बिहार में कौन-सा खनिज पाया जाता है?

  • क्वार्टजाइट
  • पाइराइट
  • अभ्रक
  • उपर्युक्त सभी

Explanation:

  • बिहार खनिज संसाधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें विभिन्न प्रकार के खनिज पाये जाते हैं- मैग्नीज, कोयला, गंधक, क्वार्टजाइट, पाइराइट, अभ्रक, लेड आक्साइड, टिन, बेरेलियम आदि खनिज तत्व पाये जाते हैं।

बिहार के किस जिले में सबसे अधिक सोने का भण्डार मिला है?

  • मुंगेर
  • जमुई
  • बांका
  • कटिहार
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार सरकार ने जमुई जिले में “देश के सबसे बड़े” सोने के भंडार की खोज के लिए अनुमति देने का फैसला लिया है। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, जमुई जिले में 37.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन सोने का भंडार मौजूद है।

बिहार के किस जिले में अंभ्रक का भंडार है?

  • रोहतास
  • पटना
  • गया
  • सारण
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के गया और नवादा जिले में अभ्रक का भंडार है। अभ्रक एक ऐसा खनिज है जो प्लेटों अथवा पत्रण क्रम में पाया जाता है। अभ्रक पारदर्शी, काले, हरे, लाल, पीले अथवा भूरे रंग का हो सकता है। अभ्रक के निक्षेप छोटानागपुर पठार के उत्तरी पठारी किनारों पर पाए जाते हैं। बिहार-झारखण्ड की कोडरमा-गया-हजारीबाग पेटी अभ्रक की अग्रणी उत्पादक है।

नेपाल की प्रथम बहुराष्ट्रीय पेट्रोल पाइपलाइन बिहार में कहाँ से प्रारम्भ होती है?

  • मोतिहारी
  • रक्सौल
  • जोगबनी
  • पटना
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोतिहारी- अमलेखगंज (नेपाल) पेट्रोलियम उत्पाद पाइप लाइन का उद्घाटन किया। यह दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस बॉर्डर पेट्रोलियम उत्पादों की पाइप लाइन है।

वर्ष 2019 में बिहार राज्य में बिजली क्षमता की उपलब्धता क्या थी?

  • 4767 मेगावाट
  • 4867 मेगावाट
  • 5767 मेगावाट
  • 5867 मेगावाट
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • वर्ष 2018-19 में बिजली की उपलब्ध क्षमता 4767 मेगावाट थी जो 27.4% बढ़कर 2019-20 में 6073 मेगावाट हो गयी। बिजली की बढ़ी हुयी मांग को पूरा करने के लिए 2022-23 तक विभिन्न स्रोतों से 6607 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता चरणबद्ध ढंग से बढ़ाने की योजना सरकार पहले से ही बना रही है।

बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सम्मिलित परियोजना है?

  • दामोदर घाटी
  • गंडक परियोजना
  • व्यास परियोजना
  • हीराकुंड परियोजना

Explanation:

  • गंडक नदी घाटी परियोजना बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सम्मिलित परियोजना है तथा इस परियोजना से नेपाल को भी लाभ मिलता है। इसकी शुरूआत वर्ष 1961 में हुई थी। गंडक नदी नेपाल के मस्टैंग जिले में नुबीन हिमालय ग्लेशियर से निकलती है। इसे नारायणी या गंडकी के नाम से भी जाना जाता है।

बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन (बी. एस. टी. पी. एस.) किस राज्य में स्थित है?

  • बिहार
  • कर्नाटक
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन (बी.एस.टी.पी.) बिहार राज्य में स्थित है।

बिहार में नवीनतम वार्षिक प्रति व्यक्ति बिजली का उपभोग है

  • न्यूनतम
  • न्यूनतम से द्वितीय
  • उच्चतम
  • उच्चतम से द्वितीय
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • देश में बिहार राज्य की वार्षिक प्रति व्यक्ति बिजली का उपभोग सबसे कम है। वर्ष 2020-21 के आँकड़ों के अनुसार बिहार की प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपभोग 350 KWh है।

निम्नलिखित में से कौन सा मुख्य नदी घाटी परियोजना बिहार राज्य में स्थित है?

  • सोन बहुउद्देशीय परियोजना
  • हीराकुंड परियोजना
  • रिहन्द विद्युत परियोजना
  • जवाहर सागर जल विद्युत परियोजना

Explanation:

  • सोन नदी घाटी परियोजना बिहार की सबसे प्राचीन परियोजना के साथ-साथ यहाँ की पहली परियोजना है। ब्रिटिश सरकार ने सिंचित भूमि में वृद्धि कर अधिकाधिक फसल उत्पादन की दृष्टि से इस परियोजना का विकास 1874 ई. में किया था। सुविकसित रूप से यह नहर तीन लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करती है।

बिहार राज्य में प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपयोग है-

  • 203 KWh
  • 187 KWh
  • 161 KWh
  • 145 KWh
  • उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • प्रश्नकाल 2017 में बिहार राज्य में प्रति व्यक्ति उर्जा उपभोग 227.9 KWh था। वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार बिहार की प्रति व्यक्ति ऊर्जा उपभोग 350 KWh थी।

बिहार में कोयले का अनुमानित भंडार है-

  • 1260 करोड़ टन
  • 303 करोड़ टन
  • 25310 करोड़ टन
  • 16 करोड़ टन

Explanation:

  • बिहार राज्य से झारखण्ड के अलग होने से समस्त प्राकृतिक संसाधन झारखण्ड राज्य में चला गया है। बिहार में बहुत कम प्राकृतिक संसाधन रह गया है। 2018 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोयले कुल की संचित भू-वैज्ञानिक संसाधनों का 319.02 बिलियन टन भंडार अनुमानित है। इसके अनुसार बिहार राज्य में कोयले का अनुमानित भण्डार 16.1 करोड़ टन है।

भारत के वाणिज्यिक ऊर्जा की…… प्रतिशत पूर्ति कोयले से होती है-

  • 76
  • 56
  • 67
  • 52

Explanation:

  • प्रश्नकाल 2008 के दौरान भारत के वाणिज्यिक ऊर्जा का 67 प्रतिशत कोयले से प्राप्त किया जाता था, जबकि वर्तमान में 55 प्रतिशत ऊर्जा की पूर्ति कोयले द्वारा होती है।

1 जनवरी, 2003 को बिहार में कोयले के भण्डार थे (मिलियन टन में)

  • 260
  • 360
  • 160
  • 210

Explanation:

  • प्रश्नकाल के दौरान बिहार में सम्भावित कोयले का भण्डार 160 मि. टन था। झारखण्ड के बिहार के पृथक होने के दौरान राज्य के प्राकृतिक संसाधनों में भारी कमी आयी है।

बिहार में सूची-1 (खनिजों) को सूची-II (प्राप्ति स्थानों) से सह-संबंधित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  • A. अभ्रक
  • B. स्वर्ण
  • C. डोलोमाइट
  • D. पेट्रोलियम
  • 1. मुंगेर
  • 2. गया
  • 3. किशनगंज
  • 4. रोहतास

Explanation:

  • उपरोक्त का सही सुमेलन इस प्रकार है- अभ्रक- गया, स्वर्ण- मुंगेर जिले का करमाटिया गांव, डोलोमाइट- रोहतास जिले का बजारी गांव, पेट्रोलियम- किशनगंज।

बिहार समृद्ध है-

  • उद्योगों में
  • हस्तकला में
  • खनिजों में
  • तकनीकी में

Explanation:

  • बिहार में प्रधान रूप से चूना पत्थर, पायराइट, चीनी-मिट्टी, फेल्सपार, सोना, ग्रेनाइट आदि खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है। बिहार राज्य देश में पायराइट का एक मात्र उत्पादक क्षेत्र है।

भारत के किस राज्य में चाँदी उपलब्ध होती है-

  • उड़ीसा
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात
  • बिहार

Explanation:

  • बिहार से पृथक होकर बने झारखण्ड राज्य के मानभूमि और सिंहभूम में चांदी पायी जाती है। राजस्थान के जावर क्षेत्र, तमिलनाडु के अनन्तपुर, मध्य प्रदेश के पन्ना और आन्ध्र प्रदेश में चांदी पायी जाती हैं। इसका उपयोग सिक्के बनाने, आभूषण बनाने, बर्तनों में चढ़ाने, सिल्वर ब्रोमाइड आदि बनाने में किया जाता है।

कोयले पर चलने वाले तीन थर्मल पावर स्टेशन जो बिहार में स्थित हैं, इस प्रकार हैं-

  • चंद्रपुर, पंचाट, बरौनी
  • बोकारो, पंचाट, चंद्रपुर
  • बरौनी, कहलगाँव, मुजफ्फरपुर
  • बोकारो, चंद्रपुर, सन्तालडीह

Explanation:

  • प्रश्नानुसार दिए गये एक भी विकल्प सही नहीं है। जबकि बिहार में थर्मल पावर स्टेशन, बरौनी, कहलगाँव, मुजफ्फरपुर, एवं नबीनगर में स्थित है।

कोयला उत्पादन में राज्यवार घटता क्रम है-

  • बिहार, मध्य प्रदेश, पं. बंगाल
  • छत्तीसगढ़ , ओड़िशा , झारखण्ड
  • पं. बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार
  • बिहार, पं. बंगाल, मध्य प्रदेश

Explanation:

  • कोयला उत्पादन में  वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रथम, ओड़िशा द्वितीय तथा झारखण्ड तृतीय स्थान पर है।

मैथन उत्पादन करता है-

  • ताप-शक्ति
  • जल-शक्ति
  • अणु-शक्ति
  • सौर्य-शक्ति

Explanation:

  • मैथन बांध का निर्माण दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत किया गया है। इस बांध में जल विद्युत्त संयंत्र कार्यरत है। यह बांध लगभग 15712 फीट लम्बा और लगभग 165 फीट चौड़ा है। भूमिगत पावर स्टेशन में बिजली की लगभग 60,000 किलोवाट बिजली उत्पादन क्षमता है।

भारत में बिहार अग्रणी उत्पादक है-

  • शीशा का
  • मैंगनीज का
  • अभ्रक का
  • चूना पत्थर का

Explanation:

  • बिहार (वर्तमान में झारखण्ड) अभ्रक का अग्रणी उत्पादक राज्य था। झारखण्ड के कोडरमा जिले में अभ्रक का उत्पादन होता है, जिसका उपयोग विद्युत सामग्री (इंशुलेटर) बनाने में होता है।

भारत में निम्नलिखित के उत्पादन में बिहार का एकाधिकार है-

  • चूना पत्थर
  • कोयला
  • पाइराइट
  • ग्रेफाइट

Explanation:

  • बिहार में पाइराइट्स का खनन रोहतास जिले में होता है। इसके खनन में बिहार का एकाधिकार है। बिहार में देश का 94 प्रतिशत पाइराइट पाया जाता है।

देश के कुल खनिज उत्पादन का कितना प्रतिशत बिहार से प्राप्त है?

  • लगभग 36%
  • लगभग 60%
  • लगभग 3%
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं

Explanation:

  • तत्कालीन संयुक्त बिहार देश के कुल खनिज उत्पादन में 16 प्रतिशत योगदान था। परन्तु झारखण्ड के अलग हो जाने के पश्चात भारतीय माइन्स ब्यूरो की 2019-20 की रिपोर्ट के आकार पर बिहार का खनिज उत्पादन में 3% प्रतिशत हिस्सा है।

झारखण्ड में लौह अयस्क प्राप्त होता है-

  • लोहरदग्गा जिले में
  • दुमका जिले में
  • धनबाद में
  • सिंहभूम जिले में

Explanation:

  • वर्तमान में बिहार में लौह अयस्क के भण्डार भागलपुर एवं जमुई जिलों में स्थित है, जिसमे से गया एवं जमुई से मैग्नेटाइट किस्म के लौह अयस्क तथा भागलपुर से हेमेटाइट किस्म के लौह अयस्क का खनन होता है। सिंहभूम जिला वर्तमान में झारखण्ड राज्य का हिस्सा है।

देश में कच्चे तांबे के उत्पादन में बिहार का क्या स्थान है?

  • पहला
  • दूसरा
  • तीसरा
  • उत्पादन बिहार में नहीं होता है

Explanation:

  • वर्तमान में देश का अधिकांश तांबा झारखंड के सिंहभूम, राजस्थान के झुंझनू, अलवर तथा उदयपुर, मध्य प्रदेश के बालाघाट और आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर व नेल्लौर जिलों से निकाला जाता है। वर्तमान में तांबा का उत्पादन बिहार में नहीं होता है।

बिहार के किस जिले को ‘सिल्क सिटी’ के नाम से जाना जाता है?

  • कटिहार
  • भोजपुर
  • भागलपुर
  • बांका
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भागलपुर को ‘सिल्क सिटी’ के रूप में जाना जाता है। यहाँ तीन प्रकार के रेशम का उत्पादन किया जाता है- मलबरी, तसर और हूरी। बिहार प्राचीन काल से ही रेशम निर्मित कपड़े के लिए मशहूर रहा है। राज्य में भागलपुर एवं आस-पास के क्षेत्र में सूती-रेशम उद्योग की अधिकतर इकाईयाँ अवस्थित हैं।

बिहार में मानव विकास उप-मिशन के अंतर्गत कितने विभाग शामिल हैं?

  • 6
  • 7
  • 8
  • 10
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में मानव विकास उप-मिशन के अन्तर्गत 7 विभाग शामिल हैं। ये विभाग हैं-
    1. स्वास्थ्य विभाग,
    2. शिक्षा विभाग,
    3. समाज कल्याण विभाग,
    4. अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग,
    5. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,
    6. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,
    7. आपदा प्रबन्धन विभाग।

15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, 2021-26 तक केंद्रीय करों के विभाज्य पूल में बिहार को कितना हिस्सा प्राप्त होगा?

  • 4.23 प्रतिशत
  • 4.06 प्रतिशत
  • 4.12 प्रतिशत
  • 4.89 प्रतिशत
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार 2021-26 तक केंद्रिय करों के विभाज्य पूल में बिहार राज्य का हिस्सा 4.12% है। 14वें वित्त आयोग में यह अनुपात 4.06 था। 15वें वित्त आयोग ने केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी 41% होने की सिफारिश की है।

बिहार में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए किस प्रकार के बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव है?

  • कृषि विज्ञान बैंक
  • कृषि यंत्र बैंक
  • कृषि विकास बैंक
  • कृषि उत्थान बैंक
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ‘कृषि यंत्र बैंक’ को स्थापित करने का प्रस्ताव है। बिहार कृषि विभाग के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में सरकार द्वारा 328 ‘कृषि यंत्र बैंकों’ की स्थापना की जाएगी। किसान समूहों के माध्यम से कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की जाएगी तथा इन समूहों द्वारा कृषि यंत्र आसपास के किसानों को किराए पर दिये जाएंगे। इसके लिए सरकार 80 प्रतिशत अनुदान देगी, जिसकी अधिकतम सीमा 8 लाख रूपये होगी।

2019 में बिहार के मानव विकास सूचकांक का मान था?

  • 0.641
  • 0.613
  • 0.596
  • 0.574
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • वर्ष 2019 में बिहार के मानव विकास सूचकांक का मान 0.536 है। बिहार का राज्यों में स्थान 36वाँ था। वर्ष 2022 में यूएनडीपी द्वारा जारी वर्ष 2021 के मानव विकास सूचकांक में भारत को 132वाँ स्थान मिला जिसका स्कोर 0.633 है।

बिहार में बरौनी रिफायनरी किसके सहयोग से बनाया गया था?

  • जर्मनी
  • दक्षिण कोरिया
  • सोवियत रूस
  • फ्रांस
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार के बेगूसराय जिले में बरौनी तेल रिफायनरी को सोवियत संघ के सहयोग से 1964 ई. में बनाया गया था।

बिहार धारणीय विकास से सम्बन्धित बोर्ड है?

  • योजना और विकास विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • शहरी विकास विभाग
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • योजना एवं विकास विभाग बिहार में धारणीय विकास से सम्बंधित है। यह सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निर्मित परियोजनाओं हेतु नोडल एजेन्सी के रूप में कार्य करती है। धारणीय विकास के अंतर्गत ऐसे पारिस्थितिकीय विकास की कल्पना की जाती है जिसकी प्रक्रिया में पर्यावरण का न्यूनतम क्षरण होता है।

बिहार में अप्रैल-जून 2018 के दौरान किस क्षेत्रक ने सर्वाधिक एफ.डी.आई. इक्विटी अंर्तप्रवाह को आकर्षित किया?

  • सेवा क्षेत्रक
  • इस्पात उद्योग
  • कृषि में प्रसंस्करण उद्योग
  • सीमेंट उद्योग
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में अप्रैल-जून, 2018 के दौरान सेवा क्षेत्रक ने सर्वाधिक एफ.डी.आई. को आकर्षित किया। हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर पत्रक में इस प्रश्न को डिलीट कर दिया था।

बिहार में किस प्रकार के उद्योगों की प्रत्याशा एवं संभावनायें हैं?

  • तेल-शोधनागार
  • वन-आधारित उद्योग
  • बालुका-खनन उद्योग
  • कृषि-आधारित उद्योग
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • उपरोक्त विकल्पों के अनुसार कृषि आधारित उद्योग की प्रत्याशा एवं संभावनाएँ बिहार में ज्यादा है। चूंकि बिहार मैदानी क्षेत्र में फैला है इसलिए यहाँ कृषि आधारित उद्योग फल-फूल रहे हैं। खनिज क्षेत्र झारखण्ड में चले जाने के कारण बिहार के मैदानी क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगों की संभावनायें अधिक हैं। वर्तमान में बिहार में निम्नलिखित उद्योग जो कृषि पर आधारित हैं- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, चावल मिल उद्योग, चीनी मिल उद्योग, जूट एवं उस पर आधारित वस्त्र उद्योग, दाल मिल उद्योग आदि।

बिहार में निम्नलिखित में कौन रेशम (सिल्क) वस्त्र उत्पादक केन्द्र है?

  • मोतीपुर
  • बजारी
  • भागलपुर
  • डालमियाँनगर
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • भागलपुर बिहार प्रान्त का एक शहर है। भागलपुर सिल्क के व्यापार के लिए विश्वविख्यात है। टसर सिल्क का उत्पादन अभी भी यहाँ के परिवारों के लिए रोजी-रोटी का स्रोत है। यह गंगा के तट पर बसा यह एक अत्यन्त प्राचीन शहर है।

बिहार में 2005-06 से 2014-15 के मध्य किस क्षेत्र ने सर्वाधिक वृद्धि दर दर्ज की?

  • कृषि
  • बैंकिंग
  • रजिस्टर्ड विनिर्माण
  • परिवहन
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

Explanation:

  • बिहार में 2005-06 से 2014-15 के दौरान रजिस्टर्ड विनिर्माण क्षेत्र ने सर्वाधिक 19.31% की वृद्धि दर्ज की है जबकि 15.08% के साथ बैंकिंग दूसरे स्थान पर रहा।

बिहार में डालमिया नगर किसके लिए प्रसिद्ध है?

  • रेशम
  • सीमेंट
  • चमड़ा
  • जूट

Explanation:

  • बिहार के रोहतास जिले में स्थित डालमिया नगर सीमेंट उद्योग के लिए प्रसिद्ध है जबकि जूट उद्योग के लिए पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा तथा रेशमी वस्त्र उद्योग के लिए भागलपुर प्रसिद्ध है। भागलपुर को ‘सिल्क सिटी’ भी कहा जाता है।

बिहार के उद्योगों का कमिश्नर दफ्तर कहाँ स्थित है?

  • पटना
  • गया
  • हाजीपुर
  • मुजफ्फरपुर

Explanation:

  • बिहार में उद्योग कमिश्नर का मुख्यालय पटना में स्थित है। उद्योगों की स्थापना आदि में हो रही समस्याओं का निवारण इसके माध्यम से किया जाता है।

बिहार में गरीबी की समस्या के निदान के लिए आवश्यक है-

  • कृषि विकास
  • उचित जल प्रबन्धन
  • पर्याप्त निवेश
  • इनमें से तीनों ही

Explanation:

  • बिहार में गरीबी की समस्या के निदान के लिए कृषि विकास, उचित जल प्रबन्धन तथा पर्याप्त निवेश सभी आवश्यक है। नीति आयोग द्वारा जारी बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021 में बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया गया है जिसमें किशनगंज सर्वाधिक गरीब जिला है, जहाँ कि 64.75 प्रतिशत जनसंख्या गरीब है।

बिहार में सूची-1 (उद्योगों) को सूची-II (नगरों) से सहसंबंधित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

  • कागज एवं लुग्दी – डालमियानगर
  • सिगरेट – दिलवारपुर
  • प्लाइवुड – हाजीपुर
  • जूट – पूर्णिया

Explanation:

  • उद्योगों का सही सुमेलन इस प्रकार है:- कागज व लुग्दी- डालमियानगर (सासाराम), सिगरेट- दिलवारपुर (मुंगेर), प्लाइवुड- हाजीपुर, जूट- पूर्णिया।

बिहार के कौन-से दो स्थान पेय पदार्थ और प्लास्टिक उद्योग के लिए अलग-अलग से जाने जाते हैं-

  • गया व कटिहार
  • बोकारो व राँची
  • भागलपुर व कोडरमा
  • इनमें से कोई नहीं

Explanation:

  • बिहार राज्य के मुख्य उद्योग: गया – पेय पदार्थ, कटिहार – प्लास्टिक उद्योग।

बिहार में तेल शोधक कारखाना है-

  • सिंघभूम में
  • रुद्रसागर में
  • बरौनी में
  • रांची में

Explanation:

  • बरौनी तेल शोधक कारखाना, रूस की सहायता से 1964-65 ई. में स्थापित किया गया था। यह भारतीय तेल निगम द्वारा कार्यरत है।

बिहार राज्य में गरीबी रेखा के नीचे लोगों की अधिकतम संख्या होने का कारण है-

  • भूमि सुधारों की असफलता
  • राजनैतिक इच्छा का अभाव
  • श्रमिक वर्ग की अधिक संख्या
  • इनमें से सभी

Explanation:

  • बिहार राज्य आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त गरीब राज्य है, जिसका सर्वप्रथम कारण भूमि वितरण की असमानता को लिया जा सकता है। बिहार सरकार ने वहां पर भूमि सुधारों को समग्र रूप से लागू नहीं किया। वहां भूमिहीनों की संख्या काफी हो गयी जो पहले कृषक मजदूर बने और बाद में श्रमिक वर्ग में गिने जाते हैं। राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी भी बिहार में गरीबी का प्रमुख कारण है।

झारखण्ड में इस्पात प्लांट (Steel Plant) का केन्द्र कहाँ पर है?

  • धनबाद
  • रांची
  • मिथिला
  • पटना

Explanation:

  • प्रश्नकाल में रांची इस्पात प्लांट का केन्द्र था। वर्तमान में यह झारखण्ड का भाग है।

बिहार में भारी मशीन निर्माण प्लांट स्थित है-

  • जमशेदपुर में
  • बोकारों में
  • बरौनी में
  • रांची में

Explanation:

  • भारी मशीन निर्माण प्लांट रांची में स्थित है। माइनिंग एण्ड एलाइड इंजीनियरिंग कॉपोरेशन लिमिटेड में है। टाटा आयरन एण्ड स्टील कंपनी, एयर प्रोडक्ट लिमिटेड जमशेदपुर में स्थित है। बोकारो स्टील मिल बोकारो में स्थित है। बरौनी (बिहार) में तेल शोधन कारखाना स्थित है।

बिहार में पटसन उद्योग की पट्टी स्थित है –

  • उत्तर-पश्चिमी बिहार मैदान में
  • उत्तर-पूर्वी बिहार मैदान में
  • मध्य-दक्षिण बिहार मैदान में
  • दामोदर घाटी प्रदेश में

Explanation:

  • देश में पटसन उत्पादन में बिहार का दूसरा स्थान है। बिहार के उत्तर पूर्वी मैदान के पूर्णिमा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा जिलों में पटसन की खेती की जाती है। देश में बिहार का पटसन उत्पादन में लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बिहार में औद्योगिक वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कौन प्रमुख वित्तीय संस्था है?

  • विश्व बैंक
  • बिस्कोमान
  • बिहार राज्य वित्त निगम
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

Explanation:

  • राज्य में छोटे इकाइयाँ थी। अचल पूँजी के निवेश मुख्य रूप से वित्तीय सहायता बिहार राज्य वित्त निगम तथा बिहार राज्य साख एवं निवेश निगम से प्राप्त होता है।

नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं जिनमें एक कथन (A) और दूसरा कथन (R) है। दोनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें –
कथन (A): दक्षिणी बिहार, उत्तरी बिहार की अपेक्षा अधिक विकसित है
कारण (R): दक्षिणी बिहार में उद्योगों का काफी विकास हुआ है।

  • कथन और कारण दोनों सही है,  तथा कथन की सही व्याख्या कारण करता है
  • कथन और कारण दोनों सही है, किंतु कथन की सही व्याख्या कारण नहीं करता है
  • कथन सत्य है परंतु कारण गलत है
  • कथन गलत है परंतु कारण सही है

Explanation:

  • दक्षिण बिहार, उत्तरी बिहार की अपेक्षा अधिक विकसित है, कथन सत्य है परन्तु दक्षिण बिहार में उद्योगों का अधिक विकास हुआ है, कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

 झारखण्ड का एक इस्पात कारखाना –

  • दरभंगा में है
  • गया में है
  • हजारीबाग में है
  • जमशेदपुर में है

Explanation:

  • 15 नवम्बर, 2000 को बिहार के विभाजन के बाद शेष बिहार के उद्योगों में अभूतपूर्व कमी आयी है। इंजीनियरिंग उद्योग, पटना के पूर्व मोकामा में मार्टिन वर्ज का रज्जु कारखाना तथा मालगाड़ी के डिब्बे बनाने का भारत बैगन कारखाना लगाया गया है। झारखण्ड के अलग होने से पूर्व बिहार में जमशेदपुर में टाटा आयरन एवं स्टील कम्पनी (TISCO) की स्थापना 1907 ई. में हुई थी।
Bihar GK Question Bank – Mineral