‘अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023’ का शुभारंभ 2 अक्बर 2023 को महात्मा गांधी की जयंती पर किया गया।
इस अवसर पर ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन-पुनर्गठन करने, वन पर निर्भर लोगों और समुदायों को वनाधिकार पट्टा दिये जाने के लिये शपथ ली गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से वनाधिकार के लिये प्रस्तावित अबुआ वीर दिशोम अभियान, 2023 (वन अधिकार अभियान, 2023) के क्रियान्वयन और वन अधिकार नियम के अनुसार अनुशंसा करने, जल, जंगल और ज़मीन तथा इसके संसाधनों की रक्षा के लिये समर्पित और संगठित प्रयास करने की शपथ ली गई।
राज्य के 30 हज़ार से अधिक ग्राम सभाओं ने वन अधिकार अधिनियम के अतर्गत ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन-पुनर्गठन तीन अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक होगा।
FRC सेल का भी होगा गठन:ज़िलास्तर, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर एफआरसी सेल का गठन सुनिश्चित किया जाएगा।
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ
राँची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेलो झारखंड कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 अक्तूबर, 2023 को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्त्वावधान में हुआ।
झारखंड के जमशेदपुर में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन अर्जुन मुंडा ने किया।
7 अक्बर, 2023 को अर्जुन मुंडा ने झारखंड के जमशेदपुर में ‘आदि महोत्सव’राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव का उद्घाटन किया।
यह कार्यक्रम 7 से 16 अक्तूबर, 2023 तक जनजातीय मामलों के मंत्रालय के ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीआरआईएफईडी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
‘आदि महोत्सव’ देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करने के लिये एक महत्त्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
‘युवा प्रतिभा’ के शीर्ष 20 प्रतिभागियों में राँची के अंकित का चयन
9 अक्बर, 2023 को तू भारत सरकार की ओर से www.mygov.in पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता ‘युवा प्रतिभा’ के शीर्ष 20 प्रतिभागियों में राँची के कलाकार अंकित का चयन हुआ है।
उन्हें चारकोल पोर्ट्रेट कला , वाटर कलर और ऑयल पेंटिंग में उत्कृष्टता हासिल है।
वर्ष 2016 में उन्हें ‘झारखंड फाउंडेशन सिटीजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
झारखंड में ‘ए-हेल्प ’कार्यक्रम का शुभारंभ
10 अक्बर, 2023 को पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने झारखंड में ‘ए-हेल्प’ (स्वास्थ्य और पशुधन उत्पादन के विस्तार के लिये मान्यताप्राप्त एजेंट) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसका उद्देश्य महिलाओं को मान्यता प्राप्त एजेंट (पशु सखियाँ) के रूप में शामिल करके सशक्त बनाना है। ये एजेंट रोग नियंत्रण, पशु टैगिंग और पशुधन बीमा में महत्त्वपूर्ण योगदान देती हैं।
पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), भारत सरकार के तहत डीएएचडी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से इस उल्लेखनीय पहल की शुरुआत की है।
‘अमृत’ मिशन (AMRUT) के तहत देश के 500 शहरों में झारखंड के 5 शहर शामिल
(AMRUT) के तहत देश के 500 शहरों में झारखंड के पाँच शहरों- देवघर, मधुपुर, बासकिु नाथ, गोड्डा और महागामाको शामिल किया है।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र के इन 5 शहरों के कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिये पहले फेज में 50 करोड़ रुपए भी स्वीकृत कर दिये हैं।
इस राशि से इन 5 शहरों में पानी की आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क, आधारभूत संरचना जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर काम होगा।
भारत सरकार ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिये अटल मिशन (AMRUT) वर्ष 2015 में शुरू किया था।
मिशन में 500 शहरों को शामिल किया गया है, जिनमें अधिसूचित नगर पालिकाओं के साथ एक लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहर और कस्बे शामिल हैं।
झारखंड में होगा मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
झारखंड में ‘मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता 2023-24’ का आयोजन कुल पाँच स्तरों- पंचायत, प्रखंड, ज़िला, ज़ोनल एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत
12 अक्बर, 2023 को हेमंत सोरेन ने राँची के खेलगाँव स्थित हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान राशि वितरण समारोह में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्तकृ किया।
222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कारस्वरूप उन्हें प्रदान की गई है।
पंचायत स्तर पर सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब शुरू
पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मज़बूत करने के लिये सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब शुरू किया जा रहा है।
प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 रुपए की अनुदान राशि दी जाएगी।
सहाय योजना की शुरुआत
वैसे क्षेत्र, जो नक्सल प्रभावित हैं, वहाँ भी युवाओं को खेल से जोड़कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सहाय योजना की शुरुआत की गई है।
पिछले वर्ष लगभग 75 हज़ार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष इसका दायरा 5 ज़िलों से बढ़ाकर 7 ज़िलों में किया जाएगा।
झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन
देश में पहली बार हॉकी इंडिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन27 अक्तूबर से 05 नवंबर, 2023 के बीच किया जा रहा है।
इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है।
जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत
खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है। यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जहाँ खेल और खिलाड़ियों का डाटा एकत्र कर उन्हें हरसंभव मदद की जाएगी। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्णविवरण होगा।
इंस्पायर अवॉर्ड मानक के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर
15 अक्बर, 2023 को भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड मानक (मिलियन माइंड्स ऑगमेटिगं नेशनल एस्पिरेशन एंड नॉलेज) के अंतर्गत आइडिया देने के मामले में झारखंड देशभर में छठे स्थान पर है।
बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिये इसकी शुरुआत की गई है।
झारखंड की ओर से इस वर्ष 40833 छात्रों ने अपने आइडिया का रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 में रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य 45 हज़ार रखा था।
झारखंड से रजिस्ट्रेशन करने के मामले में पलामू (3575), गिरिडीह (3180) और बोकारो (3140) शीर्ष तीन ज़िलों में शामिल हैं।
राजधानी राँची से 2382 आइडिया पंजीकृत हुए हैं। राँची पाँचवें स्थान पर है।
झारखंड, बिहार से इस मामले में आगे है, जबकि ओडिशा से यह पीछे है।
बिहार 36399 रजिस्ट्रेशन के साथ नौवें स्थान पर रहा।
सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन राजस्थान (158128) के विद्यार्थियों ने किया है।
चयनित आइडिया को मॉडल का रूप देने के लिये विद्यार्थियों को 10-10 हज़ार रुपए दिये जाएंगे।
राँची के सात वर्षीय छात्र विवान को मिला स्टार आर्टिस्ट अवॉर्ड
16 अक्बर, 2023 को राँची के सात वर्षीय छात्र विवान शौर्या ने विश्व की प्रतिष्ठित चित्रकला प्रतियोगिता ‘पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट’ के क्रिएटिव ब्रिलियंस-2023 में स्टार आर्टिस्ट अवॉर्ड प्राप्त किया है।
हेमंत सोरेन ने स्कूली बच्चों के लिये ऑनलाइन एजुकेशन ऐप ‘जी गुरुजी ऐप’ लॉन्च की
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राँची में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन एजुकेशन के लिये ‘जी गुरुजी मोबाइल एप’की लॉन्चिंग की।
जी गुरुजी मोबाइल एप झारखंड के शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने तैयार कराया है।
ऐप पर कक्षा एक से 12वीं तक की सभी किताबें भी उपलब्ध रहेंगी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के नए 26वें राज्यपाल
18 अक्तूबर, 2023 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का नया 26वें राज्यपाल नियुक्त किया।
15 नवंबर को राँची स्मार्टसिटी परिसर में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा भूमि पूजन
19 अक्बर, 2023 को हेमंत सोरेन ने राँची स्मार्टसिटी परिसर में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2.75 एकड़ ज़मीन में 250 बेड के अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भमिू पूजन करने का निर्देश दिया है।
राँची स्मार्टसिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के निर्माण के लिये राँची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर हुआ है।
राँची को एक और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मिली मेज़बानी
झारखंड की राजधानी राँची में एक और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप होगी, जो 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिये क्वालीफाइंग हॉकी चैंपियनशिप होगी।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने महिला ओलंपिक क्वालीफायर की मेज़बानी भारत (राँची) को सौंपी है।
पहले यह क्वालीफायर चीन के चांगझोउ में होना था, लेकिन अब 13 से 19 जनवरी तक इसका आयोजन राँची (मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम) में होगा।
इस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भारत के अलावा सात देश हिस्सा लेंगे।
⌘ एफआइएच के अन्य ओलंपिक क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष, 15-21 जनवरी, 2024) और वेलेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष, 13-21 जनवरी, 2024) में खेले जाएँगे।
‘अबुआ आवास योजना’ के लिये अलग से गठित होगी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट
23 अक्बर, 2023 को राज्य सरकार ने ‘अबुआ आवास योजना’ के तहत लोगों को आवास मुहैया कराने से लेकर कार्यसंपादन तक की ज़िम्मेदारी के निर्वाहन के लिये अलग से प्रोजेक्ट मॉनिटरिगं यूनिट (PMU) गठित करने की घोषणा की।
PMU के पास लाभुकों के चयन से लेकर अनुबंधकर्मियों की नियुक्ति और सामाजिक अंकेक्षण तक की ज़िम्मेदारी होगी।
वर्ष 2026 तक आठ लाख आवासों का निर्माण किया जाना है।
331 वर्ग मीटर में तीन कमरों के आवास का निर्माण दो लाख रुपए की लागत से किया जाएगा और यह राशि राज्य सरकार के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध होगी।
लक्ष्य के अनुरूप इस योजना के अंतर्गत राशि का प्रावधान ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के वार्षिक बजट में किया जाएगा।
प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव पांडेय को मिला ‘लाडली मीडिया अवॉर्ड 2023’
लैंगिक समानता के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था ‘पॉपुलेशन फर्स्ट’ द्वारा प्रभात खबर के रांची यूनिट के वरिष्ठ पत्रकार राजीव पांडेय को ‘लाडली मीडिया अवॉर्ड्स 2023’ से सम्मानित किया गया है।
राजीव पांडेय द्वारा प्रकाशित घरेलू कामगारों पर एक स्टोरी ‘घरेलू कामगारों की स्थिति खराब, न छुट्टी और न उचित मेहताना’ के लिये उन्हें अवॉर्ड मिला।
13वें लाडली मीडिया एंड एडवरटाइजिंग अवॉर्ड फॉर जेंडर सेंसिटिविटी (रीजनल) 2023 में प्रभात खबर को अवार्ड मिला है।
पिछले वर्ष भी प्रभात खबर के एक अन्य पत्रकार गुरुस्वरूप मिश्रा को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) का डिजि लॉकर नवंबर से ऑनलाइन
29 अक्बर, 2023 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की डिजि-लॉकर तैयार कर लिया गया है। इसे नवंबर से छात्र-छात्राओं के लिये ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
जैक सचिव एसडी तिग्गा ने बताया कि डिजि-लॉकर में 2023 तक की सभी परीक्षाओं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट अपलोड कर दिये गए हैं।
छात्र-छात्रा मूल प्रमाणपत्र व अंक पत्र खो जाने पर डुप्लिकेट सर्टिफिकेट और मार्कशीट ऑनलाइन निकाल सकेंगे।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के सबसे लंबे पुल व 21 अन्य योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
30 अक्बर, को 2023 हेमंत सोरेन ने दुमका के कुमड़ाबाद में मयूराक्षी नदी पर बनाए गए राज्य के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया।
198 करोड़ रुपए की लागत से बने इस पुल की लंबाई 2.34 किलोमीटर है।
पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु किया गया है।
पुल के बनने से न सिर्फ पश्चिम बंगाल, राँची, जामताड़ा व नाला की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि इससे आर्थिक व पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा। दुमका मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गाँवों के लोगों के लिये आवागमन सुगम हो जाएगा।
साथ ही 543 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार व बनने वाली 21 अन्य योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।