विस्मयादिबोधक की परिभाषा
- वैसे शब्द जिनसे शोक, घृणा, विस्मय, प्रशंसा आदि के भाव प्रकट हो तथा उनका संबंध वाक्य से न हो, उसे विस्मयादि बोधक कहते हैं।
- जैसे- शाबाश! परीक्षा में प्रथम आते रहो।
- विस्मयादिबोधक के भेद – इसके सात भेद होते हैं
- (1) हर्षबोधक – वाह-वहा! शाबाश आदि ।
- (2) शोकबोधक – आह! हाय! आदि।
- (3) आश्चर्यबोधक – क्या! वाह! आदि।
- (4) अनुमोदनबोधक – वाह! अच्छा आदि।
- (5) तिरस्कारबोधक – अरे! दुर! आदि।
- (6) स्वीकारबोधक – जी हाँ! ठीक! आदि।
- (7) सम्बोधनबोधक – अरे! रे! आदि।
