RRB SCIENCE

जीभ मुख्य रूप से पाचन में सहायता करती है।

  • भोजन को छोटे टुकड़ों में पीसकर
  • भोजन को लार के साथ मिलाकर
  • पाचन एंजाइमों का स्राव करके
  • पोषक तत्वों को अवशोषित करके

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • अग्रिम सूर्योदय तथा विलंबित सूर्यास्त वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण होता है।
  • अग्रिम सूर्योदय तथा विलंबित सूर्यास्त प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण होता है।
  • अग्रिम सूर्योदय तथा विलंबित सूर्यास्त केवल पृथ्वी के घूर्णन के कारण होता है।
  • अग्रिम सूर्योदय प्रकीर्णन के कारण होता है तथा विलंबित सूर्यास्त अपवर्तन के कारण होता है।

महिलाओं के शरीर में मुखीय गर्भनिरोधक गोलियों का क्या प्रभाव होता है?

  • ये डिम्बवाहिनी नली में भौतिक रोध उत्पन्न करती हैं।
  • ये प्राथमिक अंडक की परिपक्कता को रोकती हैं।
  • ये योनि में शुक्राणुओं के मार्ग को अवरुद्ध करती हैं।
  • ये आने वाले शुक्राणुओं के लिए विषालु होती हैं।

नीचे दिए गए दो कथनों का संदर्भ लीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: एथेनोइक अम्ल सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ अभिक्रिया करके सोडियम एसीटेट और जल बनाता है।
कथन B: यह अभिक्रिया उदासीनीकरण है।

  • कथन A गलत है लेकिन कथन B सही है।
  • कथन A और B दोनों सही हैं।
  • कथन A और B दोनों गलत हैं।
  • कथन A सही है लेकिन कथन B गलत है।

वाशिंग सोडा में सोडियम, कार्बन और ऑक्सीजन तत्व उपस्थित होते हैं। इन तत्वों के गलत प्रतीक का चयन कीजिए।

  • SO
  • C
  • O
  • Na

प्रतिरोध R वाले एक तार को सात बराबर भागों में काटा जाता है। फिर इन भागों को समांतर क्रम में जोड़ा जाता है। यदि इस नए संयोजन का तुल्य प्रतिरोध R’ है, तो अनुपात R / R’ का मान कितना है?

  • ( 1/49 )
  • 7
  • 1/7
  • 49

सोडियम तत्व का सही प्रतीक क्या है?

  • S
  • Sd
  • So
  • Na

किस अवपरमाणुक कण पर ऋणात्मक आवेश होता है, लेकिन द्रव्यमान नगण्य होता है?

  • प्रोटॉन
  • न्यूक्लिऑन
  • न्यूट्रॉन
  • इलेक्ट्रॉन

एक विशिष्ट विशेषता जो साबुन से संबंधित नहीं है, वह है।

  • हाइड्रोफोबिक पुच्छ
  • माइसेल्स (micelles) का निर्माण
  • हाइड्रोफिलिक हेड
  • कठोर जल के साथ पूरी तरह से काम करता है

घरेलू परिपथ में, लाइव तार (live wire) सामान्यतः किस रंग का होता है?

  • लाल
  • काला
  • पीला
  • हरा

बीजांड का कौन-सा भाग पराग नलिका (शुक्राणु केन्द्रक युक्त) को मादा युग्मक की ओर निर्देशित करने में सहायता करता है?

  • वर्तिका (Style)
  • प्रतिव्यासांत कोशिकाएं (Antipodal cells)
  • सहाय कोशिकाएं (Synergids)
  • भ्रूणपोष (Endosperm)

ऐलुमिनियम धातुओं के ऐनोडीकरण करने का उद्देश्य क्या है?

  • एक सुरक्षात्मक ऑक्साइड परत बनाना
  • इसके गलनांक को कम करना
  • इसे वायु के साथ अधिक अभिक्रियाशील बनाना
  • इसकी विद्युत चालकता बढ़ाना

निम्नलिखित में से कौन-सा फसल के लिए एक अजैविक प्रतिरोध नहीं है?

  • ऊष्मा
  • लवणता
  • कीट
  • सूखा

साम्यानुमान (analogy) को पूर्ण करने के लिए पद को युग्मित करें।
पर्णहरित : हरित वर्णक :: स्टार्च :

  • प्रोटीन
  • ऊर्जा भंडारण
  • ऑक्सीजन वाहक
  • जल स्रोत

लाइसोसोम के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • लाइसोसोम प्रोटीन का संश्लेषण करते हैं।
  • लाइसोसोम में वृद्धिकर हार्मोन होते हैं।
  • लाइसोसोम में पाचक एंजाइम होते हैं।
  • लाइसोसोम वसा का संश्लेषण करते हैं।

मेंडल के अनुसार, जब एक लंबे मटर के पौधे (TT) का संकरण एक बौने मटर के पौधे (tt) के साथ किया जाता है, तो F1 संतति में होगें।

  • 75% लंबे (TT/Tt), 25% बोने (tt)
  • सभी लंबे (Tt)
  • 50% लंबे (Tt), 50% बौने (tt)
  • सभी बौने (tt)

निम्नलिखित में से कौन-सा, अनुरणन को कम करने का सही तरीका है?

  • कठोर कंक्रीट फर्श का उपयोग करना
  • फर्नीचर हटाना
  • ध्वनि-अवशोषक सामग्री का उपयोग
  • संगमरमर की दीवारों का उपयोग

प्रतिवर्ती चाप (reflex arc) के संदर्भ में तंत्रिका तंत्र का कौन-सा भाग, बाह्य उत्तेजनाओं से सिग्नल प्राप्त करने और संचारित करने के लिए उत्तरदायी है?

  • संवेदी तंत्रिका-कोशिकाएं (Sensory neurons)
  • प्रभावक पेशी (Effector muscle)
  • प्रेरक तंत्रिका कोशिकाएं (Motor neurons)
  • रिले तंत्रिका-कोशिकाएं (Relay neurons)

निम्नलिखित में से तत्वों के किस युग्म में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है?

  • B, C
  • He, Li
  • Be, B
  • Li, Be

किसी तत्व के अणु बने होते हैं।

  • कठिन प्रकार के परमाणुओं से
  • जटिल प्रकार के परमाणुओं से
  • विभिन्न प्रकार के परमाणुओं से
  • समान प्रकार के परमाणुओं से

एक गोलाकार दर्पण की परावर्तक वक्र पृष्ठ के व्यास को कहा जाता है।

  • ध्रुव
  • वक्रता की त्रिज्या
  • फोकल लम्बाई
  • एपर्चर

20 kg द्रव्यमान पर लगने वाला एक निश्चित बल उसके वेग को 5 m/s से 2 m/s में बदल देता है। इस बल द्वारा किए गए कार्य की गणना कीजिए।

  • -420 J
  • 210 J
  • -210 J
  • 420 J

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

  • स्थान के साथ द्रव्यमान में परिवर्तन होता है
  • भार गुरुत्वाकर्षण से स्वतंत्र होता है
  • द्रव्यमान किसी वस्तु में पदार्थ की मात्रा होती है
  • भार और द्रव्यमान की SI इकाइयाँ समान होती हैं

निम्नलिखित में से कौन-सा एकसमान वृत्तीय गति का उदाहरण है?

  • पृथ्वी की परिक्रमा करता एक उपग्रह
  • सीधी सड़क पर चलती एक कार
  • सीधी रेखा में चलता एक व्यक्ति
  • ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई एक गेंद

जब एक रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो उस पर लगने वाले बल होते हैं।

  • संतुलित
  • सभी दिशाओं में समान
  • असंतुलित
  • केवल गुरुत्वाकर्षण

RRB MATHS

प्रेक्षणों 9, 6, 8, 1, 9, 6, 4, 5, 7, 1, 6, 5, 3, 6, 6, 3 और 3 का बहुलक ज्ञात कीजिए।

  • 9
  • 8
  • 6
  • 1

13 संख्याओं का औसत 7 है। यदि प्रत्येक संख्या को 3 से गुणा किया जाए, तो नया औसत क्या होगा?

  • 7
  • 21
  • 3
  • 13

एक वॉशिंग मशीन की कीमत एक TV की कीमत से 25% कम है। यदि वॉशिंग मशीन की कीमत में 87% की वृन्द्धि होती है और टीवी की कीमत में 45% की कमी होती है, तो 4 वॉशिंग मशीनों और 5 TVs की कुल कीमत में प्रतिशत परिवर्तन क्या होगा?

  • 4% की कमी
  • 5.2% की वृद्धि
  • 4.5% की वृद्धि
  • 9% की कमी

P और Q मिलकर एक टंकी को 12 घंटे में पानी से भर सकते हैं। यदि P अकेले टंकी को 24 घंटे में पानी से भर सकता है, तो Q अकेले उसी टंकी का एक-चौथाई भाग कितने घंटे में पानी से भरेगा?

  • 12
  • 13
  • 6
  • 7

₹657 अंकित मूल्य वाली कोई वस्तु ₹526 में बेची गई। दिया गया छूट प्रतिशत कितना था? (उत्तर को दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित करें।)

  • 17.29%
  • 17.13%
  • 23.93%
  • 19.94%

दो मित्रों, मोहन और डेविड की मासिक आय क्रमशः 5:8 के अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक हर महीने ₹75,000 बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 1:4 है, तो मोहन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 1,31,250
  • 92,750
  • 93,750
  • 94,750

7%, 10% और 15% की तीन क्रमिक छूटों के बराबर एकल छूट (लगभग) ज्ञात कीजिए।

  • 28.85%
  • 30.16%
  • 29.49%
  • 31.22%

एक त्रिभुज का क्षेत्रफल एक ऐसे समांतर चतुर्भुज के क्षेत्रफल का एक-तिहाई है जिसका आधार 24 cm है। समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। यदि त्रिभुज की भुजाएँ क्रमशः 22 cm, 18 cm और 24 cm लंबी हैं। \( ( \sqrt{35}=5.9 \) का प्रयोग करें)

  • 23.6 cm
  • 21.8 cm
  • 18.2 cm
  • 26.4 cm

पूर्णांक 105 वाली किसी परीक्षा में, B को 50 अंक प्राप्त हुए, जबकि A को 75 अंक प्राप्त हुए। B के अंक A के अंकों के कितने प्रतिशत थे? (अपने उत्तर को दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित करें।)

  • 150.57%
  • 105.12%
  • 66.67%
  • 71.43%

एक विक्रेता को एक शर्ट ₹1,000 में बेचने पर 5% की हानि होती है। उसे इसे ₹1,400 में बेचकर x% का लाभ होता। x का मान ज्ञात कीजिए।

  • 34
  • 31.2
  • 33
  • 30.5

5 फरवरी 2023 से 19 अप्रैल 2023 की अवधि के लिए ₹2,000 पर 7% वार्षिक ब्याज दर से साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 29
  • 27
  • 26
  • 28

282 m लम्बी एक रेलगाड़ी को विपरीत दिशा से आ रही 248m लम्बी दूसरी रेलगाड़ी को पार करने में 12 सेकंड का समय लगता है। यदि पहली रेलगाड़ी की चाल 68 km/hr है, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल ज्ञात कीजिए।

  • ( 96~km/hr )
  • ( 8.89~km/hr )
  • ( 91~km/hr )
  • ( 82~km/hr )

निम्नलिखित को सरल कीजिए: \( [(3x+5y)^{2}-60xy]\div[(3x-5y)^{2}] \)

  • 2
  • -1
  • 1
  • -2

पांच वर्ष पहले, मीरा अपनी भतीजी काव्या से तीन गुनी बड़ी थी। अब से सात वर्ष बाद, मीरा काव्या से दोगुनी बड़ी हो जाएगी। मीरा की वर्तमान आयु (वर्ष में) कितनी है?

  • 39
  • 43
  • 45
  • 41

P, Q और R प्रकार की प्रत्येक वस्तु के मूल्य क्रमशः ₹280, ₹180 और ₹100 हैं। एक किशोर प्रत्येक प्रकार की वस्तुएं 3:4:5 के अनुपात में कुल ₹6,180 में खरीदता है। उसने Q प्रकार की कितनी वस्तुएं खरीदीं?

  • 20
  • 9
  • 18
  • 12

यदि m और n धनात्मक पूर्णांक हैं तथा (m-n)  एक सम संख्या है, तो \( (m^{2}-n^{2}) \) सदैव किससे विभाज्य होगा?

  • 5
  • 7
  • 4
  • 6

232 m और 248m लंबी दो ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। पहली ट्रेन की चाल 51 km/hr और दूसरी ट्रेन की चाल 57 km/hr है। उन्हें एक-दूसरे को पार करने में कितना समय लगेगा?

  • 16 सेकंड
  • 11 सेकंड
  • 22 सेकंड
  • 26 सेकंड

मालती ने ₹1,410 में 5 गुलाब के पौधे और 9 चमेली के पौधे खरीदे और उसकी दोस्त रानी ने ₹1,170 में 6 गुलाब के पौधे और 5 चमेली के पौधे खरीदे। क्रमशः 1 गुलाब और 1 चमेली के पौधे का मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 115; 87
  • 132, 94
  • 120; 90
  • 90; 120

निम्नलिखित व्यंजक में x का मान ज्ञात कीजिए। \( (0.36)^{3}\times(0.216)^{3}\div(0.1296)^{3}=(60\div100)^{x+1} \)

  • 0
  • 1
  • 3
  • 2

एक कमरे की विमाएँ 16 m, 20m और 24 m हैं। सभी विमाओं को सटीक रूप से मापने के लिए सबसे बड़े संभावित पैमाने की लंबाई (m में) ज्ञात कीजिए।

  • 5
  • 9
  • 6
  • 4

n-भुजाओं वाले एक सम बहुभुज के विकर्णों की संख्या 665 है। ‘n’ का मान कितना होगा?

  • 33
  • 35
  • 38
  • 40

किसी घनाभाकार वस्तु की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई का अनुपात 6:5: 4 है तथा उसका आयतन \( 81000\sqrt{2}cm^{3} \) है। उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 65600 cm2
  • 66600 cm2
  • 68600 cm2
  • 67600 cm2

एक टंकी में दो इनलेट पाइप, A और B, और एक आउटलेट पाइप, C है। पाइप A अकेले टंकी को 15 घंटे में भर सकता है, पाइप B अकेले इसे 18 घंटे में भर सकता है, और पाइप C अकेले इसे 27 घंटे में खाली कर सकता है। पहले 5 घंटे के लिए, पाइप A और B एक साथ खोले जाते हैं। फिर, अगले 12 घंटे के लिए, पाइप B और C एक साथ खोले जाते हैं। उसके बाद, केवल पाइप B ही खुला रहता है। पाइप B अकेले टंकी के शेष भाग को भरने में कितना समय लेगा?

  • 4 घंटे
  • 6 घंटे
  • 3 घंटे
  • 5 घंटे

₹10,415 को P, Q और R में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि यदि उनके संबंधित हिस्सों में से ₹62, ₹17 और ₹79 घटा दिए जाएं, तो उनके पास 15: 10: 14 के अनुपात में धन बचता है। Q और R के मूल हिस्सों का अंतर ज्ञात कीजिए।

  • ₹1,114
  • ₹902
  • 1,202
  • 1,152

समकोण त्रिभुज ABC में, जिसका कोण B समकोण है, यदि \( tan A = \frac{3}{4} \) है, तो cosec A ज्ञात कीजिए।

  • 4/5
  • 3/5
  • 5/3
  • 5/4
RRB Group D PYQ 19/12/2026 S-1