RRB SCIENCE

निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति वाष्पीकरण की दर में वृद्धि में सहायक नहीं होती है?

  • आर्द्रता में वृद्धि
  • पवन की गति में वृद्धि
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल में वृद्धि
  • तापमान में वृद्धि

शक्ति (Power) किसका मापन करती है?

  • कार्य कितनी तेज़ी या धीमी गति से किया गया
  • किए गए कुल कार्य
  • किसी वस्तु में संग्रहीत ऊर्जा
  • किसी वस्तु की ऊँचाई

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है?

  • एक 2D लेंस की फोकस दूरी 0.5m है।
  • 1 डायोप्टर = 1 m की फोकस दूरी।
  • लेंस की पॉवर की SI इकाई डायोप्टर (D) है।
  • एक SD लेंस की फोकस दूरी 20 m है।

विद्युत प्रतिरोध की अवधारणा के आधार पर, चालक, प्रतिरोधक और वि‌द्युतरोधी मुख्यतः किस प्रकार विभेदित किए जाते हैं?

  • उनके रासायनिक संघटन के आधार पर (जैसे, धातु बनाम अधातु)
  • धारा प्रवाह पर ऊष्मा उत्पन्न करने की उनकी क्षमता के आधार पर
  • विद्युत आवेश का प्रवाह कितनी सुगमता या कठिनाई से होता है, इसके आधार पर
  • उनकी लंबाई और अनुप्रस्थ-परिच्छेद क्षेत्रफल के आधार पर

एक अवतल दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र के बीच की दूरी 50 cm है। यदि इस दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन (-1) है, तो बिंब और प्रतिबिंब की दूरी क्रमशः क्या होगी?

  • -50 cm और – 50 cm
  • + 50 cm ओर – 50 cm
  • + 50 cm और + 50 cm
  • – 50 cm और + 50 cm

निम्नलिखित में से कौन, जलीय विलयन में H आयन देता है?

  • अमोनियम हाइड्रॉक्साइड (Ammonium hydroxide)
  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड (Sodium hydroxide)
  • हाइ‌ड्रोक्लोरिक अग्ल (Hydrochloric acid)
  • कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (Calcium hydroxide)

निम्नलिखित में से क्या रासायनिक अभिक्रिया द्वारा बनता है?

  • पीतल
  • वायु
  • जल
  • मृदा

जब मिश्रण को शांत छोड़ दिया जाता है, तो निलंबन में कणों का क्या होता है?

  • मिश्रण स्पष्ट और पारदर्शी हो जाता है।
  • कण विलायक में घुल जाते हैं।
  • मिश्रण स्थिर हो जाता है तथा इसे मिलाने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • जब कणों को शांत छोड़ दिया जाता है, तो वे नीचे बैठ जाते हैं।

न्यूरॉन के उस लंबे, रेशे जैसे भाग का नाम क्या है जो कोशिका-काय से संकेतों को दूर ले जाता है?

  • अंतर्ग्रथन (Synapse)
  • दुमिका (Dendrite)
  • केंद्रक (Nucleus)
  • तंत्रिकाक्ष (Axon)

निम्नलिखित में से कौन-सा पौधा, बीजाणुओं के माध्यम से प्रजनन करता है?

  • चना (Gram)
  • मॉस (Moss)
  • बैंगन (Egg plant)
  • गुलाब (Rose)

v-t ग्राफ में, यदि प्रवणता बदलती रहती है, तो इसका अर्थ है कि:

  • त्वरण असमान है
  • विस्थापन शून्य है
  • गति नियत है
  • त्वरण एकसमान है

प्रकाश संश्लेषण के दौरान, पौधे किसकी उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल लेते हैं?

  • ऑक्सीजन और प्रकाश
  • ग्लूकोज़ और जल
  • ऊर्जा और स्टार्च
  • सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल

जब मैग्नीशियम तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है, तो उत्पाद होते हैं:

  • मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन
  • मैग्नीशियम क्लोराइड और ऑक्सीजन
  • मैग्नीशियम ऑक्साइड और पानी
  • मैग्नीशियम क्लोराइड और हाइड्रोजन

एक एथलीट r त्रिज्या वाले एक वृत्तीय पथ पर t सेकंड में एक चक्कर पूरा करते हुए दौड़ता है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प एथलीट की चाल v को सही ढंग से दर्शाता है?

  • \( v = t/2\pi r \)
  • \( v = r/2\pi t \)
  • \( v = 2\pi r \times t \)
  • \( v = 2\pi r/t \)

निम्नलिखित में से किसके कारण पेशीय ऊतकों में संचलन होता है?

  • स्नायु
  • संकुचनशील प्रोटीन
  • उपास्थि
  • एंजाइम

पादपों में, अलैंगिक जनन में क्या शामिल होता है?

  • नर और मादा युग्मकों का संलयन
  • दोनों जनक जीव
  • केवल एक जनक जीव
  • संलयन और निषेचन

निम्न में किसे धातुकर्म कहा जाता है?

  • धातुओं को उनके अयस्कों से शुद्ध रूप में निकालना
  • लोहे को जंग से बचाना
  • अयस्कों से अपअयस्क निकालना
  • सल्फाइड अयस्क को हवा की अधिकता में गर्म करना

एक समजातीय श्रेणी के दो क्रमिक सदस्यों के बीच आणविक द्रव्यमान में कितना अंतर होता है?

  • 14u
  • 12u
  • 16u
  • 18u

यदि पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी (d) धीरे-धीरे कम होती जाती है, तो उनके बीच गुरुत्वाकर्षण बल (F) पर क्या प्रभाव पड़ता है?

  • पहले बढ़ता है और फिर घटता है
  • बढ़ता है
  • स्थिर रहता है
  • घटता है

दिए गए चित्र में शस्य-स्वरूप (cropping pattern) की पहचान कीजिए:

  • सीढ़ीनुमा खेती (Terrace farming)
  • शस्य आवर्तन (Crop rotation)
  • मिश्रित सस्यन (Mixed cropping)
  • अंतरा सस्यन (Inter cropping)

यदि न्यूरॉन्स के डेन्ड्राइट कार्य करना बंद कर दें तो क्या होगा?

  • सिग्नल शीघ्रता से संचरित होंगे
  • अन्य न्यूरॉन्स से सिग्नल प्राप्त नहीं होंगे
  • न्यूरॉन्स अधिक विद्युत आवेग उत्पन्न करेंगे
  • पेशियां अधिक मजबूती से संकुचित होंगी

20, 30 और 60 के तीन प्रतिरोधक समांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। संयोजन का तुल्य प्रतिरोध है:

  • 10 \(\Omega\)
  • 11 \(\Omega\)
  • 3 \(\Omega\)
  • 60 \(\Omega\)

महिला का शरीर प्रत्येक माह सगर्भता के लिए विशेष रूप से तैयार क्यों होता है?

  • अपशिष्ट पदार्थों को हटाने के लिए
  • शक्य भ्रूण को पोषण देने के लिए
  • अधिक शुक्राणु मुक्त करने के लिए
  • रक्त परिसंचरण में सुधार करने के लिए

क्लोरीन की एल्केन के साथ तीव्र अभिक्रिया के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति आवश्यक है?

  • सूर्य का प्रकाश
  • उच्च दाब
  • उच्च ताप
  • ऑक्सीजन की उपस्थिति

स्टेथोस्कोप डॉक्टर को मरीज़ की दिल की धड़कन साफ़ सुनने में मदद करता है। इस काम के लिए स्टेथोस्कोप किस सिद्धांत का इस्तेमाल करता है?

  • ध्वनी का अपवर्तन
  • ध्वनि का विवर्तन
  • ध्वनि का अंतरक्षेप
  • ध्वनि का एकाधिक परावर्तन

RRB MATHS

एक त्रिभुज की भुजाओं की लंबाई 13 cm, 14 cm और 15 cm है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

  • 84 cm²
  • 72 cm²
  • 88 cm²
  • 92 cm²

A, B और C किसी कार्य को क्रमशः 3, 18 और 9 दिनों में पूरा कर सकते हैं। एक साथ काम करते हुए, वे उसी कार्य का दोगुना कार्य करने में कितना समय (दिन में) लेंगे?

  • 8
  • 4
  • 12
  • 5

यदि P और 242 का माध्यानुपाती 88 है, तो P का मान ज्ञात कीजिए।

  • 35
  • 32
  • 31
  • 34

10 भुजाओं वाला एक बहुभुज है। इस बहुभुज के शीर्षों का उपयोग करके कितने त्रिभुज बनाए जा सकते हैं?

  • 120
  • 125
  • 150
  • 100

एक दुकानदार विक्रय मूल्य पर अपने लाभ प्रतिशत की गणना करता है और उसका लाभ 6.25% है। उसका वास्तविक लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  • 7 \(\frac{1}{7}\)%
  • 6 \(\frac{2}{3}\)%
  • 10%
  • 8%

\( \sqrt{29+\sqrt{41+\sqrt{55+\sqrt{81}}}} \) का सरलीकृत मान ज्ञात कीजिए।

  • 6
  • 4
  • 5
  • 3

दो बैंक, A और B, क्रमशः 3.5% और 7.5% वार्षिक ब्याज दर से ऋण देते हैं। आशीष ने प्रत्येक बैंक से ₹2,60,000 उधार लिए। 3 वर्षों के बाद आशीष द्वारा दोनों बैंकों को दिए गए साधारण ब्याज की राशियों के बीच धनात्मक अंतर (₹ में) ज्ञात कीजिए।

  • 32,200
  • 32,700
  • 30,700
  • 31,200

एक साइकिल सवार 5 घंटे में 150 km और फिर 3 घंटे में 90 km की यात्रा करता है। पूरी यात्रा में साइकिल सवार की औसत चाल कितनी है?

  • 30 km/hr
  • 35 km/hr
  • 45 km/hr
  • 40 km/hr

किसी स्थानीय चुनाव में, 20,000 मतदाता थे। उम्मीदवार A को कुल मतों का 40% और उम्मीदवार B को कुल मतों का 50% प्राप्त हुआ। शेष मत दो अन्य उम्मीदवारों, C और D, के बीच बराबर-बराबर बँट गए। उम्मीदवार C को कितने मत मिले?

  • 700
  • 600
  • 1200
  • 1000

संख्या 2520, 3600, 5880 का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए।

  • 120
  • 140
  • 100
  • 180

एक समद्विबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 48 वर्ग इकाई है। असमान भुजा (आधार) की लंबाई 12 इकाई है। त्रिभुज का परिमाप (इकाई में) ज्ञात कीजिए।

  • 28
  • 32
  • 24
  • 36

बीस वर्ष बाद पिता की आयु उसके पुत्र की आयु की दोगुनी हो जाएगी। यदि पाँच वर्ष पहले पिता की आयु पुत्र की आयु की सात गुनी थी, तो उनकी क्रमशः वर्तमान आयु (वर्षों में) ज्ञात कीजिए।

  • 42, 11
  • 40, 10
  • 46, 13
  • 38, 9

एक वस्तु को 27% की छूट पर बेचने पर, प्राप्त लाभ प्रतिशत 36% है। वस्तु का मूल्य कितने प्रतिशत (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णाकित) बढ़ाकर अंकित किया गया?

  • 83.64%
  • 84.01%
  • 86.30%
  • 88.29%

यदि किसी आँकड़े का बहुलक उसके माध्य से 10.8 अधिक है, तो उसका बहुलक उसकी माध्यिका से कितना अधिक होगा? (अपना उत्तर ज्ञात करने के लिए मूलानुपाती सूत्र का उपयोग करें।)

  • 12.9
  • 9.3
  • 15.5
  • 7.2

आरोही 3 सेब और 5 केले ₹85 में खरीदती है, जबकि रिया 2 सेब और 4 केले ₹60 में खरीदती है। एक सेब और एक केले की कुल कीमत (₹ में) कितनी होगी?

  • 25
  • 30
  • 18
  • 20

एक पतंग 75 m की ऊँचाई पर उड़ रही है, और डोर ज़मीन से 60° का कोण बनाती है। डोर की लंबाई कितनी है?

  • \( 50\sqrt{3}m \)
  • \( \frac{75\sqrt{3}}{2}m \)
  • 150 m
  • \( 75\sqrt{3}m )

10% और 36% की दो क्रमिक छूट के बाद एक आइफोन का विक्रय मूल्य ₹5,400 है। आइफोन का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।

  • 19,403
  • 19,511
  • ₹9,375
  • 9,294

यदि \( x=3+2\sqrt{2} \) और \( y=3-2\sqrt{2} \) है तो प्रत्यक्ष गणना द्वारा \( x^{2}+y^{2} \) का मान ज्ञात कीजिए।

  • 36
  • 26
  • 32
  • 34

प्रेक्षणों 27, 69, 15, 88, 15, 54, 53, 20 और 19 का समांतर माध्य ज्ञात कीजिए।

  • 40
  • 31
  • 50
  • 37

पुष्पराज और हिमानी ने मिलकर एक व्यवसाय में ₹48,600 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹6,600 के कुल लाभ में से, पुष्पराज का हिस्सा ₹2,200 था। पुष्पराज का निवेश कितना था?

  • 17,280
  • 17,170
  • 15,365
  • 16,200

\( \frac{1}{30} \), \( \frac{1}{80} \) का कितना प्रतिशत (दो दशमलव स्थानों तक पूर्णांकित) है?

  • 533.33%
  • 266.67%
  • 276.67%
  • 281.67%

एक वाटर टैंक को तीन पाइपों का उपयोग करके 12 घंटे में भरा जा सकता है। पाइप Z, पाइप A से तीन गुना तेज है और पाइप A, पाइप B से दोगुना तेज है। पाइप B को अकेले टैंक को भरने में कितना समय लगेगा?

  • 50 घंटे
  • 100 घंटे
  • 108 घंटे
  • 96 घंटे

एक व्यक्ति कार से 50 km/hr की चाल से 60 km, फिर बस से 40 km/hr की चाल से 80 km और अंत में ट्रेन से 80 km/hr की चाल से 100 km की यात्रा करता है। पूरी यात्रा के लिए उस व्यक्ति की औसत चाल (दशमलव के बाद दो स्थानों तक पूर्णांकित) कितनी है?

  • 59.93 km/hr
  • 61.93 km/hr
  • 48.93 km/hr
  • 53.93 km/hr

एक 8-अंकीय संख्या 45 से विभाज्य है। यदि अंकों को पुनः व्यवस्थित किया जाए, तो संख्या हमेशा किससे विभाज्य होनी चाहिए?

  • 15
  • 5
  • 3
  • 45

एक चुनाव में, कुल मतों में से 30% मत अवैध घोषित कर दिए गए। शेष वैध मतों में से, 60% मत विजयी उम्मीदवार को मिले। हारने वाले उम्मीदवार को कुल मतों का कितना प्रतिशत मत प्राप्त हुआ?

  • 40%
  • 28%
  • 15%
  • 35%
RRB Group D PYQ 19/12/2026 S-2