Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 Q. कौन सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ था ?

Ans : तीसरा गोलमेज सम्मेलन

Explanation :

पहला गोलमेज सम्मेलन(12 Nov 1930- 19 Jan 1931)

दुसरा गोलमेज सम्मेलन( 7 Sept-1 Dec 1931)

तीसरा गोलमेज सम्मेलन(17 Nov-24 Dec 1932)

  • 17 नवंबर, 1932 को तृतीय गोलमेज सम्मेलन का लंदन में आयोजन किया गया। 

  • इस सम्मेलन में कॉन्ग्रेस ने हिस्सा नहीं लिया। 

  •  24 दिसंबर, 1932 को सम्मेलन की समाप्ति के बाद श्वेत पत्र जारी किया गया। 

    • श्वेत पत्र पर विचार हेतु लॉर्ड लिनलिथगो की अध्यक्षता में ब्रिटिश संसद की एक संयुक्त समिति गठित की गई। 

    • इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर सैमुअल होर द्वारा भारत शासन अधिनियम हेतु ब्रिटिश संसद में बिल पेश किया गया। 

  • ब्रिटिश सम्राट ने अगस्त 1935 में इस विधेयक पर अपनी सहमति दे दी। यह विधेयक ‘भारत शासन अधिनियम, 1935’ के नाम से जाना गया।

कौन सा गोलमेज सम्मेलन 1932 में हुआ था ?