7 April 2026 current affairs
Q. भारत जनजाति महोत्सव 2026 के समापन समारोह में उत्कृष्ट आदिवासी कारीगरों को कितनी श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए?
- पाँच श्रेणियों में
- आठ श्रेणियों में
- दस श्रेणियों में
- बारह श्रेणियों में
Explanation:
- भारत जनजाति महोत्सव 2026 (Bharat Tribes Fest 2026) का भव्य समापन समारोह नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
- इस दौरान उत्कृष्ट आदिवासी कारीगरों और विक्रेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। ये पुरस्कार दस श्रेणियों में दिए गए
- अवधि: 18 मार्च से 30 मार्च, 2026।
- स्थान: सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली।
- आयोजक: ट्राइफेड (TRIFED) और जनजातीय कार्य मंत्रालय।
- उद्घाटन: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम द्वारा।
- RISA ब्रांड का शुभारंभ: महोत्सव के दौरान 18 मार्च 2026 को ‘RISA’ नामक सिग्नेचर ब्रांड लॉन्च किया गया। इसका लक्ष्य आदिवासी शिल्पकला को समकालीन और वैश्विक बाजारों में “एथिकल लग्जरी” के रूप में स्थापित करना है।
Q. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम क्या है?
- स्वास्थ्य के लिए वैश्विक एकता
- स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें
- स्वस्थ भारत, सशक्त भारत
- हर घर स्वास्थ्य सेवा
Explanation:
- विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है।
- विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम : स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें। (Together for health. Stand with science)
Q. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाने की प्रक्रिया भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत नियंत्रित होती है?
- अनुच्छेद 324(2)
- अनुच्छेद 356
- अनुच्छेद 324(5)
- अनुच्छेद 368
Explanation:
- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत नियंत्रित होती है।
Q. निजी क्षेत्र के यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में किसने पदभार संभाला है?
- प्रशांत कुमार
- विनय मुरलीधर टोंसे
- कैंपबेल विल्सन
- नरेंद्र भूषण
Explanation:
- यस बैंक ने घोषणा की कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ का पदभार संभाल लिया है।
Q. वर्ल्डलाइन (Worldline) की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में UPI QR कोड्स की कुल संख्या कितनी थी?
- 500 मिलियन
- 731.38 मिलियन
- 915.17 मिलियन
- 15,400 मिलियन
Explanation:
- Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा है, और 2025 में UPI QR कोड्स में 15% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
- देश में QR कोड्स की कुल संख्या 731.38 मिलियन तक पहुँच गई है, 2025 में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या भी बढ़कर 228.5 बिलियन हो गई है।
- ट्रांजैक्शन ग्रोथ में 33% की उछाल देखी गई है
Q. उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने कितने दिनों में साइकिल चलाकर एवरेस्ट बेस कैंप तक का सफर पूरा किया?
- 7 दिनों में
- 10 दिनों में
- 14 दिनों में
- 21 दिनों में
Explanation:
- दिव्या सिंह ने सिर्फ 14 दिनों में साइकिल चलाकर एवरेस्ट बेस कैंप तक का सफर पूरा किया।
Q. म्यांमार का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया है?
- कैंपबेल विल्सन
- प्रशांत कुमार
- नरेंद्र भूषण
- मिन आंग ह्लाइंग
Explanation:
- मिन आंग ह्लाइंग को संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से म्यांमार का राष्ट्रपति चुना गया है।
Q. होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार करने वाले भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर का क्या नाम था?
- भारत गैस
- सागर आशा
- ग्रीन आशा
- एनर्जी इंडिया
Explanation:
- संकट के बीच, भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार किया। जहाज में कुल 15,400 टन द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) थी
Q. वित्त वर्ष 2025-26 में किस भारतीय बंदरगाह ने 160.11 मिलियन टन के साथ सबसे अधिक कार्गो संचालन किया?
- मुंबई बंदरगाह
- दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण
- चेन्नई बंदरगाह
- कोलकाता बंदरगाह
Explanation:
- वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के प्रमुख बंदरगाहों द्वारा 915.17 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो संचालन किया गया, जो 904 मिलियन टन के वार्षिक लक्ष्य को पार कर गया।
- इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 7.06% की वृद्धि दर्ज की गई
- दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण 160.11 मिलियन टन के साथ शीर्ष प्रदर्शनकर्ता रहा
Q. भारत द्वारा अप्रैल 2026 में शुरू किए गए निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों के पहले वार्षिक सर्वेक्षण (ASISSE) का उद्देश्य क्या है?
- विनिर्माण क्षेत्र में डेटा इकट्ठा करना
- सेवा क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना
- कृषि क्षेत्र की उपज मापना
- आयात-निर्यात आंकड़े संकलित करना
Explanation:
- भारत ने आर्थिक आंकड़ों को मजबूत करने के लिए अप्रैल 2026 में निगमित सेवा क्षेत्र उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण (ASISSE) शुरू किया। MoSPI के तहत NSO द्वारा आयोजित, इसका उद्देश्य सेवा क्षेत्र में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना है।
Q. निम्नलिखित में से कौन सा देश सर्वाधिक अच्छी गुणवत्ता वाले पानी वाले शीर्ष देशों में शामिल नहीं है?
- स्विट्ज़रलैंड
- नॉर्वे
- भारत
- फ़िनलैंड
Explanation:
- स्विट्ज़रलैंड, नॉर्वे और फ़िनलैंड शीर्ष देशों में शामिल हैं, जबकि भारत इस सूची में नहीं है।
Q. वरिष्ठ IAS अधिकारी नरेंद्र भूषण ने किस मंत्रालय के अंतर्गत भूमि संसाधन विभाग के सचिव का कार्यभार संभाला है?
- पर्यावरण मंत्रालय
- वित्त मंत्रालय
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- पेट्रोलियम मंत्रालय
Explanation:
- भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
Q. भारत ने अपनी परमाणु ऊर्जा यात्रा में कौन सा बड़ा मील का पत्थर कल्पक्कम में हासिल किया है?
- परमाणु संलयन की प्राप्ति
- परमाणु ईंधन का निर्यात
- प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने क्रिटिकैलिटी प्राप्त की
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर
Explanation:
- कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से विकसित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने सफलतापूर्वक क्रिटिकैलिटी प्राप्त की है।
Q. ‘वन हेल्थ समिट 2026’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
- जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- नई दिल्ली, भारत
- ल्योन, फ्रांस
- बर्लिन, जर्मनी
Explanation:
- ‘वन हेल्थ समिट 2026’ का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में किया जा रहा है।
Q. भारत की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य के रूप में किसने शपथ ली है?
- दिव्या सिंह
- मेनका गुरुस्वामी
- विनय मुरलीधर टोंसे
- ज्ञानेश कुमार
Explanation:
- सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी भारत की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य बनी हैं।
Q. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत द्वारा जोड़ी गई रिकॉर्ड पवन ऊर्जा क्षमता कितनी है?
- 2.05 GW
- 4.50 GW
- 6.05 GW
- 10.00 GW
Explanation:
- भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 में 6.05 GW की रिकॉर्ड पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई है। शीर्ष 3 राज्य हैं: गुजरात कर्नाटक महाराष्ट्र
