अशोक

  • सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे राजा थे।
  • वे बौद्ध धर्म को मानते थे।
  • उनकी राजधानी पाटलिपुत्र (आधुनिक बिहार की राजधानी पटना) थी।
  • उदयिन ने 5वीं शताब्दी में पाटलीपुत्र की स्थापना की थी जो सोन और गंगा के संगम पर स्थित था।
  • वह बिंदुसार का पुत्र और चंद्रगुप्त मौर्य का पौत्र था।
  • अशोक का राज्याभिषेक लगभग 268 ई.पू. हुआ।
  • प्रारंभ में वह चंडाशोक कहलाता था।
  • कलिंग युद्ध (261 ई.पू.) के बाद उसका हृदय परिवर्तन हुआ।
  • कलिंग युद्ध के बाद उसने हिंसा का त्याग किया।
  • उसने धम्म (Dhamma) का प्रचार किया।
  • अशोक को धर्माशोक भी कहा जाता है।
  • उसके शिलालेख ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपि में हैं।
  • अशोक के शिलालेखों की भाषा प्राकृत है।

अजातशत्रु

  • अजातशत्रु हर्यक वंश का शासक था।
  • हर्यक वंश की स्थापना 544 ई.पू. में बिम्बिसार के द्वारा की गई।
  • अजातशत्रु ने अपने पिता की हत्या कर मगध की सत्ता प्राप्त की थी। पिता की हत्या करने के कारण उसे ‘पितृहंता’ कहा गया है।
GK-20/12/2025