CURRENT-AFFAIR

AI प्लेटफॉर्म Hugging Face का अधिग्रहण किस कंपनी ने किया है?

  • Microsoft
  • Google
  • Nvidia
  • Amazon

Explanation:

  • Nvidia और Hugging Face के बीच $12.93 बिलियन (₹1.08 लाख करोड़) के इस विशाल सौदे की आधिकारिक घोषणा 3 सितंबर 2026 को की गई।
  • यह डील Nvidia को AI हार्डवेयर (GPUs) के साथ-साथ AI ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर और डेवलपर इकोसिस्टम में अग्रणी स्थिति प्रदान करती है।
  • Hugging Face दुनिया का सबसे बड़ा AI मॉडल एवं डेटासेट होस्टिंग प्लेटफॉर्म है।
  • 2026 के प्रमुख Merger & Acquisition
  • xAI → SpaceX
  • Hugging Face → NVIDIA
  • Warner Bros. Discovery → Paramount
  • Coterra Energy → Devon Energy
  • Iveco Group → Tata Motors
  • Organon → Sun Pharma
  • Disney India → Reliance
  • Air India + Vistara
  • Jaiprakash Associates → Adani Group
  • Unacademy  upGrad

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए किस शहर को ‘पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी’ (Tourism and Cultural Capital) घोषित किया गया है?

  • लाहौर (Lahore)
  • ताशकंद (Tashkent)
  • समरकंद (Samarkand)
  • बिश्केक (Bishkek)

Explanation:

  • पाकिस्तान के लाहौर शहर को वर्ष 2026-27 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी नामित किया गया है।
  • यह घोषणा बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित 26वीं SCO राष्ट्राध्यक्षों की परिषद बैठक के दौरान की गई।

स्मृति मंधाना ने महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनने की उपलब्धि किस टीम के खिलाफ 124 रन बनाकर हासिल की?

  • हांगकांग (Hong Kong)
  • बांग्लादेश (Bangladesh)
  • श्रीलंका (Sri Lanka)
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

Explanation:

  • स्मृति मंधाना हॉन्ग कॉन्ग के ख़िलाफ़ 124 रन बनाकर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट  (सभी फॉर्मेट मिलाकर) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं, उन्होंने मिताली राज के 10,868 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • इस पारी के बाद मंधाना के कुल अंतरराष्ट्रीय रन 10,880 हो गए हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जारी किए गए दस्तावेज़ का क्या नाम है, जो मुख्य रूप से ‘रक्षा कूटनीति’ (Defense Diplomacy) पर केंद्रित है?

  • ‘रक्षा’ (‘RAKSHA’)
  • ‘सुरक्षा’ (‘SURAKSHA’)
  • ‘कवच’ (‘KAVACH’)
  • ‘विजय’ (‘VIJAY’)

Explanation:

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने “RAKSHA” नामक एक नीतिगत दस्तावेज़ जारी किया।
  • यह दस्तावेज़ भारत की रक्षा कूटनीति और वैश्विक सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।

राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस (National Wildlife Day) 2026 किस तिथि को मनाया गया?

  • 4 सितंबर (September 4th)
  • 3 मार्च (March 3rd)
  • 5 सितंबर (September 5th)
  • 6 अक्टूबर (October 6th)

Explanation:

  • वर्ष 2026 में राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस 4 सितंबर को मनाया गया।
  • यह दिवस वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।

भारत में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को किसकी जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ (Teachers’ Day) मनाया जाता है?

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan)
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. A.P.J. Abdul Kalam)
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (Maulana Abul Kalam Azad)
  • स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda)

Explanation:

  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  • यह दिन समाज के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए समर्पित है।

5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कितने स्कूली शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026’ प्रदान किया गया?

  • 48 शिक्षक (48 Teachers)
  • 52 शिक्षक (52 Teachers)
  • 45 शिक्षक (45 Teachers)
  • 50 शिक्षक (50 Teachers)

Explanation:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया।
  • यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चयनित अध्यापकों को प्रदान किया जाता है।

द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद लगातार 1,413 दिनों तक सेवा देकर इटली की सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री कौन बनी हैं?

  • जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni)
  • मारियो ड्रैगी (Mario Draghi)
  • ग्यूसेप कोंटे (Giuseppe Conte)
  • सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi)

Explanation:

  • जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार 1,413 दिनों तक पद पर रहकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया।
  • इतालवी गणराज्य के इतिहास में मुसोलिनी (Mussolini) को छोड़कर अन्य किसी भी प्रधानमंत्री ने जॉर्जिया मेलोनी से अधिक निरंतर अवधि तक पद नहीं संभाला है।

बिश्केक, किर्गिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक का कौन सा संस्करण (Edition) था?

  • 26वां संस्करण (26th Meeting)
  • 24वां संस्करण (24th Meeting)
  • 25वां संस्करण (25th Meeting)
  • 27वां संस्करण (27th Meeting)

Explanation:

  • किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की यह 26वीं (26th) बैठक थी।
  • इसी बैठक के दौरान लाहौर को वर्ष 2026-27 के लिए SCO की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी घोषित करने का निर्णय लिया गया।

हाल ही में निधन हुए ‘धरती पकड़’ के नाम से मशहूर समाजसेवी नागरमल बाजीरिया ने अपने जीवन में कुल कितनी बार चुनाव लड़ा था?

  • 284 बार
  • 195 बार
  • 312 बार
  • 150 बार

Explanation:

  • 284 बार चुनाव लड़ने वाले धरती पकड़ का निधन – 284 बार चुनाव लड़ने वाले 97 वर्षीय धरती पकड़ के नाम से मशहूर समाजसेवी नागरमल बाजीरिया का निधन पटना में इलाज के दौरान हो गया. नागरमल बाजीरिया ने ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा का चुनाव लड़ा. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव भी 17 बार लड़े. हालांकि उन्होंने कोई चुनाव नहीं जीता.

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नए विशेष निदेशक (Special Director) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • जग मोहन (Jag Mohan)
  • अनिल चक्रवर्ती (Anil Chakravarthy)
  • शांतनू नारायण (Shantanu Narayen)
  • नागरमल बाजीरिया (Nagarmal Bajiria)

Explanation:

  • वरिष्ठ आईपीएस जग मोहन को को आईबी का विशेष निर्देशक नियुक्त किया गया. वह 1995 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं. उनकी नियुक्ति को सेवानिवृत्ति की तारीख यानी 30 जून, 2031 तक के लिए मंजूरी दी गयी है.

टाटा मोटर्स को किस देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी ‘इवेको ग्रुप’ (Iveco Group) के अधिग्रहण की नियामकीय मंजूरी मिली है?

  • इटली (Italy)
  • जर्मनी (Germany)
  • फ्रांस (France)
  • जापान (Japan)

Explanation:

  • टाटा मोटर्स द्वारा इवेको का अधिग्रहण
    • टाटा मोटर्स को इटली की वाहन कंपनी इवेको ग्रुप के सभी साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नियामकीय मंजूरी मिल गई है।

अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (Adobe) का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है?

  • अनिल चक्रवर्ती (Anil Chakravarthy)
  • शांतनू नारायण (Shantanu Narayen)
  • सत्या नडेला (Satya Nadella)
  • पराग अग्रवाल (Parag Agrawal)

Explanation:

  • अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने अनिल चक्रवर्ती को अपना नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है।
  • वे 1 दिसंबर से पद संभालेंगे और शांतनू नारायण का स्थान लेंगे, जिन्होंने 18 वर्षों से अधिक समय तक कंपनी का नेतृत्व किया।
  • शांतनू नारायण अब कार्यकारी चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

देश की पहली अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता (विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 का तीसरा चरण) का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

  • अहमदाबाद (Ahmedabad)
  • नई दिल्ली (New Delhi)
  • बेंगलुरु (Bengaluru)
  • जयपुर (Jaipur)

Explanation:

  • अहमदाबाद में पहली अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता
    • अहमदाबाद में देश की पहली अंतर्राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।
    • यह विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज 2026 का तीसरा चरण है, जो बुधवार तक चलेगा।

भारत ने 21 नवंबर 1963 को थुंबा (केरल) से देश का पहला साउंडिंग रॉकेट प्रक्षेपित किया था, उस रॉकेट का नाम क्या था?

  • नाइक-अपाचे (Nike-Apache)
  • रोहिणी-75 (Rohini-75)
  • आर्यभट्ट (Aryabhata)
  • एसएलवी-3 (SLV-3)

Explanation:

  • भारत का पहला रॉकेट प्रक्षेपण (थुंबा)
    • 21 नवंबर 1963 को थुंबा (केरल) से भारत का पहला साउंडिंग रॉकेट ‘नाइक-अपाचे’ प्रक्षेपित किया गया था।
    • थुंबा का चयन इसलिए किया गया क्योंकि पृथ्वी की चुंबकीय भूमध्य रेखा इस स्थान से होकर गुजरती है, जो वायुमंडलीय एवं आयनमंडलीय अनुसंधान के लिए उपयुक्त है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का प्रकाशन भारत में किस पब्लिशर द्वारा किया जा रहा है?

  • हार्पर कॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India)
  • पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India)
  • रूपा पब्लिकेशंस (Rupa Publications)
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (Oxford University Press)

Explanation:

  • सोनिया गांधी के संस्मरण का प्रकाशन
    • कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का भारत में प्रकाशन हार्पर कॉलिन्स इंडिया करेगी।
    • इससे पहले पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा पांडुलिपि में कुछ अंश हटाने पर विवाद हुआ था।

ISRO ने उन्नत जियो-इमेजिंग उपग्रह EOS-05 को श्रीहरिकोटा से किस रॉकेट के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया?

  • GSLV-F17
  • PSLV-C58
  • LVM3-M4
  • SSLV-D2

Explanation:

  • ISRO द्वारा EOS-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
    • ISRO ने GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 (उन्नत जियो-इमेजिंग उपग्रह) को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
    • 51.7 मीटर ऊँचे इस रॉकेट ने 18 मिनट में उपग्रह को 36,000 किमी ऊँची भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित किया।
    • 2367 kg
    • यह उपग्रह वास्तविक समय में तस्वीरें भेजेगा और 24 घंटे एक ही क्षेत्र पर नज़र रखेगा।
    • उपयोग:
      • सीमा निगरानी – सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत तस्वीरें।
      • आपदा प्रबंधन – चक्रवात, बाढ़ और मौसम की सटीक पूर्व चेतावनी।
      • उपग्रह का जीवनकाल 9 वर्ष है।
    • इस रॉकेट को प्यार से ‘नोंटी बॉय’ कहा जाता है।

NDMA के हालिया आकलन के अनुसार, भारत के किस राज्य में सबसे अधिक (48) उच्च जोखिम वाली संवेदनशील ग्लेशियर झीलें स्थित हैं?

  • हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
  • सिक्किम (Sikkim)
  • उत्तराखंड (Uttarakhand)
  • अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)

Explanation:

  • छह राज्यों में सबसे अधिक संवेदनशील झीलें – NMDA के आकलन के अनुसार उच्च जोखिम वाली ग्लेशियर झीलों में हिमाचल प्रदेश की 48, सिक्किम की 40, लद्दाख की 35, अरुणाचल प्रदेश की 28, जम्मू-कश्मीर की 26 और उत्तराखंड की 13 झीलें शामिल हैं.
    • इसरो के अनुसार हिमालय क्षेत्र में 10 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली 2,431 ग्लेशियर झीलें हैं. इनमें 130 भारत में हैं.
    • हिमालयी क्षेत्र में करीब 7,500 ग्लेशियर झीलें हैं, जिनमें से 195 को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने उच्च जोखिम वाली श्रेणी में चिह्नित किया है.

मलेशिया ने 4 सितंबर 2026 को वायु प्रदूषक सूचकांक (API) 519 दर्ज करने के बाद किस जिले में आपातकाल (State of Emergency) की घोषणा की?

  • सेरियान जिला, सारावाक (Serian district, Sarawak)
  • कुचिंग जिला, सारावाक (Kuching district, Sarawak)
  • मिरि जिला, सारावाक (Miri district, Sarawak)
  • सिबू जिला, सारावाक (Sibu district, Sarawak)

Explanation:

  • मलेशिया ने 4 सितंबर 2026 को सारावाक राज्य के सेरियान जिले (Serian district) में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए आपातकाल की घोषणा की।
  • यह कदम सेरियान जिले में वायु प्रदूषक सूचकांक (Air Pollutant Index – API) के 519 के खतरनाक स्तर (Hazardous level) पर पहुंचने के बाद उठाया गया।
  • वायु गुणवत्ता में API का 500 से अधिक होना अत्यंत गंभीर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति माना जाता है।

36वां वार्षिक Ig Nobel पुरस्कार समारोह (36th First Annual Ig Nobel Prize ceremony) 3 सितंबर 2026 को किस स्थान पर आयोजित किया गया था?

  • ज्यूरिख कन्वेंशन सेंटर, स्विट्जरलैंड (Kongresshaus Zürich, Switzerland)
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका (Harvard University, USA)
  • एमआईटी, अमेरिका (MIT, USA)
  • पेरिस कन्वेंशन सेंटर, फ्रांस (Paris Convention Centre, France)

Explanation:

  • 36वां वार्षिक Ig Nobel पुरस्कार समारोह गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख कन्वेंशन सेंटर (Kongresshaus Zürich) में आयोजित किया गया था।
  • पिछले 35 वर्षों से यह प्रतिष्ठित समारोह मुख्य रूप से अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और एमआईटी (MIT) में आयोजित किया जा रहा था।
  • Ig Nobel पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य उन वैज्ञानिक शोधों को सम्मानित करना है जो “पहले लोगों को हँसाते हैं, और फिर उन्हें सोचने पर मजबूर करते हैं“।

संयुक्त राष्ट्र (UN) में “Correct the Map” प्रस्ताव किस देश द्वारा प्रस्तुत किया गया था?

  • टोगो (Togo)
  • नाइजीरिया (Nigeria)
  • केन्या (Kenya)
  • दक्षिण अफ्रीका (South Africa)

Explanation:

  • “Correct the Map” प्रस्ताव को पश्चिम अफ्रीकी देश टोगो (Togo) द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया गया था।
  • इस ऐतिहासिक प्रस्ताव को अफ्रीकन यूनियन (African Union – AU) ने पूर्ण समर्थन प्रदान किया था।
  • 4 सितंबर 2026 को हुई वोटिंग में इस प्रस्ताव को विश्व के 164 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।
  • इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य दुनिया के नक्शे में सदियों से चली आ रही विकृति/गलती को सुधारना और अफ्रीका महाद्वीप को उसके वास्तविक और विशाल आकार में प्रदर्शित करना है।
  • पारंपरिक मर्केटर प्रोजेक्शन (Mercator Projection) मानचित्रों में अफ्रीका को उसके वास्तविक आकार से काफी छोटा दिखाया जाता रहा है।
  • अमेरिका (US) विश्व का एकमात्र ऐसा देश था जिसने “Correct the Map” प्रस्ताव के खिलाफ (विरोध में) मतदान किया।
4 – 5 September 2026 Current Affairs