Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

12 हजार की नौकरी और 100 करोड़ की मालकिन


यह कहानी है XP&D  की संस्थापक चंदा सिंह की .

चंदा सिंह का जन्म 1979 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक साधारण मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था।  

उनका परवरिश मेरठ में हुआ और स्कूली शिक्षा मेरठ के सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी हुई। 

चंदा बचपन से ही पढ़ाई छोड़ बाकी सभी चीजों में अच्छे थी। 

1998 में 12वीं के बाद वह दिल्ली के आईपी कॉलेज में पढ़ने गई जहां उन्होंने मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन किया। 

दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद चंदा  महाराष्ट्र के पुणे के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया  पढ़ने चली गई। 

कॉलेज पूरा होने के बाद कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें शुरुआत में 12000 की नौकरी मिली। 

2003 में ₹12000 से नौकरी की शुरुआत की और 2019 में उनका वेतन 4 लाख  महीना हो गया था। 

लेकिन चंदा सिंह के ख्वाब बहुत ऊंचे थे उन्होंने चार लाख महीने की नौकरी छोड़ एक नई  इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कंपनी XP&D बनाई  .

पुराने कंपनी मैं लोगों के साथ चंदा का अच्छे संबंध भी थे ,नई कंपनी में उनको उन्हीं से चार करोड़ की फंडिंग  मिल गई। 

शुरुआत में 12 लोगों की टीम बनी ,कंपनी के पास अपना कोई ऑफिस नहीं था ,मुंबई और दिल्ली के कैफे में बैठकर  टीम  सदस्य काम करते थे और इस तरह कंपनी की शुरुआत हो गई 

12 लोगों की टीम के साथ बिना किसी ऑफिस के XP&D  स्टार्ट हुई 

कंपनी के शुरुआती 11 महीने का टर्नओवर 60 करोड़ था  और चंदा को यह उम्मीद है कि 2022 के अंत तक कंपनी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी 

आज की तारीख में XP&D कई सारी बड़ी कंपनियों जैसे एशियन पेंट, टाटा मोटर्स ,मर्सिडीज़, माइक्रोसॉफ्ट, आदि का इवेंट आयोजित करती है।   

3 साल के भीतर इस कंपनी ने कई सारे इंटरनेशनल इवेंट भी दूसरे देशों में आयोजित किए हैं। 

You are currently viewing 12 हजार की नौकरी और 100 करोड़ की मालकिन
12 हजार की नौकरी और 100 करोड़ की मालकिन