ओणम पर्व (onam festival)
ओणम केरल में मनाया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस समय मिथकीय 'राजा महाबली' पाताल लोक से अपनी प्रजा से मिलने आते हैं।
ओणम फसलों की कटाई के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।
ओणम का त्योहार मलयालम महीने 'चिंगम' के अठम के दिन, जो अगस्त/सितंबर माह में पड़ता है, से आरंभ होकर 10 दिनों तक चलता है।
इस समय मानसून से केरल की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है, यह फसल का भी मौसम होता है।
केरल में यह पर्व वहाँ के सभी समुदायों द्वारा मनाया जाता है। केरल में इस दौरान हाथियों की शोभायात्रा निकाली जाती है, शास्त्रीय व लोकनृत्य समारोह आयोजित किये जाते हैं, सांस्कृतिक स्पर्धाएँ, जैसे नौका दौड़ आदि आयोजित की जाती हैं।