JharkhandGK

संथाल परगना भू-धारण अधिनियम, 1949 के तहत, दंड का प्रावधान किस धारा में वर्णित है?

  • धारा 67
  • धारा 68
  • धारा 69
  • धारा 70

संथाल परगना भू-धारण अधिनियम, 1949 के किस धारा में, रैयती भूमि के विनिमय से सम्बन्धित प्रावधानों का उल्लेख किया गया है?

  • धारा 23
  • धारा 24
  • धारा 25
  • धारा 26

एफ. एस. आइ के रिपोर्ट के अनुसार, झारखण्ड के किस जिले में वन क्षेत्र का प्रतिशत, उसके कुल क्षेत्रफल के प्रतिशत से कम दर्ज है? (इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2019)

  • चतरा
  • धनबाद
  • जामताड़ा
  • पलामू

कुल जनसंख्या के दृष्टिकोण से कौन-सा जिला झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला है (2011 जनगणना के अनुसार)?

  • राँची
  • धनबाद
  • पूर्वी सिंहभूम
  • कोडरमा

वर्तमान में कौन-सा जिला झारखण्ड में सबसे अधिक क्षेत्रफल पर फैला है?

  • गिरिडीह
  • गुमला
  • रामगढ़
  • पश्चिमी सिंहभूम

लाह/लाख के किस किस्म के उत्पादन का योगदान, झारखण्ड में सबसे ज्यादा है?

  • कातकी
  • वैशाखी
  • जेठवी
  • अगहनी

हैंडलूम (हथकरघा) की सहकारी समितियाँ, सबसे ज्यादा झारखण्ड के किस सम्भाग में स्थित हैं?

  • संथाल परगना
  • दक्षिणी छोटानागपुर
  • कोल्हान
  • पलामू

किस किस्म का रेशम उत्पादन झारखण्ड में सबसे ज्यादा होता है?

  • मलबरी
  • एरी
  • तसर
  • मूगा

जमशेदपुर में टाटा अभियंत्रण एवं लोकोमोटिव कम्पनी (TELCO) की स्थापना कब हुई?

  • 1907
  • 1945
  • 1951
  • 1960

बूढ़ा घाघ जलप्रपात किस नदी पर अवस्थित है?

  • काँची
  • घाघरी
  • दामोदर
  • बुरहा

निम्न में से झारखण्ड में सबसे ऊँचा बिंदु स्थान कौन-सा है?

  • जोड्डुमर
  • नेतरहाट
  • दलमा
  • कोल्हुआ

डाल्टनगंज के नजदीक किस किस्म का लौह अयस्क पाया जाता है?

  • मैग्नेटाइट
  • हेमाटाइट
  • लिमोनाइट
  • सिडेराइट

झारखण्ड पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति, 2008 के उद्देश्यों में शामिल है। हैं

  • केवल परियोजना के उद्देश्य से भूमि के न्यूनतम क्षेत्र का अधिग्रहण किया जाना चाहिए
  • जहाँ तक संभव हो, बंजर भूमि, कम उर्वरा शक्ति वाली या गैर-सिंचित भूमि पर परियोजनाएँ स्थापित की जा सकती हैं।
  • जहाँ तक सम्भव हो, SC एवं ST समूहों की भूमि, बहु-फसली भूमि और सिंचित भूमि का इस्तेमाल यथासंभव नहीं होना चाहिए
  • उपर्युक्त सभी

झारखण्ड पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति, 2008 के अनुसार, उन सभी परियोजनाओं से संबंधित पुनर्वास और पुनर्स्थापन योजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा और निगरानी के लिए एक राज्य-स्तरीय निगरानी समिति होगी, जिनके लिए यह नीति लागू होती है। इस समिति की अध्यक्षता कौन करेगा?

  • मुख्यमंत्री
  • प्रमुख शासन सचिव
  • विकास आयुक्त
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

झारखण्ड पुनर्वास और पुनर्स्थापन नीति, 2008 के अनुसार, ‘परिवार’ में शामिल है, एक व्यक्ति और

  • उसका जीवन-साथी
  • उसके अविवाहित बेटे और अविवाहित बेटियाँ
  • उसके अविवाहित भाई और अविवाहित बहनें
  • उपर्युक्त सभी

झारखण्ड उद्योग पुनर्वास योजना, 2003, पुनर्वास या पुनरूद्धार के प्रस्ताव वाले सभी मामलों पर लागू होती है, जो कि है

  • 1.बंद इकाइयाँ और बीमार इकाइयाँ
  • 2.कमजोर इकाइयाँ
  • 3. [1] एवं [2] दोनों
  • 4. नई स्थापित इकाइयाँ

झारखण्ड विजन ऐंड ऐक्शन प्लान, 2021 ने 2020 तक 25000 बुनकरों के लिए रोजगार सृजित करने हेतु एक मेगा हैंडलूम क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव झारखण्ड के किस जिले में किया है?

  • दुमका
  • राँची
  • गोड्डा
  • देवघर

2011-12 के स्थिर मूल्य पर झारखण्ड के बजट FY 2022-23 के अनुसार, अनुमानित राज्य सकल राज्य घरेलू उत्पादन (GSDP) कितना है?

  • 4,01,997 करोड़ रुपये
  • 4,21,997 करोड़ रुपये
  • 5,01,078 करोड़ रुपये
  • 6,05,000 करोड़ रुपये

गोमिया (बोकारो) में स्थित भारतीय विस्फोटक लिमिटेड की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

  • 1955
  • 1956
  • 1954
  • 1951

झारखण्ड राज्य के किस शहर में बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड अवस्थित है?

  • राँची
  • हजारीबाग
  • पतरातू
  • बोकारो

झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र कहाँ अवस्थित है?

  • कर्णपुरा
  • रानीगंज
  • धनबाद
  • झरिया

झारखण्ड राज्य के किस स्थान पर भारत का प्रथम अल्युमिना रिफाइनरी अवस्थित है?

  • देवघर
  • रामगढ़
  • मुरी
  • बोकारो

कुन्दरकोचा स्वर्ण खदान, झारखण्ड राज्य के किस जिले में अवस्थित है?

  • सिंहभूम (पूर्व)
  • सिंहभूम (पश्चिम)
  • गुमला
  • पलामू

झारखण्ड में कब सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना शुरू किया गया था?

  • अक्टूबर 2019
  • अक्टूबर 2020
  • अक्टूबर 2021
  • अक्टूबर 2022

‘बिरसा मुण्डा बागवानी परियोजना’ किस उत्पाद से जुड़ा है?

  • कीवी
  • केला
  • आम
  • सेब

झारखण्ड अपोर्चिनिटी फॉर हार्नेसिंग रूरल ग्रोथ (JOHAR) परियोजना किस संस्था द्वारा वित्तपोषित है?

  • भारत सरकार
  • झारखण्ड सरकार
  • विश्व बैंक
  • अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

स्थानीय ग्राम स्तर के विकास की चार अलग-अलग योजनाओं, जैसे कि
सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY),
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY),
मुख्यमंत्री स्मार्ट ग्राम पंचायत योजना (CM-SGY)
और विधायक आदर्श ग्राम योजना (AGY), को किस योजना में एकीकृत किया गया है?

  • झारखण्ड एकीकृत आदर्श ग्राम योजना
  • झारखण्ड गहन आदर्श ग्राम योजना
  • झारखण्ड एकीकृत आजादी ग्राम योजना
  • झारखण्ड बुनियादी ढाँचा आदर्श ग्राम योजना

अबुआ आवास योजना के संबंध में विचार करें :
I. इसकी शुरुआत 15 अगस्त, 2023 को की गई है।
II. इसमें वैसे लाभार्थियों को आवास देने का प्रावधान है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला हुआ है।
उपर्युक्त कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं :

  • केवल I
  • केवल II
  • I और II दोनों
  • न तो I और न तो II

निम्नलिखित में से कौन-सा ‘मुख्यमंत्री जन वन योजना’ का उद्देश्य नहीं है?

  • रेशम उत्पादन हेतु वृक्षारोपण करना
  • प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण संतुलन कायम रखना
  • वृक्षारोपण के माध्यम से भूजल संरक्षण करना
  • किसानों की अपनी भूमि पर वृक्षारोपण कर उनकी आय बढ़ाना

निम्नलिखित में से झारखण्ड के किस जिले में, अति सघन वृक्ष सर्वाधिक क्षेत्र में है?

  • चतरा
  • हजारीबाग
  • लातेहार
  • गुमला

‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021’ के अनुसार, झारखण्ड में वन आवरण क्षेत्र कितना?

  • 24710 वर्ग किलोमीटर
  • 23721 वर्ग किलोमीटर
  • 22708 वर्ग किलोमीटर
  • 20705 वर्ग किलोमीटर

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य को पर्यावरण की रक्षा एवं उसमें सुधार करने तथा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा का उत्तरदायित्व दिया गया है?

  • अनुच्छेद 48 (A)
  • अनुच्छेद 48 (B)
  • अनुच्छेद 48 (C)
  • अनुच्छेद 49 (A)

झारखण्ड का ‘बेतला राष्ट्रीय उद्यान’ कितने वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैला हुआ है?

  • 190
  • 226
  • 285
  • 305

झारखण्ड में गिद्धों की संख्या में तेजी से कमी होने का प्रमुख कारक कौन-सा है?

  • पशुओं में दवाओं का अनियंत्रित उपयोग
  • शिकारियों द्वारा गिद्धों का अंधाधुंध शिकार
  • गिद्धों के प्राकृतिक वास में ध्वनि प्रदूषण
  • गिद्धों के प्राकृतिक वास में जल प्रदूषण

दामोदर नदी, गिरिडीह एवं दुर्गापुर के बीच जैविक मरूस्थल बन गई है, क्योंकि

  • इस जल क्षेत्र में बालू का निक्षेप अत्यधिक है
  • इस जल क्षेत्र में जीवों का अस्तित्व सम्भव नहीं है
  • इस जल क्षेत्र में जल का रंग काला है
  • इस जल क्षेत्र में जल नहीं है

निम्न में से किस शहर में झारखण्ड का पहला ‘एरोबिक जैव-शौचालय’ का उद्घाटन 2018 में हुआ था?

  • राँची
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो

निम्न में से कौन-सा/से कारक झारखण्ड के जैवविविधता को नुकसान पहुँचा रहा/रहे है/हैं?

  • अंधाधुंध शहरीकरण
  • अनियोजित और अनियंत्रित औद्योगीकरण
  • बढ़ती जनसंख्या और घटते वन
  • उपर्युक्त सभी

वन कानून के तहत ‘संरक्षित वन’ से क्या तात्पर्य है?

  • सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध
  • सभी गतिविधियों के लिए अनुमति
  • उन सभी गतिविधियों पर रोक जिनकी अनुमति नहीं है
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

निम्न में से कौन-सा जल प्रदूषण का प्रमुख प्रभाव है?

  • वर्षा की कमी
  • जल में नमक की अधिकता
  • जलीय जीवन के लिए ऑक्सीजन की कमी
  • जलीय चक्र का बाधित हो जाना

‘मुख्यमंत्री जन वन योजना’ के तहत कोई लाभुक जो अपने निजी भूमि पर वृक्षारोपण करता है, उसे सरकार द्वारा कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है?

  • इस योजना हेतु स्वीकृत दर पर कुल लागत राशि का 50%
  • इस योजना हेतु स्वीकृत दर पर कुल लागत राशि का 60%
  • इस योजना हेतु स्वीकृत दर पर कुल लागत राशि का 75%
  • इस योजना हेतु स्वीकृत दर पर कुल लागत राशि का 85%

निम्न में से कौन-सी संस्था, झारखण्ड में बाढ़ आपदा के संबंध में तकनीकी एवं उपयोगी सूचना देने का कार्य करती है?

  • बिरसा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी
  • इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट
  • झारखण्ड स्पेस ऐप्लीकेशन सेंटर

निम्नलिखित में से कौन-सा आपदा प्रतिक्रया का उद्देश्य नहीं है?

  • सुभेद्यता आकलन
  • मानव जीवन की सुरक्षा तथा बचाव
  • आपातग्रस्त लोगों को राहत एवं अस्थायी आवास
  • आधारभूत संरचना की पुनस्र्थापना व रखरखाव

भूकम्प संवेदनशीलता की दृष्टि से, झारखण्ड के सम्पूर्ण क्षेत्र को किस भूकम्पीय क्षेत्र में रखा जा सकता है?

  • जोन I
  • जोन II
  • जोन IV
  • जोन II एवं III

निम्न में से कौन-सा उष्णकटिबंधीय चक्रवात, मई, 2021 में पूर्वी तटीय राज्यों के साथ झारखण्ड को भी प्रभावित किया था?

  • फनी
  • बुलबुल
  • यास
  • हुदहुद

निम्न में से कौन-सा झारखण्ड का सर्वाधिक सूखाग्रस्त जिला है?

  • राँची
  • दुमका
  • हजारीबाग
  • पलामू

झारखण्ड में ‘धुबिया’ किसको कहा जाता है?

  • नृत्य
  • विवाह
  • गीत
  • तबला

झारखण्ड का कौन-सा जिला, बिरसा आन्दोलन का मुख्य केन्द्र था?

  • खूंटी
  • पलामू
  • राँची
  • गुमला

झारखण्ड की किस नदी पर तिलैया जल-विद्युत् परियोजना स्थापित है?

  • बोकारो नदी
  • कोनार नदी
  • स्वर्णरेखा नदी
  • बराकर नदी

झारखण्ड में बहने वाली नदियों और उनके उद्गम स्थल के संबंध में कौन-सा युग्म सही नहीं है?

  • स्वर्णरेखा नदी – टिकराटोली
  • बराकर नदी – उत्तरी छोटानागपुर
  • दक्षिणी कोयल नदी – छोटानागपुर
  • शंख नदी – त्रिकुट

जतरा ताना भगत ने किस वर्ष शुद्धि आन्दोलन की शुरुआत की थी?

  • 1914
  • 1915
  • 1916
  • 1917

डॉ. जानुम सिंह सोय को किस क्षेत्र में ‘पद्मश्री 2023’ से सम्मानित किया गया है?

  • समाज सेवा
  • राजनीति
  • शिक्षा और साहित्य
  • चिकित्सा

झारखण्ड राज्य में संचालित ‘झारखण्ड मुख्यमंत्री सारथी’ योजना का संबंध है

  • किसानों के लिए ऋण माफी से
  • श्रमिकों के लिए बीमा योजना से
  • छात्रों के निशुल्क कोचिंग से
  • गरीबों के निशुल्क आवास से

नागवंशी शासन व्यवस्था के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • नागवंशियों ने परहा पंचायत को एक प्रशासकीय इकाई के रूप में स्वीकार किया
  • परहा के पारम्परिक प्रमुख ‘मानकी’ का पदनाम बदलकर ‘ठाकुर’ कर दिया गया
  • नागवंशियों ने परहा का नाम बदलकर ‘पट्टी’ कर दिया
  • भू हारी परहा में पंचायत एक स्थायी संस्था थी

‘करटाहा’ का संबंध निम्न में से किससे है?

  • परहा पंचायत
  • मुंडा मानकी
  • नागवंशी दरबार
  • ढोकलो सोहोर

मुंडा शासन-व्यवस्था में महतो निम्नलिखित में से किस भूमिका में मुख्यतः रहते हैं?

  • न्याय-व्यवस्था की अध्यक्षता करना
  • ग्रामीणों तक महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ पहुँचाना
  • लगान-व्यवस्था देखना
  • रीति-रिवाजों की देख-रेख करना

मांझी परगना शासन व्यवस्था में उप-प्रधान कौन होता है?

  • परानिक
  • जोग मांझी
  • जोग परानिक
  • गोडेत

उराँव शासन-व्यवस्था में गाँव का प्रधान कौन होता है?

  • मांझी
  • महतो
  • पाहन
  • दीवान

मुंडा मानकी व्यवस्था से संबंधित, निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • मानकी पद आनुवंशिक होता है
  • यदि मानकी बर्खास्त हो जाये, तो उसके उत्तराधिकारियों को उनका हक नहीं मिलता
  • मुण्डा को ग्राम प्रधान जबकि मानकी को पीड़ का प्रधान माना जाता है।
  • वसूली राजस्व में मानकी को कोई अंश (कमीशन) नहीं मिलता

‘नाया’ किस जनजाति पंचायत के मुखिया का नाम था?

  • असुर
  • बिरहोर
  • खड़िया
  • गोंड

पहाड़िया जनजाति-व्यवस्था में गाँव के प्रमुख को क्या कहा जाता है?

  • गोड़ाइत
  • मजन दाखा
  • नायक
  • मांझी

‘नागवंशावली’ के अनुसार, नागवंशी राज की राजधानी को सुतियाम्बे से चुटिया ले जाने का काम किस राजा ने किया था?

  • नृपति प्रताप राय
  • दुर्जन शाल
  • दृपनाथ राय
  • जनार्दन राय

1855-56 के हूल का नेतृत्व, हजारीबाग में किन्होंने किया था?

  • जयराम मुर्मू
  • मंगल मुर्मू
  • रघु हांसदा
  • लुबिया मांझी और बैरु मांझी

छोटानागपुर कैथोलिक सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?

  • जूलियस लकड़ा
  • बोनिफेस लकड़ा
  • पॉल दयाल
  • साइमन होरो

रामजीत हांसदा, बुद्धराय किस्कू और चाँदराय टुडू निम्न में से किस आन्दोलन से जुड़े थे?

  • संथाल हूल
  • असहयोग आन्दोलन
  • व्यक्तिगत सत्याग्रह
  • पहाड़िया विद्रोह

झारखण्ड क्षेत्र स्वशासी परिषद के गठन का निर्णय कब हुआ?

  • सितम्बर, 1993
  • दिसम्बर, 1993
  • सितम्बर, 1994
  • दिसम्बर, 1994

असहयोग आन्दोलन के नायक गोपबंधु दास का संबंध निम्न में से किस क्षेत्र से था?

  • पलामू
  • सरायकेला खरसावाँ
  • हजारीबाग
  • दक्षिणी छोटानागपुर

छोटानागपुर विकास प्राधिकरण और संथाल परगना विकास प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

  • 1989
  • 1987
  • 1982
  • 1994

उराँव जनजाति में बच्चों के विवाह के समय, माँ के गोत्र में कितनी पीढ़ी तक विवाह वर्जनीय होता है?

  • पाँच
  • सात
  • दस
  • तीन

मुण्डा महिलाओं का प्रचलित परिधान क्या था?

  • सलवार कमीज़
  • परिया
  • लहंगा
  • पिछौती

झारखण्ड के तीसरे राज्यपाल कौन थे?

  • सैयद सिब्ते रजी
  • वेद मारवाह
  • एम. रामा जोइस
  • सैयद अहमद

2022-23 के बजट में, झारखण्ड सरकार ने सबसे ज्यादा पैसा 13.54% ———– पर खर्च किया।

  • समाज कल्याण
  • गृह
  • शिक्षा
  • ऊर्जा

कट्टहा ब्राह्मण का भोजन एवं गौ-दान किस संस्कार से जुड़ा है?

  • विवाह
  • जन्म
  • मृत्यु
  • मुंडन

‘खड़िया लोक कथाओं की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन’ नामक पुस्तक की रचना किसने की?

  • रोज़ केरकेट्टा
  • दिवाकर मिंज
  • बी० पी० केसरी
  • राम दयाल मुण्डा

निम्न नृत्यों में से कौन-सा सरहुल के समय पर आयोजित किया जाता है?

  • जदूर
  • जात्रा
  • छऊ
  • नटुआ

सामान्यतः विवाह के अवसर पर गाया जानेवाला एक लोक संगीत है।

  • करमा
  • डोमकच
  • हैरो
  • जापी

बेतला राष्ट्रीय उद्यान _____ के लिए संरक्षित है।

  • हिरणों
  • बाघों
  • जलीय जीवों
  • हाथियों

झारखण्ड के समस्त जनजातियों में सर्वाधिक जनसंख्या जनजाति की है।

  • मुण्डा
  • संथाल
  • उराँव
  • असुर

नागपुरी के प्रथम ज्ञात कवि कौन थे?

  • रुद्र सिंह
  • बेनीराम महथा
  • धनी राम बख्शी
  • रघुनाथ नृपति

1886 ई. में, भीम राम सोलंकी ने शीर्षक व्याकरण ग्रंथ बनारस से प्रकाशित कराया था।

  • तशीश समुल
  • हो काज़ी
  • हो दुरं
  • चासरेया ताक

नागपुरी में लिखा गया पुस्तक ‘नागवंशावली’ के लेखक कौन थे?

  • हरिनाथ शाहदेव
  • घासीराम
  • बेनीराम महथा
  • कंचन

17वीं शताब्दी में रचित ‘जगरामी रामायण’ किस भाषा की एक सुंदर कृति थी?

  • कुरमाली
  • खड़िया
  • मुण्डारी
  • खोरठा

पं० राम चीज सिंह बल्लभ द्वारा ‘खड़ी बोली’ में रचित कविता-पुस्तक का नाम क्या था?

  • ‘ललिता’
  • ‘भाग्य चक्र’
  • ‘प्रलाप’
  • ‘उमाशंकर’

प्रारम्भ में सेंट कोलम्बा कॉलेज, हजारीबाग किस नाम से जाना जाता था?

  • डबलिन यूनिवर्सिटी मिशन कॉलेज
  • डबलिन यूनिवर्सिटी एक्शन कॉलेज
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मिशन कॉलेज
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी एक्शन कॉलेज

झारखण्ड के नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट के संबंध में निम्न पर विचार करें :
I. इसकी स्थापना 15 नवम्बर, 1954 को हुई थी।
II. पहला बैच 60 विद्यार्थियों के साथ शुरू हुआ था।
III. पहले प्राचार्य का नाम चार्ल्स नेपियर था।
IV. यह झारखण्ड के गुमला जिला में है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  • केवल I
  • केवल I और II
  • केवल I, II और III
  • I, II, III और IV

निम्न में से किस तिथि को इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद की स्थापना की गई थी?

  • 5 जून, 1920
  • 9 दिसम्बर, 1926
  • 15 अक्टूबर, 1952
  • 15 नवम्बर, 1972

झारखण्ड के किस शहर में मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम स्थित है?

  • जमशेदपुर
  • चाइबासा
  • बोकारो स्टील सिटी
  • देवघर

झारखण्ड के नीरज कुमार मिश्रा, किस खेल से सम्बन्धित खिलाड़ी हैं?

  • शतरंज
  • ताइक्वांडो
  • जूडो
  • फुटबॉल

भारतीय हॉकी टीम ने जयपाल सिंह के प्रथम कप्तानी में 1928 के ओलंपिक खेल में कौन-सा मेडल प्राप्त किया था?

  • स्वर्ण
  • रजत
  • कांस्य
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

भारत ने किस टीम को हराकर वर्ष 2022 की महिला हॉकी एशियाई चैंपियन ट्रॉफी जीती?

  • मलेशिया
  • थाईलैंड
  • जापान
  • दक्षिण कोरिया

श्री दीपक मंडल किस खेल से सम्बन्धित हैं?

  • हॉकी
  • तीरंदाजी
  • फुटबॉल
  • लॉन बॉल

किस प्रकार भारतीय परिसीमन अधिनियम के प्रावधान छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 के अन्तर्गत आने वाले सभी मुकदमों, अपीलों एवं आवेदन-पत्रों पर लागू होते हैं?

  • पूर्णतया लागू होते हैं
  • लागू होंगे जहाँ तक इसके प्रावधान छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 से असंगत न हो
  • पूर्णतया लागू नहीं होते हैं
  • न्यायालयों के निर्णय से होते हैं

छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 की धारा 139 अथवा धारा 139(2) के खंड (7) के अंतर्गत उपायुक्त द्वारा किसी मुकदमे में पारित आदेश के विरुद्ध अपील कहाँ किया जा सकता है?

  • न्यायिक आयुक्त
  • उच्च न्यायालय
  • न्यायिक आयुक्त अथवा उच्च न्यायालय के समक्ष राशि के अनुसार
  • सर्वोच्च न्यायालय

छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 के अनुसार, ‘भू-धृति’ से अभिप्रेत है भू-धारक का हित और इसके अंतर्गत उप-भूधृति आती है किन्तु __ काश्तकारी नहीं आती है।

  • मुंडारी खूंट-कट्टीदार
  • अधिभोग रैयत
  • अनधिभोगी रैयत
  • दर-रैयत

क्या छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम, 1908 के तहत सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की प्रक्रिया लागू होगी, जब उपायुक्त के समक्ष मामलों का विचारण हो रहा हो?

  • पूर्णतया लागू होगा
  • आंशिक रूप से लागू होगा
  • राज्य सरकार विनिश्चय करेगा, यदि कोई प्रक्रिया छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के तहत नहीं दिया गया है
  • पूर्णतया लागू नहीं होगा

धारा 17, छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम 1908 के तहत, बंदोबस्त रैयत वह व्यक्ति है जिसने ___ वर्षों तक इस अधिनियम के प्रारंभ के पूर्व या पश्चात् किसी ग्राम में स्थित किसी भूमि को लगातार धारित किया हो।

  • 5
  • 8
  • 12
  • 20

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 के तहत, सरकार भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण स्थापित करता है। उक्त प्राधिकरण की संरचना ___ मिलकर बनती है।

  • एक व्यक्ति
  • दो व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति
  • पाँच व्यक्ति

भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के अनुसार, निम्न में से किस धारा में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए विशेष प्रावधानों का वर्णन है?

  • धारा 30
  • धारा 35
  • धारा 37
  • धारा 41

संथाल परगना भू-धारण अधिनियम, 1949 के किस धारा में यह कहा गया है कि एक रैयत को अधिकार है कि वह अपने जमीन पर भवन बना सकता है?

  • धारा 17
  • धारा 18
  • धारा 19
  • धारा 20

संथाल परगना भू-धारण अधिनियम, 1949 के अनुसार, ‘खाली जोत’ से क्या तात्पर्य है?

  • 1.परित्यक्त जोत
  • 2.जोत जिसका रैयत बिना उत्तराधिकारी छोड़े मर गया है
  • 3.जोत जिसका उपयोग चारागाह के रूप में होता है
  • [1] और [2] दोनों

संथाल परगना भू-धारण अधिनियम, 1949 के अनुसार, एक चारागाह भू-खण्ड का प्रयोग तथा बन्दोबस्त खेती हेतु किया जा सकता है

  • 1.उपायुक्त की अनुमति से
  • 2.यदि आवश्यक है, तो ग्राम प्रधान की अनुमति से
  • 3.कभी नहीं
  • [1] और [2] दोनों
11th – 13th JPSC 2024 Pre Paper 2 QUESTIONS SOLUTION