Hindi

किस विकल्प में भाववाच्य है?

  • यह पुस्तक पढ़ी गई थी।
  • मोहन से बैठा नहीं गया।
  • तीन लुटेरे पकड़े गए।
  • अशोक ने खाना खाया।

इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है?

  • सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
  • वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
  • लोग खुलकर हँस रहे थे।
  • ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।

इनमें से भाववाच्य का उदाहरण कौन-सा है?

  • आम खाया जाता है।
  • मैंने पुस्तक पढ़ी।
  • पुस्तक पढ़ी जाती है।
  • धूप में चला नहीं जाता।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। राधा स्कूटी चला रही है। (भाववाच्य)

  • राधा से स्कूटी चलाई जाती है
  • राधा से स्कूटी चलती है
  • राधा स्कूटी चलाई
  • स्कूटी राधा चलाई

निम्नलिखित में से ‘भाववाच्य’ का उदाहरण कौन-सा है?

  • अब चला जाए
  • रवि आम चूसता है
  • मोहिनी पत्र लिखती है
  • शीला से खाया नहीं जाता

‘यहाँ पढ़ा नहीं जाता’ वाक्य में कौन-सा वाच्य प्रयुक्त हुआ है?

  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • अवधिवाच्य

वाच्य क्या है?

  • क्रिया का रूपांतरण
  • कर्ता का रूपांतरण
  • कर्म का रूपांतरण
  • सभी सही है।

वाच्य कितने प्रकार के होते हैं?

  • चार
  • दो
  • तीन
  • पांच

‘उसने अपने भाई को पढ़ाया।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्म वाच्य
  • भाव वाच्य
  • कर्तृ वाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

‘मैं बाजार जाता हूँ।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

‘सीता नहीं पढ़ती है।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • भाव वाच्य
  • इनमें से कोई नहीं
  • कर्तृ वाच्य
  • कर्म वाच्य

इनमें से कर्तृवाच्य का उदाहरण कौन-सा है?

  • भारत ने एक नया उपग्रह छोड़ा
  • माँ ने बेटी को पुकारा
  • श्याम के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई
  • उपरोक्त सभी

निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है?

  • मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
  • छात्रों द्वारा सजावट की गई।
  • आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
  • मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

“कोहली द्वारा शतक लगाया गया” इस वाक्य का कर्तृवाच्य में रूपांतरित वाक्य क्या होगा?

  • कोहली शतक लगाएगा
  • कोहली ने शतक लगाया
  • कोहली ने शतक मारा
  • कोहली ने शतक बना

‘आज प्राचार्य द्वारा मधुर गीत गाया गया।’ इस वाक्य का कर्तृवाच्य में परिवर्तित रूप है-

  • आज प्राचार्य गीत को गायेंगें।
  • प्राचार्य द्वारा आज गाया गीत मधुर गीत था।
  • आज प्राचार्य ने मधुर गीत गाया।
  • आज प्राचार्य मधुर गीत गायेंगे।

‘सीता नहीं पढ़ती है।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • भाव वाच्य
  • इनमें से कोई नहीं
  • कर्तृ वाच्य
  • कर्म वाच्य

‘उससे दो पत्र लिखे जाएंगे।’ इस वाक्य को कर्तृवाच्य में लिखिए।

  • वह दो पत्र लिखेगा।
  • वह दो पत्र लिखता है।
  • उसने दो पत्र लिखे।
  • ऊसने दो पत्र लिखा।

‘राम किताब पढ़ता है।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन सा प्रकार है?

  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

जब किसी वाक्य की क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष,कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हो तब वाक्य में कौन-सा वाच्य होता है?

  • कर्मवाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • भाववाच्य
  • ये सभी

‘कर्तृवाच्य’ से संबंधित वाक्य है

  • चोर पकड़ा गया है।
  • यह बात उससे पता चली।
  • लड़का पढ़ रहा है।
  • किसान द्वारा फसल काट ली गई।

इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है?

  • छात्रों द्वारा सजावट की गई।
  • मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
  • आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
  • मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

“मुख्यमंत्री ने घोषणा की” को कर्मवाच्य में बदलने पर क्या होगा?

  • मुख्यमंत्री ने घोषित किया
  • मुख्यमंत्री घोषित करते हैं
  • मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई
  • मुख्यमंत्री ने घोषणा कही।

क्रिया के जिस रूप में कर्म की प्रधानता होती है और क्रिया का सीधा संबंध कर्म से होता, उसे क्या कहते हैं?

  • कर्मवाच्य
  • वाच्य
  • कर्तावाच्य
  • भाववाच्य

‘आम खाया जाता है।’ इस वाक्य में कौन-सा वाच्य है?

  • भाववाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • क्रियावाच्य
  • कर्मवाच्य

‘राजन द्वारा किताब पढ़ी जाती है।’ इस वाक्य में वाक्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्तृवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्मवाच्य
  • इनमे से कोई नहीं

‘राम से पत्र लिखे गए।’ यह किस वाच्य का उदाहरण है?

  • कर्मवाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • कर्तृकर्मवाच्य
  • भाववाच्य

इनमें से कौन-सा वाक्य कर्मवाच्य का उदाहरण है?

  • राम पढ़ता है
  • रीना रोती है
  • किसानों द्वारा फसल काट ली गई है।
  • कुत्ता भौंकता है

कर्मवाच्य में किस प्रकार की क्रिया का प्रयोग होता है?

  • संयुक्त क्रिया
  • अकर्मक क्रिया
  • सकर्मक क्रिया
  • इनमें से कोई नहीं

‘उसके द्वारा अपने भाई को पढ़ाया गया।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्तृवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्मवाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

‘कर्मवाच्य’ से संबंधित वाक्य है :

  • वह पुस्तक पढ़ रहा है।
  • सैनिक दिनरात सीमाओं की रक्षा करते हैं।
  • बच्चा सो चुका है।
  • आपका कार्य कर दिया है।

इनमें से ‘कर्मवाच्य’ किस वाक्य में है?

  • राम बचपन से नानी से कहानियाँ सुनता था।
  • गर्मियों में लोग नदी किनारे नहाने जाते हैं।
  • पहले लोग सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जाते थे।
  • ‘रामायण’ सीरियल का निर्माण रामानन्द सागर द्वारा किया गया था।

किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • चोर पकड़ा गया।
  • वह बहुत देर से पढ़ रहा है।
  • खेतों की जुताई की जा चुकी है।
  • विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया।

कौन सा कथन सहीं नहीं है?

  • प्रेरणार्थक क्रियाएँ सदैव सकर्मक ही होती हैं।
  • ‘भाववाच्य’ केवल अकर्मक क्रियाओं में ही होता है।
  • ‘कर्मवाच्य’ अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  • ‘कर्तृवाच्य’ भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।

किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है?

  • उससे खाना नहीं खाया गया।
  • छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  • बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
  • दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

निम्नलिखित में से कर्मवाच्य वाक्य का चयन कीजिए-

  • ईश्वर द्वारा हमारी रक्षा नहीं की जाती।
  • ईश्वर द्वारा हमारी रक्षा की जाती है।
  • ईश्वर ने हमारी रक्षा की।
  • ईश्वर हमारी रक्षा करेंगे।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है।… हाथी ने केला खाया। (कर्मवाच्य)

  • हाथी केला खाता है
  • हाथी केला खा लिया
  • हाथी द्वारा केला खाया गया
  • हाथी केला खाया

कर्ता और कर्म यदि परसर्ग-युक्त हों तो ऐसा वाच्य क्या कहलाता है?

  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • ये सभी

पंछी पानी पीते हैं, इसका कर्मवाच्य रूप है-

  • पानी पंछियों से पिये जाते हैं।
  • पानी पंछी से पिया जाता है
  • पंछियों से पानी पिया जाता है।
  • पंछियों से पानी पी जाती है।

‘पुस्तक पढ़ी जाती है।’ में कौन-सा वाच्य है?

  • कर्तृ वाच्य
  • कर्म वाच्य
  • भाव वाच्य
  • क्रिया वाच्य

कर्मवाच्य में प्रधान होता है

  • कर्ता
  • भाव
  • विचार
  • कर्म

‘मैं खाता हूँ।’-कर्मवाच्य रूप होगा-

  • मुझसे खाया जाता था।
  • मेरे से खाया जाता है।
  • मुझसे खाया नहीं जाता है।
  • मुझसे खाया जाता है।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। पिता जी पत्र पढ़ रहे है। (कर्मवाच्य)

  • पत्र पिता जी द्वारा पढ़ा गया
  • पिता जी ने पत्र पढ़ा
  • पिता जी से पत्र पढ़ा जा रहा है
  • पिता जी पत्र पढ़ रहे हैं

‘उसके द्वारा लिखा नहीं जा सकेगा।’ इस वाक्य में वाच्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्तृवाच्य
  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

निम्नलिखित में से भाववाच्य वाक्य का चयन कीजिए।

  • मैं उठ नहीं सकता।
  • हमारे द्वारा रास्ता आसानी से पार किया गया।
  • उसके द्वारा भोजन पकाया गया।
  • मेरे भाई से लड़ा नहीं जा सका।

भाववाच्य में किस प्रकार की क्रिया का प्रयोग किया जाता है?

  • संयुक्त क्रिया
  • सकर्मक
  • द्विकर्मक क्रिया
  • अकर्मक

निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है?

  • दादी से चला नहीं जाता।
  • मोहन ने खाना नहीं खाया
  • कुलियों ने सामान नहीं उठाया।
  • मैंने दरवाजा नहीं खोला।

‘सर्दी में उससे काम नहीं किया जाता।’ इस वाक्य में वाक्य का कौन-सा प्रकार है?

  • कर्मवाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • भाववाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ है?

  • लोग खुलकर हँस रहे थे।
  • “रामचरितमानस’ ग्रंथ तुलसी द्वारा लिखा गया।
  • वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
  • सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता

“रोगी चल नहीं सकता” का भाववाच्य में रूपांतरण क्या होगा?

  • रोगी से चला नहीं जाता
  • रोगी चल नहीं पाएगा
  • रोगी चल नहीं पा रहा है
  • रोगी नहीं चलेगा

जब वाक्य की क्रिया के लिंग, वचन और पुरूष, कर्ता अथवा कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार न होकर एकवचन, पुल्लिंग तथा अन्य पुरुष हों तब वाक्य में कौन सा वाच्य होता है?

  • कर्मवाच्य
  • कर्तृवाच्य
  • भाव वाच्य
  • इनमें से कोई नहीं

किस वाक्य में ‘भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है?

  • पुलिस से अपराधी नहीं पकड़े गए।
  • लड़के से कविता नहीं लिखी गई।
  • बुढ़ापे में ठीक से चला नहीं जाता।
  • उससे पुस्तक नहीं पढ़ी गई।
वाच्य-JSSC 10th Level Hindi