Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 MAY 2022 CURRENT AFFAIRS

Q.शुक्र ग्रह के सतह के नीचे क्या है ,इसका अध्ययन करने के लिए ,भारत किस वर्ष तक शुक्र मिशन को लॉन्च करेगा 

ANS  :  दिसंबर 2024 

EXPLANATION : 

  • इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने घोषणा की है कि भारत  दिसंबर 2024 तक शुक्र मिशन को लॉन्च करेगा 

  • शुक्र ग्रह के सतह के नीचे क्या है, इसका अध्ययन करने के लिए उसकी कक्षा में एक अंतरिक्ष यान इसरो भेजेगा।

  • इसरो ने शुक्र मिशन को लॉन्च के बाद एक साल के लिए एक ऑर्बिटल मैनोवर्स(orbital manoeuvre) की योजना बनाई गई है। 

ऑर्बिटल मैनोवर्स(orbital manoeuvre) क्या है ?

  • ऑर्बिटल मैनोवर्स एक प्रणोदन प्रणाली( propulsion systems) है जो अंतरिक्ष यान( spacecraft) की कक्षा को बदलने के लिए उपयोगी  है। 

  • यह एक अंतरिक्ष यान को किसी ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने में सक्षम बनाता है।

इसरो दिसंबर 2024 तक शुक्र मिशन को लॉन्च करेगा