Updated on 20/08/23 by Maananjay MahatoShare on WhatsApp

सलीमा टेटे (Salima Tete)

  • सलीमा टेटे (सिमडेगा निवासी) ने टोक्यो ओलंपिक खेल अपनी फुर्ती से सभी को प्रभावित किया ।
  • ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में शामिल होने वाली ये दूसरी महिला खिलाड़ी है। (प्रथम – निक्की प्रधान)
  • सिमडेगा की सलीमा टेटे 2021 में हुयी टोकियो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य चुनी गई थी।
  • झारखण्ड सरकार की नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में भाग लेने वाली निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को सरकार की ओर से 50 लाख की सम्मान राशि प्रदान की गयी है।
  • 2018 यूथ ओलंपिक में सलीमा को जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया और टीम ने रजत पदक जीता।
  • उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए 2019 में उनका चयन सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हुआ और फिर वह ओलिंपिक के लिए चुनी गई।
सलीमा टेटे