विपरीतार्थक शब्द
विपरीतार्थक शब्दों के अन्य नाम
हिन्दी में विपरीतार्थक शब्द के लिए कई नाम प्रचलित है - विलोम, प्रतिलोम, निषेधात्मक, विरूद्धार्थी, विरोधी आदि।
विपरीतार्थक शब्दों का निर्माण
हिन्दी में विपरीतार्थक शब्दों का निर्माण मुख्यतः चार प्रकार से होता है
(1) स्वतंत्र शब्दों के द्वारा
(2) उपसर्गों के द्वारा
(3) लिंग परिवर्तन के द्वारा
(4) ऊनार्थक या न्यूनार्थक शब्दों के द्वारा।
विपरीतार्थक शब्दों की तालिका
शब्द - विलोम शब्द
- अंक - निरंक
- अंकुश - निरंकुश
- अकर्मक - सकर्मक
- अकथ्य - कथनीय
- अकल्याण - कल्याण
- अकर्मण्य - कर्मण्य
- अकर्म - कर्म
- अकुतोभय - भयभीत
- अकाल - सुकाल
- अकृत- कृत
- अकिंचन - धनी
- अकृत्रिम - कृत्रिम
- अग्रज - अनुज
Tags
HINDI