Updated on 15/04/24 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

134वीं डॉ. अंबेडकर जयंती (Dr. Ambedkar Jayanti ),  14 अप्रैल, 2024 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) द्वारा मनाई गई।
अम्बेडकर एक दूरदर्शी समाज सुधारक, न्यायविद्, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन एक स्वायत्त निकाय है, जिसका गठन 24 मार्च 1992 को बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के संदेश और विचारधाराओं का प्रसार करने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में किया गया था। प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को भारत में अंबेडकर जयंती जिसे की भीम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।  डॉ. अंबेडकर जयंती को ‘समथुवा नाल (समानता दिवस)’ के रूप में तमिलनाडु में मनाया जाता है ।

 

डॉ भीम राव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)

  • भीमराव रामजी अम्बेडकर जन्म: 14 अप्रैल 1891, डॉ. अम्बेडकर नगर,महू,मध्य प्रदेश
  • वह रामजी मालोजी सकपाल की 14वीं और आखिरी संतान थे.
  • पिता – रामजी मालोजी सकपाल , माता – भीमाबाई सकपाल
  • मृत्यु: 6 दिसंबर 1956, दिल्ली
  • समाधि  स्थल  – चैत्य भूमि, दादर
  • पेशा- न्यायशास्त्री, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक,  लेखक
  • भारतीय संविधान के पिता (मुख्य वास्तुकार)
  • वह आजादी के बाद देश के पहले कानून और न्याय मंत्री थे।
  • अम्बेडकर जयंती (भीम जयंती): 14 अप्रैल
    • 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती है।
    • 2024  बाबासाहेब की 134 वीं जयंती हैं।
  • डॉ भीम राव अम्बेडकर को 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • दलित बौद्ध आंदोलन उन्हीं से प्रेरित था।
  • उन्हें 29 अगस्त 1947 को संविधान मसौदा(प्रारूप ) समिति का अध्यक्ष  नियुक्त किया गया था।
    • उन्होंने देश के लिए नया संविधान तैयार किया।
    • संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को नया संविधान अपनाया था।
  • 25 दिसंबर 1927 को, उन्होंने मनुस्मृति की प्रतियां जलाने के लिए हजारों अनुयायियों का नेतृत्व किया।
    •  प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को अम्बेडकरवादियों और दलितों द्वारा मनुस्मृति दहन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखित  पुस्तक (Book )
    1. The Problem of the Rupee: Its Origin and Its Solution
    2. Administration and Finance of the East India Company
    3. The Evolution of Provincial Finance in British India
134वीं डॉ. अंबेडकर जयंती, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) द्वारा मनाई गई