बिहार में निम्नलिखित में से किस अनाज का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सबसे अधिक है?

  • चावल
  • गेहूं
  • मक्का
  • जौ
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में मक्के का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सबसे अधिक है। बिहार के सात जिले पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर जिलों में औसत उत्पादकता 50 क्विंटल प्रति एकड़ हो गई है। इस मामले में अमेरिका के उन क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है जहाँ उत्पादकता विश्व में सबसे अधिक थी। वर्ष 2020-21 में प्रति हेक्टेयर मक्का की उत्पादकता 5229 किग्रा रही है।

बिहार में मछली उत्पादन करने वाली अग्रणी जिले है-

  • मधुबनी और पूर्वी चम्पारण
  • मधुबनी और दरभंगा
  • पूर्वी चम्पारण और दरभंगा
  • पूर्वी चम्पारण और मुजफ्फरपुर
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के मधुबनी तथा दरभंगा सर्वाधिक मछली उत्पादन करने वाले जिलें है। वर्ष 2018-19 में मधुबनी में 68 हजार टन तथा दरभंगा में 54 हजार टन मछली का उत्पादन किया गया। बिहार मछली उत्पादन में देश भर में चौथे स्थान पर है। वर्ष 2020-21 में बिहार में मछली उत्पादन बढ़कर 7.62 लाख टन हो गया है।

उत्पादन क्षेत्र की दृष्टि से बिहार में शीर्ष श्रेणी (रैकिंग) की दाले कौन-सी हैं?

  • मसूर और चना
  • मूंग और मसूर
  • मूंग और चना
  • मसूर और खंसारी
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • वर्ष 2020-21 में बिहार में कुल दाल उत्पादन 412.32 हजार टन रहा है। उत्पादन की दृष्टि से बिहार राज्य में शीर्ष श्रेणी (रैंकिंग) की दालें वर्ष 2018-19 के अनुसार इस प्रकार हैं- 1. मसूर- 148 हजार टन 2. मूंग-118 हजार टन अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

बिहार में गन्ना उत्पादन में अग्रणी जिला है-

  • पश्चिमी चम्पारण
  • गोपालगंज
  • सीतामढ़ी
  • पूर्वी चम्पारण
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में गन्ना उत्पादन में अग्रणी जिला पश्चिमी चम्पारण है। वर्ष 2018-19 में बिहार राज्य के कुल गन्ना उत्पादन 182.97 लाख टन था जिसमें पश्चिमी चम्पारण का हिस्सा 46.52% पूर्वी चम्पारण (16.43%), गोपालगंज (9.86%), सीतामढ़ी (5.56%) था।…

बिहार में मोटे अनाज का कुल उत्पादन (लाख टन में) 2017-18 में और उसकी विकास दर 2013-14 एवं 2017-18 के बीच थे, क्रमशः

  •  2.15; 5%
  • 3.15; 6%
  •  4.0; 6%
  • 5.15; 4%
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में मोटे अनाजों का उत्पादन 2017-18 में और उसकी विकास दर 2013-14 एवं 2017-18 के बीच क्रमशः 3.15%, 6% उत्पादन रहा।

दक्षिण बिहार में प्रचलित परम्परागत जल संरक्षण सिंचाई पद्धति कहलाती है?

  • आहर-पाइन
  • ढलवाँ-पाइन
  • लोहा-पाइन
  •  गहन-पाइन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • दक्षिण बिहार में प्रचलित परम्परागत जल संरक्षण सिंचाई पद्धति को आहर-पाइन कहते हैं। यह पद्धति प्राचीन काल से प्रचलित है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार बिहार में 117.54 लाख हेक्टेयर की चरम सिंचाई क्षमता है…

2017-18 में बिहार राज्य में कृषि में कार्यरत जनसंख्या का प्रतिशत क्या है?

  • 65
  • 68
  • 67
  • 70
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार राज्य की कुल जनसंख्या का लगभग 70 प्रतिशत कृषि में कार्यरत है। नोट : कृषि पशुपालन बिहार में आजीविका का प्रमुख साधन है जो राज्य की खाद्य सुरक्षा रोजगार और ग्रामीण विकास को सहारा देता है।…

भारत के राज्यों में से जूट उत्पादन की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है?

  • प्रथम
  • तृतीय
  • द्वितीय
  • चतुर्थ
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • जूट उद्योग में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। जूट को ‘सोने का रेशा’ भी कहा जाता है। भारत में प्रमुख जूट उत्पादक राज्य है पश्चिम बंगाल, बिहार, असम आदि। भारत के जूट उद्योग में पश्चिम बंगाल का प्रथम स्थान है जबकि बिहार का दूसरा स्थान है।…

निम्नलिखित में से किस राज्य में कृषि भूमि 60 प्रतिशत से कम है?

  • पश्चिम बंगाल
  • उत्तर प्रदेश
  • पंजाब
  • बिहार

Explanation:

  • बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में से केवल 56.03 लाख हेक्टेयर पर ही वास्तव में कृषि होती है। बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 93.60 लाख हेक्टेयर है जिसमें से केवल 52.42 लाख हेक्टेयर (कुल क्षेत्रफल का 56%) पर ही खेती होती है…

बिहारवासियों के जीवन निर्वाह का मुख्य साधन है-

  • उद्योग
  • व्यापार
  • कृषि
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  •  बिहारवासियों के जीवन निर्वाह का मुख्य साधन कृषि है। बिहार की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 93.60 लाख हेक्टेयर है जिसमें से केवल 56.03 लाख हेक्टेयर पर ही खेती होती है…

राज्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण सिंचाई का साधन है-

  • नहरें एवं नलकूप
  • तालाब
  • कुओं
  • नदी

Explanation:

  • Ans. बिहार राज्य में सिंचाई का सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाला साधन नलकूप है। नलकूप के बाद नहर से सर्वाधिक सिंचाई की जाती है। सिंचाई के अन्य साधनों में तालाब तथा कुआँ का उपयोग किया जाता है।

बिहारवासियों का जीवन निर्वाह का मुख्य साधन है-

  • उद्योग
  • कृषि
  • व्यापार
  •  इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • Ans.बिहारवासियों के जीवन निर्वाह का मुख्य साधन कृषि है। बिहार की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। बिहार के 86% लोग कृषि पर निर्भर है। बिहार के लगभग 93.6 लाख हेक्टेयर भूमि में 79.46 लाख हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है।

वर्तमान में बिहार में सम्पत्ति का मुख्य स्त्रोत क्या है-

  • उद्योग
  • कृषि
  • प्राकृतिक संसाधन
  • खनिज संपदा

Explanation:

  • उत्तर- बिहार के विभाजन (झारखण्ड गठन के बाद) के बाद बिहार में सम्पत्ति का मुख्य स्रोत कृषि है। वर्तमान में प्राकृतिक संसाधन तथा खनिज सम्पदा एवं उद्योग झारखण्ड राज्य में चला गया है।

जूट के उत्पादन में बिहार का कौन-सा जिला अग्रणी है?

  • किशनगंज
  • अररिया
  • पूर्णिया
  • कटिहार

Explanation:

  • Ans : बिहार में वर्तमान में जूट उत्पादन में अग्रणी जिला किशनगंज है जबकि पूरे भारत में जूट उत्पादन में बिहार दूसरे एवं पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान पर है।

बिहार में लगभग कितने क्षेत्र पर कृषि कार्य होता है?

  •  80%
  • 60%
  • 86%
  • 65%

Explanation:

  • Ans : बिहार की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 93.60 लाख हेक्टेयर है जिसमें से केवल 56.03 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही खेती होती है। राज्य में लगभग 79.46 लाख हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य है। अतः बिहार में लगभग 60% क्षेत्र पर ही कृषि कार्य होता है।

बिहार का प्रसिद्ध ‘पूसा’ कृषि संस्थान किस देश के कृषि विज्ञानी के नाम से है?

  • रूस
  • अमेरिका
  • इंग्लैंड
  • जापान

Explanation:

  • बिहार का प्रसिद्ध ‘पूसा’ कृषि संस्थान अमेरिका देश के कृषि विज्ञानी के नाम से है। मूलरूप से पूसा (बिहार) में 1905 ई. में एक अमेरिकी परोपकारी हेनरी फिप्स की वित्तीय सहायता से स्थापित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, वर्ष 1936 से दिल्ली में कार्य कर रहा है। यह संस्थान कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार हेतु देश का प्रमुख संस्थान है।

निम्न में से किस जिला में मखाने का उत्पादन नहीं होता है?

  • समस्तीपुर
  • मधुबनी
  • दरभंगा
  • औरंगाबाद

Explanation:

  • प्रश्नगत उल्लिखित जिलों में औरंगाबाद में मखाने का उत्पादन नहीं होता है। देश में उत्पादित मखाने में 80-85% अकेले बिहार में उत्पन्न होता है। बिहार के मधुबनी और दरभंगा जिले में बड़े स्तर पर इसकी खेती होती है। वर्ष 2002 में राष्ट्रीय मखाना शोध संस्थान की स्थापना दरभंगा में की गई। यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करता है।

बिहार में सिंचाई के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • बिहार के रोपित कुल क्षेत्रफल का लगभग 46 प्रतिशत सिंचित है
  • बिहार के कुल सिंचित क्षेत्रफल का लगभग 30 प्रतिशत नहरों तथा 39 प्रतिशत नलकूपों द्वारा सिंचित हैं
  • नहरों द्वारा सिंचित सर्वाधिक क्षेत्रफल भोजपुर, औरंगाबाद, पश्चिम चम्पारण, रोहतास तथा मुंगेर जिलों में मिलता है।
  • नलकूपों द्वारा सिंचित सर्वाधिक क्षेत्रफल समस्तीपुर, सीतामढ़ी बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज तथा खगड़िया जिलों में मिलता है

Explanation:

  • प्रश्नकाल के दौरान बिहार की कुल सिंचित भूमि का लगभग 27 प्रतिशत भाग नहरों से तथा लगभग 6 प्रतिशत भाग नलकूप अथवा ट्यूबल से सिंचित किया जाता है। इस प्रकार विकल्प बी सही नहीं है अन्य सभी विकल्प सत्य हैं। वर्तमान में नलकूप से 62 प्रतिशत, नहर से 31 प्रतिशत तथा तालाब से 2 प्रतिशत क्षेत्रों को सिंचित किया जाता है।

बिहार के विविध भौगोलिक पक्षों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर मनन कीजिए: 1. बिहार के घरेलू उत्पादन में कृषि का योगदान लगभग 67 प्रतिशत है 11. बिहार में रेशम उद्योग 1,50,000 से अधिक लोगों को स्वरोजगार प्रदान करता है III. बिहार में प्रतिवर्ष लगभग 47 लाख एकड़ भूमि बाढ़ग्रस्त हो जाती है, जबकि 10 लाख एकड़ सदैव जलाक्रांत बनी रहती है IV. बिहार के 85 से 90 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों में प्रत्येक के पास 5 एकड़ से कम जमीन है इनमें से कौन-से कथन सही हैं?

  • II तथा IV
  • 1 तथा II
  • II तथा III
  • III तथा IV

Explanation:

  • प्रश्नकाल के दौरान बिहार के जीडीपी में कृषि का योगदान 47.41 प्रतिशत था, जबकि लगभग 47 लाख एकड़ भूमि तात्कालिक रूप से बाढ़ से प्रभावित थी। अतः विकल्प दो तथा तीन सही है, अन्य विकल्प सही नहीं है। वर्ष 2020-21 में बिहार के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान लगभग 19 प्रतिशत है। वर्तमान ऑकड़ों के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या का 77 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में संलग्न हैं। बिहार में कुल सिंचित क्षेत्र 5.446 मिलियन हेक्टेयर है। बिहार में 82.9 फीसदी सीमांत कृषक, तथा 9.6 प्रतिशत छोटे किसान हैं।

बिहार के कुल श्रमशक्ति में कृषि श्रमिकों का अनुपात है-

  • 40.18
  • 48.18
  • 29.17
  • 46.18

Explanation:

  • प्रश्नकाल के दौरान बिहार के कुल श्रमशक्ति में कृषि श्रमिकों का अनुपात लगभग 48% था। वर्तमान ऑकड़ों के अनुसार बिहार के कुल श्रमशक्ति में कृषि श्रमिकों का अनुपात 44.6% है।

अंग्रेजी शासन काल में भारत का कौन-सा क्षेत्र अफीम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध था?

  • बिहार
  • दक्षिण भारत
  • गुजरात
  • असम

Explanation:

  • अंग्रेजी शासन काल में अफीम उत्पादन के लिए बिहार क्षेत्र विशेष प्रसिद्ध था तथा इसका व्यापार ब्रिटिश सरकार द्वारा पड़ोसी देशों में किया जाता था।

ब्रिटिश राज में बिहार के कृषक वर्गों को निम्नलिखित श्रेणी में रखा जा सकता है-

  • पंचमुखी (Five-fold) वर्गीकरण
  • चतुर्मुखी (Four-fold) वर्गीकरण
  • त्रिमुखी (Three-fold) वर्गीकरण
  • कोई वर्गीकरण नहीं

Explanation:

  • ब्रिटिश राज में बिहार के कृषक वर्गों को पंचमुखी (Five-fold) वर्गीकरण में रखा जा सकता है।

बिहार की मुख्य खाद्यान्त्र फसलें हैं

  • चावल, गेहूँ एवं मक्का
  • गन्ना, चाय एवं जौ
  • मूंगफली, कॉफी एवं गेहूँ
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। यहाँ की मुख्य खाद्यान्त्र फसलें धान, मक्का, गेहूँ, दलहन है। मुख्य नकदी फसलें गन्ना, तम्बाकू, जूट, आलू, प्याज, मिर्च है। बिहार की जलवायु उष्ण एवं आर्द्र है तथा यहाँ उपजाऊ दोमट मिट्टी पाई जाती है।

बिहार में कृषि के अन्तर्गत क्षेत्र है-

  • 95 लाख हेक्टेयर
  • 85 लाख हेक्टेयर
  • 89 लाख हेक्टेयर
  • 89.9 हेक्टेयर

Explanation:

  • बिहार में कृषि योग्य भूमि लगभग 56.03 लाख हेक्टेयर है जो कुल भूमि का लगभग 60% (59.86%) है। बिहार में लगभग 17.5% भौगोलिक क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। शेष अन्य गतिविधियों के लिए प्रयुक्त होता है। बिहार का कुल क्षेत्रफल 94.16 लाख हेक्टेयर है।

बिहार राज्य की मुख्य नकद फसल (Cash crop) कौन-सी है?

  • चाय
  • रबड़
  • गन्ना
  • नारियल और कॉफी

Explanation:

  • कृषि बिहार के अधिकतर लोगों की जीविका का साधन है। जिस फसल का उत्पादन व्यापार के दृष्टिकोण से किया जाता है उसे नकदी फसल कहा जाता है। गन्ना, जूट, तम्बाकू, आलू, तिलहन बिहार की प्रमुख नकदी फसलें हैं। बिहार की मुख्य नकदी फसल गन्ना है। बिहार में लगभग 3 लाख हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की खेती की जाती है जिसमें चंपारण, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना आदि जिलों का प्रमुख स्थान है।

बिहार में, उत्पादन की दृष्टि से, चावल के बाद दूसरी फसल है-

  • गेहूँ
  • मक्का
  • चना
  • आलू

Explanation:

  • बिहार में उत्पादन की दृष्टि से चावल के बाद दूसरा स्थान गेहूँ का है। बिहार के कुल कृषि योग्य भूमि के लगभग 30% भाग पर गेहूँ की खेती की जाती है। बिहार में गेहूँ उत्पादन के अग्रणी जिले रोहतास, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी है। मक्का का स्थान तीसरा है।

आजादी के बाद बिहार में सिंचित क्षेत्र बढ़ा है लगभग-

  • दो गुना
  • चार गुना
  • पाँच गुना
  • दस गुना

Explanation:

  • बिहार राज्य में सिंचाई योजनाओं के तहत कुल 31 लाख 4017 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हो गया है। आजादी के बाद बिहार में सिंचित क्षेत्र लगभग दो गुना बढ़ गया। इन सिंचाई के साधनों में नहर, तालाब, नलकूप, कुँआ इत्यादि हैं। बिहार में कुल सिंचित क्षेत्र के 31.1% की सिंचाई नहरों द्वारा होती है। यहाँ नलकूपों के द्वारा 62.4% भूमि की सिंचाई की जाती है। बिहार में सिंचाई के लिए निम्नलिखित परियोजनाओं द्वारा नहरें निकाली गयी है। गंडक परियोजना द्वारा सारण, चम्पारन एवं तिरहुत क्षेत्रों में सिंचाई की व्यवस्था की गयी है। बिहार की अन्य नहरें- कोसी नहर, सोन नहर, त्रिवेणी, कमला, तिरहुत, सकरी आदि हैं।

बिहार में कृषि योग्य भूमि का कितना प्रतिशत भाग सिंचित है?

  • 50% से अधिक
  • 40% से 50%
  • 30% से 40%
  • 30% से कम

Explanation:

  • बिहार एक कृषि प्रधान देश है, बिहार के सम्पूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल (94.16 लाख हेक्टेयर) में से लगभग 76.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सकल बुआई क्षेत्र के अन्तर्गत सम्मलित है। वर्तमान में बिहार में कृषि योग्य भूमि का मात्र 54.40 प्रतिशत भाग सिंचित है।

बिहार की शस्य गहनता कितनी है?

  • 108%
  • 118%
  • 128%
  • 138%

Explanation:

  • प्रश्नकाल के समय बिहार की शस्य गहनता 128% थी। वर्तमान में यह 144% है। एक वर्ष में एक ही कृषि क्षेत्र पर उगायी जाने वाली फसलों की संख्या शस्य गहनता कहलाती है। वर्तमान में भारत में फसल गहनता 136% है।

बिहार की सिंचाई क्षमता अन्ततः कितनी है?

  • 89.20 लाख हेक्टेयर
  • 90.39 लाख हेक्टेयर
  • 91.64 लाख हेक्टेयर
  • 92.11 लाख हेक्टेयर

Explanation:

  • संयुक्त बिहार राज्य में कुल 174 लाख हेक्टेयर भूमि में 115 लाख हेक्टेयर भूमि खेती के योग्य है। संयुक्त बिहार में 89 लाख हेक्टेयर भू-क्षेत्र सिंचित थी। किन्तु वर्तमान समय में बिहार की कुल कृषि योग्य भूमि का मात्र 54.40 प्रतिशत (लगभग 33.51 लाख हेक्टेयर) भू-क्षेत्र सिंचित है।

उस क्षेत्र की पहचान करें जहां से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होती थी?

  • बिहार
  • गुजरात
  • बंगाल
  • मद्रास

Explanation:

  • यूरोपीयवासियों को सर्वोत्तम अफीम और शोरा की प्राप्ति बिहार से होती थी। शोरा का उत्पादन बंगाल में भी प्रचुर मात्रा में होता था। यहाँ पर व्यापार करने वाले यूरोपियों में मुख्य रूप से पुर्तगाली, डच, अंग्रेज और फ्रांसीसी थे।

बिहार का पहला रामसर स्थल कौन-सा है?

  • कैमूर रेंज
  • खड़गपुर झील
  • कंवर झील
  • राजगीर हिल
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • कबरताल आर्द्रभूमि, जिसे कंवर झील के नाम से भी जाना जाता है, बिहार का पहला रामसर स्थल है। यह बेगूसराय जिले में स्थित है। 63.11 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैले इस आर्द्रभूमि में रूस, मंगोलिया और साइबेरिया से हजारों किमी. की दूरी तय कर लाखों की संख्या में पक्षी आते हैं। यह मीठे पानी की उथली झील है। इस झील और आसपास की नमभूमि (वैटलैंड) को पक्षी विहार का दर्जा प्राप्त है। यह भारत का 39वाँ रामसर स्थल है।

भारत की प्रथम डॉलफिन वेधशाला कहाँ बनाई जा रही है?

  • दिल्ली
  • मुम्बई
  • बिहार
  • ओडिशा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारत की पहली डॉल्फिन वेधशाला बिहार राज्य में बनाई जा रही है, बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला गंगेटिक डॉल्फिन अभयारण्य स्थित है। यह देश का एक मात्र डॉल्फिन अभयारण्य है और यह गंगा नदी में 50 किमी. में फैला हुआ है।

बिहार का प्रथम रामसर क्षेत्र कहाँ स्थित है?

  • बेगूसराय
  • बांका
  • भागलपुर
  • भोजपुर
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार का पहला रामसर साइट बेगूसराय में काबरताल, अंतर्राष्ट्रीय महत्व का वेटलैंड बन गया है। इसकी स्थापना 1989 में की गई थी। काँवर झील को देश का 39वाँ रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह बिहार का पहला रामसर स्थल है। यह प्रवासी पक्षियों और जैव विविधता की आबादी के लिए मध्य एशियाई फ्लाईवे का एक महत्वपूर्ण वेटलैंड है।

बिहार राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र की तुलना में समस्त वन्य क्षेत्र का प्रतिशत है

  • 7.84
  • 6.87
  • 3.21
  • 12.77
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार बिहार राज्य में वनावरण 7.84 प्रतिशत एवं वृक्षावरण 2.49 प्रतिशत है। कुल वनावरण एवं वृक्षावरण बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 10.32 प्रतिशत है। अतः विकल्प (e) सही होगा।

निम्न में से किस जिले में बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान स्थित है?

  • नालन्दा
  • भागलपुर
  • पश्चिमी चम्पारण
  • पूर्वी चम्पारण
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार राज्य का एक मात्र राष्ट्रीय उद्यान वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान है, जो पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 893.73 वर्ग किमी. है। इसकी स्थापना 1978 में की गई थी। यह भारतीय बाघ प्रजाति (पैंथेरा टाइग्रिस) का निवास स्थल है। यहाँ भालू, हिरण, चीतल, सांभर इत्यादि भी पाये जाते हैं। भारत में वर्तमान में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान 565 अभ्यारण्य एवं 53 बाघ रिजर्व है।

विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभ्यारण बिहार के किस जिले में स्थित है?

  • भागलपुर
  • पटना
  • बक्सर
  • नालंदा
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभ्यारण बिहार के भागलपुर जिले में स्थित है। इसे 1991 से संचालित किया जा रहा है। यहाँ एशिया में विलुप्तप्राय गंगा की डाल्फिन के लिए संरक्षित क्षेत्र है। गांगेय डॉल्फिन को वर्ष 2009 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया है।

निम्नलिखित में से कौन-सा वन्य जीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है?

  • वाल्मीकि
  • राजगीर
  • भीमबन्ध
  • गौतम बुद्ध
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भीमबन्ध वन्यजीव अभ्यारण की स्थापना 1976 में बिहार के मुंगेर जिले में की गयी थी। यह 681.99 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ तेंदुआ भालू, सांभर, जंगली सूअर, भेड़िया, बंदर, लंगूर, नीलगाय, मगरमच्छ, मोर इत्यादि पाये जाते हैं। मनोरम पहाड़ियों, प्राकृतिक वादियों व घने जंगलों से घिरे भीमबांध में गर्म जल के असीम स्रोत है।

बिहार के कितने प्रतिशत भू-भाग पर अति सघन वन है?

  • 0.15
  • 0.25
  • 0.35
  • 0.40

Explanation:

  • बिहार में लगभग 0.35% भू-भाग पर अतिसघन वन आच्छादित हैं। राज्य में वन आवरण 7,305.99 वर्ग किमी है जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 7.76% है। बिहार में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले जिले हैं- कैमूर और पश्चिम चंपारण। बिहार में न्यूनतम वन क्षेत्र के जिले हैं- शिवहर और शेखपुरा।

राष्ट्रीय उद्यान जो भारत एवं नेपाल की सीमा पर, गण्डक नदी के तट पर स्थित है, वह है-

  • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
  • हेमिस नेशनल पार्क
  • वाल्मीकि नेशनल पार्क
  • नन्दा देवी नेशनल पार्क

Explanation:

  • वाल्मीकि नॅशनल पार्क भारत एवं नेपाल की सीमा पर स्थित बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में है। जो गण्डक नदी के बांये तट पर स्थित है। उल्लेखनीय है कि यह बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है जो भारत में हिमालयी तराई जंगलों की सबसे पूर्वी सीमा बनाता है। बाघ गणना 2018 के अनुसार वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 32 है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगालों में पाए जाने वाले जंगली स्तनधारियों में बाघ, सुस्त भालू, तेंदुआ, जंगली कुत्ता, बाइसन, जंगली सुअर आदि शामिल हैं।

बिहार में कितना वर्ग मीटर वन क्षेत्र है?

  • 7812 वर्ग मीटर
  • 7381 वर्ग मीटर
  • 8461 वर्ग मीटर
  • 9612 वर्ग मीटर

Explanation:

  • बिहार में वर्तमान में कुल वन क्षेत्र लगभग 7381 वर्ग किमी है जो राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 7.84 प्रतिशत है। 17वीं वन रिपोर्ट के अनुसार यहां 75 वर्ग किमी. वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है।

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान बिहार में वन्य जीवन (Wild life) के लिए प्रसिद्ध है?

  • भागलपुर
  • बोध गया
  • पटना
  • हजारीबाग

Explanation:

  • बिहार में गौतम बुद्ध पक्षी अभयारण्य बोध गया में है, जहां बाघ, सांभर, चीतल, नीलगाय, बनैला सुअर, गिद्ध, बाज, मोर, लाल जंगली फाऊल आदि संबंधित जीव हैं।

बिहार का कौन-सा शहर वन्य जीव सेंक्चुयरी (Wild life Sanctuary) और राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध है?

  • हजारीबाग
  • नालन्दा
  • गया
  • जमशेदपुर

Explanation:

  • वर्तमान बिहार राज्य में एक मात्र राष्ट्रीय पार्क वाल्मीकि अभ्यारण्य पश्चिमी चम्पारण जिले में अवस्थित है। प्रश्नकाल में बिहार के हजारी बाग में मात्र एक वन्य जीव अभ्यारण एवं राष्ट्रीय पार्क स्थित था जो राज्य विभाजन के पश्चात झारखण्ड में चला गया। गौतम बुद्ध वन्य जीव अभ्यारण बिहार के गया और झारखण्ड के कोडरमा जिले में स्थित है।

बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्र का वनाच्छादित प्रतिशत है लगभग-

  • 17%
  • 10.32%
  • 27%
  • 33%

Explanation:

  • बिहार का कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग कि.मी. है। 2021 के वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 9722 वर्ग किमी, पर वनावरण एक वृक्षावरण है। यह कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 10.32% है।
Bihar GK Question Bank – Agri