2011 की जनगणना के आधार पर, बिहार भारत का ………… सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है।
- दूसरा
- तीसरा
- चौथा
- पाँचवाँ
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार भारत का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। बिहार का स्थान उत्तर प्रदेश, एवं महाराष्ट्र के बाद तीसरा है।
भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार, बिहार में महिला साक्षरता दर क्या है?
- 61.80%
- 71.25%
- 50.50%
- 51.50%
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- जनगणना, 2011 के अनुसार भारत में सबसे कम साक्षरता बिहार की है। बिहार की साक्षरता दर 61.8 प्रतिशत है। बिहार में पुरुष साक्षरता व महिला साक्षरता क्रमशः 71.2 प्रतिशत व 51.5 प्रतिशत है। बिहार में सबसे कम महिला साक्षरता सहरसा (41.68%) जिले का है।
2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार के किस जिले में पुरुषों से ज्यादा महिलाएँ हैं?
- गोपालगंज
- बेगूसराय
- पटना
- सीवान
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार का लिंगानुपात 918 है। बिहार के गोपालगंज जिले में पुरुषों से ज्यादा महिलाएँ अर्थात सर्वाधिक लिंगानुपात (1021) है। जबकि न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला मुंगेर (876) है।
बिहार के वे जिले कौन-से हैं, जिनमें 2001 और 2011 में क्रमशः सबसे कम ग्रामीण महिला साक्षरता दर थी?
- किशनगंज और मधेपुरा
- सुपौल और सहरसा
- सुपौल और मधेपुर
- किशनगंज और सहरसा
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिला साक्षरता दर 49 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 70.49 प्रतिशत है। बिहार में सबसे कम महिला साक्षरता दर किशनगंज और सहरसा में है।
2011 में बिहार के कितने जिलों में 10 लाख से कम जनसंख्या थी?
- 2
- 3
- 4
- 5
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 में बिहार के 3 जिलों में 10 लाख से कम जनसंख्या थी – क्रमशः शेखपुरा, शिवहर, अरवल।
2001-2011 की जनसंख्या में बिहार की दशकीय वृद्धि दर क्या थी?
- 25.42%
- 16.72%
- 32.42%
- 30.00%
Explanation:
- वर्ष 2001-2011 की जनसंख्या में बिहार की दशकीय वृद्धि दर 25.42% थी जबकि 2001-2011 के बीच देश की जनसंख्या वृद्धि दर 17.64% रही।
2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले में सर्वोच्च घनी आबादी (प्रतिवर्ग किमी.) दर्ज की गई?
- शिवहर
- वैशाली
- पटना
- दरभंगा
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व, वाला जिला शिवहर (1880 प्रति वर्ग किमी.) है तथा सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कैमूर (488 प्रति वर्ग किमी.) है।
2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार के किस जिले में सर्वोच्च लिंग अनुपात दर्ज किया गया है?
- सीवान
- गोपालगंज
- सारण
- किशनगंज
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के गोपालगंज (1021) जिले में सर्वोच्च लिंग अनुपात दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला मुंगेर (876) है।
जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में बाल लिंग अनुपात क्या था?
- 935
- 934
- 933
- 932
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में बाल लिंगानुपात 935 था। बिहार का कुल लिंगानुपात 2011 की जनगणना के अनुसार 918 है।
बिहार का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?
- शेखपुरा
- रोहतास
- गोपालगंज
- वैशाली
Explanation:
- बिहार का न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा है। यहाँ की जनसंख्या 636342 है।
बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला कौन सा है?
- पटना
- रोहतास
- गोपालगंज
- वैशाली
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला गोपालगंज है। यहाँ का लिंगानुपात 1015 है। भागलपुर और मुंगेर जिला न्यूनतम लिंगानुपात-879 वाला जिला है।
भारत की जनगणना 2011 के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या कितनी थी?
- 19.98 करोड़
- 11.74 करोड़
- 10.41 करोड़
- 9.13 करोड़
Explanation:
- भारत की जनगणना 2011 के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10.41 करोड़ थी जिसमें पुरुषों की जनसंख्या 54275001 एवं महिलाओं की संख्या 49,824,451 करोड़ थी।
वर्ष 2017 में विश्व का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट किसे आंका गया?
- मुंबई
- जयपुर
- बेंगलुरु
- नई दिल्ली
Explanation:
- वर्ष 2017 में विश्व का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट नई दिल्ली का इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा था।
भारत के राज्यों में से निम्नतम साक्षरता दर (2011 जनगणना) की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है?
- प्रथम
- द्वितीय
- तृतीय
- चतुर्थ
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नतम साक्षरता वाले राज्यों में बिहार का प्रथम स्थान है।
2011 की जनगणना के अनुसार, निम्न राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?
- केरल
- हरियाणा
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का जनघनत्व 1106 व्यक्ति/वर्ग किमी है।
भारतीय जनगणना, 2011 के अनुसार, बिहार राज्य में लिंगानुपात क्या है?
- 893
- 916
- 918
- 925
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का लिंगानुपात 918 है।
भारतीय जनगणना, 2011 के अनुसार पुरुषों एवं स्त्रियों दोनों में प्रतिशत साक्षरता किस राज्य की न्यूनतम है?
- अरुणाचल प्रदेश
- आंध्र प्रदेश
- बिहार
- जम्मू एवं कश्मीर
- उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- जनगणना 2011 के आँकड़ों के अनुसार बिहार राज्य में पुरुषों एवं स्त्रियों दोनों में प्रतिशत साक्षरता न्यूनतम है।
निम्नलिखित जिलों में 2001-11 के दौरान कहाँ सर्वाधिक जनसंख्या की वृद्धि हुई?
- किशनगंज
- अररिया
- मधेपुरा
- खगड़िया
- उपरोक्त में से कोई नहीं/उपरोक्त में से एक से अधिक
Explanation:
- 2001-11 के दौरान सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला मधेपुरा (जिसकी वृद्धि दर 31.12 प्रतिशत) है।
2011 की जनगणना में बिहार की अनुमानित आबादी कितनी है?
- 8 करोड़
- 9 करोड़
- 10 करोड़
- 14 करोड़
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल आबादी 104099452 है।
2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य भारत का ——– सबसे बड़ा राज्य है-
- दूसरा
- तीसरा
- चौथा
- पाँचवाँ
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य था।
2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार राज्य की कुल जनसंख्या कितनी थी?
- 8,29,98,509
- 7,62,10,007
- 9,68,78,627
- 8,01,76,197
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 8,29,98,509 थी। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है।
बिहार के किस जिले में जनसंख्या का घनत्व अधिक है?
- दरभंगा
- सारण
- पटना
- सहरसा
Explanation:
- 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला पटना है। राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला शिवहर (1880 व्यक्ति/वर्ग किमी) और न्यूनतम कैमूर (488 व्यक्ति/वर्ग किमी) है।
बिहार की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग गरीबी रेखा के नीचे है?
- 51 प्रतिशत
- 41 प्रतिशत
- 36 प्रतिशत
- 26 प्रतिशत
Explanation:
- नीति आयोग द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) रिपोर्ट-2021 के अनुसार बिहार राज्य की आबादी में गरीबी का अनुपात सबसे अधिक (51.9%) है।
2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार में कृषि श्रमिकों की संख्या कितनी थी?
- 30 लाख
- 40 लाख
- 70 लाख
- 90 लाख
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार में कृषि श्रमिकों की संख्या 90 लाख थी। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में कृषि श्रमिकों की संख्या 1.038 करोड़ आँकी गई।
2001 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य में कुल साक्षरता दर कितनी थी?
- 46.65%
- 45%
- 47.53%
- 52%
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार में कुल साक्षरता दर 47.53% थी, जिसमें 60.32% पुरुष साक्षरता तथा 33.57% महिला साक्षरता थी।
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार की कुल जनसंख्या कितनी है?
- 82878796
- 80278600
- 80000700
- 81378796
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 82878796 थी जबकि 2011 में राज्यों की कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है।
बिहार के किस जिले में आदिवासियों की संख्या सर्वाधिक है?
- बांका
- खगड़िया
- शेखपुरा
- मुजफ्फरपुर
Explanation:
- बिहार के बांका जिले में आदिवासियों की संख्या सबसे अधिक है। जमुई, किशनगंज, अररिया और मधेपुरा में भी आदिवासी निवास करते हैं।
विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 50% से अधिक निर्धन कौन-कौन से चार राज्यों में निवास करते हैं?
- बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा
- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा
- बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा
- बिहार, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर
Explanation:
- विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे गरीब राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, एवं उड़ीसा शामिल हैं।
बिहार राज्य की शिशु मृत्यु दर झारखण्ड से…?
- अधिक
- बराबर
- कम
- अखिल भारतीय स्तर पर
Explanation:
- 2001-2011 रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राज्य की शिशु मृत्यु दर, झारखण्ड से अधिक रही।
- Bihar – 29/1000
- Jharkhand- 27/1000
2001 की जनगणना के अनुसार, निम्न जिलों का किस क्रम में जनसंख्या घनत्व अवरोही क्रम में है?
- दर्घंगा, समस्तीपुर, सीवान, सारण
- सीवान, सारण, दरभंगा, समस्तीपुर
- सारण, दरभंगा, समस्तीपुर, सीवान
- दरभंगा, सारण, सीवान , समस्तीपुर,
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या घनत्व का अवरोही क्रम: दरभंगा (1442), सारण (1231), सीवान (1221), समस्तीपुर (1175)।
वर्ष 2002 के अनुसार बिहार में जन्म दर (प्रति हजार) क्या है?
- 7.9
- 30.9
- 20.9
- 26.6
Explanation:
- वर्ष 2002 के अनुसार बिहार की जन्मदर 30.9 थी। सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे 2018 के अनुसार वर्तमान में बिहार की जन्मदर 25.8 है। बिहार में कुल प्रजनन दर 3.0 है। जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में (0-6) आयु समूह की सर्वाधिक लिंगानुपात किशनगंज (971) में है।
2001 की जनगणना की रिपोर्ट के अनुसार, किस राज्य में साक्षरता की दर सबसे कम है?
- अरुणाचल प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- बिहार
- हरियाणा
Explanation:
- वर्ष 2001 की जनगणनानुसार राष्ट्रीय साक्षरता दर 65.38 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश की साक्षरता दर 54.74 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 64.11 प्रतिशत, हरियाणा की 68.59 प्रतिशत व बिहार की 47.53 प्रतिशत है। 2011 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय साक्षरता दर 73.0% है। बिहार राज्य की साक्षरता दर सबसे कम 61.8% है जबकि अरुणाचल प्रदेश की 65.4%, मध्य प्रदेश की 69.3% और हरियाणा की 75.6% है।
2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में महिला साक्षरता की दर क्या है?
- 60.32%
- 53%
- 33.57%
- 47.53%
Explanation:
- वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में महिला साक्षरता दर 33-57% थी। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल साक्षरता दर 61.8% है जिसमें पुरुष साक्षरता दर 71.2% तथा महिला साक्षरता दर 51.5% है। वर्ष 2011 की अन्तिम जनगणना के अनुसार सर्वाधिक महिला साक्षरता वाले जिले क्रमशः रोहतास (62.97 प्रतिशत), मुंगेर (62.08 प्रतिशत), पटना (61.96 प्रतिशत) तथा औरंगाबाद (59.71 प्रतिशत) हैं।
वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से बिहार के जिलों का कौन-सा समूह जनसंख्या का सही अवरोही क्रम दर्शाता है?
- पटना, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी
- पूर्वी चम्पारण, पटना, मधुबनी, मुजफ्फरपुर
- पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी
- मुजफ्फरपुर, पटना, मधुबनी, पूर्वी चम्पारण
Explanation:
- जनगणना 2001 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार अवरोही क्रम है-पटना, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी। 2011 की जनगणना के अनुसार भी यही क्रम है पटना (5838465), पूर्वी चम्पारण (5099371), मुजफ्फरपुर (4801062), मधुबनी (4391418), गया (4487379)।
जनसंख्या की दृष्टि से भारत में बिहार का क्रम क्या है?
- तृतीय
- चतुर्थ
- पंचम
- ग्यारहवां
Explanation:
- प्रश्नकाल के दौरान जनसंख्या की दृष्टि से भारत में बिहार का क्रम तृतीय था। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार शीर्ष जनसंख्या वाले राज्य क्रमशः उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार तथा प. बंगाल हैं।
भारत में कुल जनसंख्या में बिहार की जनसंख्या का क्या प्रतिशत है?
- 9.33%
- 10.21%
- 16.44%
- 8.04%
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार, बिहार की कुल जनसंख्या 82878796 है। यह भारत की कुल जनसंख्या का 8.07 प्रतिशत है। 2011 की अंतिम जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है, जो देश की कुल आबादी का 8.6% है। इस प्रकार जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के बाद बिहार भारत का तीसरा बड़ा राज्य है।
सन् 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या भारत की जनसंख्या का लगभग कितने प्रतिशत है?
- 4%
- 6%
- 8%
- 10%
Explanation:
- सन् 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 82998509 थी जो उस समय भारत की जनसंख्या की 8.07% थी। वर्तमान में 2011 की जनगणनानुसार बिहार की जनसंख्या भारत की जनसंख्या का लगभग 8.60% है। जनसंख्या की दृष्टि से प्रथम 5 राज्य क्रमशः उ.प्र., महाराष्ट्र, बिहार, प. बंगाल और आंध्रप्रदेश हैं।
सन् 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार का लिंगानुपात कितना है?
- 911
- 921
- 931
- 941
Explanation:
- 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार का लिंगानुपात 919 था जबकि 2011 की जनगणना में अंक घटकर 918 हो गया हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (877) है तथा सर्वाधिक लिंगानुपात केरल (1084) का है।
1991 की जनगणना के अनुसार बिहार में शहरी जनसंख्या का अनुपात क्या है?
- 13.14%
- 14.13%
- 10.03%
- 23.17%
Explanation:
- सन् 1991 में बिहार की कुल जनसंख्या 86.338,853 थी जिसमें शहरी जनसंख्या 11,368,889 होने पर, कुल जनसंख्या का 13-14% बिहार में शहरी जनसंख्या का अनुपात था। जनगणना 2011 के अनुसार बिहार में शहरी जनसंख्या अनुपात 11.3% है।
बिहार में शहरी (Urban) आबादी, कुल आबादी का प्रतिशत है-
- 11.30 प्रतिशत
- 13.44 प्रतिशत
- 12.86 प्रतिशत
- 21.56 प्रतिशत
Explanation:
- बिहार में शहरी आबादी, कुल आबादी का 11.30% है अर्थात् जनगणना 2011 के अनुसार बिहार की 11.30% जनसंख्या नगरीय अधिवासों में निवास करती है।
नया बिहार राज्य में कुल जनसंख्या है-
- 64.434 मिलियन
- 86.371 मिलियन
- 72.325 मिलियन
- 70.562 मिलियन
Explanation:
- प्रश्नकाल में बिहार की कुल जनसंख्या 82998509 (86-371 मिलियन) थी। जनगणना 2011 के अनुसार बिहार की वर्तमान जनसंख्या 10,40,99,452 जो भारत की कुल जनसंख्या का 8.6% है। जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का देश में तीसरा स्थान है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में इसका 13वां स्थान है।
बिहार में साक्षरता (Literacy) की प्रतिशत है-
- 42.85
- 37.25
- 52.51
- 61.8
Explanation:
- जनगणना 2011 के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार बिहार में साक्षरता का प्रतिशत 61.8 है, जिसमें पुरुष साक्षरता 71.2% तथा स्री साक्षरता 51.5% है। साक्षरता से आशय, 7 वर्ष से अधिक उम्र के उन व्यक्तियों से है, जो किसी भी भाषा को पढ़ एवं लिख सकते हों। सर्वाधिक साक्षरता दर केरल की तथा सबसे कम बिहार राज्य की है। 200 में बिहार की साक्षरता 4.7% थी।
बिहार की 1981-91 के दशक में जनसंख्या वृद्धि की दर है-
- 19.76%
- 21.33%
- 23.54%
- 24.06%
Explanation:
- 1981 से 1991 के बीच बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर 23.38 थी। अर्थात् 23.54 उत्तर निकटतम है। 2001-2011 के बीच बिहार की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 25.4 है।
भारत में जनसंख्या घनत्व (Population Density) की दृष्टि से बिहार का क्रम है-
- दूसरा
- तीसरा
- आठवां
- सर्वाधिक
Explanation:
- प्रश्नकाल के दौरान जनसंख्या घनत्व में बिहार का स्थान दूसरा था। 2011 की नवीनतम जनगणना आंकड़ों के अनुसार बिहार सर्वाधिक (1106) जनघनत्व वाला राज्य हो गया है।
1991 की जनगणना के अनुसार, जनसंख्या के आधार पर भारत में कौन-सा राज्य दूसरे नंबर पर बड़ा राज्य माना जाता है-
- पश्चिम बंगाल
- महाराष्ट्र
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
Explanation:
- 1991 की जनगणना के अनुसार बिहार दूसरे नम्बर पर था। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है, जबकि बिहार 10.40 करोड़ की जनसंख्या के आधार पर तीसरा राज्य है।
बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है –
- गोड्डा
- गुमला
- कोडरमा
- लोहरदग्गा
Explanation:
- प्रश्नकाल में अविभाजित बिहार के लोहरदग्गा जिले की जनसंख्या सबसे कम थी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा (6,36,342) है। बिहार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला पटना (58,38,465) है।
जनसंख्या घनत्व के आधार पर, बिहार का स्थान है –
- भारत में प्रथम
- भारत में द्वितीय
- भारत में तृतीय
- भारत में चतुर्थ
Explanation:
- प्रश्नकाल के दौरान बिहार जनसंख्या घनत्व में दूसरे स्थान पर था। नवीनतम जनगणना आँकड़ों (2011) के अनुसार जनसंख्या घनत्व के आधार पर बिहार भारत में शीर्ष स्थान पर है। बिहार राज्य का जनघनत्व 1106 है, जबकि सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य अरूणाचल प्रदेश (17) है।
बिहार में ग्रामीण शहरी जनसंख्या का क्या अनुपात है?
- 40:60
- 20:80
- 50:50
- 80:20
Explanation:
- प्रश्नकाल के दौरान बिहार का भाग झारखण्ड भी रहा। अतः उस समय बिहार की नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या का अनुपात 80:20 था। जबकि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की ग्रामीण-शहरी जनसंख्या का अनुपात लगभग 89 : 11 (88.77 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण तथा 11.30 प्रतिशत शहरी) है।
बिहार में साक्षरता का स्तर है लगभग
- 61.8%
- 34%
- 38%
- 45%
Explanation:
- बिहार में 1991 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर 38.54% थी। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की साक्षरता दर 61.8% है, जिसमें पुरुष साक्षरता 71.2% तथा महिला साक्षरता दर 51.5% है। सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला रोहतास (73.4%) है।
भारत में बिहार की जनसंख्या है-
- सर्वाधिक
- दूसरा सबसे अधिक
- तीसरा सबसे अधिक
- चौथा सबसे अधिक
Explanation:
- 1991 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 86,338,853 थी, जिसका दूसरा स्थान था। 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 104099452 है (भारत के कुल जनसंख्या का 8.60% है)। जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
