वर्ल्ड स्ट्रेंथप्रेस प्रतियोगिता के लिए झारखंड के अशोक कुमार गुप्ता,प्रतिभा हेंब्रम तथा हिमा तिर्की का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
यह प्रतियोगिता किर्गिस्तान के बिस्केक में आयोजित किया जाएगा।
पलामू के सवई मुसहर परिवार के लोगों को गांव से गांव से निकालने पर राज्यपाल रमेश बैस ने संज्ञान लिया .
पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के मुरूमातु गांव में किसी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लगभग 50 महादलित सवई मुसहर परिवार के लोगों को गांव से निकाल दिया गया।
सवई मुसहर परिवार के लोग करीब 10 वर्षों से गांव में रहते आ रहे थे।
29 अगस्त 2022 को विशेष समुदाय के लोगों ने मुसहर परिवारों को कहीं और जाकर बसने को कहा और धमकाया था।
रांची के तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा को जयपुर में ताल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान जयपुर में भाव सुर ताल संस्था के द्वारा दिया गया।
उन्हें 2020 में दिल्ली हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से संगीत रतन सम्मान भी दिया गया था
लक्ष्मी नारायण ओझा ने फर्रुखाबाद घराने के खलीफा साबिर खान से तबला की दीक्षा ली थी।
लघु व मध्यम उद्योग की समस्याओं के निदान हेतु लघु उद्योग भारती झारखंड प्रदेश के नेतृत्व में 5 नवंबर 2022 को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दुमका में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के 201 उद्यमी प्रतिनिधि शामिल होंगे
झारखंड के सभी 24 जिलों में संचालित जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (DIET-District Education and Training Institute) और 4 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय(primary teacher training colleges) अब (Jharkhand Council of Educational Research and Training (JCERT) के नियंत्रण में होंगे।
पहले ये संस्थान प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के अधीन थे
अब ये झारखंड शैक्षिक व अनुसंधान परिषद के अधीन होंगे जिसकी सूचना शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने जारी कर दी।