Updated on 11/06/23 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp

 OCTOBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS

  1.  बिहार सरकार ने 2025 तक मुफ्त में हर घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने लक्ष्य निर्धारित किया। प्रीपेड मीटर लगाने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना। 

  2. वन विभाग के मुख्यालय से 1 अक्टूबर 2021 को रैली ऑन व्हील्स’ की शरुआत की गई। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से यह रैली झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व तक जाएगी. इसका उद्देश्य बाघों और पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करना है। 

  3.  बिहार की कैबिनेट ने परती रह गए खेतों को लेकर पहली बार किसानों को अनुदान देने का फैसला किया। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा बिहार के सारण के कालूघाट में राज्य का सबसे बड़ा कार्गो टर्मिनल बनाया जा रहा है, जो 2023 तक पूरा हो जाएगा। इससे कोलकाता और नेपाल में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

  4.  21 अक्टूबर 2021 को बिहार विधानसभा भवन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  शामिल हुए। राष्ट्रपति ने यहां शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास किया।

  5.  पूर्णिया जिला देश का ऐसा पहला जिला बन गया है, जहाँ की सभी ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय कीशुरुआत की गई। भारतमाला परियोजना के दूसरे चरण में बिहार के 8 राष्ट्रीय राजमार्गों को शामिल करने की मंजूरी दी।

  6. सड़क दुर्घटना पीड़ितों के जीवन को बचाने के लिए बिहार सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत घायलों को 1 घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाने वालों को ₹ 5000 दिया जाएगा। बिहार की इस योजना को केंद्र में भी लागू किया गया।

  7. बिहार के वैशाली जिले में 75 एकड़ भूमि में बुद्ध स्तूप का निर्माण किया जाएगा। यह देश का पहला पूरी तरह पत्थर से निर्मित बुद्ध स्तूप होगा। 

  8. बिहार सरकार ने किशोरी महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ‘नव्या योजना‘ की शुरुआत की। यह गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़ी बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करेगी और निःशुल्क टीका ।

  9. अश्विनी चौबे ने कनाडा और जापान के तर्ज पर बिहार में भी डॉल्फिन दर्शन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की। इसके तहत कहलगांव (भागलपुर) में तीन वॉच टावर बनाए जाएंगे। 

  10. महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर बिहार के सुमेधा कैलाश को समाज सेवा के लिए महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। 

  11. राज्य के प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की शुरुआत की गई।

  12.  पटना में देश का पहला शिल्प कला म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा।

  13.  उग्रवादियों की संपत्ति को जब्त करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना। 

  14.  राजगीर में बिहार का सबसे बड़ा पुलिस अकादमी बनाया जा रहा है, जो 133 एकड़ में फैला है। यहां चार हजार सिपाहियों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जा सकता है। 

  15. राजीव कुमार झा द्वारा लिखी गई पुस्तक बोये हुए शब्द’ और क्या लिखू का लोकार्पण किया गया।

  16. बिहार के रोहतास जिले में सोन नदी पर पंडुका पुल का निर्माण किया जा रहा है जो बिहार को झारखंड से जोड़ेगा।

  17. केंद्र सरकार और बिहार म्यूजियम द्वारा संयुक्त रूप से पटना में तीन दिवसीय हेरिटेज फेस्टिवल 2021 का आयोजन किया गया।

  18. देशभर के युवाओं के लिए पहली बार इंडिया स्किल्स 2021 प्रतियोगिता  का आयोजन पटना में किया गया।

  19.  केंद्र सरकार द्वारा विकसित की जा रही है दिल्ली-अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर के तहत बिहार के गया जिला को जोड़ा जाएगा।

  1. बिहार देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सभी जिलों में चाइल्ड फ्रेंडली कोर्ट का निर्माण किया गया है। ये ऐसे कोर्ट रूम हैं, जो किसी अपराध का शिकार बने बच्चों को पुलिस-अदालत के भय का सामना करने से बचाता है। 

  2. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की वार्षिक रैंकिंग में सबसे तेज प्रगति  करने के मामले में बिहार के सुपौल जिला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

  3. बिहार में अनुरक्षण मोबाइल एप के जरिए ग्रामीण सड़कों के मरम्मत  की निगरानी की जाएगी।

  4. जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बिहार के भागलपुर के कहलगांव  में करीब 261 एकड़ जमीन के नीचे कोयले (फायर क्ले) का

  5. जैविक कॉरिडोर योजना के तहत बिहार की पहली जैविक हाट भागलपुर में खोली गई। 

  6. खेतों में पराली प्रबंधन के लिए रोहतास जिले द्वारा अपनाए का मॉडल को पूरे बिहार में लागू करने का फैसला किया गया। 

  7. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में बिहार में पीएम आवास और मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने में भोजपुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 

  8.  नीतीश कुमार ने पटना में जयप्रभा मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया। 

  9. बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की घोषणा की गई। 

  10. बिहार के भागलपुर जिले में अपनी तरह का पहला पक्षी प्रदर्शक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  11.  एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत देश के 100 पर्यटन स्थानों की सूची में बिहार के रोहतास जिले में स्थित ऐतिहासिक स्थल सासाराम को 14वां स्थान प्राप्त हुआ। 

  12. बिहार के भागलपुर जिले में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। 

  13. बिहार के 4 जिलों में बुनकरों के उत्थान के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। ये 4 जिले हैं-पटना, नालंदा, भागलपुर और नवादा।

  14. बिहार में ‘चक बिहार ऐप’ के माध्यम से चकबंदी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस ऐप को आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित किया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे कैमूर में चलाया गया है।

  15.  बिहार के भागलपुर जिले में 20 सालों में गंगा डॉल्फिन की संख्या – दोगुनी हुई।

  16.  गंगटोक (सिक्किम) में पहले अखिल भारतीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार की पुरुष तथा महिला दोनों ही टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

  17. द फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिकेशन द्वारा बिहार के रविंद्र कुमार को उनकी पुस्तक ‘माउंट एवरेस्ट एक्सपीरियंसिंग द जर्नी के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। 

  18.  हाल ही में प्रकाशित की गई पुस्तक ‘द ड्रीम रिवॉल्यूशन’ भारत के क्रांतिकारी जयप्रकाश नारायण के जीवन पर आधारित है।

  19.  18+ आयु वर्ग से ऊपर की कुल आबादी को कोविड-19 वैक्सीन का प्रथम डोज देने वाला पूर्वी चंपारण बिहार का पहला जिला बना।

  20.  पटना स्थित महावीर मंदिर के रसोई को भारत सरकार की ओर से ट्रेडमार्क सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 

  21. शैलेंद्र सिंह को बिहार विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया। विशाल भंडार पाया है।

OCTOBER 2021 BIHAR CURRENT AFFAIRS