Hindi

इनमें से कौन-सा शब्द ‘कनक’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • छल
  • खजूर
  • सोना
  • धतूरा

किस शब्द का अर्थ सूर्य, पंडित, अंधा, शूरवीर आदि होता है?

  • भानु
  • सूर
  • भास्कर
  • सुर

इनमें से कौन ‘अंक’ का एक अर्थ नहीं है?

  • चिह्न
  • भाग्य
  • गोद
  • चन्द्रमा

इनमें से कौन-सा शब्द ‘आचरण’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • व्यवहार
  • आकांक्षा
  • आदत
  • चाल-चलन

इनमें से कौन-सा शब्द ‘घट’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • मन
  • शरीर
  • घड़ा
  • समूह

इनमें से कौन-सा शब्द ‘पानी’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • इज्जत
  • कांति
  • जल
  • हाथ

कौन-सा शब्द अर्थ की दृष्टि से ‘अंक’ से संबद्ध नहीं है?

  • भाग्य
  • चिह्न
  • गोद
  • शब्द

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अरुण’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • गरुड़
  • केसर
  • कर्ण
  • सिंदूर

इनमें से कौन-सा शब्द ‘परिकर’ का अनेकार्थी नहीं है?

  • समूह
  • कमरबंद
  • परिवार
  • क्षत्रिय

इनमें से कौन-सा शब्द ‘उद्योग’ का अनेकार्थी शब्द है?

  • कारखाना
  • रोजगार
  • साधारण
  • सरल

इनमें से कौन-सा शब्द ‘आराम’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • आहत
  • वाटिका
  • फुलवाड़ी
  • विश्राम

इनमें से कौन-सा शब्द ‘मत्सर’ शब्द का अनेकार्थी रूप नहीं है?

  • द्वेष
  • क्रोध
  • राग
  • ईर्ष्या

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अनंत’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • शेषनाग
  • अंतहीन
  • आकाश
  • आशा

इनमें से कौन-सा शब्द ‘भाव’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • विचार
  • दर
  • श्रद्धा
  • चमक

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अली’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • गले का आभूषण
  • भ्रमर
  • सखी
  • सहेली

इनमें से कौन-सा शब्द ‘खराबी’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • विकार
  • दोष
  • नकली
  • अवगुण

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अपेक्षा’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • आशा
  • उपेक्षा
  • आकांक्षा
  • इच्छा

इनमें से कौन-सा शब्द ‘काल’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • यमराज
  • समय
  • आनेवाला कल
  • शत्रु

अनेकार्थी शब्द ‘मूक’ के गलत विकल्प का चयन कीजिए।

  • चुप
  • विवश
  • वाचाल
  • गूंगा

इनमें से कौन-सा शब्द ‘ताल’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • ताड़ का वृक्ष
  • झील
  • संगीत का ताल
  • चाबी

इनमें से कौन-सा शब्द ‘खग’ शब्द का अर्थ नहीं है ?

  • द्विज
  • पक्षी
  • मृदुल
  • पखेरू

‘पत्र’ शब्द का अनेकार्थक शब्द समूह निम्न है-

  • पानी, पत्र, सूर्य
  • पवित्र, पन्ना, साँप
  • पत्ता, चिठ्ठी, पंख
  • पन्ना, पंख, मोती

‘द्विज’ शब्द का अर्थ नहीं है-

  • चन्द्रमा
  • दाँत
  • पक्षी
  • कपूर

इनमें से कौन-सा शब्द ‘कसरत’ का अनेकार्थी शब्द है?

  • कारखाना
  • साधारण
  • व्यायाम
  • निरापद

इनमें से कौन-सा शब्द ‘क्षेत्र’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • तीर्थ
  • वीर
  • शरीर
  • प्रकृति

अर्थ की दृष्टि से कौन-सा शब्द ‘अज’ से संबद्ध नहीं है?

  • दशरथ के पिता का नाम
  • बकरा
  • कमल
  • ब्रह्मा

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘गो’ का अर्थ नहीं है?

  • गज
  • गाय
  • नदी
  • इन्द्रिय

इनमें से कौन-सा शब्द ‘आनंद’ का अनेकार्थी शब्द है?

  • खुशी
  • कबूतर
  • वस्र
  • पानी

इनमें से ‘खोज’ का अनेकार्थी शब्द कौन-सा नहीं है ?

  • अनुसंधान
  • जिज्ञासा
  • तलाश
  • इच्छापूर्ति

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अर्क’ का अनेकाकार्थी शब्द है?

  • इन्द्र
  • विष्णु
  • पहाड़
  • चन्द्रमा

इनमें से कौन-सा शब्द ‘पुत्र’ का अनेकार्थी शब्द है?

  • पुरुष
  • ईश्वर
  • राधा
  • पूत

कमल, मोती, पानी में उत्पन्न होने वाला ये किस शब्द के अनेकार्थी शब्द है?

  • इन्द्रधनुष
  • जलद
  • जलज
  • पयोधर

जल, प्राण, पुत्र इनमें से किस शब्द के अनेकार्थी हैं?

  • तत्व
  • सार
  • जीवन
  • औषधि

इनमें से कौन-सा शब्द ‘मूल’ का अनेकार्थी शब्द है?

  • भूमि
  • जड़
  • पत्थर
  • जोड़

इनमें से कौन-सा शब्द ‘वन’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • पानी
  • जंगल
  • जीत
  • वाटिका

इनमें से कौन-सा शब्द ‘फल’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • पंख
  • संतान
  • परिणाम
  • लाभ

इनमें से कौन-सा शब्द ‘बल’ शब्द का अर्थ नहीं है?

  • मस्ती
  • पार्श्व
  • सेना
  • शक्ति

‘कर’ का अर्थ है:

  • कल, किरण, टैक्स
  • हाथ, रात्रि, टैक्स
  • हाथ, किरण, व्यवसाय
  • हाथ, किरण, टैक्स

“अब्ज” का अर्थ हैः

  • हानि और अपयश
  • कमल और प्रतिबिंब
  • कमल और चंद्रमा
  • पेट का रोग और चंद्रमा

“तारा” का अर्थ है:

  • नक्षत्र, पुत्तली
  • नक्षत्र, पुतली
  • नक्षत्र, पतली
  • नक्षत्र, पुतुल

‘अर्थ’ का अर्थ है:

  • धन, प्रायोजन, व्याख्या
  • धन, प्रयोग, व्याख्या
  • धन, प्रयोजन, व्यय
  • धन, प्रयोजन, व्याख्या

‘अचल’ का अर्थ है:

  • इनमें से कोई नहीं
  • पेड़, गतिहीन, अटल
  • पर्वत, गतिहीन, अटल
  • तालाब, गतिहीन, अटल

आँच का अर्थ है-

  • आग, लपट, बीमारी
  • गर्म लंपट हानि
  • गर्मी, लपट, हानि
  • गर्मी, आँचल, हानि

‘दिन और दीन’ का क्या अर्थ है?

  • दिवस और गिरीब
  • दिवस और गरीब
  • दीवस और गरीब
  • दिस और गरीब

कक्ष का अर्थ है-

  • कमरा, काँच
  • कमरा, किनारा
  • कमरा, ताँबा
  • कमरा, काँख

कृष्ण का क्या अर्थ है :

  • काला, देवकी के पुत्र, नीला
  • काला, देवकी के पुत्र, दो माँ का बेटा
  • काला, देवकी के पुत्र, जेल
  • काला, देवकी के पुत्र, यमुना

‘घन’ का क्या अर्थ है :

  • बादाल, घना, घंटा
  • काला, घना, बड़ा हथौड़ा
  • बादल, घना, बिखरा हुआ
  • बादल, घना, बड़ा हथौड़ा

‘जड़’ का अर्थ है :

  • जमीन, कारण, मूर्ख
  • मूल, करण, मूर्ख
  • मूल, कारण, मूर्ख
  • मूल, कारण, बुद्धिमान

‘द्रोण’ का अर्थ है :

  • द्रोणाचार्य, मुर्गा
  • द्रोणाचार्य, गौरैया
  • द्रोणाचार्य, कौआ
  • द्रोणाचार्य, तोता

‘पक्ष’ का अर्थ हैः

  • पंख, ओर
  • रास्ता, पंख
  • और, मोर
  • और, पक्षी

फल का अर्थ है :

  • वृक्ष का फल, परिणाम, तीर का अगला हिस्सा
  • वृक्ष का फल, परिणाम, भाला
  • वृक्ष का फल, परिणाम, तलवार का अगला हिस्सा
  • वृक्ष का फल, परिणाम, चाकू

‘सर’ का अर्थ है:

  • इनमें से कोई नहीं
  • मस्तक, श्रीमान
  • कुटिया, किनारा
  • तालाब, तीर

‘टीका’ का अर्थ है:

  • तिलक, निंदा, व्याख्या
  • तिलक, आभूषण, व्याख्या
  • तिलक, आभूषण, ठहरना
  • तिलक, टिका, व्याख्या

‘दाम’ का अर्थ है-

  • दावानल, माला, रुपया
  • दावानल, दंड, रुपया
  • मूल्य, माला, रुपया
  • दम, माला, रुपया

किस समूह के सभी ‘गति’ के अनेकार्थक है?

  • चाल, हालत, मोक्ष
  • गर्दन, गहरा, घना
  • जटिल, घना, विशेष
  • जलाशय, प्रहार करना, देवता

‘आगम’ शब्द के अनेकार्थ को कौन-सा समूह प्रकट करता है?

  • पंक्ति, माला, श्रेणी
  • खान, कोष, स्त्रोत
  • आना, ज्ञान, शास्त्र
  • नियम, ज्ञान, गोलरचना

निम्नलिखित में अनेकार्थक शब्द क्या है?

  • कल
  • निशा
  • व्याधि
  • अवधि

‘धन’ का मतलब क्या होता है?

  • अंक
  • अर्थ
  • स्वार्थ
  • कोष

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शब्द और उनके अनेकार्थक शब्दों की सही जोड़ी नहीं है?

  • अंक-चिह्न, भाग्य
  • कोट-किला, एक प्रकार का वस्त्र
  • बलि-उपहार, कर
  • सर-श्रद्धेय, तालाब
अनेकार्थी शब्द-JSSC 10th Level Hindi