DAILY CURRENT AFFAIRS
Q.किसने सिल्क मार्क एक्सपो 2022 (SILK MARK EXPO ) का उद्घाटन किया है ?
ANS : कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोश ने
EXPLANATION :
कपड़ा और रेल राज्य मंत्री श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोश ने सिल्क मार्क एक्सपो का उद्घाटन नई दिल्ली में किया।
सिल्क मार्क प्रदर्शनी का आयोजन सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SMOI) द्वारा किया जाता है, जो केंद्रीय रेशम बोर्ड, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक सोसायटी है।
सिल्क मार्क : एक गुणवत्ता आश्वासन लेबल है, जो दर्शाता है कि जिस उत्पाद पर इसे चिपकाया गया है वह शुद्ध रेशम से बना है।
‘सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया’ रेशम में गुणवत्ता आंदोलन की अगुवाई कर रहा है।
सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा “सिल्क मार्क” के नाम से एक योजना बनाई गई है।
22 अगस्त, 2022 से 28 अगस्त, 2022 तक शुरू होने वाले इस एक्सपो में 12 राज्यों के 39 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।