RRB SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-से विटामिन, पोल्ट्री आहार में उच्च स्तर पर बनाए रखे जाते हैं ताकि इष्टतम इष्टतम वृद्धि और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिले?

  • विटामिन B1, 82, 83
  • विटामिन B9 और B12
  • विटामिन C और K
  • विटामिन A, D और E

निम्नलिखित में से कौन-सी अभिक्रिया, द्वि-विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है?

  • AgNO₃ + NaCl → AgCl + NaNO₃
  • \( CaCO_{3} \rightarrow CaO + CO_{2} \)
  • \( 2Mg + O_{2} \rightarrow 2MgO \)
  • \( Zn + H_{2}SO_{4} \rightarrow ZnSO_{4} + H_{2} \)

एक बस बिंदु A से बिंदु B तक 6 km की दूरी 20 मिनट में तय करती है। बस बिंदु B से बिंदु A तक 30 मिनट में पहुंचती है। बस की औसत चाल m/s में कितनी है?

  • 400
  • 4
  • 24
  • 2400

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ अत्यधिक तीव्रता से अभिक्रिया करती है?

  • सोडियम
  • लोहा
  • कोबाल्ट
  • तांबा

जब वसा और तेल का ऑक्सीकरण होता है, तो उनमें एक गंध और स्वाद विकसित होता है, जो _________ होता है।

  • मसालेदार
  • फल जैसा
  • विकृत गंधी
  • सुखद

अनुरणन क्या है?

  • वायु में ध्वनि ऊर्जा का ह्रास होना
  • ध्वनि के तारत्व में परिवर्तन होना
  • ध्वनि तरंगों के बहुपरावर्तनों के कारण ध्वनि-निर्बंध होना
  • सभी दिशाओं में ध्वनि का प्रसार होना

जंतुओं के लिए मैथुन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?

  • उनकी आँखें आकर्षक होनी चाहिए
  • लैंगिक अपरिपक्कता
  • वे लंबे होने चाहिए
  • शारीरिक परिपक्वता

एक विद्युत बल्ब 240 V जनरेटर से जुड़ा है और 0.25 A धारा कर्षित करता है। बल्ब द्वारा खपत की गई शक्ति कितनी है?

  • 60 J
  • 960 W
  • 60 W
  • 960 J

रेखित पेशी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  • ये अंगों में उपस्थित होती हैं
  • प्रत्येक रेखित पेशी तंतु में एकल केंद्रक होता है
  • इसे ऐच्छिक पेशी भी कहा जाता है
  • अधिकांशतः अस्थियों से जुड़ी होती हैं और शारीरिक संचलन में सहायता करती है

अभिकथन (A) और कारण (R) से चिह्नित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): नम हवा के संपर्क में आने पर लोहा लाल-भूरे रंग के पदार्थ से ढक जाता है।
कारण (R): लोहे की नमी और ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया के कारण जंग बनता है।

  • A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
  • A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
  • A और R दोनों सत्य है, तथा R, A की सही व्याख्या नहीं है।
  • A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

आयन क्या है?

  • एक उदासीन परमाणु
  • एक परमाणु या परमाणुओं का समूह, जिसमें धनात्मक या ऋणात्मक आवेश हो
  • एक प्रोटॉन
  • एक अणु

निम्नलिखित में से कौन-सी धातु, निम्न घनत्व और मृदुता की विशेषता रखती है?

  • कॉपर
  • पोटेशियम
  • मैग्नीशियम
  • ऐलुमिनियम

यदि किसी पिंड का वेग दोगुना कर दिया जाए, तो उसकी गतिज ऊर्जा ________ हो जाती है।

  • दोगुनी
  • चार गुनी
  • आठ गुनी
  • आधी

निम्नलिखित में से कौन-सा अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (SI) में मूल मात्रक नहीं है?

  • मीटर
  • जूल
  • सेकंड
  • किलोग्राम

एक एथलीट 300 m व्यास वाले एक वृत्तीय ट्रैक पर दौड़ता है और 50 सेकंड में एक चक्कर पूरा करता है। यदि एथलीट 2 मिनट 30 सेकंड तक दौड़ता है, तो शुरुआती बिंदु से तय की गई कुल दूरी कितनी है? (( \pi = 3.14 ) का प्रयोग करें)

  • दूरी = 942 m
  • दूरी = 2826 m
  • दूरी = 471 m
  • 1500 m

पौधों में परागण बीज निर्माण में किस प्रकार योगदान देता है?

  • बीजों को नए स्थानों पर फैलाकर
  • परागणकारियों को आकर्षित करने के लिए मकरंद का उत्पादन करके
  • परागकोष से वर्तिकाग्र तक पराग स्थानांतरित करके, निषेचन को सक्षम बनाकर
  • बीजांड के चारों ओर एक सुरक्षात्मक बीज आवरण बनाकर

पादप कोशिका भित्ति का प्राथमिक अवयव क्या है?

  • सेल्यूलोज (Cellulose)
  • लिग्निन (Lignin)
  • क्यूटिन (Cutin)
  • सुबेरिन (Suberin)

कोयला और पेट्रोलियम संरक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • इनके निर्माण में लाखों वर्ष लगते हैं।
  • ये प्रदूषण का कारण नहीं बनते हैं।
  • ये ऊर्जा के नवीकरणीय संसाधन हैं।
  • इनका निष्कर्षण सस्ता होता है।

यौन क्रिया के दौरान कुछ यौन संचारित संक्रमणों (STI) के संचरण को कैसे कम किया जा सकता है?

  • हर यौन क्रिया से पहले एंटीबायोटिक्स लेने से
  • संभोग के दौरान कंडोम जैसे सुरक्षा उपायों का उपयोग करके
  • सभी व्यक्तियों के साथ शारीरिक संपर्क से बचकर
  • केवल दिन के समय ही यौन क्रियाकलापों में संलग्न होकर

द्रव्य के संबंध में उस विकल्प का चयन कीजिए, जिनके कणों के बीच पर्याप्त स्थान हो अथवा कण कसकर बंधे (tightly packed) न हों: लवण, आयरन, शर्करा।

  • केवल आयरन
  • केवल शर्करा
  • शर्करा और लवण दोनों
  • आयरन और लवण दोनों

निम्नलिखित में से कौन-सा घटक सर्किट आरेख में ज़िग-जैग रेखा द्वारा दर्शाया जाता है?

  • स्विच
  • बल्ब
  • प्रतिरोधक
  • बैटरी

मेरिस्टेमी ऊतक की कोशिकाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • ये शिथिल रूप से पैक, परिपक्व कोशिकाएं होती हैं जिनमें बृहत अंतरकोशिकीय स्थान होते हैं।
  • ये सघन कोशिकाद्रव्य, पतली भित्तियों, प्रमुख केन्द्रकों तथा बिना रसधानियों वाली सक्रिय कोशिकाएं होती हैं।
  • ये मृत कोशिकाएं होती हैं जिनमें कोई केन्द्रक या कोशिकाव्य नहीं होता है।
  • ये बृहत रसधानियों और मोटी भित्तियों के साथ निष्क्रिय होती हैं।

जब एक प्रकाश की किरण एक आयताकार कांच के स्लैब से गुजरती है, तो निर्गत किरण ________ होती है।

  • आपतित किरण के लंबवत
  • आपतित किरण के अनुदिश रेखा के समानांतर
  • आपतित किरण के समांतर लेकिन पार्श्व की ओर विस्थापित
  • बिना विस्थापन के अभिलंब की ओर मुड़ी हुई

स्नेल का अपवर्तन नियम दिए गए माध्यम युग्म के लिए आपतन कोण और अपवर्तन कोण के बीच संबंध के बारे में क्या बताता है?

  • उनका अंतर हमेशा स्थिर रहता है।
  • सभी माध्यमों में दोनों कोण सदेव बराबर होते हैं।
  • इनका योग सदैव 90° होता है।
  • आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या का अनुपात स्थिर रहता है।

यदि किसी पृष्ठ पर लगने वाला प्रणोद नियत रहता है, तो संपर्क क्षेत्रफल के साथ दाब किस प्रकार परिवर्तित होता है?

  • क्षेत्रफल बढ़ने पर दाब बढ़ता है।
  • दाब, क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता है।
  • क्षेत्रफल घटने पर दाब घटता है।
  • क्षेत्रफल घटने पर दाब बढ़ता है।

RRB MATHS

एक त्रिभुज की भुजाएं 87 cm, 108 cm, और 75 cm हैं। 108 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई (cm में) कितनी होगी?

  • 60
  • 41
  • 24
  • 17

यदि किसी संख्या के \( \frac{2}{3} \) के 10% का 20%, 697 है, तो संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 52275
  • 56260
  • 52990
  • 52290

यदि X और 147 का माध्यानुपाती 84 है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।

  • 50
  • 45
  • 48
  • 49

एक कक्षा के 30 विद्यार्थियों की औसत आयु 19 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु भी शामिल कर ली जाए, तो पूरे समूह की औसत आयु 20 वर्ष हो जाती है। शिक्षक की आयु (वर्ष में) ज्ञात कीजिए।

  • 50
  • 54
  • 52
  • 58

\( \sqrt{51-\sqrt{7}+\sqrt{11-4\sqrt{7}}} \) को सरल कीजिए।

  • 5
  • 10
  • 11
  • 7

₹10,279 को A, B और C के बीच इस तरह से विभाजित किया जाता है कि यदि उनके संबंधित हिस्सों से ₹67, ₹33 और ₹13 काट लिए जाएं, तो उनके पास 4:2:20 के अनुपात में धन बचता है। B और C के मूल हिस्सों के बीच अंतर ज्ञात कीजिए।

  • 7138
  • 27188
  • 6988
  • ₹7018

माध्यिका और माध्य के गुणनफल का वर्ग ज्ञात कीजिए, दिया गया है कि बहुलक 3 है और माध्य का \( \frac{3}{2} \) गुना है।

  • \( 21 \frac{7}{9} \)
  • \( 189 \frac{7}{9} \)
  • \( 18 \frac{7}{9} \)
  • \( 169 \frac{7}{9} \)

दिया गया है कि ( x+y=4 ), तथा ( xy = 2 ) है, तो \( x^2 + y^2 \) ज्ञात कीजिए।

  • 16
  • 10
  • 12
  • 14

यदि कोई लड़का 4 km/hr की चाल से दौड़ता है, तो उसे 25m भुजा वाले वर्गाकार मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?

  • 70
  • 80
  • 90
  • 100

एक फल विक्रेता ₹85/kg की दर से 10 kg सेब खरीदता है और उन्हें ₹100/kg की दर से बेचता है। उसका कुल लाभ कितना है?

  • 180
  • 140
  • 150
  • 120

\( (1-\frac{1}{2})(1-\frac{1}{3})(1-\frac{1}{4})(1-\frac{1}{5})…(1-\frac{1}{m}) \) का मान क्या है?

  • \( \frac{1}{m} \)
  • ( m+1 )
  • ( m-1 )
  • ( m )

दो उम्मीदवारों वाले एक चुनाव में, पंजीकृत मतदाताओं में से 8% मतदाताओं ने मतदान नहीं किया और 120 मतदाताओं ने ब्लैंक मतपत्र (blank ballots) डाला। डाले गए मतों में, विजयी उम्मीदवार को सभी पंजीकृत मतदाताओं में से 48% मतदाताओं का मत प्राप्त हुआ और उसे दूसरे उम्मीदवार की तुलना में 780 मत अधिक मिले। सूची में कुल मतदाताओं की संख्या ज्ञात कीजिए।

  • 16,500
  • 15,690
  • 14,840
  • 17,800

एक एथलेटिक ट्रैक एक आयत की आकृति बनाता है जिसके दो विपरीत सिरों पर अर्धवृत्त बने हैं। यदि सीधे भाग 100 मीटर लंबे हैं और ट्रैक का कुल परिमाप 400 मीटर है, तो प्रत्येक अर्धवृत्ताकार सिरे की त्रिज्या (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है? \(( \pi = \frac{22}{7} \) का प्रयोग करें)

  • 33.73 मीटर
  • 30.23 मीटर
  • 32.43 मीटर
  • 31.82 मीटर

एक दीवार के सहारे टिकी हुई सीढ़ी है जिसका उन्नयन कोण 60° है और सीढ़ी का निचला पाद दीवार से 5.6 m दूर है। सीढ़ी की लंबाई ज्ञात कीजिए।

  • 11.2 m
  • 14.2 m
  • 10.2 m
  • 12.2 m

DMART किराने की वस्तुओं पर “30 खरीदें, 11 मुफ़्त पाएं” का ऑफर दे रहा है। DMART द्वारा दिया जा रहा शुद्ध छूट प्रतिशत कितना है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए)

  • 26.83%
  • 23.99%
  • 28.04%
  • 24.84%

एक व्यापारी ने एक सीलिंग फैन ₹391 में खरीदा। इसके अंकित मूल्य पर 31% की छूट देने के बाद भी उसे 68% का लाभ हुआ। सीलिंग फैन का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • 952
  • ₹902
  • 1927
  • 994

₹2,500 की राशि पर 14% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से 2 वर्षों में प्राप्त मिश्रधन ज्ञात कीजिए, जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित होता है।

  • 2,497
  • 2,877
  • 3,184
  • ₹3,249

किसी वस्तु की कीमत पहले सप्ताह में 5% कम हो जाती है और फिर दूसरे सप्ताह में 8% बढ़ जाती है। दूसरे सप्ताह के बाद कीमत में प्रभावी प्रतिशत वृद्धि कितनी है?

  • 3%
  • 0.8%
  • 2.6%
  • 1.5%

यदि P एक अभाज्य संख्या है, तो P तथा ( P+1 ) का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

  • 1
  • \( P^2+1 \)
  • P
  • \( P^2+P \)

A और B मिलकर एक काम को 3 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B अकेले उसी काम को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। A अकेले उस काम का दोगुना काम कितने समय (दिन में) में पूरा करेगा?

  • 9
  • 11
  • 8
  • 4

एक विक्रेता दो फल, सेब और केले बेचता है। एक सेब की कीमत ₹20 और एक केले की कीमत ₹10 है। रवि 6 फल खरीदता है और ₹80 का भुगतान करता है। उसने सेबों की तुलना में कितने अधिक केले खरीदे?

  • 3
  • 2
  • 1
  • 4

जूली अपनी पुत्री से 24 वर्ष बड़ी है। 6 वर्ष बाद, जूली की आयु उसकी पुत्री की आयु से दोगुनी हो जाएगी। जूली की वर्तमान आयु (वर्षों में) कितनी है?

  • 24
  • 30
  • 48
  • 42

राजधानी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस क्रमशः 87 km/hr और 51 km/hr की चाल से एक ही दिशा में चलती हैं, और उनकी लंबाई समान है। यदि राजधानी एक्सप्रेस 175 सेकंड में गरीब रथ एक्सप्रेस को पूरी तरह से पार कर जाती है, तो राजधानी एक्सप्रेस की लंबाई कितनी होगी?

  • 880 m
  • 875 m
  • 867 m
  • 883 m

दो पाइप, P और Q, एक टंकी को क्रमशः 37 मिनट 30 सेकंड और 45 मिनट में भर सकते हैं। दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाता है। यदि पाइप Q को x मिनट के बाद बंद कर दिया जाता है, तो टंकी ठीक 30 मिनट में पूरी तरह से भर जाती है। x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 9
  • 8
  • 12
  • 7

एक त्रिभुज की भुजाएँ 34 cm, 18 cm और 20 cm हैं। 18 cm लंबाई वाली भुजा के संगत इसके शीर्षलंब की लंबाई कितनी है?

  • 22 cm
  • 42 cm
  • 16 cm
  • 63 cm
RRB Group D PYQ 17/12/2026 S-2