Type 1

एक कार 18 मीटर प्रति सेकंड की चाल से यात्रा करती है। 300 किलोमीटर की दूरी को तय करने में यह कितना समय लेगी ?

  • 4(17/27) घंटे
  • 3(17/27) घंटे
  • 2(17/27) घंटे
  • 5(17/27) घंटे

एक कार 72 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से यात्रा करती है। 300 मीटर की दूरी को तय करने में यह कितना समय लेगी ?

  • 4 सेकंड
  • 15 सेकंड
  • 27 सेकंड
  • 17 सेकंड

64 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से कोई रेलगाड़ी 80 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी ?

  • 85(⅓) किमी
  • 15(⅓) किमी
  • 27(⅓) किमी
  • 17(⅓) किमी

एक व्यक्ति 12 सेकंड में 80 मीटर की दूरी तय कर सकता है। उसकी चाल किलोमीटर प्रति घंटा में ज्ञात कीजिए ?

  • 85 किमी/घंटा
  • 24 किमी/घंटा
  • 27 किमी/घंटा
  • 17 किमी/घंटा

एक कार की चाल में यदि 30% की वृद्धि की जाती है, तो यह किसी निश्चित गंतव्य स्थान पर 2 घंटे पहले पहुंच जाती है। उसी दूरी को तय करने में कार द्वारा लिया गया सामान्य समय ज्ञात कीजिए ?

  • 5 घंटा 40 मिनट
  • 4 घंटा 40 मिनट
  • 8 घंटा 40 मिनट
  • 7 घंटा 40 मिनट

मानचित्र पर दो बिन्दुओं के बीच की दूरी 5 सेमी. है। मानचित्र का पैमाना 1 : 6,00,000 है। दो बिन्दुओं के बीच वास्तविक दूरी (किमी में ) क्या होगी ?

  • 30000
  • 3000
  • 30
  • 300

एक लड़का 6 km/h की चाल से दौड़ते हुए 38 मीटर भुजा वाले एक वर्गाकार मैदान के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड का समय लेगा ?

  • 91.2
  • 61.2
  • 71.2
  • 50.1

25 हेक्टेयर के एक मैदान को एक विद्यार्थी द्वारा 10km/hr की गति से एक चक्कर लगाने में कितना समय लगेगा ?

  • 8 min
  • 16 min
  • 10 min
  • 12 min

जूली 18 सेकंड में 140 मी की दूरी तय कर सकती है। इस दी गई चाल में जूली 1 घंटे में कितनी दूरी तय कर सकती है ?

  • 25.2 किमी.
  • 31.5 किमी.
  • 28 किमी.
  • 29.4 किमी.

एक कार 5 घंटे में 275 km की दूरी तय करती है । यदि इसकी चाल 5 km/h कम कर दी जाए, तो कार 250km की दूरी तय करने में कितना समय लेगी ?

  • 4 घंटे 30 मिनट
  • 5 घंटे 30 मिनट
  • 5 घंटे
  • 6 घंटे

एक व्यक्ति, 75 km/h की चाल से किसी निश्चित दूरी को 8 घंटे में तय करता है। समान दूरी को 6 घंटे में तय करने के लिए, उसकी चाल कितनी होनी चाहिए ?

  • 150 km/h
  • 100 km/h
  • 300 km/h
  • 200 km/h

विष्णु 10 किमी./घंटा, 30 किमी./ घंटा और 8 किमी./ घण्टा की चाल से समान दूरी तय करता है तथा पूरी यात्रा पर कुल 15.5 मिनट लेता है तो उसके द्वारा की गई यात्रा की कुल दूरी (किमी. में) ज्ञात कीजिए।

  • 1
  • 3
  • 4
  • 2

25 मीटर / सेकंड को किमी/घंटा में कैसे व्यक्त किया जाए ?

  • 90 km/h
  • 50 km/h
  • 15 km/h
  • 99 km/h

जतिन 7.5 km अधिक दूरी तय करता है, यदि वह प्रति घंटे 4 km की बजाय 9 km चलता है। उसके द्वारा तय की गई वास्तविक दूरी km में क्या है ?

  • 6 km
  • 7 km
  • 5 km
  • 8 km

एक निश्चित दूरी को तय करते समय, दो व्यक्तियों के चाल का अनुपात 18 : 12 है। दूरी को तय करने में उनके द्वारा लिए गए समय का अनुपात ज्ञात करें।

  • 2:1
  • 2:5
  • 2:3
  • 3:2

मोहन, अपनी कार से 12 घंटे में एक समान चाल से एक निश्चित दूरी तय करता है। जब चाल में 5 किमी / घंटा वृद्धि की जाती है तो उसी दूरी को 9 घंटे में तय किया जा सकता है। कुल दूरी क्या है ?

  • 108 किमी
  • 90 किमी
  • 190 किमी
  • 180 किमी

एक बस और एक कार की चालों का अनुपात 7 : 11 है। यदि कार 396 किमी. की दूरी 6 घंटे में तय करती है, तो बस की चाल किमी./ घंटा में ज्ञात कीजिए।

  • 42
  • 45.5
  • 38.5
  • 35

एक सेल्समैन को 3/4 घंटे में 6 किमी. की दूरी तय करनी होती है। यदि वह कुल समय के 2/3 भाग में आधी दूरी तय करता है, तो शेष समय में शेष दूरी को तय करने के लिए उसकी चाल (किमी./ घंटा में) कितनी होनी चाहिए ?

  • 8
  • 15
  • 12
  • 6

देवेश हर दिन अपने घर से सुबह 7 बजे निकलता है और सुबह 8:30 बजे ऑफिस पहुंचता है। एक दिन, वह अपने घर से सुबह 7 बजे निकला, लेकिन उसने दूरी का पांचवां हिस्सा अपनी सामान्य गति के 5/6 भाग से तय किया और बाकी दूरी को अपनी सामान्य गति के 6/5 भाग से तय किया। उस दिन देवेश कितने बजे ऑफिस पहुंचा ?

  • सुबह 8:40 बजे
  • सुबह 8:36 बजे
  • सुबह 8:21 बजे
  • सुबह 8:25 बजे

सुहास, किसी यात्रा का 5/12 भाग रेलगाड़ी द्वारा तय करता है और फिर यात्रा का 1/5 भाग बस द्वारा तय करता है। इसके बाद वह शेष 36 किमी. की दूरी साइकिल से तय करता है। सुहास की कुल यात्रा कितनी है ?

  • 132 किमी.
  • 144 किमी.
  • 150 किमी.
  • 168 किमी.

रामू एक निश्चित स्थान पर 30 घंटों में पहुंच सकता है। यदि वह अपनी चाल में 1/15 वें हिस्से की कमी करता है, तो वह उतने ही समय में 10 km कम दूरी तय करता है। उसकी चाल ज्ञात कीजिए।

  • 4 किमी./घंटा
  • 5 किमी./घंटा
  • 5 1/2 किमी./घंटा
  • 6 किमी./घंटा
maths-timedistance Type 1