बिहार में ‘सर्चलाइट’ समाचार-पत्र के सम्पादक कौन थे?

  • अब्दुल बारी
  • लम्बोदर मखर्जी
  • मुरली मोहन प्रसाद
  • रामानंद चटर्जी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • सर्चलाइट का प्रकाशन 1918 में द्विसाप्ताहिक अखबार के रूप में शुरू हुआ था।
  • 1920 में यह त्रिसाप्ताहिक तथा 1930 में  दैनिक रूप से छपने लगा।
  • सर्चलाइट के पहले संपादक सैयद हैदर हुसैन एवं दूसरे महेश्वर प्रसाद थे।
  • उसके बाद सी.एस.आर. सोमयाजुलुएस. रंगा अय्यर भी बारी-बारी से संपादक बने, लेकिन सबसे लम्बे समय तक मुरली मनोहर प्रसाद ने इस अखबार का सम्पादन किया।
  • अन्य संपादकों में के. रामाराव, डी. के. शारदा व टी.जे. एस. जार्ज प्रमुख रहे।
  • 1985 में सर्चलाइट का प्रकाशन बन्द करके उसके स्थान पर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के पटना संस्करण को शुरू किया गया। अतः आयोग ने इसका उत्तर (e) माना है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थायी सभापति कब चुना गया था?

  • नवम्बर 1946 ई.
  • दिसम्बर 1946 ई.
  • जनवरी, 1947 ई.
  • फरवरी, 1947 ई.

Explanation:

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा के स्थायी सभापति 11 दिसम्बर, 1946 को चुना गया था।
  • संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को हुई थी।
  • इसके पहले अस्थाई अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को चुना गया था।

स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने किस पत्रिका का प्रकाशन किया था?

  • जनकान्ति
  • हुंकार
  • कृषक समाचार
  • विद्रोही
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती ने हुंकार नामक पत्रिका का प्रकाशन किया।
  • स्वामी सहजानन्द सरस्वती ( 1889-1950), भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
  • स्वामी जी भारत में ‘किसान आन्दोलन के जनक थे।
  • 1929 में स्वामी जी ने बिहार प्रांतीय किसान सभा की स्थापना की।

बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र ‘बिहारी’ के संपादक कौन थे?

  • बाबू जी
  • बाबू राम प्रसाद
  • बाबू गोपाल प्रसाद
  • बाबू माहेश्वर प्रसाद

Explanation:

  • बिहार के प्रमुख समाचार-पत्र ‘बिहारी’ के संपादक बाबू माहेश्वर प्रसाद थे।
  • बिहार टाइम्स का नाम बदलकर ‘बिहारी’ कर दिया गया।

बिहार से रश्मि कुमारी कौन हैं?

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर
  • अंतर्राष्ट्रीय कैरम चैम्पियन
  • फुटबॉल खिलाड़ी
  • शतरंज खिलाड़ी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार राज्य से संबंध रखने वाली रश्मि कुमारी एक अन्तर्राष्ट्रीय कैरम चैम्पियन हैं।
  • इन्होंने वर्ष 2014 में मालदीव में आयोजित करम विश्वकप चैंपियनशिप में महिला एकल का खिताब जीता था।

बिहार के राजनीतिज्ञ स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पहली बार किस लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए थे?

  • दसवीं लोक सभा
  • ग्यारहवीं लोक सभा
  • बारहवीं लोक सभा
  • तेरहवीं लोक सभा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के राजनीतिज्ञ स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पहली बार ग्यारहवीं लोक सभा (1996) के लिए निर्वाचित हुए थे। स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह 14वीं लोक सभा में ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके थे। 13 सितम्बर, 2020 को 74 वर्ष की अवस्था में इनका निधन हो गया।

भारतीय नौसेना की प्रथम महिला पायलट सब-लेफ्टिनेन्ट शिवांगी स्वरूप कहाँ से हैं?

  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

Explanation:

  • भारतीय नौसेना की प्रथम महिला पायलट सब- लेफ्टिनेन्ट शिवांगी स्वरूप जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) की हैं। उल्लेखनीय है कि शिवांगी सिंह राफेल उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इनका संबंध वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कितने वर्ष तक भारत के राष्ट्रपति रहे?

  • 6
  • 8
  • 12
  • 5

Explanation:

  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 12 वर्ष तक राष्ट्रपति के पद को सुशोभित किया तथा ये अब तक भारत के सर्वाधिक समय तक राष्ट्रपति के पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं। जबकि सबसे कम समय तक राष्ट्रपति के पद पर रहने का रिकॉर्ड डॉ. जाकिर हुसैन के नाम है।

बिहार के वित्त मंत्री को कौन नियुक्त करता है?

  • राज्यपाल
  • विधानसभा अध्यक्ष
  • विधान परिषद् का अध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री

Explanation:

  • बिहार के वित्त मंत्री को राज्यपाल नियुक्त करता है। भारतीय संविधन के अनुच्छेद 153 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। विजय कुमार चौधरी वर्तमान वित्तमंत्री हैं।

बिहार के निम्नलिखित नेताओं में से किसे ‘भारत रत्न’ मरणोपरांत मिला और उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार भी मिला?

  • जयप्रकाश नारायण
  • बैकुन्ठ शुक्ला
  • कार्यनन्द शर्मा
  • यदुनन्दन शर्मा

Explanation:

  • जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राजनेता थे। इन्हें समाज सेवा हेतु वर्ष 1965 में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1998 में मरणोपरान्त इन्हें भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया, ध्यातव्य है कि इन्हें ‘लोकनायक’ के नाम से भी जाना जाता है।

निम्नलिखित में कौन बिहार के किसान नेता थे?

  • शंकर गुहा नियोगी
  • कार्यनन्द शर्मा
  • जयनारायण व्यास
  • नरोत्तम लाल जोशी

Explanation:

  • कार्यानन्द शर्मा का जन्म बिहार के लखीसराय जिले में हुआ था। ये एक राष्ट्रवादी किसान नेता से इन्होंने जमींदारों और अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया।

राजकुमार शुक्ला किस गाँव के निवासी थे?

  • मुरली भरहवा
  • मुरली भीत
  • मुरली धीर
  • मुरली खेर

Explanation:

  • राजकुमार शुक्ला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मुरली भरहवा के निवासी थे। इनका चम्पारण सत्याग्रह पर गांधीजी को बिहार आने के लिए आमंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान था।

श्री निवासचन्द्र दासगुप्ता कहाँ से थे?

  • पटना
  • पुरुलिया
  • हाजीपुर
  • मीनापुर

Explanation:

  • श्री निवासचन्द्र दासगुप्ता का संबंध बिहार के पुरुलिया से था।

लॉर्ड सिन्हा ने 1921 में कहाँ के गवर्नर पद से त्यागपत्र दिया था?

  • बिहार-ओड़ीशा
  • बंगाल
  • पंजाब
  • मद्रास

Explanation:

  • लाई सिन्हा ने 1921 में बिहार-ओड़ीशा प्रांत के गवर्नर पद से इस्तीफा दिया था।

फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ का जन्म कहाँ हुआ था?

  • पटना
  • भागलपुर
  • पूर्णिया
  • मुंगेर

Explanation:

  • फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के पूर्णिया जिला (वर्तमान में अररिया) के औराही हिंगना गाँव में हुआ था। ये हिन्दी भाषा के साहित्यकार थे। इनकी प्रसिद्ध कृतियों में मैला आँचल, कितने चौराहे (उपन्यास) एवं पंचलाइट, मारे गए गुलफाम, ठेस (कहानियाँ) इत्यादि हैं।

बिहार के रितिक आनंद ने ब्राजील में आयोजित बैडमिन्टन ओलंपिक में कौन-सा पदक जीता?

  • स्वर्ण पदक
  • रजत पदक
  • कांस्य पदक
  • प्लैटिनम पदक
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के हाजीपुर के रहने वाले रितिक आनंद ने ब्राजील में स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 24वें समर डेफ बैंडमिंटन ओलंपिक का आयोजन ब्राजील में किया गया।

‘नव नालंदा महाविहार’ किसके लिए विख्यात है?

  • हेनसांग स्मारक
  • महावीर का जन्म स्थान
  • पाली अनुसंधान संस्थान
  • संग्रहालय

Explanation:

  • नव नालंदा महाविहार एक आधुनिक संस्थान है जो बौद्ध धर्म और पाली भाषा के अध्ययन एवं अनुसंधान का केन्द्र है।
  • इसकी स्थापना बिहार सरकार ने 1951 में नालंदा में किया था।

भारत में किस राज्य की साक्षरता दर न्यूनतम है?

  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश

Explanation:

  • भारत में बिहार राज्य की साक्षरता दर न्यूनतम है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल साक्षरता दर 69.80% है।
  • इसमें पुरुष साक्षरता दर 71.20% तथा महिला साक्षरता दर 53.50% है।
  • उल्लेखनी है कि केरल देश का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला राज्य है।

 भारतीय उपमहाद्वीप का सातवाँ सबसे पुराना विश्वविद्यालय पटना विश्वविद्यालय किस वर्ष स्थापित हुआ?

  • 1886
  • 1912
  • 1900
  • 1917

Explanation:

  • पटना विश्वविद्यालय 1917 ई. में स्थापित हुआ, भारतीय उपमहाद्वीप का सातवाँ सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

बिहार में कितने विश्वविद्यालय हैं?

  • 9
  • 11
  • 12
  • 13

Explanation:

  • प्रश्नकाल के दौरान 2004 , बिहार में 12 विश्वविद्यालय थे; वर्तमान में कुल 30 विश्वविद्यालय हैं (22 सरकारी, एक मुक्त विश्वविद्यालय, 7 निजी)।

‘नव नालन्दा महाविहार’ किसके लिये विख्यात है-

  • हेनसांग स्मारक
  • महावीर का जन्मस्थान
  • पाली अनुसंधान संस्थान
  • संग्रहालय

Explanation:

  • नव नालंदा महाविहार पालि अनुसंधान संस्थान के लिए विख्यात है।
  • इस संस्थान की नींव भिक्षु कश्यप ने रखी थी।
  • वर्ष 1951 में भारत व अन्य देशों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया।

 

Bihar GK Question Bank – 2