Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 झारखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले (24 अगस्त )

  • झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं से जानमाल की हानि को कम करने के लिए तकनीकी सुविधा और अनुसंधान  विभागों के लिए वैज्ञानिक कार्य प्रणाली विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास का मनोनयन किया गया है
  • झारखंड राज्य बांध सुरक्षा संगठन का गठन किया जाएगा .

सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना

  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना किया जाएगा 
  • मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत जनवरी 2019 में रघुवर दास  द्वारा की गई। 
  • इस योजना को मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना या लाडली योजना भी कहा जाता है।
  • इस योजना में क्लास 8 में नामांकित छात्रों के नाम 2500 रुपया, 9वी में नामांकित के लिए 2500, दसवीं में नामांकित के लिए ₹5000 हजार, 11वी में नामांकन में ₹5000 और 12वीं में नामांकन पर ₹5000 जमा किया जाएगा 
  • वहीं बालिका  की उम्र 18-19 साल होगी तो उसे एक एकमुश्त ₹20000 मिलेंगे। 
  • इस योजना के तहत झारखंड की बेटियों को कुल ₹40000 की सहायता राशि दी जाएगी। 
  • मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को पढ़ाई की तरफ प्रोत्साहित करना है। 
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत हेमंत सरकार ने 9 लाख किशोरियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। 

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने की शर्ते :

  • योजना का लाभ सरकारी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी किशोरियों को मिलेगा। मां की पहली दो पुत्रियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।  
  • माता-पिता आयकर दाता नहीं हो।   
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र हो। 
  • बालिका व उसके माता-पिता का आधार कार्ड हो। 
  • बालिका का बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता हो। 
  • माता-पिता सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अस्थाई रूप से नियोजित या सेवानिवृत्त नहीं हो। 
  • 18 वर्ष आयु होने पर लाभार्थी का नाम उस कैलेंडर वर्ष के 1 जनवरी या राज्य की मतदाता सूची में पंजीकृत हो। 
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना किया जाएगा