Updated on 18/08/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
  • अंसुता लकड़ा झारखंड के सिमडेगा जिले की रहने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी है।
  • वह भारत की महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए खेल चुकी है और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी कर चुकी है।
  • वह वर्ष 2000 से लेकर 2014 तक भारतीय हॉकी टीम (अंडर 18) की सदस्य रही थी।
  • उन्होंने 2014 में हॉकी से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
    इसके बाद वर्ष 2015 से हॉकी इंडिया के द्वारा प्रतिवर्ष उनके नाम पर अंशुता लकड़ा अवार्ड (उदीयमान खिलाड़ी) को दिया जाता है, जिसमें ₹10 लाख नगद राशि प्रदान किया जाता है।
  • अंसुता लकड़ा हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव भी रह चुकी है।
  • वें जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम प्रशिक्षक भी हैं।
  • वें जूनियर विश्व कप, सीनियर विश्व कप व कॉमनवेल्थ गेम्स व दो बार एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
  • उन्होंने सौ से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
अंसुता लकड़ा (Ansuta Lakda)