अनेक शब्दों को लिए एक शब्द

अनेक शब्दों को लिए एक शब्द

 

  • हिसाब-किताब या आय-व्यय की जाँच करना : अंकेक्षण 
  • गुरू के समीप रहने वाला विद्यार्थी : अन्तेवासी 
  • महल का भीतरी भाग : अन्तःपुर 
  • ऐसा मित्र जिससे सब कुछ कहा जा सके : अन्तरंग 
  • जिसका जन्म अन्त्य (नीच या छोटी) जाति में हुआ है : अन्त्यज 
  • वह प्रतियोगिता जिसमें कविता के अन्तिम अक्षर से दूसरी कविता प्रारंभ की जाये : अन्त्याक्षरी 
  • अंडे से जन्म लेने वाला : अंडज 
  • जो कहा न जा सके : अकथनीय 
  • जिसकी कल्पना न की जा सके : अकल्पनीय 
  • बेचैनी का भाव : अकुलाहट 
  • जिसे खाना नहीं चाहिए : अखाद्य 
  • जिसका जन्म पहले हुआ हो : अग्रज 
  • समाचार पत्र का मुख्य (सम्पादकीय) लेख : अग्रलेख 
  • आगे की बाते सोचने वाला : अग्रसोची 
  • जो सबके आगे रहता है । : अग्रणी 
  • जो गया न जा सके : अगीत 
  • जो दिखाई न देता हो : अगोचर 
  • जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती : अचिन्त्य 
  • जो खाली न जाय : अचूक 
  • जो छूने योग्य न हो : अछूत
  • जिसका जन्म नहीं हुआ : अजन्मा 
  • जिसका कोई शत्रु उत्पन्न न हुआ हो : अजातशत्रु 
  • जो बुढ़ा न हो : अजर 
  • जिसे जीता न जा सके। : अजेय 
  • जो अपनी बात से न टले : अटल । 
  • जो अपनी जगह से न डिगे : अडिग 
  • सीमा का अनुचित उल्लंघन : अतिक्रमण
  • जिसके आने की तिथि न मालूम हो : अतिथि 
  • जो सबके मन की जानता हो : अंतर्यामी 
  • कथन में अनावश्यक रूप से अन्य बातों का समावेश : अतिव्याप्ति 
  • आवश्यकता से अधिक वर्षा : अतिवृष्टि 
  • किसी बात को बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत करना : अतिशयोक्ति 
  • जो बीत गया है अतीत जिसकी तुलना न की जा सके : अतुलनीय 
  • जिसका अनुभव इन्द्रियों द्वारा न किया जा सकें : अतीन्द्रिय 
  • जिसे देखा न जा सके या जो दिखाई न दे : अदृश्य 
  • जो दबाया न जा सके : अदम्य 
  • जिसके समान कोई दूसरा न : अद्वितीय 
  • बहुत दूर तक न देखने वाला या न सोचने वाला : अदूरदर्शी 
  • जो देखने योग्य न हो : अदर्शनीय 
  • कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणावश अलग से लिया जाये : अधिभार 
  • धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य : अधर्म 
  • किसी संस्था या सभा का प्रमुख : अध्यक्ष 
  • अधिकार या कब्जे में आया हुआ : अधिकृत 
  • जिसका मुँह नीचे की ओर हो : अधोमुखी 
  • विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम : अधिनियम 
  • वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क : अधिशुल्क 
  • वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले : अगूढ़ा 
  • जो जानता नहीं है।:  अनजान 
  • अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला : अनन्य 
  • दूसरों के गुणों में दोष ढूँढ़ने की वृति का न होना : अनसूया