11th National Seed Congress
(11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस )
स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी(late Dattopant Thengadi)
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि वि.वि., ग्वालियर में 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 21 AUG 2022 को किया
इस अवसर पर वि.वि. के नवनिर्मित सभागार का नामकरण स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी(late Dattopant Thengadi) के नाम पर किया गया है।
स्व. श्री ठेंगड़ी मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक, श्रमजीवी और ट्रेड यूनियन नेता थे।
उन्होंने मजदूरों व किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा।
दत्तोपंत बापूराव ठेंगड़ी स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ और भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे।
उनका जन्म महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी गांव में हुआ था।
ठेंगड़ी 14 अक्टूबर 2004 को अपनी मृत्यु तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक थे।
उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया
साथ ही स्टेट अकादमी ऑफ़ एग्रीकल्चरल एंड अलाइड साइंसेस (SAAS-State Academy of Agricultural and Allied Sciences ) का शुभारंभ किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर NAAS व प्रादेशिक स्तर पर SAAS का प्रयास कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन विज्ञान व संबंधित अनुसंधान, शिक्षा, विस्तार के प्रोत्साहन- गतिविधियों को और गतिमान करेगा।