CURRENT-AFFAIRS
राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र ‘नमस्ते’ (NAMASTE – National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem ) योजना मुख्य रूप से किस केंद्रीय मंत्रालय की पहल है?
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment)
- ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development)
- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment)
- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change)
Explanation:
- नमस्ते (NAMASTE) योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है।
- पश्चिम बंगाल में ‘नमस्ते’ योजना के तहत स्वच्छता कर्मियों के लिए पहला व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम दुर्गापुर नगर निगम के कर्मियों के लिए शुरू किया गया।
- इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, उनके यंत्रीकृत (mechanized) कार्य वातावरण और शून्य मृत्यु दर को सुनिश्चित करना है।
- यह योजना स्वच्छता कर्मियों को व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरण प्रदान करने में मदद करती है।
- नमस्ते योजना (NAMASTE – National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई को पूरी तरह समाप्त करने और मशीनीकृत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
हाल ही में निधन हुए प्रसिद्ध संगीतकार श्री गौरांग व्यास (Shri Gaurang Vyas) का संबंध मुख्य रूप से किस संगीत उद्योग से था?
- गुजराती संगीत (Gujarati Music)
- मराठी संगीत (Marathi Music)
- बंगाली संगीत (Bengali Music)
- पंजाबी संगीत (Punjabi Music)
Explanation:
- श्री गौरांग व्यास गुजराती संगीत एवं सिनेमा जगत के एक अत्यंत प्रसिद्ध और दिग्गज संगीतकार थे।
- उन्होंने कई लोकप्रिय गुजराती फिल्मों, सुगम संगीत और सांस्कृतिक गीतों में अपना अमूल्य संगीत दिया है।
- 3 सितंबर 2026 में उनका निधन हो गया, जिससे गुजराती कला और संगीत जगत में शोक की लहर फैल गई।
वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (Audit Bureau of Circulations – ABC) के अध्यक्ष के रूप में किसे सर्वसम्मति से चुना गया है?
- मोहित जैन (Mohit Jain)
- समीर जैन (Samir Jain)
- विनीत जैन (Vineet Jain)
- देवव्रत मुखर्जी (Devavrat Mukherjee)
Explanation:
- बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (पब्लिशिंग) और बोर्ड मेंबर मोहित जैन को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) का अध्यक्ष चुना गया है।
- ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC) भारत में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के प्रसार (Circulation) को ऑडिट और प्रमाणित करने वाली एक प्रमुख संस्था है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी।
जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग (Sovereign Credit Rating) को बढ़ाकर कितना कर दिया है?
- A-
- BBB+
- AA-
- A+
Explanation:
- जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (JCR) ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-‘ कर दिया है।
- इसके साथ ही JCR ने भारत की ‘कंट्री सीलिंग’ (Country Ceiling) को भी बढ़ाकर ‘A-‘ कर दिया है।
- सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग किसी देश की आर्थिक स्थिरता और ऋण चुकाने की क्षमता को दर्शाती है।
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित ‘गोल्लाला गुडी’ (Gollala Gudi) मंदिर किस राजवंश से संबंधित है?
- काकतीय राजवंश (Kakatiya Dynasty)
- चोल राजवंश (Chola Dynasty)
- पल्लव राजवंश (Pallava Dynasty)
- होयसल राजवंश (Hoysala Dynasty)
Explanation:
- तेलंगाना के मुलुगु ज़िले, पालमपेट में स्थित में स्थित काकतीय-युग के मंदिर ‘गोल्लाला गुडी’ को उसकी ऐतिहासिक अहमियत के कारण ASI ने राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है।
- यह मंदिर UNESCO की हेरिटेज सूची में शामिल रामप्पा मंदिर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
फरवरी 2027 में पहली बार आयोजित होने वाली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Women’s Champions Trophy) की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा?
- भारत (India)
- ऑस्ट्रेलिया (Australia)
- इंग्लैंड (England)
- दक्षिण अफ्रीका (South Africa)
Explanation:
- भारत श्रीलंका की जगह 14 से 28 फरवरी, 2027 तक पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी करेगा।
- इसमें छह टीमें मुंबई और वडोदरा में मुक़ाबला करेंगी।
हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने किस संस्थान के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर ‘BAM-H24’ नामक एक हाई-एनर्जी कंपाउंड का पेटेंट प्राप्त किया है?
- हैदराबाद विश्वविद्यालय (University of Hyderabad)
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi)
- भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (IISc Bengaluru)
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
Explanation:
- DRDO और हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH) के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ‘BAM-H24’ नामक एक नए हाई-एनर्जी मटेरियल के लिए पेटेंट हासिल किया है।
- यह एक हाई-एनर्जी कंपाउंड है जिसे ज़्यादा सुरक्षित और बेहतर सॉलिड रॉकेट प्रोपल्शन सिस्टम के लिए बनाया गया है।
वीर चक्र प्राप्तकर्ता अभिनंदन वर्तमान हाल ही में कमर्शियल पायलट के तौर पर किस एयरलाइन से जुड़े हैं?
- FLY91 (फ्लाई91)
- इंडिगो (IndiGo)
- अकासा एयर (Akasa Air)
- स्पाइसजेट (SpiceJet)
Explanation:
- भारतीय वायु सेना (IAF) के पूर्व अधिकारी अभिनंदन वर्तमान कमर्शियल पायलट के तौर पर क्षेत्रीय एयरलाइन ‘FLY91‘ से जुड़े।
- FLY91 भारत में क्षेत्रीय हवाई संपर्क (Regional Connectivity Scheme – UDAN) को बढ़ावा देने वाली एक प्रमुख एयरलाइन है।
- नवंबर 2021 में, तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अभिनंदन वर्तमान को भारत के युद्धकालीन वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ (Vir Chakra) से सम्मानित किया था।
- उन्हें यह सम्मान फरवरी 2019 में हवाई संघर्ष के दौरान अदम्य साहस दिखाने और दुश्मन के फाइटर जेट को मार गिराने के लिए दिया गया था।
‘तमिलनाडु ओलंपिक सिटी’ (Tamil Nadu Olympic City) का निर्माण किस शहर में किया जाना प्रस्तावित है?
- चेन्नई (Chennai)
- कोयंबटूर (Coimbatore)
- मदुरै (Madurai)
- तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli)
Explanation:
- ‘तमिलनाडु ओलंपिक सिटी’ का निर्माण तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में किए जाने की योजना बनाई गई है।
- यह परिसर अत्याधुनिक स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने व्यावसायिक मंजूरियों की समय-सीमा घटाकर 21 दिन करने के लिए ‘बिजनेस फैसिलिटेशन (संशोधन) बिल, 2026’ पेश किया है?
- कर्नाटक (Karnataka)
- तमिलनाडु (Tamil Nadu)
- केरल (Kerala)
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
Explanation:
- तमिलनाडु सरकार ने राज्य विधानसभा में ‘तमिलनाडु बिजनेस फैसिलिटेशन (संशोधन) बिल, 2026‘ पेश किया।
- यह बिल बिजनेस और रेगुलेटरी मंजूरियों की प्रोसेसिंग की समय-सीमा में बड़ा बदलाव करने के उद्देश्य से लाया गया है।
- विधेयक के लागू होने से राज्य में नए उद्योगों की स्थापना और निवेश की प्रक्रिया तेज होगी।
- बिल में प्रस्ताव है कि अलग-अलग तरह की मंजूरियों की प्रोसेसिंग की समय-सीमा घटाकर 21 दिन कर दी जाए।
कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड की मदद से किस राज्य में ‘कोकोनट पार्क’ (Coconut Park) स्थापित करने की घोषणा की गई है?
- केरल (Kerala)
- गोवा (Goa)
- ओडिशा (Odisha)
- महाराष्ट्र (Maharashtra)
Explanation:
- केरल सरकार, कोकोनट डेवलपमेंट बोर्ड (Coconut Development Board) की मदद से राज्य में एक ‘कोकोनट पार्क‘ बनाने जा रही है।
- इसका मुख्य उद्देश्य नारियल उद्योग में प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन (मूल्य संवर्धन) और एक्सपोर्ट (निर्यात) पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है।
- इस योजना की घोषणा केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन द्वारा की गई।
- मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में अपनी सेना सेवा से रिटायर होने से पहले भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ADC (Aide-de-Camp) के रूप में कार्य किया।
प्रतिवर्ष ‘वर्ल्ड स्काईस्क्रेपर डे’ (World Skyscraper Day) किस तिथि को मनाया जाता है?
- 2 सितंबर (2 September)
- 4 सितंबर (4 September)
- 3 सितंबर (3 September)
- 10 अगस्त (10 August)
Explanation:
- ‘वर्ल्ड स्काईस्क्रेपर डे‘ (विश्व गगनचुंबी इमारत दिवस) हर साल 3 सितंबर को मनाया जाता है।
- यह तारीख लुई एच. सुलिवन के जन्मदिन से भी जुड़ी है, जिन्हें स्काईस्क्रेपर डिज़ाइन के शुरुआती जानकारों में से एक माना जाता है।
