Centroid

एक त्रिभुज ABC में, दो माध्यिकाएँ AD और BE, G पर समकोण पर प्रतिच्छेद करती हैं। यदि AD = 18 सेमी और BE = 12 सेमी है, तो BD की लंबाई कितनी होगी?

  • 10 सेमी
  • 15 सेमी
  • 8 सेमी
  • 20 सेमी

मान लीजिए G, 24 सेमी परिमाप वाले समबाहु त्रिभुज ABC का केन्द्रक है। AG की लंबाई क्या है?

  • 2√3 सेमी
  • 3√3 सेमी
  • 4√3 सेमी
  • 8/√3 सेमी

यदि त्रिभुज ABC में, BE और CF दो माध्यिकाएं एक-दूसरे के लंबवत हैं और AB = 19 सेमी तथा AC = 22 सेमी है, तो BC की लंबाई कितनी होगी?

  • 26 सेमी
  • 19.5 सेमी
  • 13 सेमी
  • 20.5 सेमी

एक त्रिभुज ABC में, माध्यिकाएँ AD और BE एक दूसरे के लंबवत हैं, और इनकी लंबाई क्रमशः 12 सेमी और 9 सेमी है। त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) कितना है?

  • 80
  • 68
  • 72
  • 78

G, त्रिभुज ABC का केन्द्रक है। यदि त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई 8 सेमी, 10 सेमी और 12 सेमी है, तो AG² + BG² + CG² का मान क्या होगा?

  • 101 ½ सेमी²
  • 102 ⅔ सेमी²
  • 441 ½ सेमी²
  • 551 ½ सेमी²

त्रिभुज ABC में, माध्यिकाएँ AD और BE, G पर प्रतिच्छेद करती हैं। BE के समानांतर एक रेखा DF इस प्रकार खींची जाती है कि F, AC पर है। यदि AC = 9 सेमी है, तो CF की लंबाई कितनी होगी?

  • 2.25 सेमी
  • 3 सेमी
  • 4.5 सेमी
  • 6 सेमी

त्रिभुज ABC में D और E क्रमशः भुजा BC और AC के मध्य बिन्दु हैं । AD और BE समकोण पर G पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि AD = 18 सेमी और BE = 12 सेमी है, तो DC की लंबाई (सेमी में) कितनी है?

  • 6 सेमी
  • 10 सेमी
  • 8 सेमी
  • 9 सेमी

AD, त्रिभुज ABC की माध्यिका है। G, त्रिभुज ABC का केन्द्रक है। यदि AG = 14 सेमी है, तो AD की लंबाई कितनी है?

  • 42 सेमी
  • 28 सेमी
  • 35 सेमी
  • 21 सेमी

त्रिभुज ABC का केन्द्रक G है, उसकी भुजाएँ AB, BC और CA क्रमश: 7 सेमी, 24 सेमी और 25 सेमी हैं। BG का मान क्या है?

  • 6⅓ सेमी
  • 8⅓ सेमी
  • 5⅙ सेमी
  • 4½ सेमी

त्रिभुज ABC एक समकोण त्रिभुज है जहाँ ∠A = 90° और BC = 12 सेमी है। AE और CD क्रमशः भुजाओं BC और AB पर माध्यिकाएँ हैं। यदि माध्यिकाएँ CD और AE समकोण पर प्रतिच्छेद करती हैं, तो माध्यिका CD की लम्बाई क्या होगी?

  • 6√2 सेमी
  • 3√2 सेमी
  • 4√6 सेमी
  • 2√3 सेमी

त्रिभुज ABC में माध्यिकाएँ AD, BE और CF बिंदु G पर मिलती हैं। तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  • AD + BE + CF > (AB + BC + AC)
  • 2(AD + BE + CF) > (AB + BC + AC)
  • 3 (AD + BE + CF) > 4(AB + BC + AC)
  • 4(AD + BE + CF) > 3 (AB + BC + AC)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. किसी त्रिभुज की परिमाप उसकी तीन माध्यिकाओं के योगफल से बड़ी होती है।
2. किसी त्रिभुज ABC में, यदि BC पर कोई बिन्दु D है, तो AB + BC + CA > 2AD होता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

  • केवल 1
  • केवल 2
  • 1 और 2 दोनों
  • न तो 1 और न ही 2

एक त्रिभुज के शीर्ष A(2, 3), B(4, 7) और C(8, 5) हैं। शीर्ष A से जाने वाली माध्यिका की लंबाई क्या है?

  • √34 इकाई
  • √41 इकाई
  • 7 इकाई
  • √29 इकाई

किसी त्रिभुज के शीर्ष (0, 0), (6, 0) और (0, 8) हैं। त्रिभुज के केन्द्रक के निर्देशांक क्या हैं?

  • (2, 8/3)
  • (3, 4)
  • (2, 8/3)
  • (0, 0)

एक त्रिभुज की दो माध्यिकाओं की लंबाई क्रमशः 9 सेमी और 12 सेमी है। यदि ये माध्यिकाएं एक-दूसरे पर लंबवत हैं, तो तीसरी माध्यिका की लंबाई ज्ञात करें।

  • 15 सेमी
  • 10 सेमी
  • 15 सेमी
  • 5 सेमी

यदि किसी त्रिभुज के शीर्ष (a, 0), (0, b) और (3a, 2b) हैं, तो केन्द्रक के निर्देशांक ज्ञात करें।

  • (2a, b)
  • (4a/3, b)
  • (a, b/3)
  • (4a/3, 3b)

एक त्रिभुज की भुजाओं के मध्य-बिंदु (2, 3), (4, 5) और (6, 1) हैं। त्रिभुज के केन्द्रक के निर्देशांक ज्ञात करें।

  • (8, 9)
  • (4, 3)
  • (12, 9)
  • (3, 4)
maths-geometry Centroid – केन्द्रक और माध्यिका