Updated on 02/04/26 by Mananjay MahatoShare on WhatsApp
  • प्रत्यय (Suffix) की परिभाषा
    • शब्द के अंत/पीछे में लगकर उसके अर्थ को नया रूप देने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।
    • मूल शब्द + प्रत्यय = नया शब्द
    • उदाहरण:
      • समाज + इक = सामाजिक,
      • लिख + आवट = लिखावट
      • दूध + वाला = दूधवाला
  • प्रत्यय के भेद – प्रत्यय के दो भेद होते हैं 
    • (1) कृत प्रत्यय
    • (2) तद्धित प्रत्यय । 
  • 1. कृत प्रत्यय
    • वैसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के अन्त में लगकर संज्ञा और विशेषण शब्दों की रचना करते है, उन्हें कृत प्रत्यय कहते हैं। 
    • कृत प्रत्यय से बनने वाले शब्द को कृदंत कहते हैं। 
    • जैसे-
      • गाना + वाला = गानेवाल (संज्ञा)
      • विद् + मान = विद्यमान (विशेषण
      • पढ़ + आकू = पढ़ाकू,
      • लड़ + ई = लड़ाई
    • कृत् प्रत्यय के उदाहरण (क्रिया आधारित)
      • ये सीधे क्रिया (Action) से जुड़े होते हैं:
      • अक: लेख + अक = लेखक, गायक
      • अन: पठ् + अन = पठन, चलन
      • आई: चढ़ + आई = चढ़ाई, पढ़ाई
      • आवट: सज + आवट = सजावट, थकावट
  • 2. तद्धित प्रत्यय
    • वैसे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम विशेषण और अव्यय शब्दों के अंत में लगते हैं। उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं। 
    • जैसे-
      • लेखक + ईय = लेखकीय
      • विशेष + ता = विशेषता।
      • मानव + ता = मानवता,
      • अपना + पन = अपनापन
    • तद्धित प्रत्यय के उदाहरण (संज्ञा/विशेषण आधारित)
      • ये शब्दों की श्रेणी बदलने या विशेषता बताने के लिए होते हैं:
      • आई: बुरा + आई = बुराई, मिठाई
      • ई: धनी, देशी, सुखी
      • इत: हर्ष + इत = हर्षित, आनंदित
      • ईय: भारत + ईय = भारतीय, राष्ट्रीय
      • वान: धन + वान = धनवान, बलवान
  • विशेष ध्यान देने योग्य नियम (Spelling Changes)
    • कुछ प्रत्यय (जैसे: इक, एय, य) जुड़ने पर शब्द के पहले अक्षर के स्वर में बदलाव कर देते हैं:
    • अ/आ → आ: र्म + इक = धार्मिक, प्ताह + इक = साप्ताहिक
    • इ/ई/ए→ ऐ: तिहास + इक = तिहासिक, देह + इक = दैहिक
    • उ/ऊ/ओ → औ: भुगोल + इक = भौगोलिक, द्योग + इक = द्योगिक

  • 1. पौराणिक में कौन-सा प्रत्यय है?
    • (क) क 
    • (ख) इक 
    • (ग) णक 
    • (घ) निक 
  • 2. जो धातु या शब्द के अंत में जोड़ा जाता है, उसे क्या कहते हैं?  (रेलवे, 1997) 
    • (क) समास 
    • (ख) अव्यय 
    • (ग) उपसर्ग 
    • (घ) प्रत्यय
  • 3. आंशिक में कौन-सा प्रत्यय है?
    • (क) अ 
    • (ख) इक 
    • (ग) क 
    • (घ) शिक 
  • 4. ‘लेखक’ शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है ?  (रेलवे, 1997)
    • (क) ‘क’ 
    • (ख) ‘इक्’ 
    • (ग) ‘आक्’
    • (घ) ‘अक्
  • 5. “मिलावट’ में कौन-सा प्रत्यय है?
    • (क) ट 
    • (ख) आवट 
    • (ग) वट 
    • (घ) लावट
प्रत्यय ,प्रत्यय की परिभाषा ,प्रत्यय के भेद