पांच व्यक्ति A, B, C, D और E एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। उनमें से प्रत्येक अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षा C1, C2, C3, C4 और C5 की तैयारी कर रहे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो)। कोई भी दो व्यक्ति एक ही परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हैं। A और C3 की तैयारी करने वाले के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, B के ठीक दायें बैठा है और B, C5 की तैयारी कर रहा है। D और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। D और E में से एक अंतिम छोर पर बैठा है। A, B का पड़ोसी नहीं है। C3 और C1 की तैयारी करने वाले व्यक्तियों के बीच एक व्यक्ति बैठा है। C1 की तैयारी करने वाला व्यक्ति, C5 की तैयारी करने वाले व्यक्ति के ठीक बायें बैठा है। C, C4 की तैयारी नहीं कर रहा है। C2 की तैयारी कौन कर रहा है? RRB NTPC 27/03/2021 (Morning)
- C
- E
- D
- A
आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। सभी का मुख केंद्र की ओर है। G और E के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। B, F के दायें से चौथे स्थान पर बैठा है, F, C के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। G और D के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है, G और D, C या B के पड़ोसी नहीं हैं। A, E के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। यदि हम A के दायें से गिनें, तो A और B के बीच में कौन बैठा है? RRB NTPC 27/03/2021 (Evening)
- D
- G
- H
- C
एक पार्क में आठ लड़कियां एक पंक्ति में बैठी हैं और उन्होंने अलग-अलग रंग पहने हैं, जैसे काला, नीला, गुलाबी, सफेद, लाल, हरा, पीला और भूरा, लेकिन वे एक ही क्रम में नहीं बैठी हैं। पीले रंग की पोशाक वाली लड़की बायें छोर से पांचवें स्थान पर है। जिस लड़की ने काला पहना है वह पीले रंग के और गुलाबी रंग के कपड़े पहनने वाले के बीच बैठी है। वह लड़की जो सफ़ेद रंग में है, उस लड़की के बायें से दूसरे स्थान पर है जो पीले रंग में है। जिस लड़की ने नीला रंग पहना है वह एकदम दायें बैठी है। लाल रंग की लड़की बायें छोर से दूसरे स्थान पर नहीं बैठी है। गुलाबी रंग की लड़की नीले रंग की लड़की के बगल में बैठी है। सफ़ेद रंग की लड़की भूरे रंग की और लाल रंग की लड़की के बीच बैठी है। पंक्ति के बायें छोर पर कौन बैठा है? RRB NTPC 27/03/2021 (Evening)
- काले रंग में लड़की
- सफेद रंग में लड़की
- गुलाबी में लड़की
- हरे रंग में लड़की
एक परिवार के छह सदस्य M1, M2, M3, M4, M5 और M6 एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में)। M3, M5 के ठीक दायें और M1 के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। M4, M2 के दायें से दूसरे स्थान पर है। M5 पंक्ति के सिरों पर नहीं बैठा है। पंक्ति के अंतिम छोर पर कौन बैठे हैं? RRB NTPC 01/04/2021 (Morning)
- M6 और M3
- M6 और M1
- M6 और M4
- M3 और M4
पाँच विद्यार्थी A, B, C, D और E एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C पंक्ति के ठीक मध्य में बैठा है। E, क्रमशः D और C के ठीक दायें और ठीक बायें बैठा है। B अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। A के बायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? RRB NTPC 01/04/2021 (Evening)
- C
- D
- E
- B
छह लड़के B1, B2, B3, B4, B5 और B6 एक वृताकार मेज के चारो ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। B1, B4 के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। B4, B6 का पड़ोसी है। B3, B6 के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। B2, B1 का पड़ोसी नहीं है। B2 के सन्दर्भ में B5 का स्थान क्या है? RRB NTPC 03/04/2021 (Morning)
- निकटतम बाएं
- दाएं से दूसरा
- निकटतम दाएं
- बाएं से दूसरा
आठ व्यक्ति A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर उन्मुख होकर बैठे हैं (जरूरी नहीं इसी क्रम में हों)। C, G के दायें से तीसरे स्थान पर है। A और B, C या G के पड़ोसी नहीं हैं। D, A के बायें से तीसरे स्थान पर है। D और E के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F, E के दायें से दूसरे स्थान पर है। A के ठीक बायें कौन है? RRB NTPC 06/04/2021 (Morning)
- F
- B
- H
- E
पांच व्यक्ति भानु, छवि, नील, कुणाल और दीपिका एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। सभी केंद्र की ओर उन्मुख हैं। भानु, छवि के दायीं ओर है। नील, दीपिका के बाईं ओर है और कुणाल और दीपिका के बीच में है। कुणाल के बायें कौन है? RRB NTPC 07/04/2021 (Evening)
- दीपिका
- भानु
- नील
- छवि
पांच दोस्त राम, रहीम, राहुल, रॉकी और राज एक दीवार के खिलाफ बैठे हैं। उन सभी का मुख उत्तर की ओर है। राम, राज के दायें से दूसरे स्थान पर बैठा है, जो अंतिम छोर पर नहीं बैठा है। राम और रहीम अंतिम छोर पर बैठे हैं। राहुल राम के बगल में नहीं बैठा है। रॉकी के बायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? RRB NTPC 08/04/2021 (Morning)
- राम
- राज
- रहीम
- राहुल
पांच शिक्षक, U, V, W, X और Y एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। U, V के बायें और W के दायीं ओर है। Y, सबसे बायीं ओर है। V, X के बाईं ओर है। बीच में कौन बैठा है? RRB NTPC 24/07/2021 (Evening)
- W
- V
- X
- U
P, Q, R, S, T, U, V और W एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। P, U के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है। P और T के बीच एक व्यक्ति बैठा है, S, Q के बायें से दूसरे स्थान पर बैठा है। Q न तो P का और न ही U का निकटतम पड़ोसी है। V, R का तत्काल निकटतम पड़ोसी है। V, U का तत्काल निकटतम पड़ोसी नहीं है। निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा W के तत्काल निकटतम पड़ोसी है?
- S, U
- S, T
- Q, U
- V, U
K, G, N, V, R और S एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके तथा एक दूसरे से समान दूरी पर बैठे हैं। R और S केंद्र में हैं। G और K अंतिम छोर पर हैं। N, K के ठीक बायें है। G के ठीक दायें कौन है?
- S
- R
- N
- V
छह मित्र मानसी, मनीष, श्रेया, पंकज, शगुन और साक्षी केंद्र की ओर मुख करके एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। मानसी, मनीष के ठीक बायें है। साक्षी, शगुन और श्रेया के बीच में है। मनीष और शगुन के मध्य केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। मनीष के ठीक दायें कौन है?
- श्रेया
- पंकज
- शगुन
- साक्षी
A, B, C, D, E, F, G और H एक वृताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। F, G का पड़ोसी है। A, G के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, D के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। A और B के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं, E, H के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। B, H का पड़ोसी नहीं है। C, B का पड़ोसी है। F के सन्दर्भ में C का स्थान क्या है?
- तत्काल बाएं
- तत्काल दाएं
- बाएं से दूसरा
- दाएं से तीसरा
दस मित्र छह सीटों वाली दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में एक सीट खाली है। M, N, O, P और Q पंक्ति-1 में दक्षिण की ओर मुंह किये बैठे हैं। D, E, F, G और H उत्तर की ओर मुंह किये बैठे हैं। प्रत्येक को विभिन्न ब्रांड – जैसे ओटो, रंगलर, चेरोकी, ली, वान हुसेन, डर्बी, रगर्स, एलन सोली, पीटर इंग्लैंड और रेमंड के शर्ट पसंद हैं। G, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है और ली ब्रांड पसंद करता है। E और खाली सीट के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। E को वान हुसेन या चेरोकी ब्रांड पसंद नहीं है। Q, O का निकटतम पड़ोसी नहीं है। N को रेमंड ब्रांड पसंद है जो चेरोकी ब्रांड पसंद करता है वह एलन सोली ब्रांड पसंद करने वाले के सामने बैठा है। जो चेरोकी ब्रांड को पसंद करता है। वह G के सामने बैठे हुए व्यक्ति के दाई तरफ तीसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति के सामने बैठा है। O, P का निकटतम पड़ोसी नहीं है। H, जो ना तो वान हुसेन और ना ही डर्बी ब्रांड को पसंद करता है, खाली सीट की ओर के सामने नहीं बैठा। ना तो G और ना ही F पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठे हैं। P, F के सामने बैठा है। खाली सीटें एक-दूसरे के आमने सामने नहीं हैं। दो सीटें O और N के बीच में हैं, और N, रगर्स ब्रांड को पसंद करने वाले के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। जो पीटर इंग्लैंड ब्रांड को पसंद करता है वह ली ब्रांड पसंद करने वाले के सामने बैठा है। जिन व्यक्तियों को ओटो और एलन सोली ब्रांड पसंद हैं, वे एक-दूसरे के ठीक बगल में बैठे हैं। पंक्ति 1 की खाली सीट, P की निकटतम पड़ोसी नहीं है। E किसी एक पंक्ति के किसी छोर पर बैठा है। F को ओटो और एलन सोली ब्रांड पसंद नहीं है। G, जो पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है, पंक्ति 1 की खाली सीट उसके सामने नहीं है। खाली सीट और E के बीच कितने लोग बैठे हैं?
- तीन
- पांच
- दो
- चार
P, Q, R, S, T, U, V और W एक घेरे में बाहर की ओर मुंह करके खड़े होकर खेल खेल रहे हैं। R न तो P और न ही V का पड़ोसी है। S, P का पड़ोसी है लेकिन W का नहीं। T, W का पड़ोसी है और U के दायें तीसरा है। Q, U का पड़ोसी है और S के बायें चौथा है। निम्नलिखित में से कौन S और T के मध्य खड़ा है?
- P
- Q
- R
- W
पांच दोस्त अरुण, बाला, चीनू, दिनेश और एलंगो उत्तर की ओर मुंह करके एक बेंच पर बैठे हैं। अरुण, बाला के बगल में बैठा है। दिनेश, चीनू के बगल में बैठा है। दिनेश, एलंगो के साथ नहीं बैठा है। एलंगो, बेंच के बाएं सिरे पर बैठा है तथा चीनू, दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। अरुण, बाला के दाई ओर बैठा है। दिनेश कहाँ बैठा है?
- बाई ओर से दूसरे स्थान पर
- दाई ओर से तीसरे स्थान पर
- एकदम बाई छोर पर
- एकदम दायें छोर पर
अर्जुन, बानू, कीर्ति, दीपन, हरिनी, वसंत, गायत्री और कुमार एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। बानू, वसंत के दाईं ओर तीसरे और कुमार के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। कीर्ति, अर्जुन के बाई ओर चौथे स्थान पर बैठी है। अर्जुन, वसंत और बानू के ठीक बगल में नहीं बैठा है। हरिनी, बानू के ठीक बगल में नहीं बैठी है। गायत्री, दीपन के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है। निम्नलिखित में से कौन हरिनी के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर बैठा है?
- दीपन
- गायत्री
- बानू
- अर्जुन
आठ दोस्त मनोज, रितु, बानू, ऋषि, अनु, रोहन, सोनू और आकाश एक पंक्ति में बैठे हैं जिसमें एक से आठ नंबर तक की कुर्सियां बाएं से दाएं आरोही क्रम में रखी गयी हैं। वे सभी उत्तर दिशा की ओर मुंह किए हुए हैं। बानू छः नम्बर की कुर्सी पर बैठी है। बानू और मनोज के बीच ठीक दो व्यक्ति हैं। रितु और आकाश एक दूसरे के बगल में बैठे हैं। सोनू, मनोज और बानू दोनों के बगल में नहीं बैठा है। अनु विषम नम्बर वाली कुर्सी पर नहीं बैठी है। रितु और आकाश, दोनों ही चार नंबर की कुर्सी पर नहीं बैठे हैं। रोहन और रितु के बीच केवल एक ही व्यक्ति बैठा है। अनु, ऋषि के दाई ओर (ठीक दाईं ओर नहीं) बैठी है, और ऋषि, रोहन के ठीक बगल में नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन सम नंबर वाली कुर्सी पर बैठा है?
- रोहन
- मनोज
- रितु
- अनु
J, K, L, M, N, X, Y और Z एक घेरे में बाहर की ओर मुंह करके खड़े होकर एक खेल खेल रहे हैं। L, न तो J का और न ही Y का पड़ोसी है। M, J का पड़ोसी है लेकिन Z का नहीं। N, Z का पड़ोसी है और X के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। K, X का पड़ोसी है और M के बाईं ओर चौथे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर खड़ा है?
- Y
- J
- L
- M
आठ सहकर्मी – J, K, L, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। उनमें से प्रत्येक के पास एक अलग पद है – इंस्पेक्टर, अकॉउंटेंट, क्लर्क, गुड्स गार्ड, सफाईवाला, ट्रैकमैन, पायलट और फायरमैन। J फायरमैन के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, और केवल दो व्यक्ति फायरमैन और Q के बीच बैठे हैं। सफाईवाला और अकॉउंटेंट एक दुसरे के ठीक अगल बगल बैठे हैं। न तो J और न ही Q, सफाईवाला या अकॉउंटेंट नहीं है। सफाईवाला फायरमैन के ठीक बगल में नहीं बैठा है। इंस्पेक्टर N के बाईं ओर दुसरे स्थान पर बैठा है। N, Q के ठीक बगल में नहीं बैठा है। इंस्पेक्टर, ट्रैकमैन और पायलट दोनों के ठीक बीच में बैठा है। पायलट, K के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। K सफाईवाला नहीं है। L, क्लर्क के ठीक दाईं ओर बैठा है। J क्लर्क नहीं है। O, J के ठीक बगल में नहीं बैठा है। P, इंस्पेक्टर के ठीक बगल में नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन कंपनी का गुड्स गार्ड है?
- Q
- P
- N
- J
आठ दोस्त – A, B, C, D, E, F, G और H एक मीटिंग के लिए एक वृताकार मेज पर केंद्र की ओर मुंह किये बैठे हैं। A, G के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है जो B के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, F के बाई ओर दूसरे स्थान पर बैठा है जो G और A के बीच में बैठा है। C, B या E के बगल में नहीं बैठा है। B के ठीक बाई ओर कौन बैठा है?
- H
- C
- E
- D
आठ मित्र – A, B, C, D, E, F, G और H एक वृताकार मेज के चारों ओर केंद्राभिमुख होकर बैठे हैं। उनमें से हर कोई एयर कंडीशनर के अलग-अलग ब्रांडों को पसंद करता है, जैसे- डेकिन, सैमसंग, ब्लू स्टार, गोदरेज, ओनिडा, पैनासोनिक, वोल्टास और व्हर्लपूल, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। A, व्हर्लपूल ब्रांड पसंद करने वाले व्यक्ति के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। A को ब्लू स्टार ब्रांड पसंद नहीं है। E, H के ठीक पड़ोस में नहीं बैठा है। C, उस व्यक्ति के एकदम दाई ओर बैठा है जिसे ब्लू स्टार ब्रांड पसंद है। न तो A और न ही H ओनिडा या सैमसंग ब्रांड पसंद करते है। ओनिडा ब्रांड पसंद करने वाला व्यक्ति व्हर्लपूल ब्रांड पसंद करने वाले व्यक्ति के ठीक बगल में बैठा है। जो व्यक्ति डैकिन ब्रांड को पसंद करता है वह E के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। डेकिन ब्रांड पसंद करने वाला व्यक्ति पैनासोनिक और वोल्टास ब्रांड पसंद करने वाले दोनों व्यक्तियों के एकदम बीच में बैठा है। वोल्टास ब्रांड पसंद करने वाला व्यक्ति B के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B ओनिडा ब्रांड पसंद नहीं करता है। F, A के ठीक बगल में नहीं बैठा है। G उस व्यक्ति के एकदम बगल में नहीं बैठा है जो डैकिन ब्रांड को पसंद करता है। वोल्टास ब्रांड पसंद करने वाले व्यक्ति और H के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। जिन व्यक्तियों को ओनिडा और सैमसंग ब्रांड पसंद हैं, वे एक-दूसरे के एकदम बगल में बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन A के एकदम दाई ओर बैठा है?
- B
- H
- G
- D
विभिन्न क्रिकेट टीम जैसे-ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के आठ कप्तान एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। भारतीय कप्तान श्रीलंका के कप्तान के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और वेस्टइंडीज के कप्तान के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। न तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और न ही वेस्टइंडीज के कप्तान, भारतीय कप्तान के निकटतम पड़ोसी हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान इंग्लैंड के कप्तान के दाई ओर दूसरे स्थान पर बैठे हैं। इंग्लैंड के कप्तान भारतीय कप्तान के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भारतीय कप्तान के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के कप्तान निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। पाकिस्तान के कप्तान इंग्लैंड के कप्तान के बाई ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कप्तान भारत और वेस्ट इंडीज के कप्तान के ठीक बीच में बैठा है?
- श्रीलंका
- दक्षिण अफ्रीका
- पाकिस्तान
- ऑस्ट्रेलिया
A, B, C, D, E, F, G और H एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। B, F के दाईं ओर तीसरे स्थान पर और H के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, A के बाई और चौथे स्थान पर बैठा है। A, F और B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। H के एकदम दाई और कौन बैठा है?
- E
- A
- F
- G
पांच मित्र, A, B, C, D और E उत्तर की मुंह करके एक बेंच पर बैठे हैं। A, B के बगल में बैठा हुआ है। D, C के बगल में बैठा हुआ है। D, E के साथ नहीं बैठा है। E, बेंच के बाएं किनारे पर बैठा है। C, दाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। A, B के दायें बैठा है। A और C, एक साथ बैठे हैं। बेंच के बीच में कौन बैठा है?
- C
- D
- B
- A
छह लड़के – A, B, C, D, E, F एक पंक्ति में खड़े हैं, और छह लड़कियां G, H, I, J, K, L दूसरी पंक्ति में इस प्रकार खड़े हैं कि प्रत्येक लड़की का मुख एक लड़के की ओर है। जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। G उस लड़की के ठीक दायें बैठी है जिसका मुख E की ओर है, लड़का एकदम दायें ओर है। केवल B, D और E के बीच में है। F, A के ठीक बायें और C के ठीक दायीं ओर है। I का मुख A की ओर है और वह H के ठीक बायें है। L, J के बायें तीसरा है। निम्नलिखित में से कौन सा लड़का D के बाईं ओर बगल में खड़ा है?
- E
- A
- F
- B
A, B, C, D, E, F, G और H केंद्र की ओर मुंह करके एक वृत्त के चारों ओर बैठे हैं। B, F के दाएं से तीसरा है और H के बाएं से तीसरा है। C, A के बाएं से चौथा है। A, F और B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। E, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G, D के दाईं ओर दूसरे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन सा युग्म F के निकटतम पड़ोसियों को दर्शाता है?
- C और E
- H और D
- E और D
- C और H
आठ विभिन्न फुटबॉल टीमों रूस, ब्राजील, भारत, अर्जेंटीना, मैक्सिको, पेरू, स्पेन और जापान के कप्तान एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना अनिवार्य नहीं है। भारत के कप्तान, मेक्सिको के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। रूस के कप्तान और स्पेन के कप्तान के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। रूस के कप्तान और स्पेन के कप्तान में से कोई भी भारत के कप्तान का निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। जापान के कप्तान, पेरू के कप्तान के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठे हैं। पेरू के कप्तान, भारत के कप्तान के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। रूस के कप्तान, भारत के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। अर्जेंटीना और ब्राजील के कप्तान निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। अर्जेंटीना के कप्तान पेरू के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कप्तान, मैक्सिको के कप्तान के दाईं ओर एकदम बगल में बैठा है?
- अर्जेंटीना
- पेरू
- रूस
- स्पेन
दस मित्र, प्रत्येक छह सीटों वाली दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं। प्रत्येक पंक्ति में एक सीट खाली है। A, B, C, D और E, दक्षिण की ओर मुंह करके पंक्ति – 1 में बैठे हैं। R, S, T, U और V उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हैं। प्रत्येक को घड़ियों के अलग-अलग ब्रांड टाइटन, फॉसिल, सिटीजन, कैसियो, फास्टट्रैक, स्वाच, टाइमेक्स, टॉमी हिलफिगर, शिनोला और लुमिनॉक्स, पसंद हैं। U, T के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है और उसे कैसियो पसंद है। S और खाली सीट के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। S को फास्टट्रैक या सिटीजन पसंद नहीं है। E, C का निकटतम पड़ोसी नहीं है। B को लुमिनॉक्स पसंद है। जिसे सिटीजन पसंद है, वह उस व्यक्ति के सामने बैठा है, जिसे टॉमी हिलफिगर पसंद है। जिसे सिटीजन पसंद है, वह उस व्यक्ति के सामने बैठा है, जो उस व्यक्ति के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जो U के सामने बैठा है। C, D का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V, जिसे न तो फास्टट्रैक पसंद है और न ही स्वाच पसंद है, खाली सीट के सामने नहीं बैठा है। U और T, पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठे हैं। D, T के सामने है। खाली सीटें, एक दूसरे के सामने नहीं हैं। C और B के बीच में दो सीटें हैं, और B, उस व्यक्ति के दाई ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, जिसे टाइमेक्स पसंद है। वह व्यक्ति, जिसे शिनोला पसंद है, उस व्यक्ति के सामने बैठा है, जिसे कैसियो पसंद है। टाइटन और टॉमी हिलफिगर पसंद करने वाले व्यक्ति एक दूसरे के बगल में बैठे हैं। पंक्ति -1 की खाली सीट, D की निकटतम पड़ोसी नहीं है। S पंक्ति के एक सिरे पर बैठा है। T को टाइटन और टॉमी हिलफिगर पसंद नहीं हैं। पंक्ति – 1 की खाली सीट, U के सामने नहीं है, जो पंक्ति के किसी भी सिरे पर नहीं बैठा है। निम्नलिखित में से कौन पंक्तियों के सिरे पर बैठा है?
- A और U
- C और V
- B और R
- T और D
आठ दोस्त – मणि, राजू, रेखा, हरीश, अबी, रामू, शिवा और अरुण एक पंक्ति में बैठे हैं, जिसमें बाएं से दाएं की तरफ आरोही क्रम में एक से आठ नंबर तक वाली आठ कुर्सियां लगी हैं। वे सभी उत्तर दिशा की ओर मुंह किए हुए हैं। रेखा नंबर छः की कुर्सी पर बैठती है। रेखा और मणि के बीच सिर्फ दो व्यक्ति बैठते हैं। राजू और अरुण हमेशा एक-दूसरे के बगल में बैठते हैं। शिवा, मणि और रेखा के बगल में नहीं बैठता है। अबी कभी भी विषम नंबर वाली कुर्सी पर नहीं बैठता है। राजू और अरुण, दोनों ही चार नंबर की कुर्सी पर नहीं बैठते हैं। रामू और राजू के बीच में केवल एक ही व्यक्ति बैठता है। अबी, हरीश के दाई ओर (एकदम बगल में नहीं) बैठता है और हरीश कभी भी रामू के बगल में नहीं बैठता है। निम्नलिखित में से कौन, विषम नंबर वाली कुर्सी पर बैठता है?
- मणि
- रेखा
- अरुण
- अबी
A, B, C, V, U और T छह दोस्त हैं। V, U और T एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। A, B और C भी उसी वृत्त के चारों ओर बैठे हैं लेकिन उनमें से दो केंद्र की ओर मुंह नहीं किए हुए हैं (केंद्र की विपरीत दिशा में मुंह किए हुए हैं)। V, C के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। U, A के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, T के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। C, T के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, V के बगल में बैठा है। दक्षिणावर्त दिशा में B के सापेक्षा की स्थिति क्या है?
- बाईं ओर से तीसरा
- बाईं ओर से चौथा
- दाईं ओर से तीसरा
- दाईं ओर से दूसरा
आठ छात्र – S, T, U, V, W, X, Y और Z एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। S, Y के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है जो W के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। V, X के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है, जो Y और S के बीच में बैठा है। U, T या W के बगल में नहीं बैठा है। U के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
- Z
- T
- S
- W
विभिन्न वॉलीबॉल टीमों, जैसे- ईरान, जर्मनी, रोमानिया, सर्बिया, ट्यूनीशिया, चीन, ब्राजील और क्यूबा के आठ कप्तान एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों। रोमानिया के कप्तान, ट्यूनीशिया के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। ईरान के कप्तान और ब्राजील के कप्तान के बीच केवल दो लोग बैठे हैं। न तो ईरान के कप्तान और न ही ब्राजील के कप्तान रोमानिया के कप्तान के ठीक बगल में बैठे हैं। क्यूबा के कप्तान चीन के कप्तान के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठे हैं। चीन के कप्तान, रोमानिया के कप्तान के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं। ईरान के कप्तान रोमानिया के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। सर्बिया और जर्मनी के कप्तान एक दूसरे के ठीक बगल में नहीं बैठे हैं। सर्बिया के कप्तान चीन के कप्तान के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठे हैं। दक्षिणावर्त दिशा में चीन और रोमानिया के कप्तान के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं? RRB JE 31/05/2019 (Morning)
- पांच
- दो
- तीन
- चार
पांच सहेलियां अबी, चित्रा, रेखा, प्रिया और दिव्या उत्तर की ओर मुंह करके एक बेंच पर बैठी हैं। अबी, चित्रा के बगल में बैठी है। प्रिया, रेखा के बगल में बैठी है। प्रिया, दिव्या के साथ नहीं बैठी है। दिव्या बेंच के बाएं छोर पर हैं। रेखा दाईं ओर से दूसरे स्थान पर है। अबी, चित्रा के दाहिने तरफ बैठी है। अबी और रेखा एक साथ बैठे हैं। चित्रा की स्थिति कौन सी है? RRB JE 31/05/2019 (Afternoon)
- एकदम बाएँ तरफ
- दायीं ओर से दूसरे स्थान पर
- बायीं ओर से दूसरे स्थान पर
- एकदम दाएँ तरफ
L, M, N, O, P, Q, R और S एक घेरे में बाहर की ओर मुंह करके खड़े होकर एक खेल खेल रहे हैं। N, L और R का पड़ोसी नहीं है। O, L का पड़ोसी है, लेकिन S का नहीं। P, S का पड़ोसी है और Q के दाईं ओर तीसरे स्थान पर है। M, Q का पड़ोसी है और O के बाईं ओर चौथे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन सा O के बाएं से तीसरे स्थान पर खड़ा है? RRB JE 02/06/2019 (Morning)
- S
- P
- Q
- M
छह लड़के – M, N, O, P, Q, R और छह लड़कियां – U, V, W, X, Y, Z पंक्तियों में इस प्रकार खड़े हैं कि प्रत्येक लड़की, प्रत्येक लड़के की ओर मुंह किये हुए है, जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हो। U उस लड़की के ठीक दाईं ओर है, जो दाईं छोर पर खड़े लड़के Q की ओर मुंह किये हुए है। केवल N, P और Q के बीच में है। R, M के ठीक बाईं ओर है और O के ठीक दाईं ओर है। W, M की ओर मुंह किये हुए है और V के ठीक बाईं ओर है। Z, X के बाईं ओर से तीसरे स्थान पर खड़ा है। निम्नलिखित में से कौन सी लड़की P की ओर मुंह किये हुए है? RRB JE 02/06/2019 (Afternoon)
- V
- X
- Z
- Y
J, P, Q, R, S, T, U और V, 4 विवाहित जोड़े, एक वृत्त में केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। समूह में शामिल पुरुषों का व्यवसाय प्रवक्ता, वकील, डॉक्टर और वैज्ञानिक हैं। पुरुषों में R (वकील) और V (वैज्ञानिक) एक साथ बैठे हैं। प्रत्येक पुरुष अपनी पत्नी के बगल में बैठा है। लेक्चरर की पत्नी U, V के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है, और T, U और V के बीच में बैठा है। डॉक्टर की पत्नी P, वकील की पत्नी के ठीक बाईं ओर बैठी है। Q डॉक्टर नहीं है। S एक पुरुष है, और J एक महिला है। V और J के बीच में कौन बैठा है? RRB JE 02/06/2019 (Afternoon)
- R
- T
- Q
- U
बारह व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हैं, प्रत्येक पंक्ति में छह व्यक्ति इस प्रकार बैठे हैं कि एक दूसरे के बगल में बैठे व्यक्तियों के बीच की दूरी समान है। पंक्ति – 1 में, G, H, I, J, K और L बैठे हैं, और ये सभी दक्षिण की ओर मुंह किए हुए हैं। पंक्ति – 2 में, U, V, W, X, Y और Z बैठे हैं, और ये सभी उत्तर की ओर मुंह किए हुए हैं। इसलिए, दी गई बैठने की व्यवस्था के अनुसार एक पंक्ति में बैठा प्रत्येक सदस्य दूसरी पंक्ति के अन्य सदस्य की ओर मुंह किए हुए है। U, X के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। न तो I और न ही J किसी छोर पर बैठे हैं। K, X की ओर मुंह किए हुए है। L, U की ओर मुंह नहीं किए हुए है और L पंक्ति के किसी भी छोर पर नहीं बैठा है। L, K का निकटतम पड़ोसी नहीं है। V पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है। V और Y के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। Y, L की ओर मुंह करके नहीं बैठा है। I और H के बीच दो व्यक्ति बैठे हैं। I, K का निकटतम पड़ोसी नहीं है। W, L की ओर मुंह करके नहीं बैठा है। G, I का निकटतम पड़ोसी नहीं है। G, L से उसी तरह संबंधित है जैसे W, Z से संबंधित है। Y, इनमें से किसके साथ वैसे ही संबंधित है? RRB JE 02/06/2019 (Evening)
- X
- U
- Z
- V
X, Y, Z, M, N, O, P और Q एक वृत्ताकार मेज चारो ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। कोई भी दो पुरुष या दो महिलाएं एक-दूसरे के निकटतम पड़ोसी नहीं हैं। X, Q की पत्नी है और Q के बाईं ओर ठीक बगल में बैठी है। X, N के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठी है। O, M के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। M, X या N का निकटतम पड़ोसी नहीं है। Q और Z एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी हैं। O अपनी पत्नी Y का निकटतम पड़ोसी नहीं है। निम्नलिखित में से कौन O के दाई ओर ठीक बगल में बैठा है? RRB JE 26/06/2019 (Morning)
- P
- X
- Y
- Z
पांच व्यक्ति सेंथिल, शिव, प्रवीण, प्रकाश और वसंत एक बेंच पर उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हैं। सेंथिल शिव के बगल में बैठा हैं। प्रकाश, प्रवीण के बगल में बैठा है। प्रकाश वसंत के साथ नहीं बैठा है। वसंत बेंच के बाएँ छोर पर है। प्रवीण दाई ओर से दूसरे स्थान पर है। सेंथिल शिव के दाई ओर बैठा है। सेंथिल और प्रवीण एक साथ बैठे हैं। निम्नलिखित में से कौन शिव के दाई और दूसरे स्थान पर बैठा है? RRB JE 27/06/2019 (Morning)
- वसंत
- प्रवीण
- प्रकाश
- सेंथिल
A, B, C, D, E, F, G और H, एक वृत्त के चारों ओर बाहर की ओर मुंह करके खड़े होकर एक खेल खेल रहे हैं। C, A और G का पड़ोसी नहीं है, D, A का पड़ोसी है, लेकिन H का पड़ोसी नहीं है। E, H का पड़ोसी है और F के दाईं और तीसरे स्थान पर है। B, F का पड़ोसी है और D के बाईं ओर चौथे स्थान पर है। निम्नलिखित में से कौन G के ठीक दाईं ओर बगल में खड़ा है? RRB JE 28/06/2019 (Evening)
- H
- B
- F
- E
A, B, C, D, E, F, G और H, 4 विवाहित जोड़े हैं, जो एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं। समूह में शामिल पुरुषों के व्यवसाय – प्रवक्ता, वकील, डॉक्टर और इंजीनियर हैं। पुरुषों में से D (वकील) और H (इंजीनियर) एक साथ बैठे हैं। प्रत्येक पुरुष अपनी पत्नी के बगल में बैठा है। प्रवक्ता की पत्नी G, H के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है और F, G और H के बीच में बैठा है। डॉक्टर की पत्नी, B, वकील की पत्नी के ठीक बाईं ओर बगल में बैठी है। C डॉक्टर नहीं है। E एक पुरुष है, और A एक महिला है। निम्नलिखित में से कौन वकील की पत्नी है? RRB JE 28/06/2019 (Evening)
- A
- B
- F
- G
E, F, G, और H एक पंक्ति में बैठे हैं। F और H एक दूसरे के बगल में बैठे हैं। E और G एक दूसरे के बगल में बैठे हैं। G, H या F के बगल में नहीं बैठना चाहता और H, E के बगल में बैठना नहीं चाहता। दोनों किनारों पर कौन से दो लोग बैठे हैं? ALP Tier II 21/01/2019 (Morning)
- F और G
- F और E
- H और G
- H और E
M, N, O और P एक गोल मेज के चारों ओर बैठे हैं? M, P के पास नहीं बैठना चाहता है। N, P के दायें है। नीचे का कौन सा कथन गलत है? ALP Tier II 21/01/2019 (Evening)
- M, N के दाईं ओर है
- O, P के दाईं ओर है
- O, N के सामने है
- M, P के सामने है
A, B, C, D और E पाँच मित्र पंक्ति में बैठे हैं।
i) E कतार के एक छोर पर बैठा है।
ii) दो अन्य सदस्य E और C के बीच बैठे हैं।
iii) B और D एक दूसरे के बगल में बैठे हैं।
iv) D, E के बायें से दूसरे स्थान पर है।
प्रश्न में दिए गए संदर्भ के आधार पर, निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है? RPF Constable 17/01/2019 (Evening)
- A, E के बायें चौथे स्थान पर बैठा है
- B, A के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है
- D, A के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है
- C और A पड़ोसी हैं
A, B, C, D और E पाँच मित्र पंक्ति में बैठे हैं।
i) E कतार के एक छोर पर बैठा है।
ii) दो अन्य सदस्य E और C के बीच बैठे हैं।
iii) B और D एक दूसरे के बगल में बैठे हैं।
iv) D, E के बायें से दूसरे स्थान पर है।
कतार के दोनों ओर कौन बैठे हैं? RPF Constable 17/01/2019 (Evening)
- E, C
- E, A
- B, C
- A, D
छह मित्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं इसी क्रम में हो)।
i) D और B पड़ोसी हैं।
ii) B, C के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है
iii) B, A का पड़ोसी नहीं है
iv) E, A के ठीक बाएं बैठा है।
निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी पहले और दूसरे व्यक्ति के साथ पड़ोसी है? RPF Constable 18/01/2019 (Morning)
- EA
- FA
- CD
- FE
छह मित्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं इसी क्रम में हो)।
i) D और B पड़ोसी हैं।
ii) B, C के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है
iii) B, A का पड़ोसी नहीं है
iv) E, A के ठीक बाएं बैठा है।
यदि D अपना स्थान C से बदल लेता है और F अपना स्थान B से बदल लेता है, तो B के दायें से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है? RPF Constable 18/01/2019 (Morning)
- F
- D
- E
- A
छह मित्र A, B, C, D, E और F एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं (जरूरी नहीं इसी क्रम में हो)।
i) D और B पड़ोसी हैं।
ii) B, C के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है
ii) B, A का पड़ोसी नहीं है
iv) E, A के ठीक बायें बैठा है
B और F के मध्य कौन बैठा है? RPF Constable 18/01/2019 (Morning)
- E
- C
- D
- A
10 व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हुए हैं। प्रत्येक पंक्ति में 5 लोग इस प्रकार बैठे हुए हैं कि एक-दूसरे की बगल में बैठे हुए लोगों के बीच अंतराल समान है।
पंक्ति 1 में A, B, C, D और E सभी दक्षिण की ओर मुंह करके बैठे हुए है। पंक्ति 2 में – P, Q, R, S और T सभी उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। इस प्रकार, बैठने की इस व्यवस्था में दोनों पंक्तियों में बैठे लोगों के मुंह आमने-सामने हैं।
i. E पंक्ति में एकदम किनारे बैठा हुआ है।
ii. B का स्थान E के बायीं ओर दूसरा है और वह Q के बिलकुल सामने बैठा हुआ है।
iii. Q, P का पड़ोसी नहीं है जो E के सामने नहीं बैठा हुआ है।
iv. C और T विकर्ण बनाते हुए एक-दूसरे के विपरीत बैठे हुए हैं।
v. A, S के विपरीत बैठा हुआ है जो P और Q के बीच में बैठा हुआ है।
P के बायीं ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठा हुआ है? RPF S.I. 19/12/2018 (Morning)
- R
- Q
- S
- T
10 व्यक्ति दो समानांतर पंक्तियों में बैठे हुए हैं। प्रत्येक पंक्ति में 5 लोग इस प्रकार बैठे हुए हैं कि एक-दूसरे की बगल में बैठे हुए लोगों के बीच अंतराल समान है।
पंक्ति 1 में – A, B, C, D और E सभी दक्षिण की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। पंक्ति 2 में – P, Q, R, S और T सभी उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। इस प्रकार, बैठने की इस व्यवस्था में दोनों पंक्तियों में बैठे लोगों के मुंह आमने-सामने हैं।
i. E पंक्ति में एकदम किनारे बैठा हुआ है।
ii. B का स्थान E के बायीं ओर दूसरा है और वह Q के बिलकुल सामने बैठा हुआ है।
iii. Q, P का पड़ोसी नहीं है जो E के सामने नहीं बैठा हुआ है।
iv. C और T विकर्ण बनाते हुए एक-दूसरे के विपरीत बैठे हुए हैं।
v. A, S के विपरीत बैठा हुआ है जो P और Q के बीच में बैठा हुआ है।
यदि E का स्थान A से, D का स्थान C से और S का स्थान Q से बदल दिया जाये, तो बैठने की नयी व्यवस्था के अनुसार S के सामने कौन बैठेगा? RPF S.I. 19/12/2018 (Morning)
- B
- A
- C
- E
5 बच्चे P, Q, R, S और T एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। सभी बच्चों को अलग-अलग प्रकार के फल, जैसे- सेब, केला, संतरा, आम, अंगूर पसंद हैं।
i. जिस बच्चे को केले पसंद हैं वह पंक्ति के बीच में बैठा हुआ है।
ii. R को आम पसंद हैं।
iii. सेब और संतरे पसंद करने वाले बच्चे पंक्ति के दोनों छोरों पर बैठे हुए हैं।
iv. जिस बच्चे को संतरे पसंद हैं वह R की बगल में नहीं बैठा है।
v. T का स्थान R के दाहिने तीसरा है।
vi. P को केले नहीं पसंद हैं और वह R के बगल में नहीं बैठा है।
vii. Q को अंगूर नहीं पसंद हैं।
अंगूर किसे पसंद हैं? RPF S.I. 19/12/2018 (Evening)
- Q
- P
- T
- S
5 बच्चे P, Q, R, S और T एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुंह करके बैठे हुए हैं। सभी बच्चों को अलग-अलग प्रकार के फल, जैसे- सेब, केला, संतरा, आम, अंगूर पसंद हैं।
i. जिस बच्चे को केले पसंद हैं वह पंक्ति के बीच में बैठा हुआ है।
ii. R को आम पसंद हैं।
iii. सेब और संतरे पसंद करने वाले बच्चे पंक्ति के दोनों छोरों पर बैठे हुए हैं।
iv. जिस बच्चे को संतरे पसंद हैं वह R की बगल में नहीं बैठा हुआ है।
v. T का स्थान R के दाहिने तीसरा है।
vi. P को केले नहीं पसंद हैं और वह R के बगल में नहीं बैठा हुआ है।
vii. Q को अंगूर नहीं पसंद हैं।
उपर्युक्त व्यवस्था के संबंध में विकल्पों में दिया गया कौनसा कथन गलत है? RPF S.I. 19/12/2018 (Evening)
- R का स्थान T के दाहिनी ओर तीसरा है
- S को अंगूर पसंद हैं
- T को संतरे पसंद हैं
- Q, आम और अंगूर पसंद करने वाले बच्चों के बीच में बैठा हुआ है
आठ मित्र अनूप, गीता, अनिल, कृति, नाइला, काजल, पिंटू और विनोद एक वृत्ताकार मेज पर केंद्राभिमुख बैठे हुए हैं।
i) अनिल का स्थान नाइला के दायीं ओर से तीसरा और कृति के बायीं ओर से दूसरा है।
ii) नाइला और अनूप के बीच में एक ही कोई बैठा हुआ है।
iii) गीता, अनूप के बगल में बैठी हुयी है।
iv) काजल, अनिल के साथ नहीं बैठी है।
v) विनोद कृति के बगल में नहीं बैठा हुआ है। लेकिन वह अनूप के बिलकुल सामने है।
यदि नाइला का स्थान अनूप से और काजल का स्थान अनिल से बदल दिया जाए, तो पिंटू के बायीं और तीसरे स्थान पर कौन बैठा होगा? RPF S.I. 24/12/2018 (Morning)
- काजल
- अनूप
- अनिल
- गीता
आठ मित्र अनूप, गीता, अनिल, कृति, नाइला, काजल, पिंटू और विनोद एक वृत्ताकार मेज पर केंद्राभिमुख बैठे हुए हैं।
i) अनिल का स्थान नाइला के दायीं ओर से तीसरा और कृति के बायीं ओर से दूसरा है।
ii) नाइला और अनूप के बीच में एक ही कोई बैठा हुआ है।
iii) गीता, अनूप के बगल में बैठी हुयी है।
iv) काजल, अनिल के साथ नहीं बैठी है।
v) विनोद कृति के बगल में नहीं बैठा हुआ है लेकिन वह अनूप के बिलकुल सामने है।
यदि गणना विनोद के दायीं ओर से की जाए तो, विनोद और कृति के बीच बैठे लोगों की संख्या कितनी होगी? RPF S.I. 24/12/2018 (Morning)
- 2
- 0
- 3
- 1
8 व्यक्ति M, N, O, P, Q, R, S और T केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों) इस प्रकार कि उनमें से प्रत्येक के बीच एक समान दूरी है। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। कोई भी दो महिलाएँ एक साथ नहीं बैठी हैं।
i) M, जो एक पुरुष है, S के विपरीत बैठा है, जो एक महिला है।
ii) T और N पड़ोसी हैं।
iii) N, O के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो कि एक महिला है।
iv) M न तो N और न ही Q का पड़ोसी है।
v) एक व्यक्ति S और N के बीच बैठा है।
vi) P, M का पड़ोसी नहीं है लेकिन N के सामने बैठा है।
vii) R एक पुरुष है।
N के दायें से गिनने पर S और N के मध्य कितने व्यक्ति बैठे हैं? RPF S.I. 05/01/2019 (Morning)
- 3
- 4
- 5
- 1
8 व्यक्ति M, N, O, P, Q, R, S और T केंद्र की ओर मुंह करके बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों) इस प्रकार कि उनमें से प्रत्येक के बीच एक समान दूरी है। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। कोई भी दो महिलाएँ एक साथ नहीं बैठी हैं।
i) M, जो एक पुरुष है, S के विपरीत बैठा है, जो एक महिला है।
ii) T और N पड़ोसी हैं।
iii) N, O के दायें से तीसरे स्थान पर बैठा है, जो कि एक महिला है।
iv) M न तो N और न ही Q का पड़ोसी है।
v) एक व्यक्ति S और N के बीच बैठा है।
vi) P, M का पड़ोसी नहीं है लेकिन N के सामने बैठा है।
vii) R एक पुरुष है।
बैठक व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
- R, S के बायें से तीसरे स्थान पर बैठा है।
- S और P पड़ोसी हैं।
- P और N एक दूसरे के सामने बैठे हैं।
- S और N महिलाएं हैं।
6 छात्र अनिल, सीता, मानसी, काजल, गोविंद और वरु एक गोलाकार मेज के केंद्र के चारों ओर देखते हुए बैठते हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। सभी छह छात्र गणित, भौतिकी, इतिहास, भूगोल, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों को पसंद करते हैं।
i) जो गणित पसंद करता है वह काजल और मानसी के बीच बैठता है।
ii) रसायन विज्ञान पसंद करने वाला व्यक्ति काजल के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
iii) वरु, जो गोविंद का पड़ोसी नहीं है, जीव विज्ञान पसंद करता है।
iv) काजल वरु के ठीक बाईं ओर बैठती है। v) गोविन्द को गणित पसंद है।
vi) सीता इतिहास पसंद करने वाले व्यक्ति के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
vii) जिसे भौतिकी पसंद है और जिसे जीव विज्ञान पसंद है वे पड़ोसी हैं।
वरु और सीता के ठीक बीच में कौन बैठा है?
- मानसी
- जो भौतिकी पसंद करते हैं
- गोविंद
- जो इतिहास पसंद करते हैं
6 छात्र अनिल, सीता, मानसी, काजल, गोविंद और वरु एक गोलाकार मेज के केंद्र के चारों ओर देखते हुए बैठते हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। सभी छह छात्र गणित, भौतिकी, इतिहास, भूगोल, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों को पसंद करते हैं।
i) जो गणित पसंद करता है वह काजल और मानसी के बीच बैठता है।
ii) रसायन विज्ञान पसंद करने वाला व्यक्ति काजल के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
iii) वरु, जो गोविंद का पड़ोसी नहीं है, जीव विज्ञान पसंद करता है।
iv) काजल वरु के ठीक बाईं ओर बैठती है।
v) गोविन्द को गणित पसंद है।
vi) सीता इतिहास पसंद करने वाले व्यक्ति के दाहिनी ओर तीसरे स्थान पर है।
vii) जिसे भौतिकी पसंद है और जिसे जीव विज्ञान पसंद है वे पड़ोसी हैं।
इतिहास किसे पसंद है?
- अनिल
- काजल
- मानसी
- गोविंद
