Hindi

‘कृत्’ और ‘तद्धित’ इनमें से किसके भेद हैं?

  • अव्यय
  • उपसर्ग
  • प्रत्यय
  • सर्वनाम

Explanation:

  • प्रत्यय- वे शब्दांश हैं, जो किसी शब्द के अंत में लगकर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन करते हैं या नए अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। हिंदी व्याकरण में प्रत्यय के दो भेद होते हैं- (1) कृत (कृदंत) प्रत्यय- मूल धातु के साथ जुड़ते हैं। (2) तद्धित प्रत्यय- संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण शब्दों के साथ जुड़ते हैं।

प्रत्यय का प्रयोग इनमें से कहाँ किया जाता है?

  • शब्दों के पहले
  • शब्दों के बाद
  • शब्दों के बीच में
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • वे शब्दांश जो शब्दों के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, प्रत्यय कहलाते हैं। अर्थात प्रत्यय का प्रयोग शब्दों के बाद किया जाता है।

प्रत्यय मूलतः कितने प्रकार के होते हैं?

  • तीन
  • दो
  • चार
  • पाँच

Explanation:

  • प्रत्यय मूलतः दो प्रकार के होते हैं। वे शब्दांश जो किसी शब्द के अंत में लगकर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। अर्थात नए अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय के मुख्यतः दो भेद होते हैं (1) कृत (कृदंत) प्रत्यय, (2) तद्धित प्रत्यय।

किस शब्द में ‘प्रत्यय’ प्रयुक्त नहीं है?

  • पशुओं
  • लोगों
  • पीढ़ी
  • सदस्यों

Explanation:

  • दिया गया शब्द ‘पीढ़ी’ प्रत्यय रहित शब्द है अन्य विकल्प पशुओं, लोगों तथा सदस्यों में ‘ओं’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

इनमें से ‘कनिष्ठ’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?

  • इस्ट
  • इष्ट
  • इष्ठ
  • श्त

Explanation:

  • ‘कनिष्ठ’ शब्द में ‘इष्ठ’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ‘वे शब्दांश जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशिष्टता लाते हैं प्रत्यय कहलाते हैं’ ‘इष्ठ’ प्रत्यय से बने अन्य शब्द इस प्रकार हैं- वरिष्ठ, घनिष्ठ, बलिष्ठ आदि।

‘दासत्व’ शब्द में कौन-सा ‘प्रत्यय’ प्रयुक्त है?

  • त्व
  • तव
  • सत्व

Explanation:

  • ‘दासत्व’ शब्द में ‘त्व’ प्रत्यय है। प्रत्यय वे शब्द होते हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर, अपनी प्रकृति के अनुसार, शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

इनमें से कौन-सा शब्द प्रत्यय से बना है?

  • अभियोग
  • व्यायाम
  • अपमान
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • दिये गये विकल्पो में कोई भी शब्द प्रत्यय से नहीं बना है। अभियोग, व्यायाय एवं अपमान में क्रमशः अभि, वि तथा अप उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।

‘नैतिक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • तिक
  • नै
  • इक

Explanation:

  • ‘नैतिक’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगा हुआ है। ‘इक’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द धार्मिक, मासिक, वार्षिक, राजनैतिक आदि।

‘फलित’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • लित
  • इत
  • फल

Explanation:

  • ‘फलित’ शब्द में ‘इत’ प्रत्यय है। ‘इत’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द-प्रमाणित, द्रवित, मुखरित, झंकृत, शिक्षित, मोहित, चर्चित आदि।

‘कथनीय’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • नीय
  • ईय
  • अनीय
  • कथ

Explanation:

  • ‘कथनीय’ शब्द में ‘ईय’ प्रत्यय है।

इनमें से कौन-सा प्रत्यय ‘लेखक’ शब्द के अंत में प्रयुक्त हुआ है?

  • आक
  • इक
  • अक

Explanation:

  • दिये गये विकल्प ‘लेखक’ शब्द में ‘अक’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। ‘अक’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द- लेखक, पाठक, कारक, गायक आदि।

‘पढ़नेवाला’ में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

  • देशज
  • तद्धित
  • कृदंत
  • विदेशज

Explanation:

  • ‘पढ़नेवाला’ में कृदंत प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। प्रत्यय वे शब्दांश होते है जो किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता उत्पन्न कर देते हैं।

‘महत्त्व’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • महत
  • त्व
  • मह

Explanation:

  • ‘महत्त्व’ में ‘त्व’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ‘त्व’ प्रत्यय से बने शब्द इस प्रकार हैं- जैसे- महत्त्व, गुरूत्व, लघुत्व, व्यक्तित्व, देवत्व, अपनत्व आदि।

‘धैर्य’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • अर्य
  • धीर
  • ऐर्य

Explanation:

  • धैर्य शब्द में ‘य’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। यह भाववाचक तद्धित प्रत्यय है। ‘य’ प्रत्यय से बनने वाले शब्द पाण्डित्य, चातुर्य, माधुर्य, सौन्दर्य इत्यादि।

‘तैराक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • आक
  • तैर
  • राक

Explanation:

  • ‘तैराक’ शब्द में ‘आक’ प्रत्यय है।

सहानुभूति शब्द में मूलशब्द, प्रत्यय का सही विकल्प क्या है?

  • सहान, भूति
  • सहन, भूति
  • सह, अनुभूति
  • सहा, अनुभूति

Explanation:

  • सहानुभूति शब्द में मूलशब्द प्रत्यय का सही विकल्प ‘सह, अनुभूति’ है। शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण हैं।

‘लड़ाकू’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • आकू
  • कू
  • लड़
  • डाकू

Explanation:

  • ‘लड़ाकू’ शब्द में ‘आकू’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

‘भुलक्कड़’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

  • अक्कड़
  • लक्कड़
  • भुला
  • कड़

Explanation:

  • ‘भुलक्कड़’ शब्द में अक्कड़ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

‘राष्ट्र’ में ‘ईय’ प्रत्यय लगने पर कौन-सा नया शब्द बनेगा?

  • राज्यीय
  • राष्ट्रिय
  • राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीयता

Explanation:

  • ‘राष्ट्र’ में ‘ईय’ प्रत्यय लगाने पर ‘राष्ट्रीय’ शब्द बनेगा।

‘महाजनी’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है-

  • नी
  • जनी

Explanation:

  • ‘महाजनी’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय ‘ई’ होगा। ‘ई’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द बदमाशी, दलाली, किसानी, सफेदी आदि हैं।

कृत-प्रत्ययों के संयोग से बनने वाली क्रिया को क्या कहते हैं?

  • सकर्मक
  • पूर्वकालिक
  • कृदंत
  • नामधातु

Explanation:

  • कृत-प्रत्ययों से बनने वाली क्रिया को ‘कृदंत’ कहते हैं। उदाहरण – गवैया, बनावट, ढकना, त्यागी आदि।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से नहीं बना है।

  • शिष्या
  • शेरनी
  • दयामय
  • परिचय

Explanation:

  • प्रस्तुत विकल्पों में से ‘परिचय’ ऐसा शब्द है जो प्रत्यय से नहीं बना है। शिष्या, शेरनी, दयामय में क्रमशः ‘आ’ ‘नी’ तथा ‘मय’ प्रत्यय जुड़े हैं।

‘वैज्ञानिक’ शब्द में प्रत्यय लगा है –

  • इक
  • ईक
  • आई

Explanation:

  • ‘वैज्ञानिक’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय लगा है। ‘इक’ एक तद्धित प्रत्यय है, जो विज्ञान (संज्ञा शब्द) के अन्त में जुड़ा है। ‘इक’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द दैनिक, वैदिक, लौकिक, ऐतिहासिक, औद्योगिक आदि हैं।

करूणामय शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • मय
  • णामय
  • करूणा

Explanation:

  • ‘करूणामय’ शब्द में ‘मय’ प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है।

पूजा में कौन-सा प्रत्यय है?

  • पूज
  • पू
  • पूज्

Explanation:

  • ‘पूजा’ में ‘आ’ प्रत्यय है।

बहाव शब्द में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?

  • हाव
  • बह
  • आवा
  • आव

Explanation:

  • ‘बहाव’ शब्द में ‘आव’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

इनमें से कौन-सा शब्द ‘एला’ प्रत्यय से निर्मित नहीं है?

  • अधेला
  • अकेला
  • मटैला
  • बघेला

Explanation:

  • ‘मटैला’ शब्द ‘एला’ प्रत्यय से निर्मित नहीं है। ‘एला’ प्रत्यय से निर्मित शब्द हैं: अधेला, अकेला, बघेला।

मिलाप शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • लाप
  • आप
  • आपा
  • इलाप

Explanation:

  • ‘मिलाप’ शब्द में ‘आप’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ‘आप’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द: विलाप, जलाप, संताप, प्रलाप, संलाप।

छलिया में प्रयुक्त प्रत्यय इनमें से कौन-सा है?

  • इया
  • अया
  • वैया
  • ऐया

Explanation:

  • ‘छलिया’ शब्द में ‘इया’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। अन्य प्रत्यय शब्द: जड़िया, घुनिया, लखिया।

सनसनाहट शब्दों में कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त है?

  • सन
  • सनाहट
  • सनसन
  • आहट

Explanation:

  • ‘सनसनाहट’ शब्द में ‘आहट’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

इनमें से कौन-सा शब्द ‘अ’ प्रत्यय से बना है?

  • अनीति
  • अत्यन्त
  • आगमन
  • अनुज

Explanation:

  • ‘अनीति’ शब्द ‘अ’ उपसर्ग से बना है।

प्रति उपसर्ग से बना शब्द है:

  • प्राप्ति
  • प्रतीपाक्ष
  • प्रतिपक्ष
  • प्रतिपश

Explanation:

  • ‘प्रतिपक्ष’ शब्द ‘प्रति’ उपसर्ग से बना है।

प्रादुर उपसर्ग से बना शब्द है:

  • प्रचुर
  • प्रादुर्भाव
  • प्रदुर्भाव
  • प्रदूरभाव

Explanation:

  • ‘प्रादुर्भाव’ शब्द ‘प्रादुर’ उपसर्ग से बना है।

निम्न में उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है?

  • सुखी
  • आरूढ़
  • उपकरण
  • निर्विरोध

Explanation:

  • ‘सुखी’ शब्द उपसर्ग रहित है। अन्य विकल्पों में उपसर्ग है।

परिमाप में उपसर्ग है:

  • परि
  • परा
  • प्र

Explanation:

  • ‘परिमाप’ में ‘परि’ उपसर्ग है।

नि उपसर्ग से बने शब्दों का सही समूह है:

  • नियुक्त, निर्योत, निपात, निवास
  • निबन्ध, निषेध, निर्धन, निस्तेज
  • निरोध, निवारण, नियुक्त, निबन्ध
  • निर्धन, निपात, निषेध, निरोध

Explanation:

  • ‘नि’ उपसर्ग से बने शब्दों का सही समूह: निरोध, निवारण, नियुक्त, निबन्ध।

उपसर्गों के बारे में सत्य नहीं है:

  • शब्द के प्रारम्भ में जुड़ते हैं।
  • शब्द के अन्त में जुड़ते हैं।
  • अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।
  • इनसे नया शब्द निर्मित होता है।

Explanation:

  • वह शब्दांश जो किसी शब्द अथवा अव्यय के पहले जुड़कर उसके अर्थ में विशेषता या परिवर्तन उत्पन्न करते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।

अपव्यय शब्द का उपसर्ग है

  • उप
  • अनु
  • अप
  • अध

Explanation:

  • ‘अपव्यय’ शब्द में ‘अप’ उपसर्ग है।

कौन उपसर्ग निकटतावाची है?

  • अधि
  • अप
  • परि
  • उप

Explanation:

  • ‘परि’ उपसर्ग निकटतावाची है।

अलंकृत में कौन-सा उपसर्ग है?

  • अलन्
  • अलम्
  • अलं
  • अलण

Explanation:

  • ‘अलंकृत’ में ‘अलम्’ उपसर्ग है।

अनादि शब्द में क्या उपसर्ग है?

  • अन्
  • अना
  • अनु

Explanation:

  • ‘अनादि’ में ‘अन्’ उपसर्ग है।

किस शब्द में ‘वि’ उपसर्ग ‘बिना’ के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है?

  • विजय
  • विराग
  • विज्ञान
  • विनय

Explanation:

  • ‘वि’ उपसर्ग का प्रयोग ‘बिना’ के अर्थ में ‘विराग’ शब्द में हुआ है।

इनमें से ‘लुटेरा’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?

  • ऐरा
  • लू
  • एरा
  • रा

Explanation:

  • ‘लुटेरा’ शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। ‘एरा’ प्रत्यय प्रयुक्त होने से बने अन्य शब्द इस प्रकार हैं- लुटेरा, सपेरा, चचेरा, ममेरा आदि।

‘कुलीन’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • ईन
  • कुल
  • लीन

Explanation:

  • ‘कुलीन’ शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय है। उदाहरण – लघुता = लघु + ता, चाटनी = चाट + नी

‘प्रादेशिक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • प्रा
  • इक
  • देशिक

Explanation:

  • ‘प्रादेशिक’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय है। उदाहरण – सामाजिक = समाज + इक, टिकाऊ = टिक + आऊ

‘संबंधित’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • सं
  • इत
  • धित
  • बंधित

Explanation:

  • ‘संबंधित’ शब्द में ‘इत’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ‘इत’ प्रत्यय से बने अन्य शब्द हैं- पठित, व्यथित, फलित, पुष्पित आदि। ‘अक’ प्रत्यय से बने शब्द हैं- पाठक, गायक, लेखक, योजक, पाचक, मारक आदि। ‘एय’ प्रत्यय से बने शब्द हैं- कौन्तेय, गांगेय, राधेय, आग्नेय, पाथेय आदि।

‘आध्यात्मिक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • अध्यात्म
  • आत्मिक
  • इक

Explanation:

  • ‘आध्यात्मिक’ शब्द में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग किया गया है। जैसे सामाजिक = समाज + इक, सुगन्धित = सुगंध + इत

‘नीलिमा’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • लिमा
  • इमा
  • मा
  • नीलि

Explanation:

  • ‘नीलिमा’ शब्द में ‘इमा’ प्रत्यय जुड़ा हुआ है। क्रिया या धातु के अंत में प्रयुक्त होने वाले प्रत्ययों को कृत् प्रत्यय कहते हैं और उनके मेल से बने शब्द को कृदंत कहते है ये प्रत्यय क्रिया या धातु को नया रूप देते हैं। इनसे संज्ञा और विशेषण बनते हैं।

‘राष्ट्रीय’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • रा
  • ष्ट्रीय
  • ईय
  • राष्ट्र

Explanation:

  • राष्ट्रीय (राष्ट्र + ईय) शब्द में ‘ईय’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ‘ईय’ प्रत्यय से बनने वाले शब्द दर्शनीय, स्वर्गीय, भारतीय, जातीय, मृगीय इत्यादि।

‘गायक’ में इनमें से कौन-सा प्रत्यय प्रयुक्त है?

  • इक
  • ओक
  • एक
  • अक

Explanation:

  • गायक में ‘अक’ प्रत्यय और ‘गै’ मूल शब्द है। यहाँ पर मूल शब्द ‘मैं’ एक धातु है जिसमें कृत-प्रत्यय (संस्कृत कृत-प्रत्यय) ‘अक’ जुड़ने से बना शब्द ‘गायक’ कर्तृवाचक संज्ञा शब्द कहा जाएगा।

इनमें से ‘नयन’ शब्द में प्रयुक्त कृत् प्रत्यय कौन-सा है?

  • इक
  • इन
  • उन
  • अन

Explanation:

  • ‘नयन’ शब्द में प्रयुक्त कृतं प्रत्यय ‘अन्’ है। कृत् प्रत्यय (कृदन्त) : कृत् प्रत्यय धातु के अन्त में प्रयुक्त होते हैं और उनके योग से बने शब्द ‘कृदन्त’ कहलाते हैं। जैसे जानना वाला = जानने वाला। तद्धित प्रत्यय: धातुओं को छोड़, शेष शब्दों (संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण) के पीछे लगने वाले प्रत्यय को ‘तद्धित प्रत्यय’ कहा जाता है। तद्धित प्रत्यय के मेल से बने शब्द को ‘तद्धितांत’ कहते हैं। धन वान = धनवान।

‘नवीन’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • ईन
  • वीन
  • नव

Explanation:

  • ‘नवीन’ शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय है। प्रत्यय संज्ञा विशेषण तद्धितांत: ईन – कुल – कुलीन, ईन – नव – नवीन, इक – तर्क – तार्किक, इय – क्षत्र – क्षत्रिय

इनमें से ‘रक्तिमा’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?

  • इमा
  • मा
  • अमा

Explanation:

  • ‘रक्तिमा’ शब्द में ‘इमा’ प्रत्यय है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

इनमें से ‘तृ’ प्रत्यय से बना शब्द कौन-सा है?

  • दानशील
  • पितृभक्ति
  • शिक्षक
  • निंदक

Explanation:

  • ‘तृ’ प्रत्यय से बना शब्द ‘पितृभक्ति’ है। प्रत्यय उस शब्दांश को कहते हैं जो किसी शब्द या धातु के पीछे लगकर कोई नया शब्द बनाए। जैसे- मूर्ख में ‘ता’ प्रत्यय जोड़कर मूर्खता शब्द बनाया जाता है। कृत् प्रत्यय क्रिया या धातु के अंत में प्रयुक्त होते हैं जबकि तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में जुड़ते हैं।

शिष्टता शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • शि
  • शिष्ट
  • ता

Explanation:

  • शिष्टता शब्द में ‘ता’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

‘बुद्धिमान’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • बुद्धि
  • आन
  • मान

Explanation:

  • ‘बुद्धिमान’ शब्द में ‘मान’ प्रत्यय है। ‘मान’ प्रत्यय से बनने वाले शब्द- विद्यमान, अभिमान आदि।

इनमें से ‘लड़ाई’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा हैं?

  • अइ
  • आई

Explanation:

  • ‘लड़ाई’ शब्द में ‘आई’ प्रत्यय का प्रयोग किया गया है।

‘नशीला’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • शीला
  • ईला
  • ला
  • नशा

Explanation:

  • ‘नशीला’ शब्द में ‘ईला’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ईला प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द चमकीला, पथरीला, शर्मीला, हठीला आदि हैं।

‘वेदना’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • अना
  • आना
  • दना
  • वदन

Explanation:

  • ‘वेदना’ शब्द में ‘अना’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। ‘अना’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द हैं- घटना, तुलना, वन्दना, आदि। यह कृत् प्रत्यय का उदाहरण है।

‘गाड़ीवाला’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • ड़ीवाला
  • गाड़ी
  • वाला
  • ला

Explanation:

  • ‘गाड़ीवाला’ शब्द में ‘वाला’ प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त हुआ है। ‘वाला’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द हैं- दूधवाला, टोपी वाला।

इनमें से ‘तंद्रालु’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?

  • अल
  • लु
  • आलु
  • अलू

Explanation:

  • ‘तंद्रालु’ में ‘लु’ प्रत्यय का प्रयोग किया गया है। ‘लु’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द हैं- तंद्रालु, ईर्ष्यालु, निद्रालु आदि।

‘चतुराई’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • आई
  • चतुर
  • राई

Explanation:

  • ‘चतुराई’ शब्द में ‘आई’ प्रत्यय लगा हुआ है। ‘आई’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द हैं- सुनाई, लड़ाई, चढ़ाई, चतुराई आदि।

‘खिलौना’ शब्द का मूलशब्द है ————  और प्रत्यय है   ————- । रिक्त स्थान हेतु सही विकल्प चुनें।

  • खेलना + औना
  • खेल + औना
  • चिल + औना
  • चिलना + औना

Explanation:

  • खिलौना शब्द का मूलशब्द है ‘खेल’ और प्रत्यय है ‘औना’। औना प्रत्यय से निर्मित अन्य शब्द हैं- बिछौना, उढ़ौना।

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बना है-

  • इंसान
  • मदद
  • जादूगर
  • समझ

Explanation:

  • ‘जादूगर’ शब्द प्रत्यय से बना है। उर्दू तद्धित प्रत्यय ‘गर’ को ‘जादू’ शब्द के साथ जोड़कर जादूगर शब्द बना है जिसका शाब्दिक अर्थ ‘जादू करने वाला’ है।

‘मिलनसार’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

  • मिलन
  • मिल
  • सार

Explanation:

  • ‘मिलनसार’ शब्द में ‘सार’ प्रत्यय लगा हुआ है। ‘सार’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द हैं- मिलनसार, शर्मसार, खाकसार, एकसार आदि।

‘अल्पायु’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • यु
  • वायु
  • आयु
  • अल्प

Explanation:

  • ‘अल्पायु’ में ‘आयु’ प्रत्यय लगा हुआ है। अल्प आयु = अल्पायु

इनमें से ‘धड़ाक’ में कौन सा प्रत्यय है?

  • धड़क
  • आक
  • अक
  • धड़

Explanation:

  • ‘धड़ाक’ शब्द में ‘आक’ प्रत्यय लगा हुआ है।

इनमें से ‘पांडित्य’ में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?

  • तय
  • इय
  • ईया

Explanation:

  • शब्द ‘पांडित्य’ में ‘य’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। इसका मूल शब्द ‘पंडित्’ है।

‘भक्षण’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • क्षण
  • आन
  • अन
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • ‘भक्षण’ शब्द में ‘अन’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। भक्षण में ‘अन’ प्रत्यय और ‘भक्ष’ मूल शब्द है। ‘अन’ प्रत्यय के अन्य शब्द नयन, मिलन, रक्षण, सहन।

‘भावना’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • इक
  • अक
  • अना
  • वना

Explanation:

  • ‘भावना’ शब्द में अना प्रत्यय है।

किस शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है?

  • मानवता
  • विवशता
  • सुन्दरता
  • मित्रता

Explanation:

  • मानवता शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है। मनु + अ + ता = मानवता

‘ईय’ प्रत्यय से रहित शब्द है-

  • राष्ट्रीय
  • भवदीय
  • माननीय
  • भारतीय

Explanation:

  • ईय प्रत्यय से बने शब्द राष्ट्रीय, भवदीय, भारतीय हैं। मान् + अनीय (प्रत्यय) = माननीय

किस शब्द में ‘दान’ प्रत्यय प्रयुक्त नहीं हुआ है?

  • इत्रदान
  • रक्तदान
  • खानदान
  • कलमदान

Explanation:

  • दान प्रत्यय से बनने वाले शब्द खानदान, रक्तदान, कलमदान, कन्यादान, रौशनदान, इत्रदान इत्यादि है। आयोग द्वारा इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना गया है।

इनमें से किस शब्द में ‘इयल’ प्रत्यय नहीं है?

  • नारियल
  • अड़ियल
  • मरियल
  • सड़ियल

Explanation:

  • ‘नारियल’ शब्द में ‘इयल’ प्रत्यय नहीं है। जबकि शेष विकल्पों में इयल प्रत्यय है।

किस शब्द में ‘आवट’ प्रत्यय नहीं है?

  • मिलावट
  • बनावट
  • महावट
  • सजावट

Explanation:

  • ‘महावट’ शब्द में ‘वट’ प्रत्यय है, जबकि शेष विकल्पों में आवट प्रत्यय है।

किस शब्द में ‘अक’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • बालक
  • शिक्षक
  • पाठक
  • निंदक

Explanation:

  • ‘बालक’ शब्द में अक प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ, इसमें ‘क’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ। जबकि शेष विकल्पों में अक प्रत्यय है।

किस विकल्प में ‘ल’ प्रत्यय युक्त शब्द है?

  • कमल
  • नवल
  • असल
  • सरल

Explanation:

  • ‘नवल’ शब्द ‘ल’ प्रत्यय युक्त शब्द है। इसमें मूल शब्द ‘नव’ होगा। अन्य विकल्प असंगत हैं।

इनमें से किस शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है?

  • नमकीन
  • रंगीन
  • गमगीन
  • शौकीन

Explanation:

  • ‘ग़मगीन’ शब्द में ‘ईन’ प्रत्यय नहीं है। अन्य विकल्प- नमकीन = नमक ईन, रंगीन = रंग + ईन, शौकीन = शौक ईन

किस शब्द में ‘ल’ प्रत्यय नहीं है?

  • मंजुल
  • अतल
  • मांसल
  • श्यामल

Explanation:

  • ‘अतल’ शब्द में ‘ल’ प्रत्यय नहीं है।

किस शब्द में ‘गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  • स्नानागार
  • यादगार
  • मददगार
  • रोजगार

Explanation:

  • ‘स्नानागार’ शब्द में ‘गार’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है। स्नानागार = स्नान + आगार

किस शब्द में ‘आवट’ प्रत्यय नहीं है?

  • लिखावट
  • रुकावट
  • थकावट
  • महावट

Explanation:

  • ‘महावट’ प्रत्यय से बना शब्द नहीं है। लिख + आवट = लिखावट, रुक + आवट = रुकावट, थक + आवट = थकावट

इनमें से किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं है?

  • जटिल
  • शामिल
  • स्नेहिल
  • फेनिल

Explanation:

  • ‘शामिल’ प्रत्यय से बना शब्द नहीं है। जट + इल = जटिल, स्नेह + इल = स्नेहिल, फेन + इल = फेनिल

इनमें से कौन सा शब्द ‘ओड़ा’ प्रत्यय से बना शब्द है?

  • हसोडा
  • हंसोरा
  • हंसोड़
  • हँसोड़ा

Explanation:

  • ‘हँसोड़ा’ शब्द ‘ओड़ा’ प्रत्यय से बना है।

इनमें से कौन सा शब्द ‘गार’ प्रत्यय से बना शब्द है?

  • मदगर
  • मददगार
  • कमगर
  • कामगर

Explanation:

  • ‘मददगार’ शब्द ‘गार’ प्रत्यय से बना है।

‘ई’ प्रत्यय से बना शब्द हैः

  • पहाड़ी
  • पहादि
  • पहद
  • पाहाड

Explanation:

  • ‘ई’ प्रत्यय से बना शब्द ‘पहाड़ी’ है, जिसमें मूल शब्द पहाड़ है।

‘की’ प्रत्यय से बना शब्द हैः

  • ढोलक
  • चमक
  • सनक
  • कनकी

Explanation:

  • ‘की’प्रत्यय से बना शब्द ‘कनकी’ है।

‘आऊ’ प्रत्यय से बना शब्द हैः

  • करमु
  • कमाउ
  • कामजू
  • कमाऊ

Explanation:

  • ‘आऊ’ प्रत्यय से बना शब्द है- कमाऊ।

औना प्रत्यय से बना शब्द है :

  • बिचौन
  • बिछौना
  • बीचोन
  • बीचौन

Explanation:

  • ‘औना’ प्रत्यय से बना शब्द ‘बिछौना’ होगा।

‘इयल’ प्रत्यय से बना शब्द हैः

  • अरिअल
  • अड़ियल
  • अरीयल
  • अदीयल

Explanation:

  • ‘अड़ियल’ प्रत्यय से बना शब्द है।

‘आरी’ प्रत्यय से बना शब्द है-

  • फिरौती
  • भीकरी
  • भिकारी
  • भिखारी

Explanation:

  • ‘भिखारी’ शब्द में ‘आरी’ प्रत्यय है।

‘अध्यापिका’ शब्द में प्रत्यय है-

  • का
  • पिका
  • आइका
  • इका

Explanation:

  • ‘अध्यापिका’ में ‘इका’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।

‘तोपची’ में कौन-सा प्रत्यय है?

  • पची
  • अंची
  • ची
  • पाची

Explanation:

  • ‘तोपची’ में ‘ची’ प्रत्यय है।

संज्ञा शब्द ‘जहर’ में ईला प्रत्यय जोड़ने से कौन-सा विशेषण बनेगा?

  • जोशीला
  • जाहरीला
  • जहरीला
  • जाहिला

Explanation:

  • संज्ञा शब्द- ‘जहर’ में ईला प्रत्यय जोड़ने पर- जहर + ईला = जहरीला

‘पाठक’ शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

  • अक
  • आप
  • आक

Explanation:

  • ‘पाठक’ में ‘अक’ प्रत्यय और ‘पाठ’ मूल शब्द है।

निम्न में से कौन सा शब्द तत्सम नहीं है?

  • कदली
  • कर्ण
  • कण
  • कंगन

Explanation:

  • ‘कंगन’ शब्द संस्कृत शब्द ‘कंकण’ से आया है। अतः ‘कंगन’ शब्द तद्भव शब्द है।

‘घबराहट’ शब्द में प्रत्यय हैः-

  • आहट
  • वट
  • हट
  • राहट

Explanation:

  • ‘घबराहट’ शब्द में ‘आहट’ प्रत्यय है।

‘मथानी’ शब्द में प्रत्यय है :-

  • आनी
  • नी
  • अनी

Explanation:

  • ‘मथानी’ शब्द में ‘आनी’ प्रत्यय है। यह एक कृत प्रत्यय है।

किस शब्द में ‘कृत्’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है?

  • बचपन
  • पहाड़ी
  • खेती
  • पढ़ाकू

Explanation:

  • ‘पढ़ाकू’ शब्द में कृत प्रत्यय ‘अक’ का प्रयोग हुआ है।

शब्द ‘देनदार’ और ‘लेनदार’ में कृत् प्रत्यय का चयन कीजिए-

  • लेन
  • देन
  • दार

Explanation:

  • शब्द ‘देनदार’ और ‘लेनदार’ में ‘दार’ कृत् प्रत्यय लगा है।

‘अन्तिम’ शब्द में कौन सा प्रत्यय है?

  • इक
  • इम
  • इमा
  • ईनप

Explanation:

  • ‘अन्तिम’ शब्द में ‘इम’ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है। जिसमें मूलशब्द अंत है। अंत+ इम
प्रत्यय-JSSC 10th Level Hindi