निपात
निपात की परिभाषा
- वैसे शब्द जो वाक्य में किसी शब्द के बाद आकर उसे विशेष बल देने का कार्य करते हैं, उन्हें निपात कहते हैं।
- इन्हें अवधारणामूलक शब्द भी कहा जाता है।
- जैसे- पुष्पा भी पटना चलेगी। इस वाक्य में ‘भी’ निपात है।
- निपात के भेद – निपात के नौ भेद माने जाते हैं
- (1) तुलनात्मक निपात – सा
- (2) प्रश्नवाचक निपात– क्या
- (3) सम्मानवाचक निपात– जी
- (4) विस्मयवाचक निपात– क्या
- (5) स्वीकारवाचक निपात– जी हाँ, हाँ, जी
- (6) निषेधवाचक निपात– मत
- (7) अवधारणावाचक निपात– लगभग, ठीक, करीब
- (8) नकारात्मकवाचक निपात– नहीं
- (9) बलवाचक निपात– तो, तक, भी, पर, मात्र
1. सुरेन्द्र रमेश-सा समझदार है। यह वाक्य निपात के किस भेद का उदाहरण है?
- (क) तुलनात्मक निपात
- (ख) सम्मानवाचक निपात
- (ग) स्वीकारवाचक निपात
- (घ) नकारात्मकवाचक निपात
2. महेश-सा भाई सुरेश का सहारा है। यह वाक्य निपात के किस भेद का उदाहरण है?
- (क) तुलनात्मक निपात
- (ख) सम्मानवाचक निपात
- (ग) स्वीकारवाचक निपात
- (घ) नकारात्मकवाचक निपात
3. संजय और विजय पटना से लौट आए हैं? यह वाक्य निपात के किस भेद का उदाहरण है?
- (क) तुलनात्मक निपात
- (ख) प्रश्नवाचक निपात
- (ग) स्वीकारवाचक निपात
- (घ) नकारात्मकवाचक निपात
