द ‘गृध्र’ का तद्भव शब्द है?

  • गीध
  • गीधी
  • गीधना
  • गृध

Explanation:

  • गृध्र-गीध, अश्रु-आँसू, अर्द्ध-आधा, उष्ट्र-ऊँट।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • चना
  • चमार
  • चकवा
  • चन्द्र

Explanation:

  • चन्द्र तद्भव नहीं, बल्कि तत्सम है। तद्भव: चना-चणक, चमार-चर्मकार, चकवा-चक्रवात।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • गेंद
  • गोरा
  • गेहूँ
  • एकादश

Explanation:

  • एकादश तद्भव नहीं है। तत्सम-एकादश, तद्भव-ग्यारह, कंदुक-गेंद, गोधूम-गेहूँ, गौर-गोरा।

‘श्रृंगार’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • सिंगार
  • सिकड़ी
  • शोभन
  • सिंघाड़ा

Explanation:

  • श्रृंगार का तद्भव ‘सिंगार’ है। सिकड़ी, शोभन, सिंघाड़ा तद्भव नहीं हैं।

‘विद्युत’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • बीघा
  • बूंद
  • बींधना
  • बिजली

Explanation:

  • विद्युत का तद्भव ‘बिजली’ है।

‘सौभाग्य’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • सौमिलन
  • सुहाग
  • शोभन
  • सोलह

Explanation:

  • सौभाग्य का तद्भव ‘सुहाग’ है।

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • कुमार
  • कंटक
  • खीर
  • कृष्ण

Explanation:

  • कुमार-कुआँरा, कंटक-काँटा, क्षीर-खीर, कृष्ण-किशन।

‘अँगुलि’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • अंगुल
  • गुलमिल
  • अंजली
  • उँगली

Explanation:

  • अँगुलि का तद्भव ‘उँगली’ है। संस्कृत के मूल शब्दों में समय के साथ परिवर्तन आ गया है, ऐसे शब्द तद्भव कहलाते हैं।

‘कर्ण’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • करनी
  • कान
  • अर्जुन
  • खान

Explanation:

  • कर्ण का तद्भव ‘कान’ है। कर्पूर-कपूर।

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • धतूरा
  • डोरा
  • जुआ
  • सभी

Explanation:

  • धतूरा, डोरा, जुआ – सभी तद्भव हैं। तत्सम: धर्तुर, डोरक, द्यूत।

‘सप्तशती’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • सतहत्तर
  • सत्तासी
  • सत्रह
  • सतसई

Explanation:

  • सप्तशती का तद्भव ‘सतसई’ है। तत्सम तद्भव: सप्तशती-सतसई, सप्तदश-सत्रह, सप्ताशीति-सत्तासी, सप्तसप्तति-सतहत्तर।

‘श्रावण’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • यौवन
  • श्रवण
  • छावनी
  • सावन

Explanation:

  • श्रावण शब्द का तद्भव ‘सावन’ होता है। तत्सम तद्भव: यौवन-जोबन, श्रवण-सुनना, यदा-जब, श्रावण-सावन।

‘कुक्षि’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • कोख
  • अक्षि
  • आँत
  • कक्ष

Explanation:

  • कुक्षि का तद्भव ‘कोख’ है। तत्सम तद्भव: कुक्षि-कोख, आंत्र-आंत, अक्षि-आँख, पक्षी-पंछी।

‘मत्सर’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है?

  • मच्छर
  • मछली
  • मीत
  • मक्खी

Explanation:

  • मत्सर का तद्भव ‘मच्छर’ है। तत्सम तद्भव: मत्सर-मच्छर, मत्स्य-मछली, मित्र-मीत, मक्षिका-मक्खी।

‘मक्षिका’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • मच्छर
  • मक्खी
  • मस्तक
  • मक्का

Explanation:

  • मक्षिका का तद्भव ‘मक्खी’ है। तद्भव तत्सम: मक्खी-मक्षिका, मच्छर-मत्सर/मशक, माथा-मस्तक, मदारी-मंत्रकारी, मक्खन-प्रक्षण, मोती-मौक्तिक।

इनमें से ‘गवैया’ शब्द क्या है?

  • तत्सम
  • देशज
  • तद्भव
  • विदेशज

Explanation:

  • ‘गवैया’ शब्द तद्भव है जिसका तत्सम रूप ‘गायक’ होता है।

‘मंत्रकारी’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • मदारी
  • तंत्रकारी
  • यंत्रकारी
  • मिठाई

Explanation:

  • ‘मंत्रकारी’ शब्द का तद्भव रूप ‘मदारी’ है। ‘मिठाई’ शब्द तद्भव है, जिसका तत्सम ‘मिष्टान्न’ है।

‘रक्षासूत्र’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • राख
  • राजपूत
  • राखी
  • रस्सी

Explanation:

  • ‘रक्षासूत्र’ शब्द का तद्भव रूप ‘राखी’ है। राजपूत, राख, रस्सी तद्भव शब्द हैं जिनके तत्सम रूप क्रमशः राजपुत्र, क्षार, रज्जु हैं।

निम्नलिखित में कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • भिक्षा
  • परशु
  • बिंदु
  • भौरा

Explanation:

  • तत्सम-तद्भव: भ्रमर-भौरा, भिक्षा-भीख, परशु-फरसा, बिंदु-बिंदी।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • कचहरी
  • कमल
  • कंगन
  • कछुआ

Explanation:

  • कमल तत्सम शब्द है। तत्सम-तद्भव: कृत्यगृह-कचहरी, कमल-कँवल, कंकण-कंगन, कच्छप-कछुआ।

‘राज्ञी’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • राखी
  • रोना
  • रात्री
  • रानी

Explanation:

  • राज्ञी का तद्भव ‘रानी’ है। तत्सम-तद्भव: राज्ञी-रानी, रात्रि-रात, रज्जु-रस्सी, राशि-रास, राजपुत्र-राजपूत।

‘कर्तरी’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • कैंची
  • कचहरी
  • कर्ता
  • कर्तब

Explanation:

  • कर्तरी का तद्भव ‘कैंची’ है। तत्सम-तद्भव: कर्तरी-केंची, कृत्यगृह-कचहरी, कर्पूर-कपूर, कर्तव्य-कर्म, कचहरी-कपूर, करतब-काम।

‘मृत्तिका’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • मिर्च
  • मिट्टी
  • मोती
  • मौत

Explanation:

  • मृत्तिका का तद्भव ‘मिट्टी’ है। तत्सम-तद्भव: मृत्तिका-मिट्टी, मौक्तिक-मोती, मृत्यु-मौत, कोकिल-कोयल, मयूर-मोर, मिर्च-मरीच।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • आठ
  • आम
  • आधा
  • अग्नि

Explanation:

  • अग्नि तत्सम शब्द है। तत्सम-तद्भव: अष्ट-आठ, आम्र-आम, अर्द्ध-आधा, अग्नि-आग।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • तीखा
  • आदमी
  • जीभ
  • ढीठ

Explanation:

  • ‘आदमी’ तद्भव नहीं है, यह फारसी शब्द है। तीखा, जीभ, ढीठ तद्भव हैं, जिनके तत्सम क्रमशः तीक्ष्ण, जिह्वा, धृष्ठ हैं।

इनमें से कौन-सा तद्भव है?

  • कंधा
  • मत्स्य
  • दन्त
  • मृत्यु

Explanation:

  • कंधा तद्भव है। तत्सम-तद्भव: स्कंध-कंधा, मत्स्य-मछली, दन्त-दाँत, मृत्यु-मौत।

‘व्याघ्र’ शब्द का तद्भव रूप क्या है?

  • बाट
  • बुरा
  • बाघ
  • बाग

Explanation:

  • ‘व्याघ्र’ का तद्भव ‘बाघ’ है।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है?

  • दूध
  • दमन
  • दूज
  • दही

Explanation:

  • ‘दमन’ तद्भव नहीं है, यह तत्सम शब्द है। तद्भव: दूज, दूध, दही।

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव नहीं है।

  • खाट
  • खेत
  • खाँसी
  • क्षत्रिय

Explanation:

  • क्षत्रिय तत्सम शब्द है। तद्भव: खाट-खट्वा, खेत-क्षेत्र, खाँसी-कास, खत्री-क्षत्रिय।

इनमें से कौन-सा तद्भव नहीं है?

  • धैर्य
  • धोती
  • दाहिना
  • धान

Explanation:

  • धैर्य तत्सम शब्द है। तद्भव: धैर्य-धीरज, धौत-धोती, दक्षिण-दाहिना, धान्य-धान।

इनमें से ‘अँगरखा’ शब्द क्या है?

  • तत्सम
  • देशज
  • विदेशज
  • तद्भव

Explanation:

  • अँगरखा तद्भव है जिसका तत्सम ‘अंगरक्षक’ है।

निम्न में से कौन-सा तद्भव शब्द नहीं है?

  • निष्ठुर
  • नाई
  • निडर
  • नया

Explanation:

  • ‘निष्ठुर’ तद्भव नहीं है, यह तत्सम शब्द है। नाई, निडर, नया तद्भव हैं।

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • आश्चर्य
  • इलायची
  • उल्लास
  • अग्नि

Explanation:

  • इलायची तद्भव है। तद्भव-तत्सम: इलायची-एला, हुलास-उल्लास, अचरज-आश्चर्य, आग-अग्नि।

आर्द्रक का तद्भव क्या है?

  • अदरख
  • आर्द्र
  • अदरक
  • अद्रख

Explanation:

  • आर्द्रक का तद्भव ‘अदरक’ है।
  • तत्सम-तद्भव: आर्द्रक-अदरक, अग्नि-आग, रात्रि-रात, ज्येष्ठ-जेठ, क्षार-खार, अक्षि-आँख।

इनमें से कौन-सा शब्द तद्भव है?

  • पंडित
  • कोयल
  • पवन
  • कपि

Explanation:

  • कोयल तद्भव है।
  • तत्सम-तद्भव: पंडित-पाँड़े/पंड़ा, कोकिल-कोयल, पवन-पौन, वानर-बन्दर।

देशज शब्द , विदेशी शब्द

‘खिचड़ी’ किस प्रकार का शब्द है?

  • देशज
  • तत्सम
  • विदेशज
  • तद्भव

Explanation:

  • खिचड़ी ‘देशज’ शब्द है। देशज शब्द ऐसे शब्द हैं, जिनकी उत्पत्ति का कोई पता नहीं है। ये शब्द स्थानीय लोगों द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर गढ़ लिये गये हैं। अन्य प्रचलित देशज शब्द हैं- जूता, पगड़ी, खिड़की, झनझनाहट, लोटा इत्यादि।

‘अलमारी’ किस भाषा का शब्द है?

  • अरबी
  • पुर्तगाली
  • फ्रेंच
  • फारसी

Explanation:

  • ‘अलमारी’ पुर्तगाली भाषा का शब्द है तम्बाकू, बाल्टी, साबुन, कमीज, आलू, पादरी, कप्तान, तिजोरी आदि शब्द पुर्तगाली भाषा के शब्द हैं। अरबी भाषा के शब्द किताब, गरीब, फ़कीर, मीनार, अदालत, कलम, ऐनक आदि। फ्रेंच भाषा के शब्द – कूपन, कारतूस, रिपोर्ताज, अंग्रेजी आदि। फारसी भाषा के शब्द- चुगलखोर, रूमाल, चापलूसी, बीमार, शानदार, जिन्दाबाद, हिंदी आदि।

‘लिचू’ किस भाषा का शब्द है?

  • संस्कृत
  • हिन्दी
  • उर्दू
  • चीनी

Explanation:

  • ‘लिचू’ चीनी भाषा का शब्द है। चीनी भाषा के अन्य प्रचलित शब्द हैं- लीची, चाय आदि।

‘उर्दू’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?

  • अपभ्रंश
  • तुर्की
  • फारसी
  • अरबी

Explanation:

  • ‘उर्दू’ शब्द तुर्की भाषा से लिया गया है। वे विदेशी शब्द जो हिंदी में आम बोल-चाल की भाषा में प्रयोग किये जाते हैं, उन्हें विदेशज या आगत शब्द कहते हैं। तुर्की भाषा के कुछ महत्वपूर्ण शब्द इस प्रकार हैं- कालीन, कैंची, कुली, कुर्की, चेचक, चमचा, तमगा, तोप, लफंगा, बेगम, बहादुर, लाश, सौगात, सुराग आदि।

‘लालटेन’ शब्द इनमें से क्या है?

  • तद्भव
  • तत्सम
  • देशज
  • विदेशज

Explanation:

  • ‘लालटेन’ अंग्रेजी भाषा का शब्द है। अतः दिये गये विकल्पों के अनुसार ‘लालटेन’ विदेशज शब्द होगा। हिंदी भाषा में प्रयोग किये जाने वाले वे शब्द जो विदेशी भाषा के हों विदेशज शब्द कहलाते हैं। जैसे-तुर्की, जापानी, अरबी, फारसी, पुर्तगाली आदि भाषा के शब्द।

इनमें से कौन-सा शब्द विदेशी है?

  • तालाब
  • खुद
  • पेड़
  • खण्ड

Explanation:

  •  ‘खुद’ विदेशी शब्द है। ‘खुद’ शब्द ‘फारसी’ भाषा का है। शेष विकल्पों में दिए गए शब्द तालाब, पेड़ एवं खण्ड हिंदी के शब्द हैं। तालाब एक तद्भव शब्द है। जिसका तत्सम ‘तड़ाग’ होता है। पेड़ शब्द का तत्सम ‘वृक्ष’ होता है।

इनमे से कौन-सा शब्द ‘विदेशी’ है?

  • निवास
  • महल
  • प्रासाद
  • घर

Explanation:

  • महल शब्द विदेशी है।

इनमें से ‘ईमानदार’ शब्द क्या है?

  • तद्भव
  • तत्सम
  • विदेशज
  • देशज

Explanation:

  • ईमानदार शब्द ‘विदेशज’ है। हिन्दी भाषा में विदेशी भाषाओं से लिए गए शब्द या प्रयोग किये जाने वाले शब्द विदेशज शब्द कहलाते हैं। ये अरबी, तुर्की, फारसी, पुर्तगाली, अंग्रेजी भाषा के शब्द हैं। ईमानदार ‘अरबी’ भाषा का शब्द है।

इनमें से ‘अपील’ शब्द क्या है?

  • देशज
  • विदेशज
  • तद्भव
  • तत्सम

Explanation:

  • अपील शब्द ‘विदेशज’ है। यह ‘अंग्रेजी’ भाषा का शब्द है। अन्य विदेशज शब्द कोर्ट, मजिस्ट्रेट, जज, पेपर, स्कूल, वोट, पेंशन, माचिस आदि हैं।

निम्नलिखित में देशज शब्द है :

  • नुक्कड़
  • लंगोट
  • मखौल
  • चमगादड़

Explanation:

  • ‘मखौल’ देशज शब्द है। जबकि नुक्कड़ (हिन्दी), चमगादड़ (संस्कृत) शब्द हैं।

निम्नलिखित में ‘देशज’ शब्द कौन सा है?

  • गोदाम
  • तेंदुआ
  • यमुना
  • बकरा

Explanation:

  • ‘तेंदुआ’ देशज शब्द है। जिन शब्दों की उत्पत्ति का पता नहीं चलता उन्हें देशज शब्द कहते हैं। ये शब्द संस्कृत एवं विदेशी भाषाओं के शब्दों से अलग क्षेत्रीय प्रभाव के कारण आवश्यकतानुसार प्रचलन में आते हैं। जैसे-पगड़ी, झोला, कटरा

किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं?

  • मसाला, नमक
  • आज, चेहरा
  • कबूतर, आसरा
  • लालच, कमरा

Explanation:

  • मसाला (लैटिन), नमक (फारसी) युग्म विदेशी मूल के हैं। शेष विकल्प असंगत हैं।

निम्नलिखित में विदेशी शब्द कौन सा है?

  • बहादुर
  • सूत्र
  • जूता
  • नकुल

Explanation:

  • ‘बहादुर’ शब्द विदेशी (फारसी) शब्द के अन्तर्गत आता है। जबकि सूत्र (संस्कृत), जूता (देशज), नकुल (संस्कृत) शब्द है।

निम्नलिखित में देशज शब्द है:

  • ओखली
  • टोटका
  • टेंटुवा
  • किवाड

Explanation:

  • दिए गए विकल्पों में ‘टेंटुवा’ देशज शब्द है। देशज शब्द : देशज उन शब्दों को कहा जाता है, जिनके स्रोत का कोई पता न हो परन्तु वे प्रचलन में हो, ऐसे शब्द देशज कहलाते हैं। जैसे- कटोरा, लोटा, खिचड़ी, डिबिया, पगड़ी, झरोखा, ढिबरी, बोरी इत्यादि।

किस वाक्य में विदेशी मूल के शब्द नहीं हैं?

  • इस प्रश्न का उत्तर मुझे मालूम है।
  • उसने मुझे आवाज दी।
  • कार-बस की टक्कर में अनेक लोग घायल हो गए।
  • वह सदैव सच बोलता है।

Explanation:

  • वाक्य ‘वह सदैव सच बोलता है।’ में विदेशी मूल के शब्द नहीं हैं। अन्य विकल्पों में मालूम, आवाज, कार-बस विदेशी मूल के शब्द हैं।

किस विकल्प में कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है?

  • दोस्त, खुशी
  • अकेला, साहस
  • देहात, आसान
  • चेहरा, मौसम

Explanation:

  • ‘अकेला, साहस’ देशज शब्द हैं, इसमें कोई भी शब्द विदेशी मूल का नहीं है। अन्य विकल्पों में ‘विदेशज एवं देशज’ दोनों शब्दों का प्रयोग हुआ है।

किस वाक्य में कोई विदेशी शब्द नहीं है?

  • घंटा बजा तब तक मैं स्कूल पहुँच चुका था।
  • कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।
  • मेरी बस-यात्रा बहुत सुविधाजनक रही।
  • उसे रेलवे स्टेशन पहुँचने में आधा घंटा लगा।

Explanation:

  •  ‘कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे’ वाक्य में कोई विदेशी शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है। शेष वाक्यों में स्कूल, बस, रेलवे स्टेशन, विदेशी शब्दों का प्रयोग किया गया है।

इनमें से ‘किताब’ शब्द क्या है?

  • तत्सम
  • विदेशज
  • देशज
  • तद्भव

Explanation:

  • ‘किताब’ विदेशज शब्द है। विदेशी भाषा के वे शब्द जो हिन्दी भाषा में प्रयोग किये जाते हैं उन्हें विदेशी शब्द कहते हैं। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी, पुर्तगाली इत्यादि हैं। किताब ‘अरबी’ भाषा का शब्द है।
तत्सम तद्भव ,देशज ,विदेशज-JSSC 10th Level Hindi