Updated on 20/08/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

प्रेमलता अग्रवाल
प्रेमलता अग्रवाल (जन्म 1963) दुनिया की सात सबसे ऊंची महाद्वीपीय चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
ये टाटा स्टील में कार्यरत है और यहीं पर इन्होने बछेंद्री पाल से ट्रेनिंग ली थी।
पर्वतारोहण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें 2013 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और 2017 में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
20 मई 2011 को, वह उस समय 48 वर्ष की आयु में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं थी।
हालाँकि 2019 में यह रिकार्ड टूट गया और जम्मू कश्मीर की संगीता सिंधी ने 53 वर्ष की आयु में ये कारनामा करके यह रिकार्ड अपने नाम कर लिया। वह माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली झारखंड राज्य की पहली व्यक्ति भी बनीं।

प्रेमलता अग्रवाल